Skip to content
SarvaKosh
गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

by गोस्वामी तुलसीदास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished454 pages

Page 44 of 454

Read in context
Page 44
Page 44 scan

गीतावली ३८
पढ़ने लगे। आकाशसे फूलोंकी झड़ी लग गयी तथा जय-जयकारके
सहित बहुत-से बाजे बजने लगे ॥१६॥ लङ्कामें अमङ्गल होने लगे,
तरह-तरहकी शङ्काएँ और आपत्तियाँ उमड़ आयीं; किन्तु चौदहों
भुवनके बड़े-बड़े दुःख और दारिद्र्य दूर हो गये ॥ १७ ॥ अथर्व-
वेदी वसिष्ठजीने बालककी ओर देखकर हँसते हुए भगवान् शङ्करको
बतलाया [कि तुम्हारे इष्टदेव ये ही हैं] और उनका, शुभके
लिये भी शुभ तथा आनन्दके भी आनन्ददायक 'राम'
नाम सुनाया ॥ १८ ॥ श्रीकौसल्याजी सुन्दर आलवाल (वृक्षका
थाला) हैं, ('राम' नामके) दो अक्षर सुन्दर दल हैं, मानो सकल
आनन्दका कन्द ही अंकुरके रूपमें प्रकट हुआ है ॥ १९ ॥
[वसिष्ठजीने जो भगवान् शङ्करको यह सूचना दी थी कि ये आपके
इष्टदेव हैं सो] शिवजीने उन्हे देखकर और पहचानकर भगवान्का
नाम जपते हुए हाथ जोड़कर सिरके पास लगाया। उस समय
देवताओंने आदरपूर्वक 'जय जय जय करुणानिधे' कहा ॥ २० ॥
हे सत्यसन्ध! आपने जो अक्षर कहे हैं वे सर्वदा सत्य हैं। हे
प्रणतपाल! आपसे जिन-जिन फलोंकी इच्छा की है उन सभीको
प्राप्त किया है॥ २१ ॥ उस समय ब्राह्मण और देवताओंको देखकर
महाराज दशरथ बड़े आनन्दित हुए और अपने मन्त्री, सेवक, सखा,
पटधारी और भण्डारीको बुलाकर कहा- ॥ २२ ॥ 'जाओ, जिसे
जो चाहिये उसे सम्मान और सावधानीसे वही वस्तु दो।' तब वे
हृदयमें हर्षित हो याचकोंको ढूँढ़-ढूँढ़कर तथा बुला-बुलाकर दान
देने लगे ॥२३॥ सब लोग भगवान् रामकी निछावर लेनेके लिये
हठपूर्वक भिखारी बन जाते हैं और फिर वे ही दान देते हुए