Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

by गोस्वामी तुलसीदास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished454 pages

About this granth

The Gitavali (गीतावली) is Goswami Tulsidas's retelling of the Rama story in Braj Bhasha songs set to ragas. Like the Ramcharitmanas it runs through seven kandas, but it is lyrical rather than narrative, lingering over scenes such as Rama's childhood, the departure to the forest, Sita's absence and the coronation.

This is the Gita Press edition with a simple Hindi explanation under each song. The publisher's note says that Prof. Vishwanath Prasad Mishra revised the translation in several places for the second edition. The printing record shows its reach: 1,41,250 copies between Samvat 1991 and 2027, followed by a thirteenth edition in Samvat 2031 and a fourteenth in Samvat 2041. This copy was printed at the Bhargava Press, Lucknow.

The scan comes from the library of the Sri Ramakrishna Ashrama, Srinagar, and opens with a savaiya on Tulsidas and his mother Hulsi. Its 454 pages serve readers of Tulsidas, singers of his padas and students of Braj poetry.

Page 34
Page 34 scan

गीतावली २८
छठी-बारहौं लोक-वेद-बिधि करि सुबिधान बिधानी ।
राम-लषन-रिपुदवन-भरत धरे नाम ललित गुरग्यानी ॥ १२ ॥
सुकृत-सुमन तिल-मोद बासि बिधि जतन-जन्त्र भरि घानी ।
सुख-सनेह सब दिये दसरथहि खरि खलेल-थिर थानी ॥ १३ ॥
अनुदिन उदय-उछाह, उमग जग, घर-घर अवध कहानी ।
तुलसी राम-जनम-जस गावत सो समाज उर आनी ॥ १४ ॥
देवतालोग अति विशुद्ध और सुन्दर वाणीमें गाते हैं—महारानी
कौसल्याने जो पुत्र उत्पन्न किया है, वह करोड़ों भुवनोंके कल्याणका
मूल ही है ॥१॥ मास, पक्ष, तिथि, वार, नक्षत्र, ग्रह, योग और
लग्न सभी बहुत शुभ आ बने हैं । जल, थल, आकाश और साधुओंके
हृदय प्रसन्न हैं तथा दसों दिशाओंमें उल्लास भरा हुआ है ॥२॥
पुष्पोंकी वर्षा हो रही है तथा आकाश और नगरमें बधावा हो रहा
है । इस समयका हर्ष कहा नहीं जाता । जैसा आनन्द रनिवास और
महाराजको है वैसा ही सारे देश और राजधानीको भी है ॥३॥ देवता,
नाग, मुनि, मनुष्य और परिजन सभी विषादऔरग्लानिसे रहित होगये
हैं तथा इसके साथ ही रावण और राक्षसोंके सहित सम्पूर्ण लङ्कापुरी
शङ्कितहोकरव्याकुल हो रही है ॥४॥ महाराजने देवता, पितर, गुरु और
ब्राह्मणोंका पूजन कर तथा उनकी रुचि जानकर दान दिये हैं । मुनि-
पत्नियों, पुरनारियों और सुवासिनियोंका हजारों प्रकारसे सम्मानकिया
है ॥५॥ याचकलोग भरपूर द्रव्य पाकर दानी हो गये हैं, वेद्वारसे निकलते
हुए आशीर्वाद देते हैं कि कैकेयी और सुमित्रापर भी भगवान् शङ्कर
और पार्वतीजी इस प्रकार प्रसन्न हों ॥६॥ इसके दूसरे ही दिन
वे दोनों राजरानियाँ भी [भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्नजीके जन्म लेनेसे

Page 35
Page 35 scan

२६ बालकाण्ड
मङ्गलकी खानि हो गयीं। इस प्रकार सोहिलेमें सोहिला हो रहा है,
मानो सारी सृष्टि ही सोहिलेमें सनी हुई है ॥७॥ सब लोग नाच-गा
रहे हैं, यह मेरे मन को भाता है, सुखसे अयोध्याकी शोभा और बढ़
गयी है। सम्पूर्ण प्रजा आनन्दमें अघाकर लोगोंको (उपहार)
देती और स्वयं लेती है, लोग स्वयं वस्त्राभूषण पहनते हैं और
दूसरोंको पहनाते हैं ॥८॥ गान तथा बाजोंके शोरका कुतूहल
देखकर सारी दुनिया सिहा रही है। विष्णु, ब्रह्मा और महादेवजीकी
पुरियोंकी भी सारी शोभा कोसलपुरीपर लुब्ध हो रही
है ॥९॥ सब राजमहिलाएँ अति आनन्दित हैं, क्योंकि (पति-
सुखसे] उनकी माँग और [पुत्रजन्मसे] कोख धन्य हो गयी है।
पार्वतीजी, लक्ष्मीजी और ब्रह्माणी भी आशीर्वादि देती हुई आदरपूर्वक
उनके भाग्यकी प्रशंसा कर रही हैं ॥१०॥ महाराज दशरथके वैभव
और विलासकी वृद्धि देखकर जिन्हें अच्छी नहीं लगी उनपर कीर्ति,
कुशल, वैभव और ऋद्धि-सिद्धि सभी कुपित हो गयीं ॥११॥ विधिवेत्ता
वसिष्ठजीने लोक और वेदकी विधिसे सब विधान करते हुए छठी-
बरहीकी और उन ज्ञानी गुरुदेवने उन बालकोंके राम, लक्ष्मण,
शत्रुघ्न और भरत—ये अति सुन्दर नाम रखे ॥१२॥ इस समय
विधाताने मोदरूपी तिलोंको सुकृत ( पुण्य ) रूप पुष्पोंकी गन्धमें
बसाकर उन्हें यत्नरूप यन्त्रोंमें पेरकर उनसे निकला हुआ सुखरूप स्नेह
तो दशरथजीको दिया है तथा [ सांसारिक सुखरूप ] खली और
मैल दिक्पालोंको दिये हैं ॥१३॥ प्रतिदिन सम्पूर्ण जगत्में भगवान्‌के

Page 36
Page 36 scan

गीतावली ३०
आविर्भावका उत्साह और उमङ्ग बढ़ रहे हैं तथा घर-घरमें अवधकी
ही कहानी सुनायी देती है। तुलसीदास भी उस समाजको हृदयमें
धारणकर रामजन्मका यश गान करता है ॥ १४ ॥
राग केदारा
[ ५ ]
घर-घर अवध बधावने मङ्गल-साज-समाज।
सगुन सोहावने मुदित मन कर सब निज-निज काज ॥
निज काज सजत सँवारि पुर-नर-नारि रचना अनगनी।
गृह, अजिर, अटनि, बजार, बीथिन्ह चारु चौकें बिधि घनी ॥
चामर, पताक, बितान, तोरन, कलस, दीपावलि बनी।
सुख-सुकृत-सोभामय पुरी बिधि सुमति जननी जनु जनी ॥ १ ॥
चैत चतुरदसि चाँदनी, अमल उदित निसिराज।
उडुगन अवलि प्रकाशहीं उमगत आनँद आज ॥
आनँद उमगत आजु, बिबुध बिमान बिपुल बनाइकै।
गावत, बजावत, नटत, हरषत, सुमन बरसत आइकै ॥
नर निरखि नभ, सुर पेखि पुरछबि परस्पर सचु पाइकै।
रघुराज-साज सराहि लोचन-लाहु लेत अघाइकै ॥ २ ॥
जागिय राम छठी सजनि रजनी रुचिर निहारि।
मङ्गल मोदमढ़ी मूरति नृपके बालक चारि ॥
मूरति मनोहर चारि बिरचि बिरञ्चि परमारथमई।
अनुरूप भूपति जानि पूजन-जोग बिधि सङ्कर दई ॥
तिन्हकी छठी मञ्जुलमठी, जग सरस जिन्हकी सरसई।
किए नींद-भामिनि जागरण, अभिरामिनी जामिनि भई ॥ ३ ॥
सेवक सजग भए समय-साधन सचिव सुजान।
मुनिवर सिखये लौकिकौ बैदिक बिबिध बिधान ॥

Page 37
Page 37 scan

३१ बालकाण्ड
बैदिक बिधान अनेक लौकिक आचरत सुनि जानिकै ।
बलिदान-पूजा मूलिकामनि साधि राखी आनिकै ॥
जे देव देवी सेइयत हित लागि चित सनमानिकै ।
ते जन्त्र-मन्त्र सिखाइ राखत सबनिसों पहिचानिकै ॥ ४ ॥
सकल सुआसिनि, गुरजन, पुरजन, पाहुन लोग।
बिबुध-बिलासिनि, सुर-मुनि, जाचक, जो जेहि जोग ॥
जेहि जोग जे तेहि भाँति ते पहिराइ परिपूरन किये।
जय कहत, देत असीस, तुलसीदास ज्यों हुलसत हिये ॥
ज्यों आजु कालिहु परहुँ जागन होहिँगे, नेवते दिये।
ते धन्य पुन्य पयोधि जे तेहि समै सुख-जीवन जिये ॥ ५ ॥
भूपति-भाग बली सुर-बर नाग सराहि सिहाहिँ ।
तिय बरबेष अली रमा सिधि अनिमादि कमाहिँ ॥
अनिमादि, सादर, सैलनंदिनि बाल लालहि पालहीं ।
भरि जनम जे पाए न, ते परितोष उमा-रमा लहीं ॥
निज लोक बिसरे लोकपति, घरकी न चरचा चालहीं ।
तुलसी तपत तिहु ताप जग, जनु प्रभुछठी-छाया लही ॥ ६ ॥
अवधमें घर-घर बधावा हो रहा है; मङ्गलका साज सज रहा है।
सुहावने शकुन हो रहे हैं, और सब लोग प्रसन्नतापूर्वक अपने-अपने
कार्योंमें जुटे हुए हैं, नगरके नर और नारी अपने-अपने कार्य सँभाल-
कर सजाते और अगणित रचनाएँ करते हैं। घर, आंगन, अटारी,
बाजार और गलियोंमें अनेक प्रकारसे सुन्दर चौक पूरे गये हैं। चँवर,
पताका, मण्डप, कलश और दीपावलीसे सजी हुई, सुख, सुकृत
और शोभामयी अयोध्यापुरीको मानो विधाताकी सुमतिरूप जननीने
उत्पन्न किया है ॥१॥ आज चैत्र शुक्ला चतुर्दशीके दिन, जबकि निर्मल

Page 38
Page 38 scan

गीतावली ३२
निशानाथ प्रकाशमान हैं और दसों दिशाओंमें तारामण्डल जगमगा रहा
है, आनन्दकी बाढ़ आ रही है। आज आनन्द उमड़ रहा है।
देवतालोग अनेक विमान सजाकर गाते, बजाते, नाचते और प्रसन्न
होते हैं तथा आकाशमें आ-आकर फूलोंकी वर्षा करते हैं। पुरवासी
आकाशकी ओर देखकर और देवगण नगरकी शोभानिहारकर परस्पर
सुखी होते हैं और जी भरकर रघुराज (दशरथ) के साज-सामानकी
सराहना करते तथा नेत्रोंका लाभ लूटते हैं ॥२॥ [उधर अन्तःपुरमें
सखियोंमें बात हो रही है कि] अरी सखि ! आज रामजीकी छठी
है। आज रातभर जागना चाहिये [ छठीके दिन पूतना आदिके
आक्रमणका भय होता है। इससे लोग रातभर जागते रहते हैं ] ।
आजकी रात्रिको, रामकी छठीकी रात होनेसे, तू सुन्दर समझ । चारों
राजकुमार क्या हैं, मानो मङ्गल और मोदसे मढ़ी हुई मूर्तियाँ ही विराज
रही हैं। विधाताने चार अति मनोहर परमार्थमयी मूर्तियाँ रची हैं और
उनकी पूजाके लिये दशरथजीको उपयुक्त समझ उन्हींको ब्रह्मा और
शिव दोनोंने मिलकर वे मूर्तियाँ सौंप दी हैं। महाराजके मञ्जुल भवनमें
आज उन्हींकी छठी है, जिनके आनन्दसे सम्पूर्ण जगत् आनन्दित
हो रहा है। इस समय निद्रारूप स्त्रीने भी जागरण किया है,
इसलिये रात्रि बड़ी सुहावनी जान पड़ती है ॥३॥ सेवक और सुजान्
सचिवगण भी समयको साधनेके लिये सावधान ही गये हैं [ जिससे
कि निर्दिष्ट समयपर मन्त्र-तन्त्रका प्रयोग कर सकें ] क्योंकि गुरुवर
वसिष्ठ मुनिने उन्हें सब प्रकारके लौकिक और वैदिक विधानोंका
आदेश दिया है। इस समय अनेक वैदिक और लौकिक विधानोंका,
जिन्हें उन्होंने सुन रखा है, समझकर व्यवहार कर रहे हैं।

Page 39
Page 39 scan

३३ बालकाण्ड
उन्होंने बलिदान एवं पूजाकी सामग्री और मूलिकामणि आदि
लाकर सजा रक्खी हैं । जिन देवताओं और देवियोंका अपने
हितके लिये हृदयसे आदरपूर्वक पूजन करते हैं वे सब लोगोंसे
परिचय करके उन्हें यन्त्रों-मन्त्रोंका प्रयोग सिखा देते हैं ॥ ४ ॥
सुवासिनी, गुरुजन, पुरजन, पाहुने, सुर-सुन्दरियाँ, देवता, मुनि और
याचक—इन सबमें जो जिनकी योग्य हैं—जिनकी जैसी योग्यता है,
महाराजने उन्हें वैसी ही पहरावनी देकर पूर्णकाम किया है और
वे भी जय-जयकार करते हुए उन्हें आशीर्वाद देते हैं तथा तुलसीदास-
जीके समान ही हृदयमें आनन्द मानते हैं । 'जिस प्रकार आज
हुआ है उसी प्रकार कल और परसों भी जागरण होगा' ऐसा कहकर
न्योता दिया गया है। वे लोग धन्य एवं पुण्यनिधि हैं जो उस समय
आनन्दमय जीवन पाकर जी रहे थे ॥ ५ ॥ बड़े-बड़े देवता और
नागगण भी महाराजके सौभाग्यकी प्रशंसा करते हुए प्रसन्न होते हैं।
सुन्दरी स्त्रीके रूपमें लक्ष्मीजी और सखीरूपसे अणिमादिक सिद्धियाँ
उनकी परिचर्या करती हैं। अणिमादि सिद्धियाँ, शारदा और पार्वतीजी
उन बालकोंका लालन-पालन करती हैं। पार्वती और लक्ष्मीजीको
जो सुख सारे जन्ममें नहीं मिला वह इस समय प्राप्त हुआ है* ।
लोकपालगण अपने लोकोंको भूल गये । वे अपने घरोंकी चर्चा भी
नहीं चलाते । तुलसीदासजी कहते हैं कि तीनों तापोंसे तपे हुए
लोकको मानो प्रभुकी छठीरूप छाया प्राप्त हो गयी है ॥ ६ ॥
*क्योंकि यहाँ भगवान् उन्हें बालरूपसे प्राप्त हुए हैं ।
गी० ५—

Page 40
Page 40 scan

गीतावली ३४
नामकरण
राग जैतश्री
[ ६ ]
बाजत अवध गहागहे आनंद-बधाए ।
नामकरन रघुबरनिके नृप सुदिन सोधाए ॥ १ ॥
पाय रजायसु रायको ऋषिराज बोलाए ।
सिष्य-सचिव-सेवक-सखा सादर सिर नाए ॥ २ ॥
साधु सुमति समरथ सबै सानंद सिखाए ।
जल, दल, फल, मनि-मूलिका, कुलि काज लिखाए ॥ ३ ॥
गनप-गौरि-हर पूजिकै गोबृन्द दुहाए ।
घर-घर मुद मंगल महा गुन-गान सुहाए ॥ ४ ॥
तुरत मुदित जहँ-तहँ चले मनके भए भाए ।
सुरपति-सासतु घन मनो मारुत मिला धाए ॥ ५ ॥
गृह, आँगन, चौहट, गली, बाजार बनाए ।
कलश, चँवर, तोरन, धुजा सुबितान तनाए ॥ ६ ॥
चित्र चारु चौकें रचीं, लिखि नाम जनाए ।
भरि-भरि सरवर-बापिका अरगजा सनाए ॥ ७ ॥
नर-नारिन्ह पल चारिमें सब साज सजाए ।
दसरथ-पुर छबि अपनी सुरनगर लजाए ॥ ८ ॥
बिबुध बिमान बनाइकै आनंदित आए ।
हरषि सुमन बरसन लगे, गए धन जनु पाए ॥ ६ ॥
बरे बिप्र चहुँ बेदके, रबिकुल-गुरु ग्यानी ।
आपु बसिष्ठ अथरबणी, महिमा जग जानी ॥ १० ॥
लोक-रीति बिधि बेदकी करि कह्यो सुबानी—
'सिसु-समेत बेगि बोलिए कौसल्या रानी' ॥ ११ ॥

Page 41
Page 41 scan

३५ बालकाण्ड

सुनत सुआसिनि लै चलीं गावत बड़भागीं।
उमा-रमा, सारद-सची लखि सुनि अनुरागीं ॥ १२ ॥
निज-निज रुचि बेष बिरचिकै हिलि-मिलि सँग लागीं।
तेहि अवसर तिहु लोककी सुबसा जनु जागीं ॥ १३ ॥
चारु चौक बैठत भई भूप-भामिनि सोहैं।
गोद मोद-मूरति लिए, सुकृती जन जोहैं ॥ १४ ॥
सुख-सुखमा, कौतुक कला देखि-सुनि मुनि मोहैं।
सो समाज कहैं बरनिकै, ऐसे कबि को हैं? ॥ १५ ॥
लगे पढ़न रच्छा-ऋचा ऋषिराज बिराजे।
गगन सुमन-झरि, जय-जय, बहु बाजन बाजे ॥ १६ ॥
भये अमंगल लंकमें, संक-संकट गाजे।
भुवन चारिदसके बड़े दुख-दारिद भाजे ॥ १७ ॥
बाल बिलोकि अथरबणी हँसि हरहि जनायो।
सुभको सुभ, मोद मोदको, 'राम' नाम सुनायो ॥ १८ ॥
आलबाल कल कौसिला, दल बरन सोहायो।
कंद सकल आनंदको जनु अंकुर आयो ॥ १९ ॥
जोहि, जानि, जपि, जोरिकै करपुट सिर राखे।
'जय जय जय करुनानिधे !' सादर सुर भाषे ॥ २० ॥
'सत्यसंध ! साँचे सदा जे आखर आषे।
प्रनतपाल ! पाये सही, जे फल अभिलाषे' ॥ २१ ॥
भूमिदेव देव देखिकै नरदेव सुखारी।
बोलि सचिव सेवक सखा पटधारि भंडारी ॥ २२ ॥
देहु जाहि जोइ चाहिए सनमानि सँभारी।
लगे देन हिय हरषिकै हेरि-हेरि हँकारी ॥ २३ ॥

Page 42
Page 42 scan

गीतावली ३६
राम-निछावरि लेनको हठि होत भिखारी।
बहुरि देत तेहि देखिये मानहुँ धनधारी॥ २४॥
भरत लषन रिपुदवनहूँ धरे नाम बिचारी।
फलदायक फल चारिके दसरथा-सुत चारी॥ २५॥
भए भूप बालकनिके नाम निरुपम नीके।
सबै सोच-संकट मिटे तबतें पुर-तीके॥ २६॥
सुफल मनोरथ बिधि किये सब बिधि सबहीके।
अब होइहै गाए सुने सबके तुलसीके॥ २७॥
अवधमें अत्यन्त सुन्दर आनन्द-बधावे बज रहे हैं। महाराजने
रघुवंशमें श्रेष्ठ बालकोंके नामकरणकी शुभ तिथियोंका शोधन
कराया ॥१॥ राजा दशरथकी आज्ञा पा ऋषिराज वसिष्ठजीने शिष्य,
मन्त्री, सेवक, सखाओंको बुलाया और उन्होंने आदरपूर्वक
आकर सिर नवाया ॥ २ ॥ गुरुजीने उन सभी साधु, सुमति और
सामर्थ्यवान् लोगोंको शिक्षा दी तथा [ सब तीर्थोंका ] जल, [ तुलसी
आदि ] पत्र, [आम्र, नारियल आदि] फल और मूलिका नवग्रहकी
मणियाँ आदि सारी पूजोपयोगी सामग्री लिखवायीं ॥ ३ ॥ गणेशजी
पार्वती और भगवान् शङ्करका पूजन कर गौओंका दोहन कराया
गया, घर-घर महान् आनन्दमङ्गल और सुन्दर गुणगान होने
लगा ॥४॥ अपनी मनभावनी बात हो रही है—यह देखकर तुरन्त ही
मनमें आनन्दित होकर वे लोग जहाँ-तहाँ चल पड़े, मानों इन्द्रकी
आज्ञासे मेघगण पवनके साथ मिलकर दौड़ रहे हों ॥ ५ ॥ घर,
आँगन, चौक, गली और बाजारोंको सजाया गया। सर्वत्र कलश, चँवर,
तोरण, ध्वजा और चँदोवे लगाये गये॥६॥अति विचित्र और सुन्दर चौक

Page 43
Page 43 scan

३७ बालकाण्ड
पूरे गये; उनमें नाम लिख-लिखकर यह सूचित किया गया कि अमुक
चौक अमुकका रचा हुआ है। तालाब और बावड़ियोंको भर-भरकर
उनमें अरगजा साना गया है ॥७॥ स्त्री-पुरुषोंने चार ही पलमें सारे
साज सजा लिये। इस समय दशरथपुरीने अपनी छबिसे देवपुरीको
भी लज्जित कर दिया है ॥८॥ देवता लोग अपने-अपने विमान
सजाकर आनन्दपूर्वक आये और हर्षित होकर फूलोंकी वर्षा
करने लगे, मानों उन्हें गया हुआ धन फिर मिल गया हो ॥९॥
वेदपाठके लिये चारों वेदके जाननेवाले ब्राह्मण वरण किये गये हैं।
उनमें अथर्ववेदी तो स्वयं रघुकुलगुरु ज्ञाननिष्ठ वसिष्ठजी ही हैं, जिनकी
महिमा सारा जगत जानता है ॥१०॥ उन्होंने लोकरीति और वेदविधि
सम्पन्न कर सुमधुर वाणीमें कहा—'कौसल्यारानीको शीघ्र ही बालक-
के सहित बुलवाइये' ॥११॥ यह सुनते ही बड़भागिनी सुवासिनीं
स्त्रियाँ उन्हें गाती हुई ले चलीं। यह दृश्य देख और सुनकर पार्वती,
लक्ष्मी, शारदा और शची अति प्रेममग्न हुईं ॥१२॥ वे अपनी-
अपनी रुचिके अनुसार वेष बनाकर हिल-मिलकर उनके साथ हो
गयीं; उस समय मानों तीनों लोकोंका भाग जग गया ॥१३॥
सुन्दर चौकोंमें बैठी हुई रानियाँ गोदमें आनन्दमूर्ति बालकोंको लिये
अति शोभायमान हो रही हैं; पुण्यवान् लोग उन्हें देख रहे हैं ॥१४॥
उस समयके सुख, सौन्दर्य और कौतुककी कला देख-सुनकर मुनि-
जन मोहित हो जाते हैं, भला ऐसे कौन कवि हैं जो उस समाजका
वर्णन कर सकें ? ॥१५॥ फिर ऋषिराज वसिष्ठजी रक्षाऋचा*
*ॐ अङ्गादङ्गाभिजायतोऽसि हृदयादभिजायसे ।
आत्मा वै पुत्रनामासि त्वं जीव शरदां शतम् ॥

Page 44
Page 44 scan

गीतावली ३८
पढ़ने लगे। आकाशसे फूलोंकी झड़ी लग गयी तथा जय-जयकारके
सहित बहुत-से बाजे बजने लगे ॥१६॥ लङ्कामें अमङ्गल होने लगे,
तरह-तरहकी शङ्काएँ और आपत्तियाँ उमड़ आयीं; किन्तु चौदहों
भुवनके बड़े-बड़े दुःख और दारिद्र्य दूर हो गये ॥ १७ ॥ अथर्व-
वेदी वसिष्ठजीने बालककी ओर देखकर हँसते हुए भगवान् शङ्करको
बतलाया [कि तुम्हारे इष्टदेव ये ही हैं] और उनका, शुभके
लिये भी शुभ तथा आनन्दके भी आनन्ददायक 'राम'
नाम सुनाया ॥ १८ ॥ श्रीकौसल्याजी सुन्दर आलवाल (वृक्षका
थाला) हैं, ('राम' नामके) दो अक्षर सुन्दर दल हैं, मानो सकल
आनन्दका कन्द ही अंकुरके रूपमें प्रकट हुआ है ॥ १९ ॥
[वसिष्ठजीने जो भगवान् शङ्करको यह सूचना दी थी कि ये आपके
इष्टदेव हैं सो] शिवजीने उन्हे देखकर और पहचानकर भगवान्का
नाम जपते हुए हाथ जोड़कर सिरके पास लगाया। उस समय
देवताओंने आदरपूर्वक 'जय जय जय करुणानिधे' कहा ॥ २० ॥
हे सत्यसन्ध! आपने जो अक्षर कहे हैं वे सर्वदा सत्य हैं। हे
प्रणतपाल! आपसे जिन-जिन फलोंकी इच्छा की है उन सभीको
प्राप्त किया है॥ २१ ॥ उस समय ब्राह्मण और देवताओंको देखकर
महाराज दशरथ बड़े आनन्दित हुए और अपने मन्त्री, सेवक, सखा,
पटधारी और भण्डारीको बुलाकर कहा- ॥ २२ ॥ 'जाओ, जिसे
जो चाहिये उसे सम्मान और सावधानीसे वही वस्तु दो।' तब वे
हृदयमें हर्षित हो याचकोंको ढूँढ़-ढूँढ़कर तथा बुला-बुलाकर दान
देने लगे ॥२३॥ सब लोग भगवान् रामकी निछावर लेनेके लिये
हठपूर्वक भिखारी बन जाते हैं और फिर वे ही दान देते हुए

Page 45
Page 45 scan

३६ बालकाण्ड

दिखाई देते हैं, मानो साक्षात् कुबेर ही हों ॥२४॥ वसिष्ठजीने विचार
करके भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्नके भी नाम रखे। महाराज दशरथके
चारों पुत्र मानों अर्थ, धर्मादि चारों फलोंको भी फल देनेवाले हैं ॥२५॥
इस प्रकार राजकुमारोंके सुन्दर एवं अनुपम नाम रखे गये। उस
समयसे नगरकी स्त्रियोंके सारे शोक और सङ्कट (राजाके पुत्रहीन
रहनेका शोक और राजा के बाद पुररक्षकके अभाव से होनेवाला
सङ्कट ) दूर हो गये ॥ २६ ॥ विधाताने सबके सभी मनोरथ सब
प्रकार पूर्ण कर दिये। अब भी उनका गान या श्रवण करनेसे
तुलसीदास तथा सबकी सभी कामनाएँ पूर्ण हो जायँगी ॥२७॥

दुलार
राग बिलावल
[ ७ ]
सुभग सेज सोभित कौसिल्या रुचिर राम-सिसु गोद लिये।
बार-बार बिधुबदन बिलोकति लोचन चारु चकोर किये ॥ १ ॥
कबहुँ पौढ़ि पयपान करावति, कबहुँ राखति लाइ हिये।
बालकेलि गावति हलरावति, पुलकति प्रेम-पियूष पिये ॥ २ ॥
बिधि-महेस, मुनि-सुर सिंहात सब, देखत अंबुद ओट दिये।
तुलसिदास ऐसो सुख रघुपति पै काहू तो पायो न बिये ॥ ३ ॥
महारानी कौसल्या सुन्दर बालक रामको गोदमें लिये मनोहर
शय्यापर सुशोभित हैं और अपने नेत्रोंको सुन्दर चकोर बनाकर बार-
बार भगवान्‌का मुखचन्द्र निहारती हैं ॥ १ ॥ कभी शय्यापर लेट
कर दुग्धपान कराती हैं, कभी उन्हें हृदय से लगा लेती हैं और कभी
भगवान्‌की बाललीला गाती हुई उन्हें हिलाने-डुलाने लगती हैं और

Page 46
Page 46 scan

गीतावली ४०
प्रेमामृत पानकर पुलकित होती हैं ॥२॥ ब्रह्मा, महादेव, ऋषि
और देवता—ये सभी बालकोंकी ओटमें छिपे-छिपे प्रसन्न होकर देख
रहे हैं किन्तु तुलसीदासजी कहते हैं कि रघुनाथजीका ऐसा सुख तो
[कौसल्याको छोड़कर] और किसीको नहीं मिला ॥३॥
राग सोरठ
[ ८ ]
ह्वै हौ लाल कबहिं बड़े बलि मैया।
राम-लषन भावते भरत-रिपुदवन चारु चारचो भैया ॥ १ ॥
बाल बिभूषन बसन मनोहर अंगनि बिरचि बनैहौं।
सोभा निरखि, निछावरि करि, उर लाइ बारने जैहौं ॥ २ ॥
छगन-मगन अँगना खेलिहौ मिलि, ठुमुकु-ठुमुकु कब धैहौ।
कलबल बचन तोतरे मंजुल कहि 'माँ' मोहि बुलैहौ ॥ ३ ॥
पुरजन-सचिव, राउ-रानी सब, सेवक-सखा-सहेली।
लैहैं लोचन लाहु सुफल लखि ललित मनोरथ-बेली ॥ ४ ॥
जा सुखकी लालसा लटू सिव, सुक-सनकादि उदासी।
तुलसी तेहि सुखसिंधु कौसिला मगन, पै प्रेम-पियासी ॥ ५ ॥
'हे लाल ! मैया बलि जाती है, तुम कब बड़े होगे ? प्यारे
राम, लक्ष्मण और भरत, शत्रुघ्न । तुम चारों सुन्दर भाई कब बड़े
होगे॥१॥ऐसा कब होगा कि मैं तुम्हारे मनोहर अङ्गोंके लिये बालोचित
आभूषण और वस्त्र बना-बनाकर उन्हे सजाऊँगी तथा उस शोभाको
देखकर नाना प्रकारकी निछावर कर तुम्हें हृदयसे लगाकर वारी
जाऊँगी ॥ २ ॥ तुम सब बालक मग्न हो मिल-जुलकर कब आँगनमें
खेलोगे, कब ठुमुक-ठुमुककर दौड़ोगे तथा कब अति मधुर और

Page 47
Page 47 scan

४१ बालकाण्ड
मनोहर तोतली बोली बोलकर मुझे 'माँ' कहकर बुलाओगे ॥ ३ ॥
अपनी मनोरथरूपी सुन्दर बेलको सफल हुई देख पुरवासी, मन्त्रि-
मण्डल, राजा, रानी, सेवक, सखा और सहेलियाँ कब अपने नेत्रोंका
लाभ लूटेंगी ?' ॥ ४ ॥ तुलसीदासजी कहते हैं कि जिस सुखकी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 48
Page 48 scan

गीतावली ४२
निछावर कर बलैया लेंगी ॥ २ ॥ तुम्हारे किलकने, नाचने, चलने,
देखने और दौड़कर मिलनेकी मनोहरतासे तथा मणिमय खम्भोंमें
तुम्हारा प्रतिबिम्ब पड़नेसे आँगनमें छवि छलकने लगेगी ॥ ३ ॥
तुम्हारे बालविनोदके

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 49
Page 49 scan

४३ बालकाण्ड
राम-सिसु सानुज चरित चारु गाइ-सुनि
सुजनन सादर जनम-लाहु लियो है।
तुलसी बिहाइ दसरथ दसचारिपुर
ऐसे सुखजोग बिधि बिरच्यो न बियो है ॥ ४ ॥
माताओंने बालकोंको तेल और उबटन लगाकर स्नान कराया
और फिर नेत्रोंको आंजकर अति

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 50
Page 50 scan

गीतावली ४४
भरत सुमित्रा लये, कैकयी सत्रुसमन,
तन प्रेम-पुलक मगन मन भये हैं ॥ १ ॥
मेढ़ी लटकन मनि-कनक-रचित, बाल-
भूषन बनाइ आछे अंग अंग ठये हैं।
चाहि चुचुकारि चूमि लालत लावत उर
तैसे फल पावत जैसे सुबीज बये हैं ॥ २

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 51
Page 51 scan

४५ बालकाण्ड
फूल बरसाते हैं और नवीन नेहसे युक्त साधुवाद कहते हैं कि मानो
विधाताने अपने जीवनभरमें इन्हीं माता, पिता, पुत्र, सुहृद् और
परिजनोंको रचा है ॥ ३ ॥ बड़ी आयुके स्त्री-पुरुष

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 52
Page 52 scan

और पालनेमें झुलानेसे भी नहीं रहते, बराबर रो रहे हैं। इससे मुझे
तथा और सब लोगोंको बड़ी चिन्ता हो रही है ॥ १ ॥ देव, पितर
और ग्रहोंकी पूजा की जाती है, घृतका तुलादान भी किया जाता है;
तो भी हे सखि ! कभी-कभी जब किसी दुष्टा स्त्रीकी दृष्टि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 53
Page 53 scan

४७ बालकाण्ड
जिस समय मुनिवरने रामके मस्तकपर हाथ रक्खा, उसी समय
वे किलकने लगे। भगवान्‌की महिमाको जानकर और उनकी लीला
देखकर गुरुजीके नेत्रोंमें जल भर आया और शरीर पुलकित हो गया,
रोमावली खड़ी हो गयी ॥ १ ॥ उन्होंने रामको गोदमें उठा लिया,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in