Skip to content
SarvaKosh
गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

by गोस्वामी तुलसीदास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished454 pages

Page 109 of 454

Read in context
Page 109
Page 109 scan

१०३ बालकाण्ड
मानो कृपारूप अमृतसे सींची जाकर पुनः सुखरूप फलीसे सम्पन्न
हो गयी ॥ २ ॥ वेदोंके लिये भी अगम जिस मूर्तिको भगवान्
शंकरकी बुद्धिरूपा युवतीने अन्य भगवन्मूर्तियोंको त्याग कर वरण
किया है, उसीको नेत्रपथमें आयी हुई देख वह (अहल्या) एकटक
होकर उससे विचलित न हुई ॥ ३ ॥ वह प्रेम और आनन्दसे भरकर
मन-ही-मन उनके रूप, शील और गुणोंका बखान करने लगी।
तुलसीदास कहते हैं, इसी प्रकार प्रभुने किस दीनकी दीनता नहीं
हरी ॥ ४ ॥
[ ५८ ]
परत पद-पंकज ऋषि-रवनी ।
भई है प्रगट अति दिब्य देह धरि मानो त्रिभुवन-छबि-छवनी ॥ १ ॥
देखि बड़ो आचरज, पुलकि तनु कहति मुदित मुनि-भवनी ।
जो चलिहैं रघुनाथ पयादेहि, सिला न रहिहि अवनी ॥ २ ॥
परसि जो पाँय पुनीत सुरसरी सोहै तीनि-गवनी ।
तुलसिदास तेहि चरन-रेनुकी महिमा कहै मति कवनी ॥ ३ ॥
प्रभुके चरणकमल पड़ते ही मुनिपत्नी अहल्या अत्यन्त दिव्य
देह धारणकर प्रकट हो गयी है, मानो तीनों लोकोंकी छविकी पुत्री
ही हो ॥ १ ॥ यह परम आश्चर्य देखकर मुनिपत्नियाँ प्रसन्न होकर
कहने लगीं कि यदि रघुनाथजी पैदल चलेंगे तो पृथ्वीतलपर शिला
नहीं रहने पावेंगी ॥ २ ॥ जिन चरणोंका स्पर्श करके पवित्र हुई
गङ्गाजी त्रिपथगामिनी होकर सुशोभित हो रही हैं, तुलसीदासजी
कहते हैं, ऐसी कौन-सी बुद्धि है जो उनकी महिमाका वर्णन कर
सके ? ॥ ३ ॥