Skip to content
SarvaKosh
गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

by गोस्वामी तुलसीदास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished454 pages

Page 108 of 454

Read in context
Page 108
Page 108 scan

गीतावली १०२
ही सिरपर मयूरपिच्छ तथा पुष्पदलके आभूषण बनाये हैं तथा शरीरमें
लगी हुई खेल-कूदकी चिह्नस्वरूप रज तथा कीच मानो [मुनिजनसे]
चुराकर किये हुए इनके बालचरित्रोंको प्रकट करती है ॥ ५ ॥
विश्वामित्रजीने यज्ञरक्षाके लिये दशरथजीसे माँगकर अपने आश्रमपर
लाये हुए अपने प्राणप्रिय पाहुनोंको प्रेमपूर्वक पूजकर सम्मानित
किया ॥ ६ ॥ ये साधक और सिद्धजनोंके साधनोंके फल हैं,
सभीके नेत्रोंको सफल करनेवाले हैं, माता-पिताके सम्पूर्ण सुकृतोंके
फल हैं तथा तुलसीदासके जीवनधन हैं ॥ ७ ॥
अहल्‍योद्धार
राग सूहो
[ ५७ ]
रामपद पदुम-पराग परी ।
ऋषितिय तुरत त्यागि पाहन-तनु छबिमय देह धरी ॥ १ ॥
प्रबल पाप पति-साप दुसह दव दारुन जरनि जरी ।
कृपासुधा सिंचि बिबुध-बेलि ज्यों फिरि सुख-फरनि फरी ॥ २ ॥
निगम-अगम मूरति महेस-मति-जुबति बराय बरी ।
सोइ मूरति भइ जानि नयनपथ इकटकतें न टरी ॥ ३ ॥
बरकति हृदय सरूप, सील, गुन प्रेम-प्रमोद-भरी ।
तुलसिदास अस केहि आरतकी आरति प्रभु न हरी ? ॥ ४ ॥
ऋषिपत्नी अहल्याके सिरपर जैसे ही भगवान् रामके चरण-
कमलोंका पराग पड़ा, वैसे ही उसने पत्थरका शरीर त्याग कर अति
छबिमय शरीर धारण कर लिया ॥ १ ॥ अपने प्रबल पापके कारण
पतिके शापरूप दुःसह अग्निके कठोर तापसे जलती हुई कल्पलता