सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

दोहावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ५७३ दोहे सान्वय सटीक)

Dohavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished196 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

दोहावली गोस्वामी तुलसीदास (सोलहवीं-सत्रहवीं शताब्दी) की प्रमुख रचनाओं में है, जिसमें लगभग 573 दोहे और सोरठे संकलित हैं। रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास ने इन दोहों में अपने अनुभवों को संक्षिप्त और भावपूर्ण रूप में व्यक्त किया है। इनमें से कुछ दोहे मानस और उनकी अन्य कृतियों में भी मिलते हैं।

दोहावली के दोहों में राम-नाम की महिमा, अनन्य भक्ति, चातक के प्रेम के उदाहरण से एकनिष्ठ भक्ति का आदर्श, सत्संग और कुसंग, नीति और विवेक, कलियुग का स्वरूप, वैराग्य और शरणागति जैसे विषय आते हैं। चातक-सम्बन्धी दोहे इसकी विशेष पहचान हैं, जिनमें बादल के प्रति चातक की टेक के माध्यम से भक्त के एकनिष्ठ प्रेम को दिखाया गया है।

यह गीताप्रेस, गोरखपुर का संस्करण है, जिसमें प्रत्येक दोहे का हिन्दी अर्थ हनुमानप्रसाद पोद्दार ने दिया है। प्रकाशन-विवरण के अनुसार संवत् २०३७ तक इसकी 4,04,250 प्रतियाँ छप चुकी थीं, और तेईसवें तथा चौबीसवें संस्करण के बाद कुल संख्या 4,49,250 हो गई; मूल्य डेढ़ रुपया था। स्कैन की गई प्रति पर वाराणसी के मुमुक्षु भवन के वेद-वेदाङ्ग पुस्तकालय की मुहर है। पुस्तक 196 पृष्ठों की है।

पृष्ठ 95 स्कैन

दोहावली ९१
दम्भका बल है, कामके केवल कामिनीका बल है और क्रोधके कठोर
वचनका बल है ॥२६५॥
मोहकी सेना
काम क्रोध लोभादि मद प्रबल मोह कै धारि ।
तिन्ह महँ अति दारुन दुखद मायारूपी नारि ॥२६६॥
भावार्थ-काम, क्रोध, मद और लोभ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 96 स्कैन

९२ दोहावली
उद्बोधन
दीपसिखा सम जुबति तन मन जनि होसि पतंग।
भजहि राम तजि काम मद करहि सदा सतसंग ॥२६९॥
भावार्थ—युवती स्त्रियोंका [ सुन्दर ] शरीर दीपककी लौके
समान है, मन ! तू उसमें पतंग

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 97 स्कैन

दोहावली ९३
किसके मनको शान्ति नहीं मिलती ?
ताहि कि संपति सगुन सुभ सपनेहुँ मन बिश्राम ।
भूत द्रोह रत मोहबस राम बिमुख रति काम ॥२७२॥
भावार्थ—जो मनुष्य मोहके वशीभूत होकर भूतप्राणियोंके द्रोहमें
तत्पर है, श्रीरामसे विमुख है और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 98 स्कैन

९४ दोहावली
भावार्थ—जो लोग दुष्टोंको ज्ञानका उपदेश देना, संसारका
सुधार करना, मनका निरोध करना और कुलको शुद्ध करना चाहते
हैं, वे व्यर्थ ही परिश्रम करते हुए मर जाते हैं; उन्हें स्वप्नमें भी
सुख या

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 99 स्कैन

दोहावली १५
भावार्थ—एक ही भरोसा है, एक ही बल है, एक ही आशा है
और एक ही विश्वास है। एक रामरूपी श्यामघन (मेघ) के लिये ही
तुलसीदास चातक बना हुआ है ॥२७७॥
प्रेमकी अनन्यताके लिये चातकका उदाहरण
जौं घन बरषै समय सिर जौं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 100
स्थायी लिंक
पृष्ठ 100 स्कैन

९६ दोहावली
भावार्थ—चातकके चित्तमें अपने प्रियतम मेघका दोष कभी
आता ही नहीं। तुलसीदासजी कहते हैं कि इसीलिये प्रेमके अथाह
समुद्रका कोई माप-तौल नहीं हो सकता (उसका थाह नहीं लगाया
जा सकता) ॥२८१॥
बरषि परुष पाहन पयद पंख करौ टुक टूक।
तुलसी परी न चाहिऐ चतुर चातकहि चूक ॥२८२॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि मेघ (बादल) कठोर ओले
बरसाकर भले ही चातककी पांखोंके टुकड़े-टुकड़े कर दे, पर प्रेमके
प्रणमें चतुर चातकको अपने प्रेमका प्रण निबाहनेमें कभी भूल नहीं
करनी चाहिये ॥२८२॥
उपल बरषि गरजत तरजि डारत कुलिस कठोर।
चितव कि चातक मेघ तजि कबहुँ दूसरी ओर ॥२८३॥
भावार्थ—मेघ कड़क-कड़ककर गर्जता हुआ ओले बरसाता है
और कठोर बिजली भी गिरा देता है; इतनेपर भी प्रेमी पपीहा
मेघको छोड़कर क्या कभी किसी दूसरी ओर ताकता है ? ॥२८३॥
पबि पाहन दामिनि गरज झरि झकोर खरि खीझि।
रोष न प्रीतम दोष लखि तुलसी रागहि रीझि ॥२८४॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि मेघ बिजली गिराकर, ओले
बरसाकर, बिजली चमकाकर, कड़क-कड़ककर, वर्षाकी झड़ी लगा-
कर और आंधीके झकोरे देकर अपना बड़ा भारी रोष प्रकट करता
है; परंतु चातकको अपने प्रियतमका दोष देखकर क्रोध नहीं होता
(उसे दोष दीखता ही नहीं), बल्कि इसमें भी वह अपने प्रति मेघका
अनुराग देखकर उसपर रीझ जाता है ॥२८४॥

पृष्ठ 101
स्थायी लिंक
पृष्ठ 101 स्कैन

दोहावली ९७
मान राखिबो माँगिबो पिय सों नित नव नेहु ।
तुलसी तीनिउ तब फबैं जौ चातक मत लेहु ॥२८५॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि आत्मसम्मानकी रक्षा
करना, माँगना और फिर भी प्रियतमसे प्रेमका नित्य नवीन होना
(बढ़ना)—ये तीनों बातें तभी शोभा देती हैं जब चातकके मतका
अनुसरण किया जाय ॥ २८५ ॥
तुलसी चातक ही फबै मान राखिबो प्रेम ।
बक्र बूंद लखि स्वातिहु निदरि निबाहत नेम ॥२८६॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं, प्रेमके मानकी रक्षा करना
और प्रेमको भी निबाहना चातकहीको शोभा देता है। स्वाती नक्षत्र-
में भी यदि बूंद [मेघकी ओर निहारते हुए उसके मुखमें सीधी न
पड़कर] टेढ़ी पड़ती है तो वह उसका निरादर करके प्रेमके नियमको
निबाहता है (चोंचको टेढ़ी करनेमें दूसरी ओर ताकना हो जायगा
और इससे उसके प्रेममें व्यभिचार होगा, इसलिये वह प्यासा रह
जाता है, परंतु मुँह टेढ़ा नहीं करता । दूसरी बात यह है कि वह टेढ़ी
चोंच करके पीता है तो उसका मान घटता है, वह माँगता नहीं है,
प्रेमी है; देना हो तो सीधे दो, नहीं तो न सही) ॥ २८६ ॥
तुलसी चातक माँगन्यो एक एक घन दानि ।
देत जो भू भाजन भरत लेत जो घूंटक पानि ॥२८७॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि चातक एक ही (अद्वितीय)
माँगनेवाला है और बादल भी एक ही (अद्वितीय) दानी है। बादल
इतना देता है कि पृथ्वीके सब बर्तन (झील, तालाब आदि) भर
जाते हैं; परंतु चातक केवल एक घूंट ही पानी लेता है ॥२८७॥
दोहा० ७-८—

पृष्ठ 102
स्थायी लिंक
पृष्ठ 102 स्कैन

९८ दोहावली
तीनि लोक तिहुँ काल जस चातक ही केँ माथ ।
तुलसी जासु न दीनता सुनी दूसरे नाथ ॥२८८॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि तीनों लोकोंमें और तीनों
कालोंमें कीर्ति तो केवल अनन्य प्रेमी चातकके ही भाग्यमें है, जिसकी
दीनता संसारमें किसी भी दूसरे स्वामीने नहीं सुन पायी ॥ २८८ ॥
प्रीति पपीहा पयद की प्रगट नई पहिचानि ।
जाचक जगत कनाउड़ो कियो कनौड़ा दानि ॥२८९॥
भावार्थ—पपीहा और मेघके प्रेमका परिचय प्रत्यक्ष ही नये ही
ढंगका है; याचक (मँगता) तो संसारभरका ऋणी होता है, परंतु
इस प्रेमी पपीहेने दानी मेघको अपना ऋणी बना डाला ॥२८९॥
नहिं जाचत नहिं संग्रहइ सीस नाइ नहिं लेइ ।
ऐसे मानी मागनेहि को बारिद बिनु देइ ॥२९०॥
भावार्थ—पपीहा न तो मुंहसे मांगता है, न जलका संग्रह करता
है और

पृष्ठ 103
स्थायी लिंक
पृष्ठ 103 स्कैन

लिये सुखदायिनी होती है; परंतु तुलसीदासजी कहते हैं कि चातक-
की-सी रीझ (प्रेम) और मेघकी-सी बुद्धि किसी विरले ही बुद्धिमान्‌की
होती है (चातक मेघपर इतना रीझा रहता है कि कष्ट सहनेपर भी
: उससे प्रेम बढ़ाता ही है और मेघकी ऐसी बुद्धिगुणज्ञता है कि वह
दाता होकर भी ऋणी बन जाता है।) ॥ २६२ ॥
चातक जीवन दायकहि जीवन समयँ सुरीति ।
तुलसी अलख न लखि परै चातक प्रीति प्रतीति ॥२९३॥
भावार्थ—चातकके जीवनदाता मेघके प्रेमकी सुन्दर रीति तो
उसके जीवनकालमें ही देखनेमें आती है; परंतु [अनन्य प्रेमी]
चातकका प्रेम एवं विश्वास तो अलख (अज्ञेय) है, तुलसीदासजी
कहते हैं, वह तो किसीके लखनेमें ही नहीं आता (अर्थात् उसका
प्रेम तो मरते समय भी बना रहता है)—(देखिये दो० ३०२, ३०४,
३०५) ॥ २६३ ॥
जीव चराचर जहाँ लगें हैं सब को हित मेह ।
तुलसी चातक मन बस्यो घन सौं सहज सनेह ॥२९४॥
भावार्थ—संसारमें जितने चर-अचर जीव हैं, मेघ उन सभीका
हितकारी है; परंतु तुलसीदासजी कहते हैं कि उस मेघके प्रति
स्वाभाविक स्नेह तो एक चातकके ही चित्तमें बसा हुआ है ॥२६४॥
डोलत बिपुल बिहंग बन पिअत पोखरिन बारि ।
सुजस धवल चातक नवल तुही भुवन दस चारि ॥२९५॥
भावार्थ—वनमें बहुत-से पक्षी डोलते हैं और वे पोखरियोंका जल
पिया करते हैं; परंतु हे नित्य नवीन प्रेमी चातक ! चौदहों लोकोंको
अपने निर्मल यशसे उज्ज्वल तो एक तू ही करता है ॥२६५॥

पृष्ठ 104
स्थायी लिंक
पृष्ठ 104 स्कैन

१०० दोहावली
मुख मीठे मानस मलिन कोकिल मोर चकोर ।
सुजस धवल चातक नवल रह्यो भुवन भरि तोर ॥२६६॥
भावार्थ—कोयल, मोर और चकोर मुँहके तो मीठे होते हैं;
परंतु मनके बड़े मैले होते हैं (बोली तो बड़ी मीठी बोलते हैं, पर
कीट-सर्पादि जीवोंको खा जाते हैं) परंतु हे नवल चातक ! विश्व-
भरमें निर्मल यश तो तेरा ही छाया हुआ है ॥ २६६ ॥
बास बेस बोलनि चलनि मानस मंजु मराल ।
तुलसी चातक प्रेम की कीरति बिसद बिसाल ॥२६७॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि हंसका निवासस्थान
(मानसरोवर), वेष (रंग-रूप), बोली, चाल और [नीर-क्षीरका
विवेक रखनेवाला तथा मोती चुगनेकी टेकवाला] मन सभी सुन्दर
हैं, परंतु प्रेमकी कीर्ति तो सबसे बढ़कर विस्तृत और निर्मल चातक-
की ही है ॥ २६७ ॥
प्रेम न परखिअ परुषपन पयद सिखावन एह ।
जग कह चातक पातकी ऊसर बरसै मेह ॥२६८॥
भावार्थ—संसारके लोग (विषयीजन) कहते हैं कि चातक पापी
है, क्योंकि मेघ ऊसरतकमैं बरसता है [परंतु चातकके मुँहमें नहीं
बरसता]; पर मेघ इससे यह शिक्षा देता है कि प्रेमकी परीक्षा
कठोरतासे नहीं करनी चाहिये (अर्थात् कठोरतामें प्रेम नहीं है, ऐसा
नहीं मानना चाहिये; कहीं-कहीं कठोरतामें ही प्रेमका प्रकाश होता
है। चातक पापी नहीं है, महान् प्रेमी है; उसके प्रेमका यश मेघकी
कठोरतासे बढ़ता है) ॥ २६८ ॥
होइ न चातक पातकी जीवन दानि न मूढ़ ।
तुलसी गति प्रहलाद की समुझि प्रेम पथ गूढ़ ॥२६९॥

पृष्ठ 105
स्थायी लिंक
पृष्ठ 105 स्कैन

दोहावली १०१
भावार्थ—न तो चातक ही पापी है और न जीवनदाता मेघ ही
मूर्ख है। तुलसीदासजी कहते हैं कि प्रह्लादकी दशापर विचार करके
समझो कि प्रेमका मार्ग कितना गूढ़ (सूक्ष्म) है। (प्रह्लादको पद-पद-
पर कष्ट मिलता है और भगवान् उसके कष्टको जानते हुए भी बहुत
विलम्बसे प्रकट होते हैं। यह उनकी प्रेमलीला ही है।) ॥२९९॥
गरज आपनी सबन को गरज करत उर आनि ।
तुलसी चातक चतुर सो जाचक जानि सुदानि ॥३००॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं, कि अपनी-अपनी गरज सभी
को होती है और उसी गरजको (कामनाको) हृदयमें रखकर लोग
जहाँ-तहाँ गरज करते (सबसे विनती करते) फिरते हैं। परंतु चतुर
(अनन्य प्रेमी) चातक तो एक मेघको ही सर्वोत्तम दानी समझकर
केवल उसीका याचक बना ॥३००॥
चरग चंगु गत चातकहि नेम प्रेम की पीर ।
तुलसी परबस हाड़ पर परिहैं पुहुमी नीर ॥३०१॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि बाजके पंजेमें फँसनेपर
चातकको अपने प्रेमके नियमकी पीड़ा (चिन्ता) होती है। [उसे
यह चिन्ता नहीं होती कि मैं मर जाऊँगा, पर इस बातकी बड़ी
पीड़ा होती है कि बाजके द्वारा मारे जानेपर] मेरी हड्डियाँ और
पाँख [स्वाती-नक्षत्रमें मेघ-जलमें न पड़कर] पृथ्वीके साधारण जलमें
पड़ेगा ॥३०१॥
बध्यो बधिक परचो पुन्य जल उलटि उठाई चोंच ।
तुलसी चातक प्रेम पट मरतहूँ लगी न खोंच ॥३०२॥
भावार्थ—किसी बहेलियेने चातकको मार दिया, वह पुण्य-
सलिल गङ्गाजीमें गिर पड़ा; परंतु गिरते ही उस अनन्य प्रेमी

पृष्ठ 106
स्थायी लिंक
पृष्ठ 106 स्कैन

१०२ दोहावली
चातकने चोंचको उलट कर ऊपर उठा लिया। तुलसीदासजी कहते
हैं कि चातकके प्रेमरूपी वस्त्रपर मरते दमतक कोई खोंच नहीं लगी
(वह कहींसे फटा नहीं) ॥३०२॥
अंड फोरि कियो चेटुवा तुष पर्यो नीर निहारि।
गहि चंगुल चातक चतुर डार्यो बाहिर बारि ॥३०३॥
भावार्थ—किसी चातकने अंडेको फोड़कर उसमेंसे बच्चा
निकाला, परंतु अंडेके छिलकेको पानीमें पड़ा हुआ देखकर उस
[प्रेमराज्यके] चतुर चातकने, तुरंत उसे पंजेसे पकड़कर जलसे बाहर
फेंक दिया ॥३०३॥
तुलसी चातक देत सिख सुतहि बारहीं बार।
तात न तर्पण कीजिए बिना बारिधर धार ॥३०४॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि चातक अपने पुत्रको
वारंबार यही सीख देता है कि हे तात! [मेरे मरने पर] प्यारे मेघ की
धाराको छोड़कर अन्य किसी जलसे मेरा तर्पण न करना ॥३०४॥
सोरठा
जिअत न नाई नारि चातक घन तजि दूसरहिं।
सुरसरिहू को बारि मरत न माँगेउ अरध जल ॥३०५॥
भावार्थ—जीते-जी तो चातकने [प्यारे] मेघको छोड़कर दूसरेके
सामने गर्दन नहीं झुकायी (याचना नहीं की) और मरते समय भी
गङ्गाजलमें* अर्धजलीतक न माँगी (मुक्तिका भी निरादर कर
दिया) ॥३०५॥
*मरते हुए आदमीको आधा गङ्गाजीमें और आधा बाहर रखते हैं, इसको
'अर्धजल' क्रिया कहते हैं। इस अवस्थामें जिसके प्राण छूटते हैं, उसकी सहज
मुक्ति हो जाती है—ऐसा शास्त्रोंमें वर्णन आता है।

पृष्ठ 107
स्थायी लिंक
पृष्ठ 107 स्कैन

दोहावली १०४
सुनु रे तुलसीदास प्यास पपीहहि प्रेम की ।
परिहरि चारिउ मास जो अँचवै जल स्वाति को ॥३०६॥
भावार्थ—रे तुलसीदास ! सुन, पपीहेको तो केवल प्रेमकी ही
प्यास है [जलकी नहीं]; इसीलिये वह बरसातके चारों महीनोंके
जलको छोड़कर केवल स्वाति-नक्षत्रका ही जल पीता है ॥३०६॥
जाँचै बारह मास पिएै पपीहा स्वाति जल ।
जान्यो तुलसीदास जोगवत नेही नेह मन ॥३०७॥
भावार्थ—चातक बारहों महीने मेघसे [उसे देखते ही ‘पिउ-
पिउ’ की पुकार मचाकर] जल मांगा करता है, परंतु पीता है
केवल स्वाति-नक्षत्रका ही जल । तुलसीदासजी कहते हैं कि मैंने
इससे यह समझा है कि चातक ऐसा करके अपने स्नेही मेघका मन
रखता है (जिससे मेघको यह कहनेका मौका न मिले कि तू तो
स्वार्थी है, जब प्यास लगती है, तभी मुझे पुकारता है, फिर सालभर
मेरा नाम भी नहीं लेता) ॥३०७॥
दोहा
तुलसी कें मत चातकहि केवल प्रेम पिआस ।
पिअत स्वाति जल जान जग जाँचत बारह मास ॥३०८॥
भावार्थ—तुलसीदासके मतसे तो चातकको केवल प्रेमकी ही
प्यास है [जलकी नहीं]; क्योंकि सारा जगत् इस बातको जानता
है कि चातक पीता तो है केवल स्वाति-नक्षत्रका जल, परंतु याचक
बना रहता है बारहों महीने ॥३०८॥
आलवाल मुकुताहलनि हिय सनेह तरु मूल ।
होइ हेतु चित चातकहि स्वाति सलिल अनुकूल ॥३०९॥
भावार्थ—चातकके हृदयरूपी मोतियोंकी (बहुमूल्य) क्यारीमें
प्रेमरूपी वृक्षकी जड़ लगी है । ईश्वर करे स्वाति-नक्षत्रका जल

पृष्ठ 108
स्थायी लिंक
पृष्ठ 108 स्कैन

१०४ दोहावली
चातकके चित्तमें रहनेवाले प्रेमके लिये अनुकूल हो जाय। (अर्थात्
स्वाति-नक्षत्रके जलसे हृदयमें लगी हुई प्रेम वृक्षकी जड़ भलीभाँति
सींची जाय, जिससे प्रेम-वृक्ष फूल-फलकर लहलहा उठे) ॥३०६॥
उष्ण काल अरु देह खिन मग पंथी तन ऊख ।
चातक बतियाँ ना रुचीं अन जल सींचें रूख ॥३१०॥
भावार्थ—गर्मियोंके दिन थे, चातक शरीरसे खिन्न था (थका
हुआ था), रास्ते चल रहा था, उसका शरीर बहुत गरम हो
रहा था [इतनेमें उसे कुछ पेड़ दीख पड़े, मनमें आया कि जरा
विश्राम कर लूं] परंतु अनन्य प्रेमी चातकको मनकी यह बात
अच्छी नहीं लगी; क्योंकि वे वृक्ष [स्वाति-नक्षत्रके जलसे सींचे हुए
न होकर] दूसरे ही जलसे सींचे हुए थे ॥३१०॥
अन जल सींचे रूख की-छाया तें बरु घाम ।
तुलसी चातक बहुत हैं यह प्रबीन को काम ॥३११॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि यों चातक (चातक-
प्रेमका दम भरनेवाले) बहुत हैं, परंतु ‘स्वातीके जलके अतिरिक्त
अन्य जलसे सींचे हुए वृक्षकी छायासे तो धूप ही अच्छी' ऐसा मानना
तो किसी [प्रेम-प्रणको निबाहनेमें] चतुर चातक (सच्चे प्रेमी) का ही
काम है ॥३११॥
एक अंग जो सनेहता निसि दिन चातक नेह ।
तुलसी जासों हित लगै वहि अहार वहि देह ॥३१२॥
भावार्थ—चातकका जो रात-दिनका (नित्य-चौबीसों घंटेका)
प्रेम है, वही एकाङ्गी प्रेम है।* तुलसीदासजी कहते हैं, ऐसा एकाङ्गी
*एकाङ्गी प्रेम उसे कहते हैं, जिसमें प्रेमी यह नहीं देखता कि प्रेमास्पद
उसके बदलेमें प्रेम करता है या नहीं।

पृष्ठ 109
स्थायी लिंक
पृष्ठ 109 स्कैन

दोहावली १०५

प्रेम जिसके साथ लग जाता है, वही उसका आहार है, (वह खाना-
पीना सब भूलकर उसीकी स्मृतिसे जीता रहता है) और वही उसका
शरीर है (वह अपने शरीरकी सुधि भुलाकर उसीके शरीरमें तन्मय
हुआ रहता है) ॥ ३१२ ॥
एकांगी अनुरागके अन्य उदाहरण
बिबि रसना तनु स्याम है बंक चलनि बिख खानि ।
तुलसी जस श्रवननि सुन्यो सीस समर्प्यो आनि ॥३१३॥
भावार्थ—जिसके दो जीभें हैं, काला शरीर और टेढ़ी चाल
है तथा जो विषकी खान है, ऐसा सर्प भी कानोंसे अपनी प्रशंसा
सुनते ही [प्रेमवश] आकर अपना सिर सौंप देता है* ॥ ३१३ ॥
मृगका उदाहरण
आपु ब्याध को रूप धरि चहै कुरंगहि राग ।
तुलसी जो मृग मन मुरै परै प्रेम पट दाग ॥३१४॥
भावार्थ—राग (वीणाका मधुर स्वर) स्वयं बहेलियाका रूप
धरकर हरिनको मार डाले [परंतु रागके प्रति उसका अनुराग
तो वैसा ही रहता है]। तुलसीदासजी कहते हैं कि यदि राग

पृष्ठ 110 स्कैन

१०६ | दोहावली

भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि [मणिके लोभसे सर्प-
को मारनेके लिये आये हुए] व्याधको मणि अपने प्रकाशसे भले
ही सर्प दिखला दे, [और इस प्रकार उसकी मृत्युमें सहायक
बनकर शत्रु का काम करे] परंतु [इससे क्या मणिके प्रति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 111 स्कैन

दोहावली १०७
हाथसे विष घोलकर मछलीको दे दे, पर यदि मछली बिना जलके
(जलसे बाहर निकलनेपर) जीवित रह जाय तो तुम कवियोंको
दोष दे सकते हो (यह कह सकते हो कि यह सब कवियोंकी
झूठी कल्पना है)। तात्पर्य यह कि जलके द्वारा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 112 स्कैन

१०८ दोहावली
भावार्थ—सभी यह कहते हैं कि प्रेम और प्रियतम दोनों ही
सुलभ (सस्ते) हैं और सब ऐसा करते भी हैं (किसीको प्रियतम
बनाकर उससे प्रेम करते हैं), परंतु तुलसीदासजी कहते हैं कि
[सच्चे प्रेमके नाते] मछलीसे बढ़कर पवित्र तीनों लोकोंमें दूसरा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 113 स्कैन

दोहावली १०६
बराबरीका स्नेह दुःखदायक होता है
कै लघु कै बड़ मीत भल सम सनेह दुख सोइ ।
तुलसी ज्यों घृत मधु सरिस मिलें महाबिष होइ ॥३२३॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि मित्र अपनेसे या तो छोटा
हो या बड़ा हो, तभी कल्याण है; बराबरीका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 114 स्कैन

११० दोहावली
(साधारण) या कठिन—कैसा भी काम पड़नेपर (हल्की या भारी
विपत्तिके समय) स्वयं (बिना किसी अनुरोधके) हठ करके सहायता
करे। जैसे आँखोंपर कोमल चोट होते हुए देखकर उसे पलकोंपर
ओढ़ लिया (रोक लिया) जाता है और शरीरपर भारी चोट होते
हुए देखकर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें