Skip to content
SarvaKosh
दोहावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ५७३ दोहे सान्वय सटीक)

दोहावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ५७३ दोहे सान्वय सटीक)

Dohavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

by गोस्वामी तुलसीदास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished196 pages

Page 108 of 196

Read in context
Page 108
Page 108 scan

१०४ दोहावली
चातकके चित्तमें रहनेवाले प्रेमके लिये अनुकूल हो जाय। (अर्थात्
स्वाति-नक्षत्रके जलसे हृदयमें लगी हुई प्रेम वृक्षकी जड़ भलीभाँति
सींची जाय, जिससे प्रेम-वृक्ष फूल-फलकर लहलहा उठे) ॥३०६॥
उष्ण काल अरु देह खिन मग पंथी तन ऊख ।
चातक बतियाँ ना रुचीं अन जल सींचें रूख ॥३१०॥
भावार्थ—गर्मियोंके दिन थे, चातक शरीरसे खिन्न था (थका
हुआ था), रास्ते चल रहा था, उसका शरीर बहुत गरम हो
रहा था [इतनेमें उसे कुछ पेड़ दीख पड़े, मनमें आया कि जरा
विश्राम कर लूं] परंतु अनन्य प्रेमी चातकको मनकी यह बात
अच्छी नहीं लगी; क्योंकि वे वृक्ष [स्वाति-नक्षत्रके जलसे सींचे हुए
न होकर] दूसरे ही जलसे सींचे हुए थे ॥३१०॥
अन जल सींचे रूख की-छाया तें बरु घाम ।
तुलसी चातक बहुत हैं यह प्रबीन को काम ॥३११॥
भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि यों चातक (चातक-
प्रेमका दम भरनेवाले) बहुत हैं, परंतु ‘स्वातीके जलके अतिरिक्त
अन्य जलसे सींचे हुए वृक्षकी छायासे तो धूप ही अच्छी' ऐसा मानना
तो किसी [प्रेम-प्रणको निबाहनेमें] चतुर चातक (सच्चे प्रेमी) का ही
काम है ॥३११॥
एक अंग जो सनेहता निसि दिन चातक नेह ।
तुलसी जासों हित लगै वहि अहार वहि देह ॥३१२॥
भावार्थ—चातकका जो रात-दिनका (नित्य-चौबीसों घंटेका)
प्रेम है, वही एकाङ्गी प्रेम है।* तुलसीदासजी कहते हैं, ऐसा एकाङ्गी
*एकाङ्गी प्रेम उसे कहते हैं, जिसमें प्रेमी यह नहीं देखता कि प्रेमास्पद
उसके बदलेमें प्रेम करता है या नहीं।