Skip to content
SarvaKosh
दोहावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ५७३ दोहे सान्वय सटीक)

दोहावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ५७३ दोहे सान्वय सटीक)

Dohavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

by गोस्वामी तुलसीदास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished196 pages

Page 107 of 196

Read in context
Page 107
Page 107 scan

दोहावली १०४
सुनु रे तुलसीदास प्यास पपीहहि प्रेम की ।
परिहरि चारिउ मास जो अँचवै जल स्वाति को ॥३०६॥
भावार्थ—रे तुलसीदास ! सुन, पपीहेको तो केवल प्रेमकी ही
प्यास है [जलकी नहीं]; इसीलिये वह बरसातके चारों महीनोंके
जलको छोड़कर केवल स्वाति-नक्षत्रका ही जल पीता है ॥३०६॥
जाँचै बारह मास पिएै पपीहा स्वाति जल ।
जान्यो तुलसीदास जोगवत नेही नेह मन ॥३०७॥
भावार्थ—चातक बारहों महीने मेघसे [उसे देखते ही ‘पिउ-
पिउ’ की पुकार मचाकर] जल मांगा करता है, परंतु पीता है
केवल स्वाति-नक्षत्रका ही जल । तुलसीदासजी कहते हैं कि मैंने
इससे यह समझा है कि चातक ऐसा करके अपने स्नेही मेघका मन
रखता है (जिससे मेघको यह कहनेका मौका न मिले कि तू तो
स्वार्थी है, जब प्यास लगती है, तभी मुझे पुकारता है, फिर सालभर
मेरा नाम भी नहीं लेता) ॥३०७॥
दोहा
तुलसी कें मत चातकहि केवल प्रेम पिआस ।
पिअत स्वाति जल जान जग जाँचत बारह मास ॥३०८॥
भावार्थ—तुलसीदासके मतसे तो चातकको केवल प्रेमकी ही
प्यास है [जलकी नहीं]; क्योंकि सारा जगत् इस बातको जानता
है कि चातक पीता तो है केवल स्वाति-नक्षत्रका जल, परंतु याचक
बना रहता है बारहों महीने ॥३०८॥
आलवाल मुकुताहलनि हिय सनेह तरु मूल ।
होइ हेतु चित चातकहि स्वाति सलिल अनुकूल ॥३०९॥
भावार्थ—चातकके हृदयरूपी मोतियोंकी (बहुमूल्य) क्यारीमें
प्रेमरूपी वृक्षकी जड़ लगी है । ईश्वर करे स्वाति-नक्षत्रका जल