बुद्धचरितम् (महाकवि अश्वघोष - संस्कृत मूल एवं सान्वय हिन्दी व्याख्या)
Buddhacharitam of Mahakavi Ashvaghosa with Hindi Commentary
by महाकवि अश्वघोष
Page 62 of 122
Read in contextकुमार के माहात्म्य से ही प्रेरित होकर, अराड ने अपने शास्त्र का सङ्क्षिप्त निश्चय इस प्रकार कहा:-
॥15 ॥
श्रूयतामयमस्माकं सिद्धान्तः शृण्वतां वर ।
यथा भवति संसारो यथा चैव निवर्तते ॥१२.१६
“हे श्रोताओं में श्रेष्ठ, हमारा यह सिद्धान्त सुनिये कि कैसे यह संसार प्रवृत्त होता है और कैसे निवृत्त होता
है ॥16 ॥
प्रकृतिश्च विकारश्च जन्म मृत्युर्जरेव च ।
तत्तावत्सत्त्वमित्युक्तं स्थिरसत्त्व परेहि तत् ॥१२.१७
हे स्थिर-सत्त्व, इसे समझिये; प्रकृति, विकार, जन्म, जरा व मृत्यु को ही सत्त्व कहा गया है ॥17 ॥
तत्र तु प्रकृतिं नाम विद्धि प्रकृतिकौविद ।
पञ्च भूतान्यहङ्कारं बुद्धिमव्यक्तमेव च ॥१२.१८
हे प्रकृति को जाननेवाले, उसमें पाँच (महा-) भूतों, अहङ्कार, बुद्धि और अव्यक्त को प्रकृति जानिये ॥18 ॥
विकार इति बुध्यस्व विषयानिन्द्रियाणि च ।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in