सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

ब्रह्मचर्य विज्ञान

Brahmacharya Vigyaan

पं. जगन्नारायणदेव शर्मा द्वारा

स्रोत: Sarvahitkari Grantha Mala · Sarvahitkari (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished380 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

ब्रह्मचर्य-विज्ञान पं. जगन्नारायणदेव शर्मा 'कविपुष्कर' की हिन्दी पुस्तक है, जो 1927 में सस्ता-साहित्य-प्रकाशक मण्डल, अजमेर से 'सस्ती-प्रकीर्ण-माला' के दूसरे वर्ष की पहली पुस्तक के रूप में छपी। मुखपृष्ठ पर लेखक को 'योगाचार-दर्शन', 'इच्छाशक्ति' और 'आत्मसुधार' जैसी पुस्तकों का रचयिता बताया गया है, और भूमिका प्रसिद्ध पत्रकार पं. लक्ष्मण नारायण गर्दे ने लिखी है।

पुस्तक का आदर्श-वाक्य पतञ्जलि के योगसूत्र का 'ब्रह्मचर्यप्रतिष्ठायां वीर्यलाभः' है, अर्थात् ब्रह्मचर्य में स्थिर होने पर सामर्थ्य की प्राप्ति होती है। लेखक ब्रह्मचर्य को शरीर-विज्ञान, स्वास्थ्य, मन के संयम और योग-साधना की दृष्टि से समझाते हैं, और इसे व्यक्ति के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के बल का आधार मानते हैं। उस दौर में सस्ता साहित्य मण्डल राष्ट्रीय आन्दोलन से जुड़े विचारों को कम मूल्य में जन-जन तक पहुँचाने के लिए जाना जाता था, और यह पुस्तक उसी प्रयास का हिस्सा है।

आरम्भिक पृष्ठों में मण्डल के मन्त्री जीतमल लूणिया की ओर से पाठकों के लिए निवेदन और स्थायी ग्राहक बनने के नियम भी दिए गए हैं। पूरी पुस्तक 380 पृष्ठों की है।

पृष्ठ 106–125, कुल 380 में से
पृष्ठ 106
स्थायी लिंक
पृष्ठ 106 स्कैन

१०३

निर्विघ्न ब्रह्मचर्य

वहुत से लोग ऐसे हैं, जो कायिक ब्रह्मचर्य का पालन करने पर भी मानसिक और वाचिक का पालन नहीं कर सकते। वे समझते हैं कि कायिक पाप ही पाप है। मानसिक और वाचिक पाप, पाप नहीं। यही कारण है कि वे कुछ ही दिनों में कायिक ब्रह्मचर्य को भी छोड़ बैठते हैं। हमारे विचार से कायिक ब्रह्मचर्य का रूप बहुत स्थूल है। इसके पालन में इतनी कठिनाता नहीं, जितनी कि मानसिक और वाचिक के पालन में है।

हमारे विचार से 'मानसिक' ब्रह्मचर्य उत्तम, 'वाचिक' मध्यम और 'शारीरिक' अधम है। मन, वचन तथा कर्म का आपस में बड़ा घनिष्ट सम्बन्ध है।

कुछ लोग ऐसे हैं, जो विचारते हैं कि वाचिक ब्रह्मचर्य में क्या धरा है। उसके छोड़ने से कुछ हानि नहीं हो सकती। ऐसी धारणा कर, वे वास्तव में मूर्खता करते हैं। वाचनिक ब्रह्मचर्य के बिगड़ने से कायिक ब्रह्मचर्य भी निस्सन्देह नष्ट हो जाता है। जा वाचनिक ब्रह्मचर्य का पालन नहीं कर सकता है, भला वह कायिक को पालन कैसे कर सकेगा ?

वहुत से लोग मनोविज्ञान का महत्व न जान कर, मानसिक ब्रह्मचर्य की अवहेलना करते हैं। वे यह नहीं जानते कि मनकी ही 'मेरुश्या-से पाँचों ज्ञानेन्द्रियाँ काम करती हैं। वह इस शरीर का राजा है। वह जिस अवयव को चाहता है, उसे उसके विषय में तत्काल लगा देता है।

अब हम आगे के लेख में मानसिक ब्रह्मचर्य की प्रधानता दिखा देने की चेष्टा करेंगे।

पृष्ठ 107
स्थायी लिंक
पृष्ठ 107 स्कैन

ब्रह्मचर्य-विज्ञान

१०४

३—मानसिक ब्रह्मचर्य की प्रधानता

यन्मनसां मनुते तद्वाचावदति,
यद्वाचा वदति तत्कर्मणा करोति,
यत्कर्मणा करोति तदस्मिन्मपद्यते ।

( यजुर्वेदब्रह्मण )

जिसका मन में धिन्तन किया जाता है, वही बाणी से निकलता है, जो कुछ बाणी से निकलता है, वही कर्म किया जाता है, और जैसा कुछ कर्म किया जाता है, वैसा उसका फल भी मिलता है ।

ऊपर के मन्त्र में मन की स्पष्ट रूप से प्रधानता दिखाई गई है। मन का ही अधिकार वचन और कर्म पर है। मानसिक विकार ही वाचिक और कायिक विकारों का मूल है । अतएव मानसिक ब्रह्मचर्य का पालन करने वाला पुरुष ही वाचिक और कायिक ब्रह्मचर्य पाल सकता है । बहुत उचित कहा गया है:—

“मन एव मनुष्याणां, कारणं बन्ध-मोक्षयोः”

मनुष्य के बन्धन और मोक्ष का कारण, उसका मन ही है । सब से पहले मन की ही साधना की जाती है । जिसका मन सद्य गया है, उसका वचन और शरीर पर भी अधिकार हो जाता है । जिसका मानसिक ब्रह्मचर्य छूट जाता है, उसका वाचिक और कायिक भी स्वयं छूट जाता है । इसीलिये मानसिक ब्रह्मचर्य ही का पालन करना प्रधान है । इसी के द्वारा कुछ दिनों में वाचिक और कायिक ब्रह्मचर्य भी स्वयं सद्य जाता है ।

मानसिक ब्रह्मचर्य के सम्बन्ध में एक पौराणिक आख्यायिका

पृष्ठ 108
स्थायी लिंक
पृष्ठ 108 स्कैन

१०५

मानसिक ब्रह्मचर्य की प्रधानता

है। वह हमारे विचार से रहस्य मयी और शिन्ना-श्यायिनी है। हम उसे पाठकों के हितार्थ यहाँ देना उचित समझते हैं:—

एक समय पितामह ब्रह्माजी तपोवन में जा कर तपस्या करने लगे। इत अनुष्ठान में उन्हें लगभग ३००० वर्ष बीत गये। यह दशा देख कर देवों के राजा इन्द्र को अत्यन्त द्वेष और भय हुआ। उन्होंने समझा कि कहीं ऐसा न हो कि तप सिद्ध होने पर, हमारे इन्द्रासन की मर्यादा हीन हो जाय। अतः उन्होंने तिलोत्तमा नाम की एक अस्सरा को तपोबन्ध करने की मेजा। वह अस्सरा तपोवन में आकर अपना हाथ, भाव और कदाच करने लगी। यह दृश्य देख कर ब्रह्माजी के मन में विकार उत्पन्न हो गया। वह जिधर-जिधर जाती थी, वे भी षष्ठर-वृषर काम-टष्टि से उसे देखते थे। इसके अन्तर्त वह इन्द्र के पास लौट आई। पर ब्रह्मा जी अपने मानसिक ब्रह्मचर्य से पतित होने के कारण, अपने तीन सहस्र वर्ष की तपस्या के फल से हाथ धो बैठे !

इस आख्यायिका के पढ़ने से पाठक समझ गये होंगे कि मानसिक ब्रह्मचर्य ही प्रधान ब्रह्मचर्य है। जब ब्रह्माजी जैसे दिव्य पुरुष को मानसिक ब्रह्मचर्य के छोड़ने से पतित होना पड़ा, तो फिर हमलोग तो साधारण जीव हैं। अतः मानसिक ब्रह्मचर्य का भली भाँति पालन करने वाला ही सच्चा ब्रह्मचारी है।

हम ने जहाँ तक कथा-पुराणों में देखा है, सर्वत्र ही इस मानसिक ब्रह्मचर्य को कायिक और वाचिक का मूल माना गया है।

पृष्ठ 109
स्थायी लिंक
पृष्ठ 109 स्कैन

ब्रह्मचर्य-विज्ञान

१०६

४—ब्रह्मचर्य से विद्याध्ययन

“विद्यायां विन्दतेऽमृतम् ।

( शुद्धकोमानिषत् )

विद्या के प्रभाव से परमानन्द मिलता है ।

ब्रह्मचर्येण विद्या, विद्यायां ब्रह्मलोकम् ।

( अथर्व-संहिता )

वीर्य-रक्षा के द्वारा ही विद्या प्राप्त होती है और विद्या के मिलने से ही मनुष्य ब्रह्मलोक का सुख पाता है ।

ऊपर के मंत्र में यह बात कही गई है कि ब्रह्मचर्य ही विद्या का मूल है । बिना ब्रह्मचर्य के विद्या की उपलब्धि नहीं हो सकती, जो वास्तव में सत्य है ।

ब्रह्मचर्य और विद्या में वृद्ध और शाखा के समान सम्बन्ध है । यही कारण है कि ब्रह्मचर्य के द्वारा ही विद्या के अध्ययन करने का नियम प्रचलित किया गया था । ब्रह्मचारी लोग ब्रह्मचर्य की अवस्था में ही वेद-वेदाङ्गों का अभ्यास कर लेते थे । और जब तक विद्या प्राप्त नहीं हो जाती थी, गृहस्थाश्रम में पैर नहीं घरते थे ।

जो विद्या ब्रह्मचर्य के द्वारा गृहीत होती है, वह कभी खंखलित नहीं होती ! वीर्य के प्रभाव से ज्ञान के गूढ़ तत्वों का शीघ्र ही हृदयङ्गम हो जाता है । विद्यार्थी की धारणा-शक्ति सदा जागृत और तीव्र रहती है, जिससे कि वह थोड़े ही अभ्यास से विशेष लाभान्वित होता है । ओ लोग ब्रह्मचर्ययुक्त विद्याध्ययन करते

पृष्ठ 110 स्कैन

१०७

ब्रह्मचर्य से विद्याध्ययन

हैं, वे ही उच्च तथा यशस्वी विद्वान् बन सकते हैं और उन्होंने की विद्या में वैज्ञानिक, आध्यात्मिक, तथा गणित सम्बन्धी नवीन-नवीन आविष्कार करने की शक्ति उत्पन्न होती है।

“विद्यार्थं ब्रह्मचारी स्यात्।”

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 111 स्कैन

ब्रह्मचर्य विधान

१०८

इन्द्रासन से पसित हो जाओगे ! इस बात से इन्द्र भय के मारे कॉपने लगे और बड़ी प्रार्थना कर चूमा माँगी और नारद जी नहीं से चले गये ।

५—ब्रह्मचर्य से शक्ति-साधन

“वल्लेन वे पृथिवी तिष्ठन्ति,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 112 स्कैन

१०९

ब्रह्मचर्य से शक्ति-साधन

पड़ती थी। युद्ध में अनेक योद्धाओं और वीरों को नीचा दिखलाने पर ही उनका स्वयंवर विवाह होता था।

जो पुरुष बल का अर्जन करना चाहें, उसके लिये ब्रह्मचर्य हो एक मात्र सच्चीवनी-चट्टी है। धिना वीर्य के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 113 स्कैन

ब्रह्मचर्य-विज्ञान

११८

ब्रह्मचर्य से सम्पत्ति-सेवा

“नाऽनाश्रान्ताय श्रीरक्ति ।”

(ऐतरेय-ब्राह्मण)

बिना पुरुषार्थ के धन नहीं मिलता ! लक्ष्मी पुरुषार्थ के वश में सदा रहती है ।

“धर्मार्थे काम मोक्षार्थामारोग्य मूल मुक्तामम् ।”

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 114 स्कैन

१११

ब्रह्मचर्य से अपूर्व मेधा

प्रकार के सेवक हुए हैं, सबको इस अमूल्य सिद्धान्त की प्रतिष्ठा करनी पड़ी है। धर्म-सेवक, देश-सेवक, जाति-सेवक तथा राज्य-सेवक—सब ब्रह्मचर्य की शरण में रह कर ही अपने मनोरथ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 115 स्कैन

ब्रह्मचर्य-विज्ञान . . .

११२

वीर्य-रक्षा से मस्तिष्क बहुत प्रबल हो जाता है। निर्बल मस्तिष्क की अपेक्षा बलवान मस्तिष्क अधिक कार्य कर सकता है। यह बात बहुत ही सत्य है कि उत्तम मस्तिष्क में ही उत्तम मेधा रह सकती है। जो पुरुष अपने वीर्य को सुरक्षित रखता है, उसी का

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 116 स्कैन

११३

ब्रह्मचर्य से दीर्घायु

ब्रह्मचारी थे। एक दिन वे सूर्य नारायण के पास वेद पढ़ने के लिये गये। उन्होंने उनसे वेद पढ़ने की प्रार्थना की। इस पर उन्होंने हनुमान से कहा कि हमें पढ़ाने में कोई

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 117 स्कैन

ब्रह्मचर्य-विज्ञान

११४

अपने में वीर्य भरने वाला पुरुष, ज्ञानी हो या अल्पज्ञ, उसी दोनों अवस्थाओं में दीर्घजीवन प्राप्त होता है ।

न तद्रक्षसि पिशाचाश्चरन्ति,
देवानां भोजः प्रथमजं होतत् ।

( यजुर्वेद )

जो पुरुष वीर्य की रक्षा करता है । उसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 118 स्कैन

११५

ब्रह्मचर्य से दीर्घायु

दीर्घजीवन का मूल कारण वीर्य-रक्षण है। जिसका जितना ही पुष्ट वीर्य है, वह उतना ही अधिक दिनों तक जीवित रह सकता है।

ब्रह्मचर्य में वीर्य-रक्षा प्रधान है। वीर्य के रक्षित होने पर ओज की वृद्धि होती है। ओज की बढ़ती के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 119 स्कैन

ब्रह्मचर्य-विधान

११६

भगवान् बुद्ध १४०, भुतराष्ट्र १३५, श्रीकृष्ण १२६, रामानन्द गिरि १२५, महात्मा कबीर १२०, युगराज लोहकार ११५, महाकवि भूपण १०२, स्वामी सच्चिदानन्द, १०० महाकवि मतिराम ९९, गोस्वामी तुलसीदास ९१, यतीन्द्रनाथ ठाकुर ८५ और भक्त वर सुरदास ८०

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 120 स्कैन

११७

ब्रह्मचर्य से उत्साह-साहस

६—ब्रह्मचर्य से उत्साह-साहस

उत्साह और साहस के बिना संसार का एक काम भी सुचारु-रूप से सम्पादित नहीं हो सकता। इन दोनों का निवासस्थान हृदय है। जिसका हृदय जितना ही बलिष्ठ है, वह पुरुष उतना ही उत्साही और साहसी हो सकता है।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 121 स्कैन

ब्रह्मचर्य-विक्रान्त

११८

लिका नाम की तीन कन्यायें जीत कर ले लगे। अम्बिका और अम्बालिका का विवाह तो अपने दोनों छोटे भाई चित्राङ्गद और विधिचित्रकी के साथ कर दिया, पर ब्रह्मचारी रहने के कारण अम्बा को लौटने की आज्ञा दी। इस पर अम्बा को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 122 स्कैन

११९

ब्रह्मचर्य से स्वास्थ्थ-रत्ना

“धर्मार्थकाममोक्षाणामारोग्यं मूलमुत्तमम् ।”

( सूक्ति )

धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का मूल कारण आरोग्य ( स्वास्थ्थ ) ही है ।

अब हम वैद्यक मतानुसार स्वास्थ्थ के लक्षण लिखते हैं । इन लक्षणों के विपरीत होने से अस्वस्थ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 123 स्कैन

ब्रह्मचर्य-विज्ञान

१२०

सकता है। जो न्यभिचारी पुरुष हैं, उन्हें भान भी नहीं होता और उनके शरीर में धीरे-धीरे अस्वास्थ्यकर लक्षण उत्पन्न हो जाते हैं, और फिर वे ही बंदते-बढ़ते नाश का कारण बनते हैं।

दिनचर्यां निशाचर्यां, ऋतुचर्यां

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 124 स्कैन

१२१

ब्रह्मचर्य से सुसन्तान

११—ब्रह्मचर्य से सुसन्तान

क्रोडर्यः पुत्रेण जातेन, यो न विद्वान् धार्मिकः ।

( गीति )

उस पुत्र के उत्पन्न होने से क्या लाभ, जो कि न तो विद्वान् है और न धार्मिक हा ?

सबके मन में यही अभिलाषा रहती है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 125 स्कैन

ब्रह्मचर्य-विज्ञान

१२२

वाली होती थी। इतना ही नहीं, वह स्वस्थ और दीर्घायु भी प्राप्त करती थी। पिता-माता के ही संयोग से सन्तान की उत्पत्ति होती है। इसलिये उनके गुणानुगुणों का उस पर प्रभाव पड़ना स्वाभाविक ही है। इस सम्बन्ध में एक आख्यायिका है:—

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें