Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

भावप्रकाश: चिकित्सा भाग (भावमिश्र - विद्योतिनी सविस्तार हिन्दी व्याख्या सम्पूर्ण कायचिकित्सा)

Bhavaprakasha Chikitsa Bhaga with Vidyotini Commentary

by आचार्य भावमिश्र (टीकाकार: पं. ब्रह्मशंकर मिश्र एवं रूपलालजी वैश्य)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,167 pages

About this granth

Bhavaprakasha (भावप्रकाश) is the sixteenth century compendium of Ayurveda by Bhavamishra, counted with the works of Charaka, Sushruta and Vagbhata among the main classical texts. It is arranged in three parts (purva, madhya and uttara khanda) and is known for describing newer diseases such as phiranga roga and drugs that had recently reached India.

This file is from the Kashi Sanskrit Granthamala (no. 130) edition of Chaukhambha Sanskrit Bhawan, Varanasi, with the Vidyotini Hindi commentary of Bhishagratna Brahmashankar Mishra and botanical notes by Rupalal Vaishya. Its title page calls it the first part (purvardha), including the Bhavaprakasha Nighantu, while the catalogue files it as the therapeutics section.

The sections detected in the scan cover the treatment of fever, raktapitta, cough, breathing disorders, hiccup, consumption, grahani, diarrhoea, piles, weak digestion, gulma, abdominal diseases, vata disorders, amavata, vatarakta, colic and prameha. Students and practitioners use this commentary to follow the Sanskrit verses and the formulations. The scan runs to 1167 pages.

Page 950
Page 950 scan

वारिवर्गः ८९९
जांगल जल-रूक्ष, लवणरसयुक्त, लघु, पित्तनाशक, अग्निवर्धक, कफनाशक, पथ्य एवम् अनेक प्रकार के
विकारों को नष्ट करने वाला होता है।
आनूप जल-रूक्ष, लवणरसयुक्त, लघु, पित्तनाशक, अग्निवर्धक, कफनाशक, पथ्य एवम् अनेक प्रकार के
विकारों को नष्ट करने वाला होता है।
साधारण जल-मधुररसयुक्त, अग्निदीपक, शीतल, लघु, तृप्तिकारक, रोचक एवम् प्यास, दाह तथा त्रिदोष को
दूर करने वाला होता है। [२६-३१]
अथ भौमानामेव नादेयादीनां लक्षणानि गुणांश्च।
तत्र नादेयस्य लक्षणं गुणाँश्चाह
नद्या नदस्य वा नीरं नादेयमिति कीर्त्तितम् ।।३२।।
नादेयमुदकं रूक्षं वातलं लघु दीपनम्। अनभिष्यन्दि विशदं कटुकं कफपित्तनुत् ।।३३।।
भौम जल के अन्य प्रकार से नादेयादि भेदों के लक्षण तथा गुण क्रम से ये हैं। नादेय के लक्षण-नदी या नद
के जल को "नादेय" कहते हैं। नादेय जल-रूक्ष, वातजनक, लघु, अग्निदीपक, ईषत् अभिष्यन्दी, विशद गुण युक्त,
कटु रस युक्त एवम्-कफ तथा पित्त को दूर करने वाला होता है। [३२-३३]
अथ शीघ्रवहत्वादिविभेदेन च नादेयजलानां गुणभेदानाह
नद्यः शीघ्रवहा लघ्व्यः सर्वा याश्चामलोदकाः । गुर्व्यः शैवलसंछन्ना मन्दगाः कलुषाश्च याः ।।३४।।
हिमवत्प्रभवाः पथ्या नद्योऽश्माहतपाथसः । गङ्गाशतद्रूसरयूयमुनाऽऽद्या गुणोत्तमाः ।।३५।।
सह्यशैलभवा नद्यो वेणागोदावरीमुखाः । कुर्वन्ति प्रायशः कुष्ठमीषद्वातकफावहाः ।।३६।।
शीघ्र तथा मन्द गति से बहने के भेद से एवम्-देश भेद से नदियों के जलों में जो गुणभेद होते हैं वे ये हैं-
शीघ्रगति से बहने वाली-ऐसी जितनी नदियाँ होती हैं उन सबों का जल लघु तथा स्वच्छ होता है। मन्द गति से बहने
वाली या सेवार से ढके हुए जल वाली किंवा मलिन जल वाली-ऐसी जो नदियाँ हैं उन सबों का जल गुरू होता है।
हिमालय से निकल कर बहने वाली या पत्थरों से टक्कर खानेवाली-ऐसी जो गङ्गा, शतद्रू (सतलज), सरयू तथा
यमुना आदि नदियाँ हैं उनका जल पथ्य एवम् गुणों में उत्तम होता है।
सह्यपर्वत से निकल कर बहने वाली-ऐसी जो वेणा तथा गोदावरी आदि नदियाँ हैं उन सबों का जल प्रायः करके
कुष्ठ रोग उत्पन्न करने वाला एवम् किञ्चित् वात तथा कफ कारक होता है। [३४-३६]
परिभाषा
नदीसरस्तडागस्थे कूपप्रस्रवणादिजे । उदके देशभेदेन गुणान्दोषांश्च लक्षयेत् ।।३७।।
परिभाषा-नदी, सरोवर, तालाब, कुआँ तथा झरना आदि ये सब जैसे जांगल आदि देशों में स्थित हों उनके
अनुसार इनके जलों के गुण तथा दोष समझने चाहिये। [३७]
अथौद्भिदजलस्य लक्षणं गुणाँश्चाह
विदार्य भूमिं निम्नां यन्महत्या धारया स्रावेत् । तत्तोयमौद्भिदं नाम वदन्तीति महर्षयः ।।३८।।
औद्भिदं वारि पित्तघ्नमविदाह्यतिशीतलम् । प्रीणनं मधुरं बल्यमीषद्वातकरं लघु ।।३९।।
औद्भिद जल के लक्षण-नीची जमीन को फोड़कर जो बड़ी धारा से निकल कर बहे उस जल को महर्षि लोग
औद्भिदसंज्ञक कहते हैं।
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 951
Page 951 scan

१०० भावप्रकाशनिघण्टुः
औद्भिद जल-पित्तनाशक, अविदाही, अतिशीतल, तृप्तिकारक, मधुररसयुक्त, बलकारक, एवम् किञ्चित् वातकारक
तथा लघु होता है। [३८-३९]
अथ नैर्झरजलस्य लक्षणं गुणाँश्चाह
शैलसानुस्रवद्वारिप्रवाहो निर्झरो झरः। स तु प्रस्रवणश्चापि तत्रत्यं नैर्झरं जलम् ।।४०।।
नैर्झरं रुचिकृत्तीव्रं कफघ्नं दीपनं लघु। मधुरं कटुपाकं च वातलं स्यादपित्तलम् ।।४१।।
नैर्झर जल के लक्षण-पर्वत के शिखर से गिरते हुये जल के प्रवाह को संस्कृत में निर्झर, झर तथा प्रस्रवण
(हिन्दी में झरना) कहते हैं। एवम् उसी के जल को नैर्झर जल (झरने का जल) कहते हैं।
नैर्झर जल-रुचिकारक, कफनाशक, अग्निदीपक, लघु, मधुर रसयुक्त, विपाक में कटुरसयुक्त, वातकारक तथा
ईषत् पित्तकारक (पाठान्तर में पित्तकारक) होता है। [४०-४१]
अथ सारसजलस्य लक्षणं गुणाँश्चाह
नद्याः शैलादिरुद्धाया यत्र संस्रुत्य तिष्ठति। तत्सरो जलजच्छन्नं तदम्भः सारसं स्मृतम् ।।४२।।
सारसं सलिलं बल्यं तृष्णाघ्नं मधुरं लघु। रोचनं तुवरं रूक्षं बद्धमूत्रमलं स्मृतम् ।।४३।।
सारस जल के लक्षण-नदी का जल जहाँ पर पर्वत आदि से रोके जाने पर झर-झर के संचित होता जाता है
और कमल के पत्तों से जहाँ पर ढका रहता है उस संचित जल युक्त प्रदेश को सर कहते हैं तथा उसके जल को सारस
जल कहते हैं। सारस जल-बलकारक, प्यास को शान्त करने वाला, मधुर तथा कषाय रस युक्त, लघु, रोचक, रूक्ष,
मूत्र तथा मल का विबन्ध करने वाला होता है। [४२-४३]
अथ ताडागजलस्य लक्षणं गुणाँश्चाह
प्रशस्तभूमिभागस्थो बहुसंवत्सरोषितः। जलाशयस्तडागः स्यात्ताडागं तज्जलं स्मृतम् ।।४४।।
ताडागमुदकं स्वादु कषायं कटुपाकि च। वातलं बद्धविण्मूत्रमसृक्पित्तकफापहम् ।।४५।।
ताडाग जल के लक्षण-प्रशस्त (उत्तम) भूमि का जो भाग है उस पर स्थित अनेक वर्षों का पुराना जो जलाशय
है उसे "तड़ाग" कहते हैं। और तत्सम्बन्धी जल को "ताडाग जल" कहते हैं।
ताडाग जल (तालाब का जल)-स्वादिष्ट, कषाय रसयुक्त, विपाक में कटुरसयुक्त, वात-जनक, मल मूत्र का
विबन्ध करने वाला एवम् रक्तपित्त तथा कफ को दूर करने वाला होता है। [४४-४५]
अथ वाप्य जलस्य लक्षणं क्षारमिष्टयोस्तयोर्गुणाँश्चाह
पाषाणैरिष्टकाभिर्वा बद्धः कूपो बृहत्तरः। ससोपानो भवेद्वापी तज्जलं वाप्यमुच्यते ।।४६।।
वाप्यं वारि यदि क्षारं पित्तकृत्कफवातहृत्। तदेव मिष्टं कफकृद्वातपित्तहरं भवेत् ।।४७।।
वाप्य जल के लक्षण-जो कूआँ पत्थर तथा ईंटों से बँधा हुआ हो तथा बहुत बड़ा हो और जिसमें उतरने के
लिए सीढ़ियाँ भी बनी हों तो उसे वापी (बावड़ी) कहते हैं और उसके जल को "वाप्य जल" कहते हैं।
वाप्य जल (बावड़ी का जल)-यदि खारा हो तो पित्तकारक एवम् कफ तथा वात को दूर करने वाला होता
है और यदि वही (जल) मीठा हो तो कफकारक एवम् वात तथा पित्त नाशक होता है। [४६-४७]
अथ कौपजलस्य लक्षणं स्वादुक्षारयोस्तयोर्गुणाँश्चाह
भूमौ खातोऽल्पविस्तारो गम्भीरो मण्डलाकृतिः। बद्धोऽबद्धः सकूपः स्यात्तदम्भः कौपमुच्यते ।।४८।।
कौपं पयो यदि स्वादु त्रिदोषघ्नं हितं लघु। तत्क्षारं कफवातघ्नं दीपनं पित्तकृत्परम् ।।४९।।

Page 952
Page 952 scan

वारिवर्गः ९०१
कौप जल के लक्षण—जो गड्डा थोड़े विस्तार का अर्थात् कम चौड़ा मण्डलाकार (गोलाकार मुँह वाला), गहरा
होता है एवम् वह चाहे ईंटे आदि से बँधा हो या न बँधा हो तो उसे कूप अर्थात् कूआँ कहते हैं। और उसी के जल को
“कौप जल” कहते हैं।
कौपजल (कूयें का जल)—यदि स्वादिष्ट हो तो त्रिदोषनाशक, हितकारी तथा लघु होता है और यदि खारा हो
तो कफ तथा वात नाशक, अग्निदीपक और अत्यन्त पित्तकारक होता है। [४८-४९]
अथ चौञ्ज्यजलस्य लक्षणं गुणाँश्चाह
शिलाकीर्णं स्वयं श्वभ्रं नीलाञ्जनसमोदकम्। लतावितानसंच्छन्नं चौञ्ज्यमित्यभिधीयते ।।५०।।
अश्मादिभिरबद्धं यत्तच्चौञ्ज्यमिति वा परे। यत्रत्यमुदकं चौञ्ज्यं मुनिभिस्तदुदाहृतम् ।।५१।।
चौञ्ज्यं वह्निकरं नीरं रूक्षं कफहरं लघु। मधुरं पित्तनुद्रुच्यं पाचनं विशदं स्मृतम् ।।५२।।
चौञ्ज्य जल के लक्षण—जो गड्डा अपने आप हो गया हो और जिसमें पत्थर के टुकड़े हों एवं जल नीले अञ्जन
के समान हो तथा लताओं के विस्तार से ढका हो तो उसे संस्कृत में चौञ्ज्य (चोंड़ा) कहते हैं। अन्य आचार्यों का मत
है कि जो गड्डा पत्थर आदि से न बाँधा हुआ हो उसे चौञ्ज्य कहते हैं। और इसके जल को मुनि लोग “चौञ्ज्य जल”
कहते हैं।
चौञ्ज्यजल—अग्निकारक, रूक्ष, कफनाशक, लघु, मधुर रस युक्त, पित्तनाशक, रोचक, पाचक तथा विशद गुण
युक्त होता है। [५०-५२]
अथ पाल्वलजलस्य लक्षणं गुणाँश्चाह
अल्पं सरः पल्वलं स्याद्यत्र चन्द्रर्क्षगे रवौ ।।५३।।
न तिष्ठति जलं किञ्चित्तत्रत्यं वारि पाल्वलम्। पाल्वलं वार्यभिष्यन्दि गुरु स्वादु त्रिदोषकृत् ।।५४।।
पाल्वलं जल के लक्षण—सूर्य जब चन्द्रमा के नक्षत्र पर हों तब जिसमें कुछ भी जल न रहता हो ऐसे छोटे-
छोटे तलैया को पल्वल कहते हैं और इसके जल को पाल्वल जल कहते हैं।
पाल्वल जल—अभिष्यन्दी, गुरु, स्वादिष्ट तथा त्रिदोषकारक होता है। [५३-५४]
❖ रवौ = सूर्ये, चन्द्रर्क्षगे = कर्कटराशिस्थे, श्रावणे मासीति यावत्। अत्र चन्द्रर्क्षं मृगशिरस्तत्रग इति
मुख्यार्थः ।।५३-५४।।
यहाँ पर “रवि” से सूर्य, तथा “चन्द्रर्क्षग” पद से—“चन्द्र की राशि कर्क में स्थित अर्थात् श्रावण मास में—”
यह अर्थ समझना चाहिये, किन्तु वस्तुतः यह अर्थ नहीं हो सकता क्योंकि श्रावण वर्षा ऋतु में सर्वत्र वर्षा का जल रहता
ही है। अतः उक्त पद का चन्द्र नक्षत्र मृगशिर पर स्थित अर्थात् वृष राशि पर स्थित अर्थ समझना चाहिये जो ज्येष्ठ मास
में पड़ता है—उस समय जिसमें जल न ठहरता हो यह अर्थ युक्तियुक्त है। [५३-५४]
अथ विकिरजलस्य लक्षणं गुणाँश्चाह
नद्यादिनिकटे भूमियां भवेद्वालुकामयी। उद्भाव्यते ततो यत्तु तज्जलं विकिरं विदुः ।।५५।।
विकिरं शीतलं स्वच्छं निर्दोषं लघु च स्मृतम्। तुवरं स्वादु पित्तघ्नं क्षारं तत्पित्तलं मनाक् ।।५६।।
विकिर जल के लक्षण—नदी आदि के निकट जो बालुकामय भूमि हो वहाँ पर जो जल खन कर निकाला जाता
है उसे विकिर-जल कहते हैं। विकिर जल—शीतल, स्वच्छ, निर्दोष, लघु, कषाय तथा मधुररसयुक्त एवम् पित्तनाशक
होता है। यदि वही जल खारा हो तो किञ्चित् पित्तकारक होता है। [५५-५६]
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammnu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 953
Page 953 scan

९०२ भावप्रकाशनिघण्टुः
अथ कैदारजलस्य लक्षणं गुणाँश्चाह
केदारः क्षेत्रमुद्दिष्टं कैदारं तज्जलं स्मृतम्। कैदारं वार्यभिष्यन्दि मधुरं गुरु दोषकृत् ।।५७।।
कैदार जल के लक्षण-केदार-यह शब्द क्षेत्र (खेत) का पर्यायवाची है, अतः इसके जल को कैदार जल कहते
हैं। कैदार जल-अभिष्यन्दी, मधुर रस युक्त, गुरु तथा वातादिदोष कारक होता है। [५७]
अथ वृष्टिजलस्य लक्षणं गुणाँश्चाह
वार्षिकं तदहर्वृष्टं भूमिस्थमहितं जलम्। त्रिरात्रमुषितं तत्तु प्रसन्नममृतोपमम् ।।५८।।
वृष्टि जल (वर्षा के जल) के लक्षण-तत्काल वर्षा होकर जो जल पृथ्वी पर जमा रहता है उसे वार्षिक जल
(वृष्टि का जल) कहते हैं, यह अहितकारक होता है। किन्तु यही ३ रात्रि के बाद मिट्टी बैठ जाने से यदि स्वच्छ हो तो
अमृत के समान गुणकारी होता है। [५८]
अथ हेमन्तादिकालविशेषे विहितं जलविशेषमाह
हेमन्ते सारसं तोयं ताडागं वा हितं स्मृतम्। हेमन्ते विहितं तोयं शिशिरेऽपि प्रशस्यते ।।५९।।
वसन्तग्रीष्मयोः कौपं वाप्यं वा नैर्झरं जलम्। नादेयं वारि नादेयं वसन्तग्रीष्मयोर्बुधैः ।।६०।।
विषवद्गङ्गनवृक्षाणां पत्राद्यैर्दूषितं यतः। औद्भिदं वाऽऽन्तरिक्षं वा कौपं वा प्रावृषि स्मृतम्।
शस्तं शरदि नादेयं नीरमंशूदकं परम् ।।६१।।
हेमन्तादि काल विशेष में जलविशेष का विधान-हेमन्त (अगहन-पूस) ऋतु में सरोवर या तालाब का जल
विशेष हितकर होता है और जो जल हेमन्त में हितकर कहा गया है वही (सरोवर या तालाब का जल) शिशिर (माघ-
फाल्गुन) में भी उत्तम होता है। वसन्त (चैत-वैशाख) तथा ग्रीष्म (जेठ-आषाढ़) ऋतु में कूँआँ, बावड़ी या झरना का
जल उत्तम होता है। वसन्त तथा ग्रीष्म ऋतु में नदी का जल पीने के लिये बुद्धिमान् व्यक्ति को कभी नहीं लेना चाहिये,
क्योंकि उस समय वह (नदी का जल) जंगली वृक्षों के पत्ते के पड़ने से दूषित होकर विषैला हो जाता है। औद्भिद, आकाश
से उत्तम भूमि पर गिरा हुआ या कूँएँ का जल वर्षा ऋतु में उत्तम होता है। शरद (क्वार-कार्तिक) ऋतु में नदी का अथवा
अंशूदक संज्ञक जल अति हितकर होता है। [५९-६१]
अथांशूदकजलस्य लक्षणं गुणाँश्चाह
दिवा रविकरैर्जुष्टं निशि शीतकरांशुभिः। ज्ञेयमंशूदकं नाम स्निग्धं दोषत्रयापहम् ।।६२।।
अनभिष्यन्दि निर्दोषमान्तरिक्षजलोपमम्। बल्यं रसायनं मेध्यं शीतं लघु सुधासमम् ।।६३।।
अंशूदक जल के लक्षण-जिस जल के ऊपर दिन में सूर्य की किरणें और रात में चन्द्रमा की किरणें पड़ी हों
उसे "अंशूदक" कहते हैं। अंशूदक-स्निग्ध गुणयुक्त, त्रिदोषनाशक, अनभिष्यन्दी (अभिष्यन्दी नहीं), निर्दोष, आंतरिक्ष
जल के समान, बलकारक, रसायन, मेधा के लिये हितकर, शीतल, लघु तथा अमृत के समान होता है। [६२-६३]
❖ रविकरैर्जुष्टमित्युक्ते दिवापदं समस्तदिवसप्राप्त्यर्थं, शीतकरांशुभिर्जुष्टमित्युक्ते निशीतिपदं
समस्तरात्रिप्राप्त्यर्थम् ।।६२।।
यहां पर "रविकरैर्जुष्टम्" ऐसा कहने पर पुनः "दिवा" पद का उल्लेख करने से "सारा दिन सूर्य की किरणें पड़ी
हों" तथा "शीतकरांशुभिर्जुष्टम्" ऐसा कहने पर पुनः "निशा" पद का उल्लेख करने से "सारी रात चन्द्रमा की किरणें
पड़ी हों" ऐसा अर्थ समझना चाहिए। [६२-६३]
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 954
Page 954 scan

वारिवर्गः १०३
अन्यच्च
शरदि स्वच्छमुदयादगस्त्याखिलं हितम् ।।६४।।
इसके अतिरिक्त अन्य वचन—शरद ऋतु में अगस्त्य तारा के उदय होने से सभी प्रकार के जल स्वच्छ हो
जाते हैं अतः वे भी सभी हितकारी होते हैं । [६४]
वृद्धसुश्रुतस्तु
पौषे वारि सरोजातं माघे तत्तु तडागजम् । फाल्गुने कूपसम्भूतं चैत्रे चौज्यं हितम् मतम् ।।६५।।
वैशाखे नैर्झरं नीरं ज्येष्ठे शस्तं तथौद्भिदम् । आषाढे शस्यते कौपं श्रावणे दिव्यमेव च ।।६६।।
भाद्रे कौपं पयः शस्तमाश्विने चौज्यमेव च । कार्तिके मार्गशीर्षे च जलमात्रं प्रशस्यते ।।६७।।
वृद्ध सुश्रुत के तो इस विषय में ये वचन हैं कि—पूस मास में—सरोवर का जल, माघ मास में—तालाब का
जल, फागुन मास में—कूंएँ का जल, चैत मास में—चौज्य (चौड़े का) जल, वैशाख मास में—झरने का जल, जेठ
मास में औद्भिद जल, आषाढ़ मास में—कूंयें का जल, श्रावण मास में—आकाश (वर्षा) का जल, भादो मास में—
कूंयें का जल, क्वार मास में—चौज्य (चौड़े का) जल, कार्त्तिक तथा अगहन मास में—सम्पूर्ण जल प्रशस्त होता
है । [६५-६७]
अथ जलग्रहणस्य समयमाह
भौमानामम्भसां प्रायो ग्रहणं प्रातरिष्यते । शीतत्वं निर्मलत्वञ्च यतस्तेषां मतो गुणः ।।६८।।
जल ग्रहण करने का समय—सभी प्रकार के भौम (भूमि सम्बन्धी) जलों के ग्रहण करने का समय प्रायः करके
प्रातःकाल उत्तम होता है क्योंकि उस समय वे निर्मल तथा शीतल रहते हैं । अतएव और समयों की अपेक्षा अधिक
गुणकारी होते हैं । [६८]
अथ जलस्य पानविधिमाह
अत्यम्बुपानान्न विपच्यतेऽन्नं निरम्बुपानाच्च स एव दोषः । तस्मान्नरो वह्निविवर्द्धनाय मुहुर्मुहुर्वारि पिबेदभूरि ।।६९।।
जल पीने की विधि—भोजन के समय अधिक जल पीने से अन्न नहीं पचता है और एकदम कुछ भी जल न
पीने से भी उक्त दोष होता है अर्थात् अन्न नहीं पचता है । अतएव मनुष्य को चाहिये कि उक्त समय में अग्नि बढ़ाने के
लिए थोड़ा-थोड़ा करके बारम्बार जल पीवे । [६९]
अथ शीतलजलपानस्य विषयानाह
मूर्च्छापित्तोष्णदाहेषु विषे रक्ते मदात्यये । श्रमे भ्रमे विदग्धेऽन्ने तमके वमथौ तथा ।
ऊर्ध्वगे रक्तपित्ते च शीतमम्भः प्रशस्यते ।।७०।।
शीतल जलपान के विषय (योग्य लोग)—मूर्च्छा, पित्त सम्बन्धी रोग, गरमी, दाह, विष, रक्तविकार, मदात्यय,
श्रम, भ्रमरोग, तमक श्वास, वमन, ऊर्ध्वगामी रक्तपित्त इन सब रोगवालों के लिये तथा जिनका अन्न न पचा हुआ हो ऐसे
लोगों के लिये शीतल जल पीना हितकर होता है । [७०]
अथ शीतलजलपानस्य निषेधविषयानाह
पार्श्वशूले प्रतिश्याये वातरोगे गलग्रहे । आध्माने स्तिमिते कोष्ठे सद्यःशुद्धौ नवज्वरे ।।७१।।
अरुचिग्रहणीगुल्मश्वासकासेषु विद्रधौ । हिक्कायां स्नेहपाने च शीताम्बु परिवर्जयेत् ।।७२।।

Page 955
Page 955 scan

९०४ भावप्रकाशनिघण्टुः
शीतल जलपान के निषेध के विषय—अर्थात् शीतल जल पीना जिन रोगों में निषिद्ध है उनका निर्देश—
पार्श्वशूल (पसली का दर्द), जुकाम, वातरोग, गलग्रह, अफारा, बद्धकोष्ठ तथा वमन विरेचनादि द्वारा शोधन कर्म करने
के तत्काल बाद में एवम् नवीन ज्वर, अरुचि, ग्रहणी, गुल्म, श्वास, खाँसी, विद्रधि, हिचकी तथा स्नेहपान (तैल आदि
पीने पर) इन सबों में शीतल जल पीना त्याग कर देना चाहिये। [७१-७२]
अथाल्पजलपानस्य विषयानाह
अरोचके प्रतिश्याये मन्देऽग्नौ श्वयथौ क्षये । मुखप्रसेके जठरे कुष्ठे नेत्राामये ज्वरे ।
व्रणे च मधुमेहे च पिबेत्पानीयमल्पकम् ।।७३।।
थोड़े जलपान के विषय अर्थात् जिनमें थोड़ा जल पीना उचित है उन रोगों का निर्देश—अरुचि, जुकाम, मन्दाग्नि,
शोथ, क्षय, मुखप्रसेक (मुख में जल भर आना), उदररोग, कुष्ठ, नेत्रविकार, ज्वर, व्रण और मधुमेह इन रोगों में रोगी
को थोड़ा जल पीना उचित है। [७३]
अथ जलपानस्यावश्यकतामाह
जीवनं जीविनां जीवो जगत् सर्वन्तु तन्मयम् । नातोऽत्यन्तनिषेधेन कदाचिद्वारि वार्यते ।।७४।।
जलपान की आवश्यकता—जीवन (जल) प्राणियों का जीवन स्वरूप है और सम्पूर्ण जगत् जलमय है। अतः
जल का अत्यन्त निषेध के साथ कभी नहीं निवारण करे अर्थात् एकदम से जल पीने का निषेध कभी नहीं करना चाहिये
किन्तु अति स्वल्पमात्रा में देना ही चाहिये। [७४]
हारीतश्च
तृष्णा गरीयसी घोरा सद्यःप्राणविनाशिनी । तस्माद् देयं तृषाऽर्त्ताय पानीयं प्राणधारणम् ।।७५।।
तृषितो मोहमायाति मोहात्प्राणान्विमुञ्चति । अतः सर्वास्ववस्थासु न क्वचिद्वारि वारयेत् ।।७६।।
इस विषय में "हारीत" भी कहते हैं कि—अत्यन्त प्यास बड़ी भयंकर होती है क्योंकि उससे सद्यः प्राण निकल
जाता है, इसलिये जो अत्यन्त प्यास से पीड़ित हो उसे प्राण धारण करने का प्रधान साधन जल अवश्य पीने के लिये
देना चाहिये। और जो प्यासा होता है उसे अन्त में मूर्च्छा हो जाती है और मूर्च्छा होने से अन्त में वह प्राणों को छोड़
देता है, अतः सभी अवस्थाओं में कभी भी जल पीने का निषेध नहीं करना चाहिये। [७५-७६]
अथ गुणवतस्तोयस्य लक्षणान्याह
अगन्धमव्यक्तरसं सुशीतं सर्पनाशनम् । स्वच्छं लघु च हृद्यञ्च तोयं गुणवदुच्यते ।।७७।।
गुणकारी जल के लक्षण—जो जल गन्धरहित हो तथा जिसका रस पूर्ण रूप से न मालूम पड़ता हो एवं जो
अति शीतल, पीने से शीघ्र प्यास को शान्त करने वाला, स्वच्छ, लघु तथा हृदय के लिये हितकर या हृदय को प्रिय
हो तो उसे प्रशस्त गुणवाला अर्थात् उत्तम जल समझना चाहिये। [७७]
अथावगुणकारिजलस्य लक्षणानि दुर्गुणाँश्चाह
पिच्छिलं कृमिलं क्लिन्नं पर्णशैवालकर्दमैः । विवर्णं विरसं सान्द्रं दुर्गन्धं न हितं जलम् ।।७८।।
कलुषं छन्नमम्भोजपर्णनीलीतृणादिभिः । दुःस्पर्शनमसंस्पृष्टं सौरचान्द्रमरीचिभिः ।।७९।।
अनार्त्तवं वार्षिकं तु प्रथमं तच्च भूमिगम् । व्यापन्नं परिहर्त्तव्यं सर्वदोषप्रकोपणम् ।।८०।।
तत् कुर्यात्स्नानपानाभ्यां तृष्णाऽऽध्मानचिरज्वरान्। कासाग्निमान्द्याभिष्यन्दकण्डूगण्डादिकं तथा ।।८१।।
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmụ. Digitized by S3 Foundation USA

Page 956
Page 956 scan

यहाँ प्रस्तुत पृष्ठ का सम्पूर्ण पाठ देवनागरी लिपि में पंक्ति-दर-पंक्ति दिया गया है:

वारिवर्गः ९०५
अवगुण करने वाले जल के लक्षण-जो जल-पिच्छिल, कृमियुक्त और पत्ते, सेवार तथा कीचड़ से खराब
हो गया हो, एवम् विकृत वर्ण का, विरस, गाढ़ा तथा दुर्गन्ध युक्त हो गया हो वह हितकारी नहीं होता है। और जो जल-
गंदला तथा कमल के पत्ते, सेवार तथा तृण आदि से ढका हुआ एवं जिसके स्पर्श से खुजली होने लगे और जिस पर
सूर्य तथा चन्द्रमा की किरणें कभी न पड़ती हों, और जो अनार्त्तव (पूस, माघ, फागुन, चैत इन चार मांसों में वर्षा का)
और प्रथम वर्षा का भूमि पर स्थित जल हो तथा दूषित हो तो ऐसा जल पीने के लिये सर्वथा त्याग करने योग्य होता
है क्योंकि वह सब दोषों को प्रकुपित करने वाला होता है। और उक्त जल को जो कोई पीने तथा नहाने के कार्य में लेता
है तो उसे तृषा, अफारा, जीर्णज्वर, खाँसी, अग्नि की मन्दता, अभिष्यन्द, खुजली तथा गलगण्ड आदि रोग उत्पन्न हो
जाते हैं। [७८-८१]
अथ दूषितजलस्य निर्दोषीकरणोपायमाह
निन्दितं चापि पानीयं क्वथितं सूर्यतापितम्। सुवर्णं रजतं लौहं पाषाणं सिकतामपि ।।८२।।
भृशं सन्ताप्य निर्वाप्य सप्तधा साधितं तथा। कर्पूरजातिपुन्नागपाटलादिसुवासितम् ।।८३।।
शुचिसान्द्रपटस्रावि क्षुद्रजन्तुविवर्जितम्। स्वच्छं कनकममुक्ताऽऽद्यैः शुद्धं स्याद्दोषवर्जितम् ।।८४।।
पर्णमूलविसग्रन्थिमुक्ताकनकशैवलैः । गोमेदेन च वस्त्रेण कुर्यादम्बुप्रसादनम् ।।८५।।
दूषित जल को निर्दोष (शुद्ध) करने का उपाय-जो जल उक्त प्रकार से निन्दित हो उसे काढ़े की भाँति पकावे,
या सूर्य की किरणों से गरम कर दे अर्थात् धूप में रख दे, वा सोना, चाँदी, लोहा, पत्थर, बालू को खूब गरम कर-कर
के सात बार उक्त जल में बुझा दे, तदुपरांत कपूर, चमेली का पुष्प, सुलतानचम्पा का पुष्प, पाढ़ल पुष्प आदि से सुवासित
कर दे और स्वच्छ तथा गाढ़े वस्त्र से छान दे जिससे छोटे-छोटे कृमि दूर हो जायें, इस प्रकार से स्वंच्छ किया हुआ
अथवा सोना या मोती आदि के द्वारा शुद्ध किया हुआ जल स्वच्छ तथा दोष रहित हो जाता है। पत्ते, मूल, बिसग्रन्थि
(कमल का मूल), मोती, सोना, सेवार, गोमेदमणि तथा वस्त्र इन सबों से जल को स्वच्छ करना चाहिये। [८२-८५]
अथ पीतजलस्य परिपाककालानाह
पीतं जलं जीर्य्यति यामयुग्माद्यामैकमात्राम्च्छृतशीतलञ्च । तदर्धमात्रेण शृतं कदुष्णं पयःप्रपाके त्रय एव कालाः ।।८६।।
पीये हुये जल के पचने में समय का परिमाण-पीया हुआ साधारण जल दो प्रहर (६ घण्टे) में पच जाता
है।
औटा कर ठंडा किया हुआ जल पीने से वह १ प्रहर (३ घण्टा) में पचता है। और औटा कर किंचित् गरम जल
पीने से आधे प्रहर (१।। घण्टे) में पच जाता है। इस भाँति से जल के पचने में ३ प्रकार के समय के परिमाण हैं। [८६]
इति श्रीमिश्रलटकनतनय श्रीमिश्रभावविरचिते भावप्रकाशे वर्गप्रकरणे
वारिवर्गः समाप्तः।
❧§❧

Page 957
Page 957 scan

अथ दुग्धवर्गः
अथ दुग्धस्य नामानि गुणाँश्चाह
दुग्धं क्षीरं पयः स्तन्यं बालजीवनमित्यपि । दुग्धं सुमधुरं स्निग्धं वातपित्तहरं सरम् ॥१॥
सद्यःशुक्रकरं शीतं सात्म्यं सर्वशरीरिणाम्। जीवनं बृंहणं बल्यं मेध्यं वाजीकरं परम् ।।
वयःस्थापनमायुष्यं सन्धिकारि रसायनम् ।।२।।
दूध के संस्कृत नाम-दुग्ध, क्षीर, पयः (पयस्), स्तन्य तथा बालजीवन ये सब हैं।
दूध-मधुररसयुक्त, स्निग्ध, वात तथा पित्त को दूर करने वाला, सारक, तत्काल शुक्र को उत्पन्न करने वाला,
शीतल, सम्पूर्ण प्राणियों के लिये सात्म्य (अनुकूल), जीवनी शक्ति को देने वाला, बृंहण (रस-रक्तादि वर्धक), बलकारक,
मेधा शक्ति के लिये हितकर, अत्यन्त वाजीकरण, अवस्था को स्थिर रखने वाला, आयु को बढ़ाने वाला, सन्धानकारक
तथा रसायन है। [१-२]
अथ दुग्धपानार्हजनानाह
विरेकवान्तिवस्तीनां सेव्यमोजोविवर्द्धनम् ।।३।।
जीर्णज्वरे मनोरोगे शोषमूर्च्छाभ्रमेषु च। ग्रहण्यां पाण्डुरोगे च दाहे तृषि हृदामये ।।४।।
शूलोदावर्त्तगुल्मेषु वस्तिरोगे गुदाङ्कुरे। रक्तपित्तेऽतिसारे च योनिरोगे श्रमे क्लमे ।।५।।
गर्भस्रावे च सततं हितं मुनिवरैः स्मृतम् । बालवृद्धक्षतक्षीणाः क्षुद्व्यवायकृशाश्च ये ।।
तेभ्यः सदाऽतिशयितं हितमेतदुदाहृतम् ।।६।।
दूध पीने के योग्य लोग-जिन्होंने विरेचन, वमन तथा वस्ति का प्रयोग किया है, ऐसे लोगों के लिये दूध सेवन
करने के योग्य और ओजोवर्धक है। तथा जीर्णज्वर, मानसिकरोग, शोष, मूर्च्छा, भ्रम, ग्रहणी, पाण्डुरोग, दाह, तृषा,
हृद्रोग, शूल, उदावर्त्त, गुल्म, वस्तिरोग, अर्श, रक्तपित्त, अतिसार, योनिरोग, श्रम, क्लान्ति, गर्भस्राव, इन सब रोगों
में दूध पीना सर्वदा हितकर होता है, ऐसा मुनियों का मत है और जो बालक, वृद्ध तथा क्षतक्षीण हैं या भूख और मैथुन
से कृश हो गये हैं ऐसे लोगों के लिये यह (दूध) सदा अत्यन्त हितकर कहा हुआ है। [३-६]
अथ गोदुग्धस्य गुणानाह
गव्यं दुग्धं विशेषेण मधुरं रसपाकयोः। दोषधातुमलस्रोतः किञ्चित्क्लेदकरं गुरु ।।७।।
शीतलं स्तन्यकृत्स्निग्धं वातपित्तास्रनाशनम्। जरासमस्तरोगणां शान्तिकृत् सेविनां सदा ।।८।।
गाय के दूध के गुण-गाय का दूध विशेष कर स्वाद तथा विपाक में मधुर रसयुक्त, शीतल, दुग्धवर्धक, स्निग्ध,
वात-पित्त तथा रक्तविकार को नष्ट करने वाला, दोष-धातुमल तथा नाड़ियों में किञ्चित् क्लेद (आर्द्रता) उत्पन्न करने वाला,
गुरु एवम् निरन्तर सेवन करने वालों की वृद्धावस्था तथा समस्तरोगों को शमन करने वाला होता है। [७-८]
अथ कृष्णाऽऽदीनां गवां दुग्धस्य गुणानाह
कृष्णाया गोर्भवेद् दुग्धं वातहारि गुणाधिकम् ।।९।।
पीताया हरते पित्तं तथा वातहरं भवेत्। श्लेष्मलं गुरु शुक्लाया रक्ता चित्रा च वातहृत् ।।१०।।
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 958
Page 958 scan

"? No.
Why would it be "जाङ्गलानूपशैलेषु"?
In Sanskrit, the text is:
"जाङ्गलानूपशैलेषु चरन्तीनां यथोत्तरम् ।
पयो गुरुतरं ज्ञेयं स्नेहो वाऽऽहारतो भवेत् ॥" (or स्नेहो यथाऽऽहारं प्रवर्त्तते).
The word is unambiguously "जाङ्गलानूपशैलेषु" (जाङ्गल + आनूप + शैलेषु).
Wait, look at the image: does the typesetter have an extra 'ा' or is it just "जाङ्गलानूपशैलेषु"?
Wait, look at the Hindi translation in line 14:
"देश विशेष से गाय का दूध-जांगल देश, आनूप देश तथा पर्वतों पर..."
Notice the Hindi says "जांगल देश, आनूप देश"!
In line 13, look at "जाङ्गला...":
Wait, look at the first 'ा' after 'ल':
Wait, is the first bump 'ल'?
Wait! Look at the letter before 'नू':
It's 'ला'!
Wait, what is before 'ला'?
'ङ्ग'!
Wait, between 'ङ्ग' and 'ला', is there an 'ा'? No!
Ah! I see what happened:
'ङ्ग' has no vertical line.
Then comes 'ल'. 'ल' has two arches, then a vertical stem.
Then the 'ा' danda.
Wait, look at

Page 959
Page 959 scan

९०८ भावप्रकाशनिघण्टुः
विभिन्न दुग्ध एवं मट्ठा आदि का पोषणात्मक संगठन

पदार्थप्रतिशत %कॅलरीमानप्रति १०० ग्राम जीवतिक्ति (Vitamin)
प्रभूजिनस्नेहांशकार्बोजकॅल्सियम्फॉस्फोरसलौहए <br> अ. इ.बी₁ <br> माइ. ग्रा.निकोटिनिक एसिड <br> मि. ग्रा.रिबोफ्लीविन <br> माइ. ग्रा.सी <br> मि. ग्रा.
दुग्ध मातृ१.०३.९७.००.०२०.०१०.२६७२.८--३०-
,, गाय३.३३.६४.८०.१२०.०९०.२६५१८०५१०.१२००२
,, भैंस४.३८.८५.१०.२१०.१३०.२११७१६२-०.१--
,, बकरी३.७५.६४.७०.१७०.१२०.३८४१८२--४०-
,, गर्दभी१.६-२.०१.३-१.५६.२७-६.८---------
,, घोड़ी२.१-२.५१.६-१.८६.०-८.५---------
,, भेड़१.५०२१.४१---३०+++++
,, मक्खन निकाला२.५०.१४.६०.१२०.०९०.२२९--०.१-२
मट्ठा०.८१.१०.०५०.०३०.०३०.८१५लेश----
दही२.९२.९३.३०.१२०.०९०.३५११३०--६०-
मक्खन१.१५८१.५----७६२-----
घी-१००----९००-----
मलाई२.५३०४.५---५७५-----
Page 960
Page 960 scan

दुग्धवर्गः ९०९
बकरी का दूध-कषाय तथा मधुर रसयुक्त, शीतल, ग्राही, लघु, एवम्-रक्तपित्त, अतिसार, क्षय, खाँसी तथा
ज्वर को दूर करने वाला होता है। बकरियाँ शरीर से छोटी होती हैं और कटु तथा तिक्तरसयुक्त पत्ते आदि खाती हैं, थोड़ा
जल पीती हैं एवम् व्यायाम (चलना, फिरना) अधिक करती हैं अतः उनका दूध सर्वरोगनाशक होता है। [१६-१७]
अथ मृग्यादिदुग्धस्य गुणानाह
मृगीणां जाङ्गलोत्थानामजाक्षीरगुणं पयः ।।१८।।
जांगल देश की हरिणियों का दूध-बकरी के दूध के समान गुणों से युक्त होता है। [१८]
तत्राविकदुग्धस्य गुणानाह
आविकं लवणं स्वादु स्निग्धोष्णं चाश्मरीप्रणुत्। अहृद्यं तर्पणं केश्यं¹ शुक्रपित्तकफप्रदम् ।।
गुरु कासानिलोद्भूते केवले चानिले वरम् ।।१९।।
भेंडी का दूध-लवण तथा मधुर रसयुक्त, स्निग्ध, उष्ण, अश्मरीनाशक, हृदय के लिये अहितकर, तृप्तिकारक,
केशों के लिये हितकर, शुक्र-पित्त तथा कफ को उत्पन्न करनेवाला तथा गुरु होता है। एवम् वात से उत्पन्न होनेवाली
खाँसी तथा केवल वातरोग में हितकर होता है। [१९]
अथ घोटकीदुग्धस्य गुणानाह
रूक्षोष्णं वडवाक्षीरं बल्यं शोषानिलापहम्। अम्लं पटु लघु स्वादु सर्वमेकशफं तथा ।।२०।।
घोड़ी का दूध-रूक्ष, उष्ण, बलकारक, शोष तथा वायु को नष्ट करने वाला, अम्ल तथा लवण रसयुक्त, लघु
और स्वादिष्ट होता है। एवम् घोड़े की भाँति जितने एक शफ अर्थात् अखण्डित खुर वाले हैं उनके भी दूध पूर्वोक्त गुणवाले
होते हैं। [२०]
अथौष्ट्रदुग्धस्य गुणानाह
औष्ट्रं दुग्धं लघु स्वादु लवणं दीपनं तथा। कृमिकुष्ठकफानाहशोथोदरहरं सरम् ।।२१।।
ऊँटिनी का दूध-लघु, मधुर तथा लवण रसयुक्त, अग्निदीपक, सारक एवम्-कृमि, कुष्ठ, कफ, अफरा, शोथ
तथा उदर विकार को दूर करने वाला होता है। [२१]
अथ हस्तिनीदुग्धस्य
बृंहणं हस्तिनीदुग्धं मधुरं तुवरं गुरु। वृष्यं बल्यं हिमं स्निग्धं चक्षुष्यं स्थिरताकरम् ।।२२।।
हथिनि का दूध-मधुर तथा कषाय रसयुक्त, बृंहण (रस-रक्तादिवर्धक), गुरु, वीर्यवर्धक, बलकारक, शीतल,
स्निग्ध, नेत्रों के लिये हितकर तथा शरीर को दृढ़ करने वाला होता है। [२१]
अथ नारीदुग्धस्य गुणानाह
नार्या लघु पयः शीतं दीपनं वातपित्तजित्। चक्षुःशूलाभिघातघ्नं नस्याश्च्योतनयोर्वरम् ।।२३।।
स्त्री का दूध-लघु, शीतल, अग्निदीपक एवम् वात, पित्त, नेत्रों का शूल तथा अभिघात को दूर करने वाला होता
है एवम् नस्य तथा आश्च्योतन कर्म के लिये उत्तम होता है। [२३]
१. वृष्य इति पाठा० ।

Page 961
Page 961 scan

९१० भावप्रकाशनिघण्टुः
अथ धारोष्णादिदुग्धस्य गुणानाह
धारोष्णं गोपयो बल्यं लघु शीतं सुधासमम् । दीपनञ्च त्रिदोषघ्नं तद्धाराशिशिरं त्यजेत् ।। २४ ।।
धारोष्णं शस्यते गव्यं धाराशीतन्तु माहिषम् । शृतोष्णमाविकं पथ्यं शृतशीतमजापयः ।। २५ ।।
आमं क्षीरमभिष्यन्दि गुरु श्लेष्माभिवर्द्धनम् । ज्ञेयं सर्वमपथ्यं तु गव्यमाहिषवर्जितम् ।। २६ ।।
नारीक्षीरं त्वाममेव हितं न तु शृतं हितम् । शृतोष्णं कफवातघ्नं शृतशीतन्तु पित्तनुत् ।। २७ ।।
अर्द्धोदकं क्षीरशिष्टमामाल्लघुतरं पयः । जलेन रहितं दुग्धमतिपक्वं यथा यथा ।
तथा तथा गुरु स्निग्धं वृष्यं बलविवर्धनम् ।। २८ ।।
गाय का धारोष्ण दूध—बलकारक, लघु, शीतल, अमृत के समान, अग्निदीपक तथा त्रिदोषनाशक होता है।
किन्तु यदि वह (गाय का दूध) धाराशीतल अर्थात् दुहने के बाद देर तक रखने से शीतल हो गया हो तो उसे छोड़ देना
चाहिये अर्थात् धारोष्ण का पूर्वोक्त गुण न होने से नहीं पीना चाहिये, यदि पीना हो तो गरम करके पीवे।
धरोष्ण (दुहने के समय जो उष्णता रहती है उससे युक्त) दूध—गाय का उत्तम होता है।
धाराशीत (दुहने के समय जो उष्णता रहती है उसके निकल जाने के बाद शीतल हुआ) दूध—भैंस का उत्तम होता
है।
उबाला हुआ गरम-गरम दूध—भेंड़ का पथ्य होता है।
उबाल कर शीतल किया हुआ दूध—बकरी का पथ्य होता है।
गाय तथा भैंस के दूध को छोड़ कर शेष सभी के कच्चे दूध को अभिष्यन्दी, गुरु, कफ तथा आम को बढ़ाने वाला
तथा अपथ्य समझना चाहिये किन्तु स्त्री का दूध तो कच्चा ही हितकर होता है। यदि वही औंटाया हुआ हो तो हितकर
नहीं होता है।
साधारण रूप से औंटाया हुआ गरम दूध—कफ तथा वातनाशक होता है और औंटाकर शीतल किया हुआ—
पित्तनाशक होता है। दूध में यदि आधा भाग जल मिलाकर औंटाया जाय और जब पानी जल कर केवल दूध का भाग
शेष रह जाय तब उतार ले—यह दूध कच्चे की अपेक्षा अधिक लघु होता है।
बिना जल छोड़े दूध को जितना ही अधिक औंटाया जायगा उतना ही अधिक उत्तरोत्तर गुरु, स्निग्ध, वीर्य तथा बल
को बढ़ाने वाला होता जायगा। [२४-२८]
अथ पीयूष-किलाट-क्षीरशाक-तक्रपिण्ड-मोरटानां-
लक्षणानि गुणांश्चाह
क्षीरं तत्कालसूताया घनं पीयूषमुच्यते । नष्टदुग्धस्य पक्वस्य पिण्डः प्रोक्तः किलाटकः ।। २९ ।।
पीयूष, किलाट, क्षीरशाक, तक्रपिण्ड तथा मोरट के लक्षण और गुण—पीयूष के लक्षण—तत्काल की
ब्याई हुई गाय, भैंस आदि के गाढ़े दूध को "पीयूष" कहते हैं।
किलाटक के लक्षण—बिगड़े हुये दूध को यदि औंटाते-औंटाते गाढ़ा करके पिण्डाकार बना लिया जाय तो उसे
किलाटक कहते हैं। [२९]
पीयूषं "पेवस" इति लोके । किलाटकः "खरेटा" "गिजिरी" वा इति लोके ।। २९ ।।
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 962
Page 962 scan

दुग्धवर्गः ९११
यहाँ पर मूल में— "पीयूष" से लोकप्रसिद्ध "पेवस" का तथा "किलाटक" से लोकप्रसिद्ध "खरेटा-या-गिजिरी"
का बोध करना चाहिये। [२९]
अपक्वमेव यन्नष्टं क्षीरशाकं हि तत्पयः ।। ३०।।
क्षीरशाक के लक्षण—जो दूध बिना औटाये ही (कच्चा ही) फट गया हो उसे क्षीरशाक कहते हैं। [३०]
❖ क्षीरशाकं 'तुषिभरा' वा 'खिरिसा' इति लोके ।। ३०।।
यहाँ पर "क्षीरशाक" से लोकप्रसिद्ध "तुषिभरा—या-खिरिसा" का बोध करना चाहिये। [३०]
दध्ना तक्रेण वा नष्टं दुग्धं बद्धं सुवाससा। द्रवभावेन सहितं तक्रपिण्डः स उच्यते ।। ३१ ।।
नष्टदुग्धभवं नीरं मोरटं जेज्जटोऽब्रवीत्। पीयूषञ्च किलाटश्च क्षीरशाकं तथैव च ।। ३२।।
तक्रपिण्ड इमे वृष्या बृंहणा बलवर्द्धनाः। गुरवः श्लेष्मला हृद्या वातपित्तविनाशनाः ।। ३३।।
दीप्ताग्नीनां विनिद्राणां विद्रधौ चाभिपूजिताः। मुखशोषतृषादाहरक्तपित्तज्वरप्रणुत् ।।
लघुर्बलकरो रुच्यो मोरटः स्यात्सितायुतः ।। ३४।।
तक्रपिण्ड के लक्षण—जो दूध-दही अथवा तक्र (छाछ) के संयोग से फट गया हो अथवा फाड़ा गया हो उसे
यदि वस्त्र में बाँध कर लटका दिया जाय तो द्रवपदार्थ हीन होने पर अर्थात् पानी का भाग निकल जाने पर उसे "तक्रपिण्ड"
कहते हैं।
मोरट के लक्षण—उक्त प्रकार से दूध के फट जाने के बाद वस्त्र में बाँधने पर जो जल टपक कर गिरता है उसे
"मोरट" कहते हैं, ऐसा "जेज्जट" आचार्य का कथन है।
पीयूष-किलाट-क्षीरशाक तथा तक्रपिण्ड ये सब—वीर्यवर्धक, बृंहण (रस-रक्तादिवर्धक) बल को बढ़ाने
वाले, गुरु, कफकारक, हृदय को हितकर, वात तथा पित्तनाशक, दीप्त अग्निवाले तथा जिन्हें नींद नहीं आती है ऐसे
लोगों के लिये एवं विद्रधि रोग वालों के लिये अत्युत्तम होते हैं। और मोरट यदि बूरा से युक्त हो तो—लघु, बलकारक,
रुचिजनक एवम् मुखशोष, प्यास, दाह, रक्तपित्त तथा ज्वर को दूर करने वाला होता है। [३१-३४]
अथ सन्तानिका (मलाई) गुणानाह
सन्तानिका गुरुः शीता वृष्या पित्तास्रवातनुत्। तर्पणी बृंहणी स्निग्धा बलासबलशुक्रला ।। ३५ ।।
मलाई—गुरु, शीतल, वीर्यवर्धक, तृप्तिकारक, बृंहण (रस-रक्तादि वर्धक), स्निग्ध, कफ, बल तथा शुक्र को
उत्पन्न करने वाली एवम् पित्त-रक्तविकार तथा वात को दूर करने वाली होती है। [३५]
अथ खण्डादियुक्तस्य दुग्धस्य गुणानाह
खण्डेन सहितं दुग्धं कफकृत्पवनापहम्। सितासितोपलायुक्तं शुक्रलं त्रिमलापहम्।
सगुडं मूत्रकृच्छ्रघ्नं पित्तश्लेष्मकरं परम् ।। ३६ ।।
खांड पड़ा हुआ दूध—कफकारक तथा वातनाशक होता है।
बूरा या मिश्री पड़ा हुआ दूध—शुक्रजनक तथा त्रिदोषनाशक होता है। गुड़ पड़ा हुआ दूध—मूत्र-कृच्छ्रनाशक
एवम् पित्त तथा कफ को अधिक उत्पन्न करने वाला होता है। [३६]
अथ प्रभातादिभवस्य दुग्धस्य गुणानाह
रात्रौ चन्द्रगुणाधिक्याद्व्यायामाकरणात्तथा। प्राभातिकंपयः प्रायः प्रादोषाद् गुरु शीतलम् ।। ३७ ।।
दिवाकरकराघाताद्व्यायामानिलसेवनात् । प्राभातिकात्तु प्रादोषं लघु वातकफापहम् ।। ३८ ।।
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 963
Page 963 scan

९१२ भावप्रकाशनिघण्टुः
प्रातः आदि समयों के दूध का गुण-प्रातःकाल का दूध प्रायः करके सायंकाल के दूध की अपेक्षा अधिक गुरु
तथा शीतल होता है क्योंकि-रात्रि में चन्द्रमा के गुणों की अधिकता रहती है तथा व्यायाम (चलने फिरने का श्रम) नहीं
किया जाता है और सायंकाल का दूध प्रातःकाल के दूध की अपेक्षा लघु एवम् वात तथा कफनाशक होता है, क्योंकि दिन
में शरीर पर सूर्य की किरणें पड़ती रहती हैं एवम् व्यायाम (चलने फिरने का श्रम) तथा वायु सेवन होता रहता है । [३७-
३८]
अथ दुग्धसेवनस्य समयविशेषेण गुणविशेषानाह
वृष्यं बृंहणमग्निदीपनकरं पूर्वाह्नकाले पयो मध्याह्ने तु बलावहं कफहरं पित्तापहं दीपनम् ।
वाले वृद्धिकरं क्षयेऽक्षयकरं वृद्धेषु रेतोवहं रात्रौ पथ्यमनेकदोषशमनं चक्षुर्हितं संस्मृतम् ।।३९।।
वदन्ति पेयं निशि केवलं पयो भोज्यं न तेनेह सहौदनादिकम् ।
भवत्यजीर्णं न शयीत शर्वरीं क्षीरस्य पीतस्य न शेषमुत्सृजेत् ।।४०।।
विदाहीन्यन्नपानानि दिवा भुङ्क्ते हि यन्नरः । तद्विदाहप्रशान्त्यर्थं रात्रौ क्षीरं सदा पिबेत् ।।४१।।
दीप्तानले कृशे पुंसि बाले वृद्धे पयःप्रिये । मतं हिततमं दुग्धं सद्यःशुक्रकरं यतः ।।४२।।
समय विशेष में दूध पीने के विशेष गुण-दिन के पूर्व भाग (सुबह से १० बजे तक) में दुग्धपान (दूध पीना)
वीर्यवर्धक, बृंहण (रस-रक्तादिवर्धक) तथा अग्नि को दीप्त करने वाला होता है। मध्याह्न काल में दुग्धपान-बलकारक,
कफ तथा पित्त को दूर करने वाला एवम् अग्निदीपक होता है ।
बाल्यावस्था में दुग्धपान-शरीर की वृद्धि करने वाला होता है ।
क्षय अवस्था में-क्षय का निवारण करने वाला और वृद्धावस्था में दुग्धपान शुक्र की रक्षा करने वाला होता है ।
रात्रि में दुग्धपान-पथ्य (हितकर), अनेक दोषों को शमन करने वाला एवम् नेत्रों के लिये हितकर ऋषियों द्वारा
कहा गया है ।
और कोई आचार्य यह कहते हैं कि-रात्रि में केवल दूध पीना चाहिये, उसके साथ भात आदि नहीं खाना चाहिये,
क्योंकि इससे अजीर्ण होता है और रात्रि में नींद भी नहीं आती है और दूध पीने के बाद पात्र में कुछ शेष भाग न रख
छोड़़े अर्थात् जितना पीना हो उतना ही दूध लेकर पीवे अथवा दूध यदि कुछ अधिक हो जाय तो भी पीने से हानि नहीं
हो सकती अतः दूध कभी पीकर नहीं छोड़ देना चाहिये ।
मनुष्य दिन में जो कुछ विदाही (दाह पैदा करने वाले) अन्न-पान आदि का सेवन करता है उससे होने वाले दाह
की शान्ति के लिये रात्रि में उसे प्रतिदिन दूध अवश्य पीना चाहिये । जिनकी अग्नि प्रदीप्त है या जो कृश हैं उन सभी
के लिये एवम् बालक, वृद्ध तथा जिन्हें दूध प्रिय हो ऐसे लोगों के लिये दुग्ध पान अत्यन्त हितकर होता है क्योंकि यह
(दुग्धपान) तत्काल (पीते ही पीते) शुक्र की वृद्धि करने वाला होता है । [३९-४२]
अथ मथितदुग्धस्य गुणानाह
क्षीरं गव्यमथाजं वा कोष्णं दण्डाहतं पिबेत् । लघु वृष्यं ज्वरहरं वातपित्तकफापहम् ।।४३।।
मथे हुये दूध के गुण-गाय अथवा बकरी का दूध यदि औटाया हुआ मथानी से मथ कर किञ्चित् उष्ण रहते ही
पीवे तो वह लघु, वीर्यवर्धक, एवम्-ज्वर, वात, पित्त तथा कफ को दूर करने वाला होता है । [४३]
अथ दुग्धफेनम् (झाग) । तस्य गुणानाह
गोदुग्धप्रभवं किं वा छागीदुग्धसमुद्भवम् । भवेत् फेनं त्रिदोषघ्नं रोचनं बलवर्द्धनम् ।।४४।।
वह्निवृद्धिकरं वृष्यं सद्यस्तृप्तिकरं लघु । अतीसारेऽग्निमान्द्ये च ज्वरे जीर्णे प्रशस्तते ।।४५।।
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 964
Page 964 scan

दुग्धवर्गः ९१३
गाय अथवा बकरी के दूध का फेन-त्रिदोषनाशक, रोचक, बलवर्धक, अग्नि की वृद्धि करने वाला, वीर्यवर्धक,
तत्काल तृप्ति देने वाला, लघु एवम् अतीसार, अग्नि की मन्दता तथा पुराने ज्वर में हितकर होता है । [४४-४५]
अथ निन्दितदुग्धस्य लक्षणमाह
विवर्णं विरसं चाम्लं दुर्गन्धं ग्रथितं पयः । वर्जयेदम्ललवणयुक्तं कुष्ठादिकृद् यतः ।।४६।।
निन्दित दूध के लक्षण—जो दूध-विवर्ण (बदरङ्ग हो गया हो), विरस (खराब स्वाद वाला), खट्टा, दुर्गन्धयुक्त,
ग्रन्थि पड़ा हुआ (फटा हुआ) एवम् खटाई या नमक पड़ा हुआ हो उसे छोड़ देना चाहिये अर्थात् न पीवे, क्योंकि उक्त
दूध के पीने से कुष्ठ आदि रोग उत्पन्न हो जाते हैं । [४६]
इति श्रीमिश्रलटकनतनयश्रीमिश्रभावविरचिते भावप्रकाशे वर्गप्रकरणे
दुग्धवर्गः समाप्तः ।
६१ भाव.I
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 965
Page 965 scan

अथ दधिवर्गः
तत्र दध्नो गुणानाह
दध्युष्णं दीपनं स्निग्धं कषायानुरसं गुरु। पाकेऽम्लं ग्राहि १पित्तास्रशोथमेदःकफप्रदम् ।।१।।
मूत्रकृच्छ्रे प्रतिश्याये शीतगे विषमज्वरे। अतीसारेऽरुचौ कार्श्ये शस्यते बलशुक्रकृत् ।।२।।
दही—उष्ण, अग्निदीपक, स्निग्ध, किञ्चित् कषाय रस युक्त, गुरु, विपाक में अम्लरसयुक्त, ग्राही एवम् पित्त,
रक्तविकार, शोथ, मेद और कफ को उत्पन्न करने वाला होता है। और मूत्रकृच्छ्र, जुखाम, शीत विषमज्वर, अतीसार,
अरुचि तथा कृशता में उत्तम होता है और बल तथा शुक्र को बढ़ाने वाला होता है। [१-२]
अथ दधिभेदानाह
आदौ मन्दं ततः स्वादु स्वाद्वम्लञ्च ततः परम्। अम्लं चतुर्थमत्यम्लं पञ्चमं दधि पञ्चधा ।।३।।
दही के भेद—(१) मन्द, (२) स्वादु, (३) स्वाद्वम्ल, (४) अम्ल, (५) अत्यम्ल इस भाँति से दही के पाँच भेद
होते हैं। [३]
अथ मन्दादिदध्नो लक्षणं गुणाँश्चाह
मन्दं दुग्धवदव्यक्तरसं किञ्चिद्धनं भवेत्। मन्दं स्यात्सृष्टविण्मूत्रं दोषत्रयविदाहकृत् ।।४।।
यत्सम्यग्घनतां यातं व्यक्तस्वादुरसं भवेत्। अव्यक्ताम्लरसं तत्तु स्वादु विज्ञैरुदाहृतम् ।।५।।
स्वादु स्यादत्यभिष्यन्दि वृष्यं मेदःकफावहम्। वातघ्नं मधुरं पाके रक्तपित्तप्रसादनम् ।।६।।
स्वाद्वम्लं सान्द्रमधुरं कषायानुरसं भवेत्। स्वाद्वम्लस्य गुणा ज्ञेया सामान्यदधिवज्जनैः ।।७।।
यत्तिरोहितमाधुर्यं व्यक्ताम्लत्वं तदम्लकम्। अम्लं तु दीपनं पित्तरक्तश्लेष्मविवर्द्धनम् ।।८।।
तदत्यम्लं दन्तरोमहर्षकण्ठादिदाहकृत्। अत्यम्लं दीपनं रक्तवातपित्तकरं परम् ।।९।।
मन्द दही के लक्षण—जो दही—दूध के समान (ठीक से नहीं जमा हुआ), अव्यक्त रसवाला तथा कुछ गाढ़ा
होता है उसे "मन्द" कहते हैं।
मन्द दही—मल तथा मूत्र की प्रवृत्ति करने वाला, त्रिदोष और दाह को उत्पन्न करने वाला होता है।
स्वादु दही के लक्षण—जो दही भली-भाँति गाढ़ा हो गया हो और जिसका स्वाद (मधुर) रस अच्छी तरह प्रकट
हो रहा हो तथा अम्लरस अव्यक्त हो (ठीक से नहीं मालूम पड़ता हो) उसे विद्वानों ने "स्वादु" संज्ञक दही बताया है।
स्वादु संज्ञक दही—अत्यन्त अभिष्यन्दी, वीर्यवर्धक, मेद तथा कफ को उत्पन्न करने वाला, वातनाशक, विपाक
में मधुर रसयुक्त तथा रक्तपित्त को शांत करने वाला होता है।
स्वाद्वम्ल संज्ञक दही के लक्षण—गाढ़ा, मधुर रसयुक्त तथा अन्त में कषाय रस युक्त दही को "स्वाद्वम्ल" संज्ञक
दही कहते हैं।
१. श्वास इति पाठा० ।
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammu. Digitized by S3 Foundation USA

Page 966
Page 966 scan

दधिवर्ग: १९५

स्वाद्वम्लसंज्ञक दही-गुणों में साधारण दही के समान होता है ऐसा विद्वानों का मत है । अम्लसंज्ञक दही के
लक्षण-जिस दही में मधुर रस छिपा हुआ हो और अम्ल रस प्रकट हो रहा हो उसे "अम्ल" संज्ञक दही समझना चाहिये ।
अम्लसंज्ञक दही-अग्निदीपक एवम् पित्त, रक्तविकार तथा कफ को बढ़ाने वाला होता है ।
अत्यम्ल संज्ञक दही के लक्षण-जिस दही के खाने से दाँत हर्षित हो जायँ तथा रोंगटे खड़े हो जायँ और कण्ठ
आदि में दाह होने लगे उसे "अत्यम्ल" संज्ञक दही जानना चाहिये ।
अत्यम्ल संज्ञक दही-अग्निदीपक एवम् रक्तविकार, वात तथा पित्त को अत्यन्त उत्पन्न करने वाला होता
है । [४-९]
अथ गोदधिगुणानाह
गव्यं दधि विशेषेण स्वाद्वम्लं च रुचिप्रदम् । पवित्रं दीपनं हृद्यं पुष्टिकृत्पवनापहम् ।
उक्तं दध्नामशेषाणां मध्ये गव्यं गुणाधिकम् ।।१०।।
गाय का दही-विशेष रूप से मधुर तथा अम्लरसयुक्त, रुचि उत्पन्न करने वाला, पवित्र, अग्निदीपक, हृदय के
लिये हितकर, पुष्टिकारक तथा वातनाशक होता है और सम्पूर्ण दहियों के बीच में गाय का ही दही अधिक गुण करने
वाला कहा हुआ है । [१०]
अथ माहिषदधिगुणानाह
माहिषं दधि सुस्निग्धं श्लेष्मलं वातपित्तनुत् । स्वादुपाकमभिष्यन्दि वृष्यं गुर्वस्रदूषकम् ।।११।।
भैंस का दही-अत्यन्त स्निग्ध, कफजनक, वात तथा पित्त नाशक, विपाक में मधुररसयुक्त, अभिष्यन्दी,
वीर्यवर्धक, गुरु तथा रक्त को दूषित करने वाला होता है । [११]
अथाजदधिगुणानाह
आजं दध्युत्तमं ग्राहि लघु दोषत्रयापहम् । शस्यते श्वासकासार्शःक्षयकार्श्येषु दीपनम् ।।१२।।
बकरी का दही-उत्तम, ग्राही, लघु, त्रिदोषनाशक, अग्निदीपक एवम्-श्वास, खाँसी, अर्श, क्षय तथा कृशता में
हितकर होता है । [१२]
अथ पक्वदुग्धजातस्य दध्नो गुणानाह
पक्वदुग्धभवं रुच्यं दधि स्निग्धं गुणोत्तमम् । पित्तानिलापहं सर्वधात्वग्निबलवर्द्धनम् ।।१३।।
पकाये हुये दूध से तैयार किया हुआ दही-रुचिकारक, स्निग्ध, उत्तम गुणवाला, पित्त तथा वात को दूर करने
वाला एवम्-सम्पूर्ण धातु, अग्नि तथा बल को बढ़ाने वाला होता है । [१३]
अथ निःसारदुग्धजनितदध्नो गुणानाह
असारं दधि सङ्ग्राहि शीतलं वातलं लघु । विष्टम्भि दीपनं रुच्यं ग्रहणीरोगनाशनम् ।।१४।।
निःसार दूध का दही-संग्राही, शीतल, वातजनक, लघु, विष्टम्भकारक, अग्निदीपक, रुचिकारक एवम्-
ग्रहणीरोग को नष्ट करने वाला होता है । [१४]
अथ गालितदध्नो गुणानाह
गालितं दधि सुस्निग्धं वातघ्नं कफकृद् गुरु । बलपुष्टिकरं रुच्यं मधुरं नातिपित्तकृत् ।।१५।।

Page 967
Page 967 scan
  • ९१६ भावप्रकाशनिघण्टुः
    गालित (वस्त्र से छाने हुये) दही-अति स्निग्ध, वातनाशक, कफकारक, गुरु, बल तथा पुष्टि को करने वाला,
    रुचिकारक, मधुररसयुक्त तथा अत्यन्त पित्तकारक नहीं होता है अर्थात् किञ्चित्त पित्त करने वाला होता है। [१५]
    अथ शर्कराऽदिसहितस्य दध्नो गुणानाह
    सशर्करं दधि श्रेष्ठं तृष्णापित्तास्रदाहजित्। सगुडं वातनुद् वृष्यं बृंहणं तर्पणं गुरु ।।१६।।
    शक्कर मिला हुआ दही-श्रेष्ठ होता है एवम् तृष्णा (प्यास), पित्त, रक्तविकार तथा दाह को नष्ट करने वाला
    होता है।
    गुड़ मिला हुआ दही-वातनाशक, वीर्यवर्धक, बृंहण (रस रक्तादिवर्धक), तृप्तिकारक तथा गुरु होता है। [१६]
    अथ रात्रौ दधिभक्षणस्य निषेधमाह
    न नक्तं दधि भुञ्जीत न चाप्यघृतशर्करम्। नामुद्गसूपं नाक्षौद्रं नोष्णं नामलकैर्विना ।।१७।।
    रात्रि में दही खाने का निषेध-रात्रि में दही नहीं खाना चाहिये और बिना घी तथा शक्कर के या बिना मूँग की
    दाल के वा बिना मधु के गरम किंवा बिना आँवला के दही नहीं खाना चाहिये। [१७]
    ❖ अयमर्थः
    रात्रौ दधि न भुञ्जीत, चेत्तदा-अघृतशर्करममुद्गसूपमक्षौद्रमुष्णं विनाऽऽमलकञ्च दधि न भुञ्जीत। तेन
    घृतशर्कराऽऽदियुक्तं दधि रात्रावपि भुञ्जीतेत्यर्थः ।
    यहाँ पर उपर्युक्त श्लोक का वास्तविक अर्थ यह समझना चाहिये कि-रात्रि में दही कभी नहीं खाना चाहिये, यदि
    खाना ही हो तो घी, शक्कर या मूँग की दाल वा शहद किंवा आँवला के बिना अथवा गरम न खाय, इससे यह सिद्ध
    हुआ कि-घी, शक्कर आदि से युक्त दही रात्रि में भी खायें।
    ❖ तथा चं
    शस्यते दधि नो रात्रौ शस्तं चाम्बुघृतान्वितम्। रक्तपित्तकफोत्थेषु विकारेषु तु नैव तत् ।।१।।
    तथा इसी विषय में और भी कहा है कि-रात्रि में दही खाना उचित नहीं है किन्तु यदि जल तथा घी मिला हुआ
    हो तो खाना उचित है। किन्तु रक्त, पित्त तथा कफ सम्बन्धी विकारों में वह भी अर्थात् जल तथा घी से मिला हुआ भी
    दही खाना उचित नहीं होता है अर्थात् अहितकर होता है। [१]
    तद् = अम्बुघृतान्वितमपि (।।१।।) ।।१७।।
    यहाँ पर “तत्” पद का “वह भी अर्थात् जल तथा घी से मिला भी “दही” यह अर्थ समझना चाहिये
    (।।१।।) । [१७]
    अथ ऋतुविशेषेण दध्नो विधिनिषेधावाह
    हेमन्ते शिशिरे चापि वर्षासु दधि शस्यते। शरद्ग्रीष्मवसन्तेषु प्रायशस्तद्विगर्हितम् ।।१८।।
    ऋतु विशेष में दही खाने की विधि तथा निषेध-हेमन्त (अगहन-पूस), शिशिर (माघ-फागुन) तथा वर्षा
    (सावन-भादो) ऋतु में दही खाना उत्तम है। शरद् (क्वार-कार्तिक), ग्रीष्म (जेठ-आषाढ़) तथा (चैत-वैशाख) ऋतु में
    दही खाना प्रायः करके निन्दित है अर्थात् निषिद्ध है। [१८]
    अथ विधिमन्तरेण दधिसेवने दुर्गुणानाह
    ज्वरासृक्पित्त वीसर्पकुष्ठपाण्ड्वामयभ्रमान्। प्राप्नुयात्कामलां चोग्रां विधिं हित्वा दधिप्रियः ।।१९।।
Page 968
Page 968 scan

दधिवर्गः ९१७

बिना विधि के दही सेवन करने के दुर्गुण—जो दही का प्रेमी व्यक्ति विधि को छोड़ कर अर्थात् जब जिस भाँति
दही खाने की विधि है उसके विरुद्ध सदा दही खाता रहता है तो उसे ज्वर, रक्तपित्त, विसर्प, कुष्ठ, पाण्डु तथा भ्रम
रोग एवम् प्रचण्ड रूप से कामला रोग उत्पन्न हो जाता है। अतः विधिपूर्वक दही खाना चाहिये। [१९]
अथ दध्नः सरमस्तुनोर्लक्षणं गुणाँश्चाह
दध्नस्तूपरि यो भागो घनः स्नेहसमन्वितः । स लोके सर इत्युक्तो दध्नो मण्डस्तु मस्त्विति ॥२०॥
सरः स्वादुर्गुरुर्वृष्यो वातवह्निप्रणाशनः । सोऽम्लो वस्तिप्रशमनः पित्तश्लेष्मविवर्द्धनः ॥२१॥
मस्तु क्लमहरं बल्यं लघु भक्ताभिलाषकृत् ॥२२॥
स्रोतोविशोधनं हृदि कफतृष्णानिलापहम् । अवृष्यं प्रीणनं शीघ्र भिनत्ति मलसञ्चयम् ॥२३॥
सर के लक्षण—दही के ऊपर जो गाढ़ा तथा स्नेह (घी) से युक्त भाग होता है उसे लोक में सर (साढ़ी) कहते
हैं।
मस्तु के लक्षण—और दही के मांड (पानी) को मस्तु (दही का तोड़) कहते हैं।
सर—जो सर स्वादिष्ट होता है वह गुरु, वीर्य वर्धक, वात तथा जठराग्नि नाशक होता है और यदि वह (सर)
अम्ल रस युक्त होता है, तो बस्ति के रोगों का प्रशमन करता है एवम्–पित्त तथा कफ को बढ़ाता है।
मस्तु (दही का तोड़)—क्लान्ति को दूर करने वाला, बलदायक, लघु, अन्न खाने की अभिलाषा को उत्पन्न करने
वाला, स्रोतोमार्ग (नाड़ियों के मार्ग) को शुद्ध करने वाला, आह्लादजनक एवम् कफ, तृषा तथा वायु को नष्ट करने वाला,
अवृष्य (किञ्चित् वीर्यवर्धक) तथा शीघ्र संचित मल का भेदन करने वाला होता है। [२०-२३]
इति श्रीमिश्रलटकनतनय श्रीमिश्रभावविरचिते भावप्रकाशे वर्गप्रकरणे
दधिवर्गः समाप्तः ।

Page 969
Page 969 scan

अथ तक्रवर्गः
तत्र तक्रस्य पृथक्पृथङ् नामानि लक्षणं गुणाँश्चाह
घोलं तु मथितं तक्रमुदश्विच्छच्छिकाऽपि च । ससरं निर्जलं घोलं मथितं त्वसरोदकम् ।।१।।
तक्रं पादजलं प्रोक्तमुदश्वित्त्वर्द्धवारिकम् । च्छच्छिका सारहीना स्यात्स्वच्छा प्रचुरवारिका ।।
घोलं तु शर्करायुक्तं गुणैर्ज्ञेयं रसालवत् ।।२।।
तक्र (मट्ठा) के भिन्न-भिन्न लक्षणों के अनुसार भिन्न-भिन्न संस्कृत नाम—घोल, मथित, तक्र, उदश्वित्
और च्छच्छिका ये सब हैं। अर्थात् उक्त पाँच भेद तक्र के होते हैं।
लक्षण-घोल—बिना जल मिलाये यदि मलाई के सहित दही को मथा जाय तो उसे “घोल” कहते हैं।
मथित—यदि दही की मलाई अलग कर बिना जल मिलाये ही मथ दिया जाया तो उसे “मथित” कहते हैं। तक्र—
जिस दही में चतुर्थांश जल मिला कर मथा जाय तो उसे तक्र कहते हैं।
उदश्वित्—जिस दही में आधा जल मिलाकर मथा जाय उसे “उदश्वित्” कहते हैं।
च्छच्छिका—जिस दही में से प्रथम मथ कर मक्खन निकाल लिया हो पुनः उसी में अधिक मात्रा में स्वच्छ जल
डालकर फिर मथा जाय तो उसे “च्छच्छिका” कहते हैं। [१-२]
❖ मथितम् = 'महुया' वा 'मथुवा' इति लोके । च्छच्छिका "छाछ" = इति लोके ।।१-२।।
यहाँ पर—"मथितम्" से लोकप्रसिद्ध "महुया" या "मथुवा" का तथा "च्छच्छिका" से लोकप्रसिद्ध "छाछ" का
ग्रहण करना चाहिये। [१-२]
घोलं तु शर्करायुक्तं गुणैर्ज्ञेयं रसालवत् । वातपित्तहरं ह्लादि मथितं कफपित्तनुत् ।।३।।
तक्रं ग्राहि कषायाम्लं स्वादुपाकरसं लघु । वीर्योष्णं दीपनं वृष्यं प्रीणनं वातनाशनम् ।।४।।
ग्रहण्यादिमतां पथ्यं भवेत्संग्राहि लाघवात् । किञ्च स्वादुविपाकित्वान्न च पित्तप्रकोपणम् ।।५।।
अम्लोष्णं दीपनं वृष्यं प्रीणनं वातनाशनम् । कषायोष्णविकाशित्वाद्रौक्ष्याच्चापि कफापहम् ।।६।।
न तक्रसेवी व्यथते कदाचिन्न तक्रदग्धाः प्रभवन्ति रोगाः ।
यथा सुराणाममृत सुखाय तथा नराणां भुवि तक्रमाहुः ।।७।।
उदश्वित् कफकृद् बल्यमामघ्नं परमं मतम् । च्छच्छिका शीतला लघ्वी पित्तश्रमतृषाहरी ।।
वातनुत् कफकृत् सा तु दीपनी लवणाम्विता ।।८।।
घोल—घोल में यदि शक्कर मिला हुआ हो तो वह गुणों में रसाल (सिखरन) के समान होता है एवम् वात तथा
पित्तनाशक और आह्लादजनक होता है।
मथित—यह कफ तथा पित्तनाशक होता है। तक्र—यह कषाय तथा मधुर रस युक्त, विपाक में मधुर रस युक्त,
ग्राही, लघु, उष्णवीर्य, अग्निदीपक, वीर्यवर्धक, तृप्तिकारक तथा वातनाशक होता है।
ग्रहणी आदि के रोगियों को तक्र हितकर होता है क्योंकि यह लघु होने से मल का संग्राहक होता है और विपाक
में मधुर रस युक्त होने से पित्त को प्रकुपित भी नहीं करता है एवम् अम्लरस युक्त, उष्णवीर्य, अग्निदीपक, वीर्यवर्धक
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmı. Digitized by S3 Foundation USA