अष्टाङ्गहृदयम्
Ashtanga Hridayam
श्रीमद्वाग्भट द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान - निर्मला हिन्दी व्याख्या (डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी) · चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली · 1999 (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
अष्टाङ्गहृदयम् आचार्य वाग्भट की आयुर्वेद संहिता है, जिसे चरक संहिता और सुश्रुत संहिता के साथ आयुर्वेद की 'बृहत्त्रयी' में गिना जाता है। वाग्भट ने आयुर्वेद के आठों अंगों — काय-चिकित्सा, बाल, ग्रह, ऊर्ध्वाङ्ग, शल्य, दंष्ट्रा, जरा और वृष — का सार सुगठित श्लोकों में दिया है, इसीलिए इसका नाम 'अष्टाङ्गहृदय' पड़ा। सरल और स्पष्ट शैली के कारण यह आज भी आयुर्वेद पाठ्यक्रमों का प्रमुख ग्रन्थ है।
पूरा ग्रन्थ छह स्थानों में है — सूत्र, शारीर, निदान, चिकित्सा, कल्प-सिद्धि और उत्तर स्थान। यह खण्ड केवल सूत्रस्थान का है, जिसमें आयुर्वेद के मूल सिद्धान्त हैं: दिनचर्या, ऋतुचर्या, रोगों की उत्पत्ति से बचाव, जल, दूध, अन्न और औषधि-द्रव्यों के गुण, दोष-धातु-मल का विज्ञान, रोगों का वर्गीकरण, और वमन, विरेचन, बस्ति आदि शोधन-कर्मों की सामान्य विधि।
इस संस्करण में मूल श्लोकों के साथ डॉ. ब्रह्मानन्द त्रिपाठी की 'निर्मला' हिन्दी व्याख्या और 'विशेष वक्तव्य' दिए गए हैं। यह व्रजजीवन आयुर्विज्ञान ग्रन्थमाला का २७वाँ ग्रन्थ है, जो चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली से प्रकाशित है; यह प्रति २०१४ का पुनर्मुद्रण है। इसमें ३८७ पृष्ठ हैं।
द्वन्द्वविज्ञानीयाध्यायः ५ ]
सूत्रस्थानम्
८१
एलोपैथी तथा होमियोपैथी पद्धति के अनुसार मद्यसार ( सिद्र ) में औषधियाँ डालकर कुछ समय तक उसी में पड़ी रहने पर उस-उस औषध को टिंवर के रूप में तैयार कर लिया जाता है। आयुर्वेदीय पद्धति के अनुसार औषधि तथा द्रव के संयोग से सन्धान करके आसव, अरिष्ट आदि तैयार कर लिये जाते हैं। औषध-द्रव्यों के ब्वाथ आदि से आसव-अरिष्ट अपना प्रभाव इसलिए शीघ्र दिखलाते हैं, क्योंकि मद्य का एक गुण 'आशुकारी' भी है। अतएव सुश्रुत ने कहा है—'आशुत्वाच्चाशुक्रमकृत' । ( मु.उ. ४७५ )
तदुगुण वाशुणी हृद्या लघुस्तीक्ष्णा निहन्ति च । शूलकासवमिश्वासविबन्धाभ्मानपीनसान् ॥ ६८ ॥
वाशुणी-परिचय—वाशुणी नामक मद्य के गुण भी उक्त सुरा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें८९
अष्टाङ्गहृदये
वक्तव्य —आचार्य शाङ्कधर ने आसव-अरिष्ट के विवेदक लक्षणों का वर्णन इस प्रकार किया है—‘यद-पक्षीषधाम्बुभ्यां सिद्धं मद्यं स आसवः । अरिष्टः क्वाथसाध्यः स्यात् तयोर्मनि पलोन्मिप्तम्’ ॥ (शा.सं.म. १०।२) अर्थात् कच्ची औषधियाँ तथा जल के योग से सन्धान द्वारा जो मद्य तैयार किया जाता है, उसे ‘आसव’ कहते हैं। औषध-द्रव्यों को जल में डालकर क्वाथ करने के बाद जो मद्य तैयार किया जाता है, उसे ‘अरिष्ट’ कहते हैं। इन दोनों की साधारण मात्रा १ पल (४ तोला) है।
आसव-अरिष्ट का यह विवेदक लक्षण प्राचीन संहिताओं में नहीं मिलता है। हाँ, सुश्रुत ने आसवों से अरिष्टों को अधिक गुणवाला स्वीकार किया है—‘अरिष्टो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्वद्वयविज्ञानीयाध्यायः ५ ]
सूत्रस्थानम्
८३
वातपित्तकरः सीधुः स्नेहस्नेहोन्मविकारहा ॥ ७४ ॥
मेदः शोफोदराशीर्णस्तत्र पक्वरसो वरः ।
सीधु का वर्णन—यह वात-पित्तकारक होता है, स्नेह के कारण उत्पन्न हुए विकारों तथा कफ-विकारों को नष्ट करता है। यह मेदोरोग, ब्रणशोथ, उदरविकार तथा अशौरोग को नष्ट करता है। दो प्रकार के सीधुओं में शीत रस की तुलना में पक्वरस से बना हुआ सीधु गुणों में उत्तम होता है ॥ ७४ ॥
वक्तव्य—सीधु दो प्रकार का होता है—१. शीतरस तथा २. पक्वरस। इसका निर्माण-प्रकार इस प्रकार है—ईख तथा अंगूर आदि के मधुर रस को पात्र में डालकर धूप
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें८४
अष्टाङ्गहृदय
शाण्डाकी-वर्णन—शाण्डाकी, आसुत तथा दूसरे वे द्रव जो कुछ (३ या ४) दिन तक रख देने से खट्टे हो जाते हैं, वे रुचिकारक तथा लघु (सुपान्य) होते हैं ॥७८॥
बक्तब्य—शाण्डाकी, आसुत, सौवीर, तुषोदक आदि नाम अलग-अलग पदार्थों से बनायी गयी कॉजियों के हैं। यह गर्मी के दिनों में २-३ दिनों में सेवन करने योग्य हो जाती है और शीतकाल में ५-६ दिनों में तैयार हो पाती है। फिर जितने दिन इसे रखेंगे खट्टी होती जाती है। यह खट्टी तथा मीठी भेद से दो प्रकार की होती है।
खट्टी कॉजी के घटक द्रव्य—१. जल, २. तमक, ३. राई, ४. हल्दी तथा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्रवद्रव्यविज्ञानीयाध्यायः ५ ]
सूत्रस्थानम्
८५
उष्ण, लवणरसयुक्त तथा कटुरसयुक्त होते हैं। ये क्रिमि, शोथ, उदररोग, आनाह ( अफरा ), शूल, पाण्डुरोग, कफविकार, वातविकार, गुल्म, अरुचि, विषविकार ( विशेषकर सर्पविष ), श्वित्र ( सफेद दाग वाला कुष्ठ ), कुष्ठ तथा अर्श ( बवासीर ) रोगों को शीघ्र शान्त करते हैं ॥ ८२-८३ ॥
वक्तव्य —श्रीचक्रपाणि च.सू. १।९३ की व्याख्या करते हुए कहते हैं—‘अविमूत्रमित्यादौ स्त्रीमूत्रमेव प्रशस्तमिति लिङ्गपरिग्रहाद् दशयति; यतः स्त्रीणां लघ्वङ्कृत्वान्मूत्रमपि लघु; वचनं हि—‘लाघवं जातिसामान्ये स्त्रीणां
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंषष्ठोऽध्यायः
अथातोऽत्रस्वरूपविज्ञानीयमध्यायं व्याख्यास्यामः ।
इति ह स्माहुरात्रेयादयो महर्षयः ।
अब हम द्रवद्रव्यों का वर्णन करने के बाद यहाँ से अन्नद्रव्यों के स्वरूप के विज्ञान के लिए प्रस्तुत अध्याय की व्याख्या करेंगे। इस विषय में आत्रेय आदि महर्षियों ने इस प्रकार कहा था।
निरुक्ति—‘अन्नम्’—‘अद्यते’ इति ऋः । ‘अन्नं भक्ते च भुक्ते स्यात्’ । इति मेदिनी। अन्न का अर्थ है— भ्रात या खाया हुआ पदार्थ, इसका अर्थ यदि हम ‘भ्रात’ करते हैं तो विषय-निर्देश में संकीर्णता आ जाती है, क्योंकि ‘भुक्त’ शब्द का क्षेत्र
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंब्रह्मविज्ञानीयाध्यायः ६ ]
सूत्रस्थानम्
८७
शूकजेषु वरस्तन रक्तसृष्णात्रिदोषहा ।
रक्तशालि का वर्णन—ऊपर कहे गये सब शूकधान्य हैं, इनमें रक्तशालि उत्तम होता है। यह प्यास को कम करता है और त्रिदोषनाशक (शामक) होता है।
महास्तमनु कलमस्त चाप्यनु ततः परे ॥५॥
क्रमशः गुणहीनता—रक्तशालि की तुलना में महाशालि, उससे कलमशालि, उससे भी तूर्णकशालि हीन गुणवाले होते हैं ॥५॥
वरक्य—वाग्भट के टीकाकार श्री अरुणदत्त कहते हैं—‘रक्तशालेः पश्चात् महान् शालिर्वः’। और ब्रह्मादि कहते हैं—‘तमनु रक्तशालेहीनो महान्’। उक्त दोनों
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें८८
अष्टाङ्गहृदये
स्वादुरम्लविपाकोऽच्यो ब्रीहिः पित्तकरो गुरुः ॥ १० ॥
बहुमूत्रपुरीपोष्मा, त्रिदोषस्त्वेव पाटलः।
अन्य ब्रीहिधान्य-वर्णन—ये रस में मधुर, विपाक में अम्ल, पित्तकारक, पाचन में गुरु तथा उष्ण होते हैं। इनका अधिक भाग मल-मूत्र के रूप में परिणत हो जाता है अर्थात् ये पौष्टिक नहीं होते। इनमें 'पाटल' नामक ब्रीहि त्रिदोषकारक होता है ॥ १० ॥
बक्तव्य—शालि-षष्टिक ब्रीहिधान्यों का संक्षिप्त परिचय—१. शालिधान्य—इनकी फसल उगाने से पकने तक इन्हें जल से भरे खेतों की जहरत होती है, फिर भी ये शरद् ऋतु के बाद में पकते हैं। ये अधिक सफेद होते हैं। २. षष्टिक धान्य—ये
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअन्तरूपविज्ञानीयाध्यायः ६ ]
सूत्रस्थानम्
८९
जो का वर्णन—जो हृक्ष, शीतल, पचने में गुरु ( भारी ), स्वाद में मधुर, सर ( मल को सरकाने वाला ), इसे खाने से मल ( पुरीष ) अधिक मात्रा में बनता है, यह वातदोष को बढ़ाता है। यह वीर्यवर्धक है। शरीर में स्थिरता को उत्पन्न करता है; मूत्रदोष, मेददोष, पित्त तथा कफविकारों को जीतता है। यह कौनस, श्वास, कास, ऊरुस्तम्भ, गले तथा त्वचा के रोगों को नष्ट करता है ॥ १३-१४ ॥
न्यूनो यवादनुयवः—
अनुयव का वर्णन—अनुयव ( छोटा जो ) के उक्त प्रसिद्ध जो से दाने भी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१०
अष्टाङ्गहृदये
होते हैं। मसूर—लेप, उबटन आदि के रूप में प्रयुक्त मसूर मुखमण्डल की कान्ति को बढ़ाते हैं। ये मल को बाँधते हैं। राजमाष ( लौबिया ) गुरु होता है। यह मलकारक, रुक्ष तथा वातकारक होता है।
बरोडत्र मुद्रोऽल्पचलः, कलायस्त्वतिवातलः ॥ १८ ॥
राजमाषोऽनिलकरो रुक्षो बहुशुक्रदुर्गुरुः।
मूँग, मटर, राजमाष—मूँग, अरहर, मसूर नामक दालों में मूँग थोड़ है, यह थोड़ा वातकारक होता है। कलाय ( मटर ) अत्यधिक वातकारक होता है। राजमाष ( लौबिया ) वातकारक, रुक्ष तथा गुरु ( पचने में ढेर लगाने वाला ) होता है। इसका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमन्त्ररूपविज्ञानाधिधायः ६ ]
सूत्रस्थानम्
११
वक्तव्य —केवाँच की सेम जब पक जाती है, तो उसके रोम झड़ने लगते हैं। बन्दर उस सेम को बने के लिए जाते हैं तो वे रोम उनके शरीर पर गिरते हैं, वे दिनभर खुजलाते रहते हैं। इस दृष्टि से केवाँच को संस्कृत में 'कपिकन्धु' कहते हैं। इसके बीज अत्यन्त पौष्टिक होते हैं। इन्हें घिसकर गोंद का बी काम लिया जाता है। उष्णकटिबन्ध में इसकी लताएँ होती हैं, यह शारदीय फल है। सुकोमल केवाँच की फलियों की सन्नी सेम की भाँति बनायी जाती है। केवाँच के बीजों की खीर अत्यन्त पौष्टिक एवं बौद्धवर्धक होती है।
**उष्णत्वच्यो हिमः स्पर्शे केशयो बल्यस्तिलो गुरुः। अल्पमूत्रः कटुः पाके मेधाऽग्रिकफपित्तकृत
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१२
अष्टाङ्गहृदय
नवं धान्यमभिष्यन्दि, लघु संवत्सरोपितम् ॥ २५ ॥
शीघ्रजन्म तथा सूर्यं निस्तुषं युक्तिभर्जितम्।
इति शिम्बोधान्यवर्गः।
धान्य-विवेचन —उक्त दोनों प्रकार के ( शुक्र तथा शिम्बो ) धान्य नयी अवस्था में अभिष्यन्दी ( कफकारक ) होते हैं और वे ही सालभर पुराने होने पर लघु ( शीघ्र पचने वाले ) हो जाते हैं, जो धान्य शीघ्र पक जाते हैं। जैसे साठी आदि तथा छिलका उतारी हुई घी-तेल आदि में भूँजी हुई दालें भी लघु होती हैं ॥ २५ ॥
वक्तव्य —खारणादि ने कहा है—एक साल पुराना हो जाने पर सभी प्रकार के धान्य अपनी गूहता छोड़ देते
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंब्रह्मरूपविज्ञानीयाध्यायः ६ ]
सूत्रस्थानम्
९३
विलेपी ग्राहिणी हृद्या तृष्णाघ्नी दीपनी हित्वा ॥ २९ ॥
ब्रणाक्षिरोगतंशुद्धुर्बलस्नेहापयिनाम् ।
विलेपी का वर्णन—इसमें मल को बाँधने की शक्ति होती है, अतः यह अतिसाररोग को नष्ट करती है, हृदय को बल देती है, प्यास को शांत करती है, मन्द अग्नि को प्रदीप्त करती है, सभी स्थितियों में हितकर है। यह ब्रण ( घाव ), नेत्ररोग, वमन-विरचन आदि द्वारा शुद्ध शरीर वाले दुर्बल व्यक्तियों तथा स्नेहपान करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए लाभदायक होती है ॥ २९ ॥
सुधौतः प्रसृतः स्वित्त्रोऽत्यक्तोष्मा चैदनो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें९४
अष्टाङ्गहृदये
रसाला, शीखण्ड, शिखरिणी या सिखरन—पाकक्रियाकुशल भीमसेन ने इसका निर्माण करके श्रीकृष्ण को खिलाया था, ऐसी चर्चा महाभारत में आई है। हम यहाँ उसी निर्माण-विधि का निर्देश कर रहे हैं—मलाई सहित उत्तम दही को एक स्वच्छ वस्त्र बाँधकर लटका दें। उसका जलीय तत्त्व निकल जाने पर उस दही को एक पात्र में निकाल लें, फिर किसी चौड़े बर्तन के मुख पर मोटा कपड़ा बाँधकर उस दही में चीनी मिलाकर उस कपड़ा के ऊपर रखकर उसे हाथ से रगड़ें। वह दही उस कपड़े से छनकर जब सब उस पात्र में आ जाये, तब उसमें उचित मात्रा में कालीमिर्च, जावित्रों, केशर, इलायची आदि मिलाकर रख
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकर्मसहस्रविज्ञानीयाध्यायः ६ ]
सूत्रस्थानम्
९५
वक्तव्य —वाग्भट ने उक्त 'धाना' को 'गुरु' कहा है, सुश्रुत का मत इसके विपरीत है—'धानोऽलुम्बास्तु वक्तव्यः कफमेदोविशेषणाः' । (सु.सू. ४६।४१०) अर्थात् धाना तथा उलुम्बा (होलक) ये लघु होते हैं, बल एवं मेदोधातु को सुखाते हैं। ऐसा क्यों ?
समाधान —'सुश्रुत' के मत में ये द्रव्य पाक में लघु हैं और गुणों में गुरु होते हैं। 'उलुम्बा' को हिन्दी में 'होरहा' भी कहते हैं।
सक्तवो लघवः क्षुतृश्रमनेत्रामयव्रणान् ॥ ३८ ॥
धन्ति सन्तर्पणाः पानात्सद्य एव बलप्रवाः । नोदकान्तरितान् द्विन्न निशायान् न केवलान् ॥ ३९ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें९६
अष्टाङ्गहृदये
मूंग आदि के वेसवार—मूंग, उड़द आदि वेसवार भी गुरु होते हैं, जिन घटकों द्वारा वे बनाये जाते हैं, उन्हीं के समान उन वेसवारों के गुण तथा कर्म भी होते हैं ॥४॥
बक्तव्य—‘सिद्धसार’ में कहा गया है—‘अत्युष्ण मण्डकाः पथ्याः शीतला गुरवो मताः’। अर्थात् उक्त मूंग आदि द्वारा निर्मित मण्डक गरमागरम यदि खाये जाते हैं, तो हितकर होते हैं और वे शीतल हो जाने पर गुरु हो जाते हैं अर्थात् ढेर में पचते हैं।
वेशवार—जीरा, मरिच, सोंठ, पीपलामूल, धनियाँ, हल्दी, दारुहल्दी, पिप्पली तथा सफेद मरिच—यह सब वेशवारगण हैं। देखें—राज० मिश्रकर्म २२।६२। इन मसालों को डालकर जो मूंग आदि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअक्षररूपविज्ञानीयाध्यायः ६ ]
सूत्रस्थानम्
९७
वक्तव्य—अष्टांगसंग्रह सू. ७।६७-६८ में मुर्गों की गणना इस प्रकार की गयी है—हरिण, एण, कुरंग, कृष्ण, गोकर्ण ( नीलगाय ), मुग्गामातुका, कालपुच्छक, चारुक्क, वरपोत, शशक, उरण, श्वदंष्ट्र, राम, शरभ ( यह मुग काश्मीर में पाया जाता है, इसके आठ पैर होते हैं ), लोहकारक, शम्बर ( सींभर ), कंगल ( कस्तूरीमृग ), कृतमाल तथा पुषत ( बिन्दुओं से युक्त त्वचा वाला )। चरक ने 'मृग जाङ्गल्लचारिणः' ( ज.सू. २७।५५ ) कहा है अर्थात् ये जंगल में विचरण करते रहते हैं। शिकारी इन्हे दूदते हैं, अतएव इन्हे मृग कहा जाता है।
लाववार्तीकवर्तीरक्तवर्त्मककुक्कुभाः ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें९८ अष्टाड्रहदये
अष्टांगसंग्रह ( सू. ७।७६ ) में बिलेशय प्राणियों की गणना इस प्रकार है---श्वेत, श्याम, रंग-बिरंगी
पीठ वाला तथा कालक नामक प्राणी मेढक, चिल्लट, कूचीक, गोह, शल्लक, शण्डक ( साँडा ), वृष ( जंगली
बिलाव ), साँप, कदली ( पौण्ड्देश में पाया जाने वाला प्राणी ), श्वाविध ( बड़ा साही ) तथा नेवला---ये
बिलेशय प्राणी हैं।
गोखराश्वतरोष्ट्राश्वद्वीपिसिंहर्क्षवानरा: । मार्जारमूषकव्याप्रवृकबश्चरुतरक्षवः || ४८ ||
लोपाकजम्बुकश्येनचाषवान्तादववायसा:।_ शशघ्नीभासकुररग॒ध्नोलककुलिड्भका:। ।। ४९ ॥
धूमिका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंब्रह्मरूपविज्ञानीयाध्यायः ६ ]
सूत्रस्थानम्
१९
का वर्णन करके ने इस प्रकार दिया है—'स पुनः शकली लोहितनयनः सर्वतो लोहितराजी रोहिताकारः
उग्रो भूमौ चरति' । ( च.सू. २६।८३ ) यह इसकी आकृति का परिचय है और यह प्रायः भूमि में चरती
है अर्थात् पानी से हटकर भी जीवित रहती है, यह इसकी विलक्षणता है।
योनिष्वजावी व्यामिश्रगोचरत्वादनिश्चिते ॥५४॥
बकरी-भेड़ का वर्णन—बकरी तथा भेड़ की योनि ( उत्पत्तिस्थान ) के सम्बन्ध में निश्चित रूप
में यह नहीं कहा जा सकता, क्योंकि ये
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१००
अष्टाङ्गहृदय
क्रकर तथा उपचक्रक के मांस—ये मेधा (धारणाशक्ति) को बढ़ाने वाले, जठराग्नि को तेज करने वाले तथा हृदय के लिए हितकारक होते हैं ॥ ५९ ॥
गुरुः सलवणः काणकपोतः सर्वदोषकृत् ।
काणकपोतक का मांस—जंगली कबूतर का मांस पाचन में गुरु, कुछ नमकीन रस वाला तथा वात आदि तीनों दोषों को उभाड़ने वाला होता है।
चटकाः श्लेष्मलाः स्निग्धा वातघ्नाः शुक्रलाः परम् ॥ ६० ॥
चटक का मांस—यह मांस कफकारक, चिकना, वातदोषनाशक तथा शुक्र को अत्यन्त बढ़ाने वाला होता है ॥ ६० ॥
गुरुष्णस्निग्धमधुरा वर्गाश्चातो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें