अष्टाङ्गहृदयम्
Ashtanga Hridayam
by श्रीमद्वाग्भट
Source: चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान - निर्मला हिन्दी व्याख्या (डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी) · चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली · 1999 (origin)
Page 162 of 387
Read in context१२६
अष्टाङ्गहृदये
वक्तव्य—अष्टांगहृदय-उत्तरस्थान अध्याय ३५ से ३८ तक विविध प्रकार के विषों की चिकित्साओं का वर्णन विस्तार से किया गया है।
विरुद्धमपि चाहारं विद्याद्विषगरोपमम् ॥ २९ ॥
विरोधी आहार—विरुद्ध अथवा परस्पर विरोधी आहार भी विष (स्थान, जंगम) तथा गरविष (कृत्रिम विष) के समान होता है ॥ २९ ॥
वक्तव्य—विरुद्ध अन्नपानों के सेवन का निषेध तो वाग्भट ने किया है, किन्तु उनका शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है, स्पष्टरूप से उसका निर्देश नहीं किया है। इसे चरक के अनुसार इस प्रकार समझें—‘षण्डधान्येः...हेतुम्’ ॥ (च.सू. २६।१०२-१०३) अर्थात् विरुद्ध आहारों के सेवन से होने वाले
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in