Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

ऐतरेय ब्राह्मण (ऋग्वेद - हिन्दी अनुवाद सहित)

Rigvediya Aitareya Brahmana with Hindi Translation

by महिदास ऐतरेय / पं. गंगाप्रसाद उपाध्याय

Source: हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग · हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग · 1950 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariSanskritpublished592 pages

About this granth

The Aitareya Brahmana (ऐतरेय ब्राह्मण) is the principal Brahmana of the Rigveda, traditionally linked with Mahidasa Aitareya. It explains the soma sacrifice and related rites, above all the duties of the hotri priest and his assistants such as the brahmanacchamsin and acchavaka, and the verses they recite. Narratives appear among the ritual explanations, including the story of Shunahshepa and the account of the great consecration of kings.

This book is the Hindi translation by Pandit Ganga Prasad Upadhyaya (1881–1968), the Arya Samaj scholar and writer. A biographical note in the book records his MA degrees in English literature and philosophy and the Hindi Sahitya Sammelan honour given to his book Astikvad. His introduction asks in what sense the Brahmanas may be called Veda, and the translation gives references to the Rigveda mantras it cites.

The first edition was issued by the Hindi Sahitya Sammelan, Prayag, in Samvat 2006 (about 1949–50). This copy is from the Panini Kanya Maha Vidyalaya collection and has 592 pages.

Page 55
Page 55 scan

तीसरा अध्याय ] ४१.
वाला सखा" है। वही "किल्विषस्पृत्" या दोषों से रक्षा करने
वाला है। जो कोई "किल्विषं" या दोषी हो जाता है उसी की
वह रक्षा करता है।
जो श्रेष्ठ होता है वही दोषी हो जाता है (अर्थात् पहले ठीक
ठीक मंत्र उच्चारण करता है, फिर थक जाता है)। इसीलिये कहते
हैं (होता के प्रति), "अब मत पढ़ो"। (अध्वर्यु के प्रति) "अब
कृत्य मत करो"। जिससे जल्दी में गड़बड़ न हो जाय।
वह "पितुषणि" है। 'पितु' का अर्थ है 'अन्न' और 'सनि'
का अर्थ है 'दान'। 'पितु' दक्षिणा को भी कहते हैं। (यजमान
ऋत्विजों को सोमयज्ञ करने के बदले) दक्षिणा देता है। इस
प्रकार वह (सोम-राजा को ऋत्विजों के अर्थ) अन्न का देने वाला
बनाता है। "अरंहितो भवति वाजिनाय"। यहाँ इन्द्रियों की
शक्तियों का नाम "वाजिन" है। जो इस रहस्य को समझता है
उसकी इन्द्रियों की शक्ति बुढ़ापे तक क्षीण नहीं होती।
अब होता नीचे के मंत्र को पढ़ता है :-
आगन् देव ऋतुभिर्वर्धतु क्षयं दधातु नः सविता सुप्रजामिषम्।
स नः क्षपाभिरहभिश्च जिन्वतु प्रजावन्तं रयिमस्मे समिन्वतु ॥ ※
(ऋ० ४।५३।७)
“देव सविता ऋतुओं के साथ आवे। घर को समृद्ध करे।
और हमको सन्तान और धन से युक्त करे। वह हम पर रातों
और दिनों में कृपा करे। वह हमको सन्तान के सहित धन दे।”
'आगन् देवः' का अर्थ है, "वह (सोम) यहाँ आ गया है"।
“ऋतुभिर्वर्धतु क्षयं” में ऋतुयें सोम राजा के भाई हैं। जैसे
मनुष्यों में राजों के भाई हुआ करते हैं उसी प्रकार। होता इस
※ यह मन्त्र ऐ० ब्रा० में 'सोम' के लिये आया है। परन्तु ऋग्वेद
में यह सविता विषयक है। क्या सोम और सविता पर्याय हैं ? ले०

Page 56
Page 56 scan

४२ [प्रथम पञ्चिका
मन्त्र को पढ़ कर मानो सोम के साथ उसके भाइयों को ले आता
है। “दधातु नः सविता सुप्रजामिषम्” आशीर्वाद है। और
“वह हमको सन्तान के सहित धन दे” यह भी आशीर्वाद है।
अब होता पढ़ता है :—
या ते धामानि हविषा यजन्ति ता ते विश्वा परिभूरस्तु यज्ञम् ।
गयस्फानः प्रतरणः सुवीरोऽवीरहा प्रचरा सोम दुर्यान् ॥ (ऋ० १।६१।१६)
“तेरे जिन गुणों का हवि द्वारा गान करते हैं वे सब गुण
इस यज्ञ में हर जगह आ जावें । हे सोम हमारे घरों में आ ।
हमारी गायों❀ को बढ़ाता हुआ, रक्षा करता हुआ । वीरों को
देता हुआ और वीरों को न मारता हुआ ।”
“गयस्फानः प्रतरणः सुवीरः” का तात्पर्य है कि गायों का
बढ़ाने वाला और रक्षा करने वाला हो । “अवीरहा प्रचरा सोम
दुर्यान्” का तात्पर्य यह है कि ‘दुर्यान्’ अर्थात् यजमान के ‘घर’
आये हुये सोम राजा से डरते हैं। इस मंत्र को पढ़ कर वह सोम
को शान्त करता है जिससे वह शांत हुआ सोम प्रजा और पशुओं
की हिंसा न करे ।
अब होता वरुण सम्बन्धी नीचे के मन्त्र से समाप्त करता
है :—
इमां धियं शिक्षमाणस्य देव क्रतुं दक्षं वरुण सं शिशाधि । यया-
ति विश्वा दुरिता तरेम सुतर्माणमधि नावं रुहेम ॥ (ऋ० ८।४२।३ )
“हे देव वरुण ! शिष्य को बुद्धि, कर्त्तव्यता और होशियारी
दो । जिससे हम सब बुराइयों को तर जायं और अच्छी तरह
पार करने वाली नाव पर चढ़ें ।” (सोम) जब तक (कपड़े में)
❀ऐतरेय में ‘गयस्फान’ का अर्थ किया है ‘गवां नः स्फावयिता’
( हमारी गायों को बढ़ाने वाला )। वस्तुतः ‘गय’ का अर्थ है प्राण ।
‘गयस्फान’ का अर्थ हुआ ‘प्राण शक्ति को बढ़ाने वाला ।’

Page 57
Page 57 scan

तीसरा अध्याय ] ४३
बंधा रहता है और (यज्ञ शाला के प्राग्वंश अर्थात् आगे के भाग
में) लाया जाता है, उस समय तक यह अरुण देवता का होता
है। इसलिये इस मन्त्र को पढ़ कर यह सोम को उसी के देवता
और उसी के छन्द से समृद्ध करता है। 'शिक्षमाणस्य' उसके
लिये आया है जो यज्ञ करता है क्योंकि वह सीखता है। 'ऋतुं
दक्षं वरुण संशिशाधि' से तात्पर्य है कि 'हे वरुण तुम वीर्य और
प्रजा को दो।' 'नाव' से तात्पर्य है यज्ञ का, जिससे भली भांति
मार्ग को तर जायं। काला मृग चर्म सुमार्ग है और वाणी नाव।
इस मन्त्र को पढ़ कर यजमान वाणी रूप नाव पर चढ़ता है और
स्वर्ग को पहुँच जाता है।
यह आठों मन्त्र पूर्ण रीत्या रूप-समृद्ध हैं। जिस मन्त्र में
जो क्रिया करनी हो उसी का विधान हो वह मन्त्र रूप-समृद्ध
होता है। ऐसे ही मन्त्र से यज्ञ सफल होता है।
इनमें से पहले (अद्रादभिश्चेय इति) और पिछले मन्त्र (इमां
धियमिति) को तीन तीन बार पढ़ा जाता है। इस प्रकार यह
बारह हो जाते हैं। बारह ही महीने वर्ष के होते हैं। वर्ष ही
प्रजापति है। जो इस रहस्य को समझता है वह प्रजापति के इन
मन्त्रों द्वारा सफल हो जाता है। पहले और पिछले मन्त्रों को
तीन तीन बार पढ़ कर वह यज्ञ रूपी रस्सी की दोनों गांठों को
कड़ी बांधता है जिससे वह फिसल न जाय। (२)
१४—(जिस गाड़ी में सोम राजा लाया जाता है) उसके एक
बैल को जुता रखते हैं और एक का खोल देते हैं। तब वह उसको
गाड़ी में से उतारते हैं। यदि दोनों बैलों को खोल कर उतारा
जाय तो वह सोम राजा "पितृदेवत्य" (पितरों के आधीन) हो
जाय। यदि दोनों बैलों को जुते हुये उतारें तो प्रजा के लिये

Page 58
Page 58 scan

४४ [प्रथम. पञ्चिका
योगक्षेम✤ न हो। प्रजा तितर बितर हो जाय। विमुक्त बैल
घर में रहती हुई सन्तान का स्थानापन्न हैं और जो जुता हुआ
है वह क्रियाओं का रूप है। जो एक बैल को खोल कर और
एक को जुते हुये सोम को उतारता है वह दोनों प्रकार का कुशल
प्राप्त करता है अर्थात् वर्तमान और भविष्य।
देव और असुर इन लोकों में लड़े। वे पूर्व दिशा में लड़े।
वहाँ से असुर जीत गये। वे पश्चिम दिशा में लड़े। वहाँ से असुर
जीत गये। वह उत्तर दिशा में लड़े। वहाँ से भी असुर जीत
गये। वह उत्तर दिशा में लड़े। वहाँ देव न हारे। यही दिशा
अपराजिता है। इसलिये इसी दिशा में कार्य करे या करावे।
इसी दिशा से उसके ऋण दूर हो जायेंगे।
देवों ने कहा कि राजा न होने के कारण (असुर) हमको
जीत लेते हैं। इसलिये एक राजा चुन लें। सब ने कहा,
“अच्छा”। उन्होंने सोम राजा को चुना। उन्होंने सोम राजा
की सहायता से सब दिशायें जीत लीं। यह सोम राजा ही है
जो यज्ञ करता है। जब उसे (गाड़ी पर) रखते हैं तो वह पूर्वाभि-
मुख होता है। इस प्रकार यजमान पूर्व दिशा को जीत लेता है।
वे गाड़ी को दक्षिण को मोड़ते हैं। इस प्रकार दक्षिण दिशा को
जीतते हैं। जब गाड़ी उत्तर दिशा की ओर होती है वह (सोम
को) उतार लेते हैं। इससे उत्तर दिशा को जीत लेते हैं। जो इस
रहस्य को जानता है वह सोम राजा की सहायता से सब दिशायें
जीत लेता है। (३)
✤योग का अर्थ है कार्यपरायणता और क्षेम का अर्थ है विश्राम।
जुता हुआ बैल 'योग' का प्रतिनिधि है और खुला हुआ 'क्षेम' का।
—तै०,

Page 59
Page 59 scan

तीसरा अध्याय ] ४५
१५—सोम राजा के आने पर आतिथ्य हवि बनाई जाती
है। सोमराजा यजमान के घरों में आता है। उसके लिये यह
आतिथ्य हवि तैय्यार की जाती है। इसीलिये इसको आतिथ्य-
हवि कहते हैं। (यह पुरोडाश) नौ कपालों में होता है। प्राण
नौ हैं। प्राणों के बनाने और प्राणों का ज्ञान प्राप्त करने के लिये।
यह पुरोडाश विष्णु का होता है क्योंकि विष्णु ही यज्ञ है। उसी
के देवता और उसी के छन्द से यज्ञ को सम्पादित करते हैं।
जब सोम खरीदा जाता है तो सब छन्द और सब पृष्ठ (सामवेद
के दो मंत्रों के जोड़े) उसके साथ आते हैं। जो-जो लोग राजा
के साथ आते हैं उन सभी का सत्कार किया जाता है।
जब सोम राजा आ जाता है तो अग्नि का मंथन किया जाता
है। जब कोई राजा या अन्य पुरुष आता है तो बैल या बांझ
गाय को मारते हैं। इसी प्रकार अग्नि का मथना भी पशु मारने के
तुल्य है क्योंकि अग्नि देवों का पशु है। ✡ (४)
१६—अध्वर्यु (होता से) कहता है "मथी हुई अग्नि के लिये
पढ़"। इस पर वह इस सविता सम्बन्धी अर्थात् सावित्री ऋचा
को पढ़ता है :—
अभि त्वा देव सवितरीशानं वार्याणाम्।
सदावन् भागमीमहे ॥ (ऋ० १।२४।३)
यहाँ प्रश्न उठता है कि मथी हुई अग्नि के लिये मंत्र बोलना
था और बोला सविता के लिये। यह क्यों ? इसका उत्तर यह
✡सायण ने 'उक्षाणं' का अर्थ 'वृषभ' किया है और 'वेहत्' का
'गर्भघातिनीं वृद्धां गां'। अगले खण्ड में सविता के विषय में जो कहा
गया वह तो बैल या गाय मारने की उपमा को सुसंगत नहीं करता।
यह समस्त प्रकरण विचारणीय है। बहुत से विद्वानों के मत में
अतिथि के लिये बैल या गाय मारने की बात भ्रममूलक है। —ले०

Page 60
Page 60 scan

४६ [ प्रथम पञ्चिका
है कि सविता तो सभी उत्पत्तियों का स्वामी है। सविता की
प्रेरणा से ही अग्नि मथी जाती है। इस लिये सविता का मन्त्र
पढ़ा गया।
अब नीचे का द्यावा-पृथिवी का मन्त्र पढ़ा जाता है :—
मही ※द्यावा पृथिवी इह ज्येष्ठे रुचा भवतां शुचयद्भि॒िरर्कैः । यत्
सीं वरिष्ठे बृहती विमिन्वन् रूवद्धोक्षा प्रथानेभिरेवैः । (ऋ० ४।५६।१)
यहाँ प्रश्न उठता है कि जब मथी हुई अग्नि के लिये मन्त्र
पढ़ना है तो द्यावा-पृथिवी के लिये क्यों पढ़ते हैं। इसका उत्तर
यह है कि जब अग्नि उत्पन्न हुआ तो देवों ने उसे द्यौ और पृथिवी
के बीच में ग्रहण किया और द्यावा-पृथिवी के बीच में ही पकड़े
रक्खा। इस लिये द्यावा-पृथिवी का मंत्र पढ़ते हैं।
अग्नि को मथते समय तीन अग्नि की ऋचाओं को जो
गायत्री छन्द में पढ़ते हैं :—
त्वामग्ने पुष्करादध्यथर्वा निरमन्थत। मूर्ध्नो विश्वस्य वाघतः ॥
तमु त्वा दध्यङ् ऋषिः पुत्रईंधे अथर्वणः। वृत्रहणं पुरन्दरम् ॥
तमुत्या पाथ्यो वृषा समीधे दस्युहन्तमम्। धनञ्जयं रणे रणे ॥
(ऋ० ६।१६।१३, १४, १५)
इसी प्रकार वह अग्नि को उसी के देवता और उसी के छन्दों
द्वारा समृद्ध करता है। “अथर्वा निरमंथत” ऐसा कहने से मंत्र
रूप-समृद्ध हो जाता है। अर्थात् जो क्रिया करनी होती है यदि
वही मंत्र में भी वर्णित हो तो उस मंत्र को रूप-समृद्ध कहते हैं।
रूप-समृद्ध मंत्र से ही क्रिया सफल होती है।
यदि अग्नि न उत्पन्न हो या देर में उत्पन्न हो तो राक्षसों को
मारने वाली नीचे की ऋचायें पढ़ी जाती हैं :—
※ऐतरेय ब्राह्मण में “मही द्यौः पृथिवी चन” ऐसा पाठ है। क्या
यह यही मंत्र पाठान्तर के साथ है या अन्य कोई मंत्र ? —ले०

Page 61
Page 61 scan

दूसरा अध्याय ] ४७
यह नौ मंत्र यह हैं :—
(१) अग्ने हंसि न्यत्रिणं दीद्यन् मर्त्येष्वा । स्वे क्षये शुचिव्रत ॥
(२) उत्तिष्ठसि स्वाहुतो घृतानि प्रति मोदसे । यत् त्वा स्रुचः समस्थिरन् ॥
(३) सन्नाहुतो विरोचतेऽग्निरीलेन्यो गिरा । स्रुचा प्रतीकमज्यते ॥
(४) घृतेनाग्निः समज्यते मधुप्रतीक

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 62
Page 62 scan

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
४८ [ प्रथम पञ्चिका
अब पढ़ता है :—
प्र देवं देववीतये भरता वसुवित्तमम् । आ स्वे योनौ निषीदतु ॥
(ऋ० ६।१६।४१)
यह मन्त्र उस समय के लिये उपयुक्त है जब अग्नि आहव-
नीय कुण्ड में डाला जाता है ।
“आ स्वे योनौ

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 63
Page 63 scan

तीसरा अध्याय ] ४६
यज्ञेन यज्ञमयजन्त देवास्तानि धर्माणि प्रथमान्यासन् ।
ते ह नाक महिमानः सचन्त यत्र पूर्वे साध्याः सन्ति देवाः ।
(ऋ० १।१६४।५०)
इस मन्त्र से समाप्त करता है । देवों ने यज्ञ द्वारा ही यज्ञ
किया । अग्नि द्वारा ही अग्नि में यज्ञ करके देव स्वर्ग को गये
थे । "यह पहले धर्म थे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 64
Page 64 scan

५० [ प्रथम पञ्चिका
१७—दोनों आज्य भागों के पुरोनुवाक्य यह हैं :—
समिधाग्नि दुवस्यत घृतैर्बोधयतातिथिम् । आस्मिन् हव्या जुहोतन ॥
(ऋ० ८।४४।१)
आ प्यायस्व समेतु ते विश्वतः सोम वृष्ण्यम् । भवा वाजस्य
सङ्गथे ॥ (ऋ० १।९१।१६)
इन दोनों ऋचाओं में

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 65
Page 65 scan

तीसरा अध्याय ] ५१
इस कृत्य को करके होता यजमान के सिर में मानो सातों प्राणों
को रखता है।
स्विष्टकृत् के दो संयाज्य मन्त्र यह हैं :-
होतारं चित्ररथमध्वरस्य यज्ञस्य यज्ञस्य केतुं रुशन्तम्। प्रत्यर्धि
देवस्य देवस्य मह्ला श्रिया त्वग्निमतिथिं जनानाम् ॥ (ऋ० १०।९१।३)

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 66
Page 66 scan

चौथा अध्याय
प्रवर्ग्य-इष्टि
१८—यज्ञ देवतों के पास से यह कह कर चला गया कि मैं
तुम्हारा अन्न नहीं बनूँगा। देवों ने कहा, “न जा, तू ही हमारा
अन्न होगा।” देवों

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 67
Page 67 scan

चौथा अध्याय ] ५३
१९—होता इस मंत्र से आरंभ करता है :—
ब्रह्म जज्ञानं प्रथमं पुरस्ताद् वि सीमतः सुरुचो वेन आवः। स
बुध्न्या उपमा अस्य विष्ठाः सतश्च योनिमसत्श्च विवः ॥
(यजु० १३।३; आश्व० श्रौ० सू० ४।६)
ब्रह्म ही वृहस्पति है। ब्रह्म के द्वारा ही इस (प्रवर्ग्य) की

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 68
Page 68 scan

५४ [ प्रथम पञ्चिका
यह मंत्र घी लगाने के लिये उपयुक्त है। जिसमें रूप-समृद्धता
होती है वही मंत्र यज्ञ की क्रिया के लिये अधिक उपयुक्त होता
है।
पतङ्गमक्तमसुरस्य मायया हृदा पश्यन्ति मनसा विपश्चितः। समुद्रे
अन्तः कवयो विचक्षते मरीचीनां पदमिच्छन्ति वेधसः ॥
(ऋ० १०।१७७।१)
यो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 69
Page 69 scan

चौथा अध्याय ] ५५
अधि द्वयोरदधा उक्थ्यं वचो यतस्रुचा मिथुना या सपर्यतः ।
असंयत्त व्रते ते क्षेति पुष्यति भद्रा शक्तिर्यजमानाय सुन्वते ॥
(ऋ० १।८३।३)
शुक्रं ते अन्यद् यजतं ते अन्यद् विषुरूपे अहनी द्यौरिवासि । विश्वा
हि माया अवसि स्वधावो भद्रा ते पूषन्निह रातिरस्तु ॥
(ऋ० ६।५८।१)
अपश्यं

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 70
Page 70 scan

५६ [प्रथम पञ्चिका
ऋतस्य गोपा न दभाय सुक्रतु स्त्री ष पवित्रा हृद्यन्तरादधे ।
विद्वांस विश्वा भुवनाभि पश्यत्यवाजुष्टान् विध्यति कर्ते अव्रतान् ॥८॥
ऋतस्य तन्तुर्विततः पवित्र आ जिह्वाया अग्रे वरुणस्य मायया ।
धीराश्चित्तत् समिनक्षन्त आशताऽत्रा कर्तमव

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 71
Page 71 scan

चौथा अध्याय ] ५७.
२१—अब वह नीचे के मन्त्र को बोलता है :—
गणानां त्वा गणपतिं हवामहे कविं कवीनामुपमश्रवस्तमम्। ज्येष्ठ-
राजं ब्रह्मणां ब्रह्मणस्पत आ नः शृण्वन्नूतिभिः सीद सादनम् ॥
(ऋ० २।२३।१)
इस मन्त्र का देवता ब्राह्मणस्पति है। ब्रह्म ही बृहस्पति है।
ब्रह्म के ही द्वारा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 72
Page 72 scan

५८ [ प्रथम पञ्चिका
अहं गर्भमदधामोषधीष्वहं विश्वेषु भुवनेष्वन्तः ।
अहं प्रजा अजनयं पृथिव्यामहं जनिभ्यो अपरीषु पुत्रान् ॥३॥
(ऋ० १०।१८३।१-३)
अब होता भिन्न-भिन्न छन्दों वाले नीचे के नौ मंत्रों को
बोलता है :—
(१) का राधद् धोत्राश्विना वां को वां जोष उभयोः ।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 73
Page 73 scan

चौथा अध्याय ] ५९
लिया। जो जो इस रहस्य को समझता है वह अश्विनों के
प्रिय धाम तक पहुँच जाता है और परम लोक को जीत लेता है।
अब नीचे का सूक्त बोलता है :-
.आभात्यग्निरुष सामनीकमुद् विप्राणां देवया वाचो अस्थुः ।
अर्वाञ्चा नूनं रथ्येह यातं पीपिवांसमश्विना घर्ममच्छ ॥१॥
न संस्कृत्तं प्र मिमीतो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 74
Page 74 scan

६० [ प्रथम पञ्चिका
यातेवाजुर्या नद्येव रीतिरक्षी इव चक्षुषा यातमर्वाक् । हस्ताविव
तन्वे३ शम्भविष्ठा पादेव नो नयतं वस्यो अच्छ ॥५॥
ओष्ठाविव मध्वासने वदन्ता स्तनाविच पिप्यतं जीवसे नः। नासेव
नस्तन्वो रक्षितारा कर्णाविव सुश्रुता भूतमस्मे ॥६॥
हस्तेव शक्तिमभि सन्ददी नः क्षामेव नः

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in