Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

ऐतरेय ब्राह्मण (ऋग्वेद - हिन्दी अनुवाद सहित)

Rigvediya Aitareya Brahmana with Hindi Translation

by महिदास ऐतरेय / पं. गंगाप्रसाद उपाध्याय

Source: हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग · हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग · 1950 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariSanskritpublished592 pages

About this granth

The Aitareya Brahmana (ऐतरेय ब्राह्मण) is the principal Brahmana of the Rigveda, traditionally linked with Mahidasa Aitareya. It explains the soma sacrifice and related rites, above all the duties of the hotri priest and his assistants such as the brahmanacchamsin and acchavaka, and the verses they recite. Narratives appear among the ritual explanations, including the story of Shunahshepa and the account of the great consecration of kings.

This book is the Hindi translation by Pandit Ganga Prasad Upadhyaya (1881–1968), the Arya Samaj scholar and writer. A biographical note in the book records his MA degrees in English literature and philosophy and the Hindi Sahitya Sammelan honour given to his book Astikvad. His introduction asks in what sense the Brahmanas may be called Veda, and the translation gives references to the Rigveda mantras it cites.

The first edition was issued by the Hindi Sahitya Sammelan, Prayag, in Samvat 2006 (about 1949–50). This copy is from the Panini Kanya Maha Vidyalaya collection and has 592 pages.

Page 106
Page 106 scan

९२ [ दूसरी पञ्चिका
और वीरता युक्त ब्रह्म तेज को देता है हमारे शत्रुओं को रोकता
हुआ हमारे बड़े भाग्य के लिये खड़ा हो ) 'समिद्धस्य श्रयमाणः
पुरस्तात्' का अर्थ है प्रज्वलित हुई अग्नि के सामने । 'ब्रह्म चन्वानो
अजरं सुवीर्यम्' से आशीर्वाद से तात्पर्य है 'आरे अस्मदमतिं
बाधमानः' का अर्थ है कि 'अमति' अर्थात् पाप या भूख है।
इस से वह यज्ञ और यजमान को भूख से और पाप से मुक्त
कर देता है । 'उच्छ्रयस्व' ( खड़ा हो ) आशीर्वाद है ।
अब होता नीचे के मंत्र को पढ़ता है:-
ऊर्ध्व ऊ षु ण ऊतये तिष्ठा देवो न सविता । ऊर्ध्वो वाजस्य सनिता
यदञ्जिभिर्वाघद्भिर्विह्वयामहे । ( ऋ० १।३६ १३ )
( सीधा खड़ा हो ! सविता के समान ! हमारी रक्षा के
लिये । खड़ा होकर अन्न दे । जब हम तुझ को बुलाते हैं उस
समय जब कि ऋत्विज तुझ को चुपड़ते हैं ) 'देवो न सविता'
में 'न' का अर्थ है 'इव' या 'समान' । 'ऊर्ध्वो वाजस्य सनिता'
का अर्थ है अन्न का बांटने वाला । 'अंजिभिर्वाघद्भिर्विह्वयामहे'
का तात्पर्य है छन्दों से जिनके द्वारा देवों को बुलाते हैं । जब
कई यज्ञों में देवों को बुलाते हैं कि 'मेरे यज्ञ में आइये' । 'मेरे यज्ञ
में आइये' तो देवता उसके यज्ञ में जाते हैं जहाँ इस रहस्य को
समझने वाला होता मंत्र पढ़ कर आवाहन करता है ।
अब नीचे का मंत्र पढ़ता है :-
ऊर्ध्वो नः पाह्यंहसो नि केतुना विश्वं समत्रिणं दह । कृधी न
ऊर्ध्वाञ्चरथाय जीवसे विदा देवेषु नो दुवः । ( ऋ० १।३६।१४ )
( सीधे खड़ा होकर पाप से बचा । अपनी आग से सब
मांसाहारियों के जला । हमको सीधा कर कि हम खड़े हो सकें
और जी सकें । हमार हवि को देवों तक ले जा ) ।
'अत्रिणं' यां खाने वाले राक्षस हैं । इसके द्वारा यूप से पापी
राक्षसों को मरवाता है । 'चरथाय' का अर्थ है 'चरणाय' ( चलने

Page 107
Page 107 scan

प्रथम अध्याय ] ९३
के लिये ) । ‘जीवसे’ कहकर वह यजमान को छुड़ाता है चाहे
उसे ( मृत्यु ने ) पकड़ ही क्यों न लिया हो। और उसे साल भर
के लिये सुरक्षित कर देता है ‘विदा देवेषु नो दुवः’ से आशीर्वाद
का तात्पर्य है ( अपने कर्मों की सफलता के लिये प्रार्थना
करता है ) ।
होता अब नीचे का मन्त्र पढ़ता है :—
जातो जायते सुदिनत्वे अह्नां समर्य आ विदथे वर्धमानः। पुनन्ति
धीरा अपसो मनीषा देव्या विप्र उदि यर्त्ति वाचम् ॥ ( ऋ० ३।८।५ )
( उत्पन्न होकर अपनी युवावस्था में मनुष्य के हित के लिये
बढ़ता है। धीर लोग इसको बुद्धिमत्ता से अलंकृत करते हैं।
ऋत्विक ब्राह्मण समूह देव विषयक वाणी का उच्चारण करता
है। इस मन्त्र के पहले भाग को पढ़ कर वह ( धूप को ) बढ़ाते
हैं। “पुनन्ति धीरा अपसो मनीषा” पढ़ कर उसे पवित्र या
अलंकृत करते हैं। ‘देव या विप्र उदियीर्त वाचम्’ से धूप को
देवों के प्रति निवेदन करते हैं। अर्थात् उसका देवों को परिचय
कराते हैं।
होता नीचे के मन्त्र के समाप्त करता है :—
युवा सुवासाः परिवीत आगात् स उ श्रेयान् भवति जायमानः।
तं धीरासः कवय उन्नयन्ति स्वाध्यो मनसा देवयन्तः ॥ ( ऋ० ३।८।४ )
( जवान वस्त्रों से अलंकृत आया है। वह उत्पन्न हुआ
श्रेष्ठ है। बुद्धिमान विद्वान् लोग अपने उत्तम विचारों को प्रकट
करके उसे बढ़ाते हैं ) ।
“युवा सुवासा” का अर्थ है प्राण। यह शरीरों से घिरा हुआ
है। ‘श्रेयान् भवति जायमानः” ‘यूप’ से तात्पर्य है अर्थात् इस
मंत्र को पढ़ने से यूप अधिक सुन्दर प्रतीत होता है। ‘कवयः’
का अर्थ है वह मंत्र वाले विद्वान् जो ‘यूप’ को उन्नत करते हैं।

Page 108
Page 108 scan

९४ [दूसरी पञ्चिका
इन सात रूप-समृद्धता युक्त मंत्रों के पढ़ने से यज्ञ सफल
हो जाता है। मंत्रों की रूप-समृद्धता यह है कि उन मंत्रों में
उसी क्रिया का वर्णन हो जिसके करने में वह मंत्र पढ़े जाते हैं।
इसी से यज्ञ की सफलता है। इनमें से पहले और पिछले को
तीन तीन बार पढ़ते हैं। इस प्रकार यह ग्यारह हो जाते हैं।
त्रिष्टुभ् छन्द के प्रत्येक पाद् में ग्यारह ग्यारह अक्षर होते हैं।
त्रिष्टुभ् इन्द्र का वज्र है। जो इस रहस्य को समझता है वह
इन इन्द्र-सम्बन्धी ऋचाओं द्वारा वृद्धि पाता है। पहले और
पिछले मंत्र को तीन तीन बार पढ़ने से मानो वह यज्ञ के दोनों
सिरों में गांठ दे देता है। जिससे यज्ञ बँधा रहे और खिसक न
जाय। (२)
३—अब प्रश्न उठता है कि यूप अग्नि के सन्मुख खड़ा रहे
या अग्नि में डाल दिया जाय। इसका उत्तर यह है कि यदि पशु
की कामना हो तो खड़ा रहे।
एक बार देवों को खाना प्राप्त कराने के लिये पशु खड़े नहीं
रहे। वे भाग कर देवों से कहते रहे कि "तुम हमको न पाओगे।
तुम हमको न पाओगे।" तब देवों ने इस यूप-वज्र को देखा
और गाड़ दिया। इस प्रकार डर कर वह लौट आये। यही
कारण है कि यूप की ओर मुख करके ही पशु आज भी खड़े
होते हैं। इस प्रकार पशु देवों को भोजन प्राप्त कराने के लिये
खड़े रहे। इसी भाँति जो इस रहस्य को समझता है और यूप
को खड़ा रखता है उसके पशु भी उसको खाना प्राप्त कराने के
लिये खड़े रहते हैं।
जिसको स्वर्ग की कामना हो उस यजमान के यूप को (आग
में) छोड़ दे ! पहले जमाने के यजमान 'यूप' को अग्नि में छोड़
देते थे। यूप यजमान है, प्रस्तर अर्थात् दर्भ यजमान हैं। अग्नि
देवतों की योनि है। इन आहुतियों द्वारा यजमान देवों की

Page 109
Page 109 scan

प्रथम अध्याय ९५
योनि से संयुक्त होकर स्वर्ण का शरीर धारण करके स्वर्ग को
जाता है ।
जो पिछले जमाने के यजमान थे वह कहते थे कि स्वरू यूप
का टुकड़ा है । ( इस लिये यूप का प्रतिनिधि है ) । इस लिये
उसी को अग्नि में डाल ते, इससे दोनों कामनायें पूरी हो जायंगी
अर्थात् यूप को अग्नि में छोड़ने से जो बात सिद्ध होती है वह
भी और यूप को खड़ा रखने से जो बात सिद्ध होती है वह भी ।
जो पुरुष दीक्षित होता है वह अपने को सब-देवताओं को
प्राप्त कराता है । अग्नि सब देवता हैं । सोम सब देवता हैं ।
जब वह अग्नि और सोम दोनों के लिये पशु को अर्पण
करता है तो यजमान सब देवताओं के लिये अपने को अर्पण
करने से छुटकारा पा जाता है ।
कुछ लोग कहते हैं कि अग्नि और सोम के पशु के दो रूप
होने चाहियें क्योंकि यह दो देवताओं का है । परन्तु इसकी
आवश्यकता नहीं । यज्ञ का पशु मोटा होना चाहिये । क्योंकि
पशु मोटे होते हैं और यजमान पतला होता है । यदि पशु मोटा
होगा तो यजमान भी उसके मेध से मोटा होगा ।
कहते हैं कि अग्नि-सोम के पशु को न खाये । जो अग्नि और
सोम के पशु को खाता है वह मनुष्य के मांस को खाता है ।
क्योंकि इसी के द्वारा तो यजमान अपने को छुड़ाता है । परन्तु
इस नियम का आदर करना ठीक नहीं । यह जो अग्नि-सोम का
पशु है वह वृत्रघ्न अर्थात् इन्द्र के लिये हवि है । क्योंकि अग्नि
और सोम के द्वारा ही तो इन्द्र ने वृत्र को मारा था । उन दोनों
ने कहा, "तुमने हमारे द्वारा ही तो वृत्र को मारा है इसलिये
हम दोनों वर मांगते हैं ।" उसने कहा "मांगो" । इसलिये
उन्होंने इन्द्र से यह वर मांग लिया । इस प्रकार वह उस पशु
को लेते हैं जो सोम-इष्टि से पहले दिन मारा जाने वाला होता है ।

Page 110
Page 110 scan

९६ [दूसरी पञ्चिका
यही उन दोनों का स्थायी भाग है। इसलिए इसमें से लेना
चाहिये और खाना चाहिये। (३)
४-(अब आप्रि मंत्रों का वर्णन आता है)
अब होता आप्रि मंत्रों का पाठ करता है। आप्रि मंत्र तेज
और ब्रह्मवर्चस के देने वाले हैं। इसलिये इन मंत्रों को पढ़ कर
यह

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 111
Page 111 scan

प्रथम अध्याय ] ६७
वह उषा और रात्रि के लिए याज्य मंत्र बोलता है। उषा
और रात्रि का अर्थ है दिन और रात। इस प्रकार वह रात
और दिन को संतुष्ट करता है और यजमान में रात और दिन
को धारण कराता है। दो दिव्य होताओं के लिये याज्य मंत्र
बोलता है। प्राण और अपान

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 112
Page 112 scan

९८ [ दूसरी पञ्चिका
( १ ) अग्नि॒र्होता॑ नो अध्व॒रे वा॒जी सन् परिणीयते ।
दे॒वो दे॒वेषु॑ य॒ज्ञियः॑ ॥ ( ऋ० ४।१५।१ )
( २ ) परि॑ त्रि॒विष्ट्य॑ध्व॒रं यात्य॒ग्नी र॑थी॒रिव॑ ।
आ दे॒वेषु॒ प्रयो॒ दध॑त् ॥ ( ऋ० ४।१५।२ )
( ३ ) परि॒ वाज॑पतिः क॒विर॒ग्निर्ह॒व्यान्य॑क्रमीत् ।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 113
Page 113 scan

प्रथम अध्याय ] ९९
करले। जब मैत्रावरुण आदेश देता है तो वह मन द्वारा वाणी
को प्रेरित करता है। मन द्वारा वाणी को प्रेरित करके वह हव्य
को देवों के ग्रहण के योग्य करता है । (५)
६-अब होता कहता है, "हे शांति करने वाले देवो और
शांति करने वाले मनुष्यो ! आरंभ करो।" इसका तात्पर्य यह है

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 114
Page 114 scan

१०० [ दूसरी पत्रिका
"माँ, बाप, भाई, बहिन, मित्र और साथी इस पशु को दे दें।"
(ऐसा कहकर) वह पशु को लेते हैं मानों माँ बाप ने उसे
हवाले कर दिया। 'इसके पैर उत्तर को करो। इसकी आँखें
सूर्य की ओर करो। इसके प्राण वायु के लिये छोड़ो। जीवन
को अन्तरिक्ष के लिये, कानों को दिशाओं के

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 115
Page 115 scan

प्रथम अध्याय ] १०१
कर देता है। इस विषय में कुछ लोगों का कहना है कि यज्ञ में
राक्षसों का नाम भी न लेना चाहिये, कोई भी राक्षस क्यों न
हो। यज्ञ राक्षसों से सर्वथा मुक्त होना चाहिये। इस पर कुछ
लोगों का उत्तर है कि उनका नाम लेना चाहिये। जो जिसका
अधिकारी है उसको उस भाग से

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 116
Page 116 scan

१०२ [ दूसरी पञ्चिका
अर्थात् पुण्यकर्म है वह इसमें रहे, और दुष्कृत है वह अन्यत्र
चला जाय ।” इस वाचा से (अर्थात् इन शब्दों से) होता
(पशु वध का) आदेश देता है, क्योंकि जब अग्नि देवताओं
का होता था, तब उसने भी इन्हीं शब्दों से (पशु के) वध का
आदेश दिया था ।
इन शब्दों से

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 117
Page 117 scan

प्रथम अध्याय ] १०३
वह मेध्य था और जिसके निकल जाने पर वह "गौरमृग" बन
गया था।
देवताओं ने तब गौ को मारा, पर गौ में से भी मेध निकल
गया, और भेड़ के शरीर में प्रविष्ट हुआ, और तब भेड़ मेध्य
बन गयी। जिस गाय में से मेध निकल चुका था उसको देवों ने
निकाल दिया। और वह नील गाय बन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 118
Page 118 scan

१०४ [ दूसरी पत्रिका
यज्ञ करता है वह मानो सब पशुओं के मांस से यज्ञ करता
है। इसीलिये कहते हैं कि पुरोडाश का सत्र या यज्ञ करना
चाहिये।
अब वपा के लिये याज्य मंत्र पढ़ता है :—
युवमेतानि दिवि रोचनान्यग्निश्च सोम संक्रतू अबद्धतम् ।
युवं

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in

ब्राह्मण में मनोता स्त्रीलिङ्ग है (मनोतायै) और ऋग्वेद में

Page 119
Page 119 scan

. प्रथम अध्याय ] १०५
नीचे के मंत्र से स्विष्टकृत पुरोडाश की आहुति दी जाती
है :-
स्वदस्व हव्या समिषोदीदीह्यस्मद्रयवसं मिमीहि श्रवांसि ।
विश्वाँ अग्ने पृत्सु ताञ्जेषु शत्रूनहा विश्वा सुमना दीदिही नः ॥
( ऋ० ३।५४।२२ )
इसके द्वारा होता यजमान को आहुति का

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 120
Page 120 scan

२०६ [ दूसरी पञ्चिका
( हे अग्नि ! तू आज बड़ा यज्ञ करने वाला होता बनकर
पृथ्वी या वेदी के ऊपर बैठा है, पूज्य होता हुआ और इषयन्
अर्थात् हमारा भला चाहता हुआ । नेता लोग पहले तेरी इच्छा
करते हुये ही और बड़े धन का विचार करते हुये तेरे ही
पीछे चले ) ।
[ (सः अग्निः) वह अग्निः (सपर्य्यण्यः) पूज्य

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 121
Page 121 scan

प्रथम अध्याय ] १०७
सो अग्न ईजे शशमे च मर्तो यस्त आनट् समिधा हव्यदातिम् ।
य आहुतिं परि वेदा नमोभिर्विश्वेत्स वामा दधते त्वोतः ॥
( ऋ० ६ । १ । ६ )
[ (अग्ने) हे अग्नि ! (सः मर्त्तो) वह मनुष्य (ईजे) पूजता है
(शशमे) और स्तुति करता है (यः) जो (ते) तुझको (समिधा)
समिधा के साथ (हव्य

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 122
Page 122 scan

१०८ [ दूसरी पत्रिका
नामानि चिद्दधिरे यज्ञियानि भद्रायां ते रणयन्त संदृष्टौ ॥
( ऋ० ६।१।४ )
[ (नमसा) नमस्कार द्वारा (देवस्य पदं व्यन्तः) देव के पद
को प्राप्त होते हुये (श्रवस्यवः) अन्न चाहने वालों ने (अमृक्तम्)
अक्षय (श्रवः) अन्न को (आपन्) प्राप्त किया । (ते भद्रायां
सन्दृष्टौ रणयन्तः) तेरी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 123
Page 123 scan

पहला अध्याय ] १०९
[ ( यः ) जिसने ( रोदसी ) द्यौ और पृथ्वी को ( भासा )
प्रकाश से ( वि ततन्थ ) ढांप रक्खा है। ( च ) और ( तरुतः )
तारने वाला तू ( श्रवोभिः ) स्तुतियों द्वारा ( श्रवस्यः ) प्रशंसित
होता है। ( अग्ने ) हे अग्नि ! तू ( अस्मे ) हमारे लिये ( बृहद्भिः
वाजैः ) बड़े अन्नों द्वारा ( स्थविरेभिः

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 124
Page 124 scan

११० [ दूसरी पञ्चिका
ओत प्रोत हैं । देवों में वाणी मनोता है जिसमें उनके विचार
ओतप्रोत हैं । देवों में गौ मनोता है जिसमें उनके विचार ओत-
प्रोत हैं । इन तीनों में अग्नि पूरा मनोता है । क्योंकि इसमें सब
मनोता शामिल हैं । इसलिये मनोता के लिए हव्य

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 125
Page 125 scan

दूसरा अध्याय
११—देवों ने यज्ञ फैलाया। वह जब यज्ञ पूर रहे थे उस
समय असुरों ने आक्रमण किया कि हम यज्ञ को रोक दें। उन्होंने
पूर्व की ओर से यूप पर आक्रमण किया जब

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in