योगवाशिष्ठ महारामायण
Yog Vashishta Maha Ramayan
by महर्षि वाल्मीकि
Source: योगवाशिष्ठ महारामायण (हिन्दी भाषा टीका) · Archive.org (origin)
About this granth
The Yoga Vasishtha (योगवाशिष्ठ), also called the Maharamayana, is a vast philosophical work of Advaita Vedanta traditionally ascribed to Valmiki. The young Rama, disillusioned by the transience of the world, questions the sage Vasishtha, who teaches him through many stories and parables that the world is a projection of the mind and that liberation comes through knowledge of the Self. Tales such as those of Lila, Karkati, and Chudala and Shikhidhvaja come from it.
The work has six sections: dispassion, the conduct of the seeker, origination, existence, quiescence and liberation. This edition is a Hindi prose rendering beginning with the section on dispassion. It opens with Sutikshna, a disciple of Agastya, asking whether liberation comes from action, knowledge or both; Agastya answers that action purifies the mind, and only in a purified mind does knowledge bring freedom. From there the dialogue of Vasishtha and Rama unfolds.
At 1,734 pages it lets readers follow the whole work in Hindi. The translator is not named in the scanned opening pages.
४५८ ❊ योगवाशिष्ठ ❊
वशिष्टजी बोले, हे राम ! जिनको दुःख-सुख चलाते हैं, जो इन्द्रियों के इष्ट में सुखी और अनिष्ट में दुःखी होते हैं और रागद्वेष के अधीन रहते हैं, उनको नष्ट हुए जानो। जिनका पुरुष प्रयत्न नष्ट हुआ है, वे बारम्बार जन्म पावेंगे, और जिनको सुख-दुःख नहीं चलाते, उनको अविनाशी जानो। वे जन्म मरण की फाँसी से मुक्त हुए हैं और उनके लिए शास्त्र
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in☸ निर्वाण प्रकरण ☸ [४५६]
घोड़े, मनुष्य आदिक विकार (रूपांतर) जो दिखते हैं, वे भ्रान्तिमात्र हैं, वैसे ही आत्मा के अज्ञान से नाना प्रकार की यह सृष्टि भासित होती है। हे राम! यह आश्चर्य है कि आत्मा में अहंकार का उत्थान होता है कि मैं हूँ और वह अपने को वर्णाश्रमी मानता है। पर विचार करके देखिये तो अहं कुछ वस्तु नहीं सिद्ध होती, और अहं अहं फुरती है। यह
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४६० ❇ योगवाशिष्ट ❇
करता है कि इतनी पुतलियाँ निकलेंगी और जैसे मृत्तिका में कुम्हार घटादि की कल्पना करता है कि इसमें इतने पात्र बनेंगे, पर काष्ठ और मृत्तिका में तो कुछ नहीं, ज्यों का त्यों काष्ठ है और ज्यों की त्यों मृत्तिका है, परन्तु कुम्हार या बढ़ई के मन में आकार की कल्पना है, वैसे ही आत्मा में संसाररूपी पुतलियों की कल्पना मन करता
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in☸ निर्वाण प्रकरण ☸
४६१
भिन्न-भिन्न जगत् भासित होता है। जैसे एक बीज में पत्ते, डाल, फूल और फल दिखते हैं, पर जिसको बीज का ज्ञान नहीं, उसको ये भिन्न-भिन्न प्रतीत होते हैं। हे राम! हमको अधिष्ठान आत्मतत्त्व का ज्ञान है, इससे हमें सब विश्व आत्मस्वरूप दिखता है। पर अज्ञानी को नाना प्रकार का विश्व और जन्म-मरण भासित होते हैं। हे राम! सब शब्द आत्मतत्त्व
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४६२ ☸ योगवाशिष्ठ ☸
अधोगति को प्राप्त करनेवाला है। इससे अपने स्वरूप में स्थित होओ।
इति श्रीयोगवाशिष्ठे निर्वाणप्रकरणे परमार्थयोगोपदेशो नाम शताधिकचतुःपञ्चाशत्तमस्सर्गः॥१५४॥
वशिष्ठजी बोले, हे राम ! जब देश से देशान्तर को वृत्ति जाती है तो उसके बीच जो संवित्तत्त्व है, उसका जो अनुभव करता है, वही तुम्हारा स्वरूप है। उसमें स्थित होओ और जैसी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in❇ निर्वाण प्रकरण ❇ ४६३
है । आत्मा में अनात्मभावना में और अनात्मा आत्मभावना करता है । आत्मा निरवयव है, उसको यह अवयवी देखता है । आत्मा अक्रिय है, उसको यह सक्रिय देखता है । आत्मा निरंश है, उसको अंशांशी-भाव करके देखता है । आत्मा निरामय है, पर उसको रोगी देखता है । आत्मा निष्कलङ्क है, पर उसको कलङ्कसहित देखता है । आत्मा सदा प्रत्यक्ष है, उसको परोक्ष
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४६४ ❁ योगवाशिष्ठ ❁
सो पट और जलरूप है, वैसे ही आत्मा और जगत् में कुछ भेद नहीं—आत्मा ही है; आत्मा से भिन्न कुछ नहीं बना । जिससे सब पदार्थ सिद्ध होते हैं, जिससे सब क्रिया सिद्ध होती हैं और जो अनुभवरूप सदा अपौढ़ है, उसको प्रौढ़ जानना ही मूर्खता है । हे राम ! यह विश्व तुम्हारा ही स्वरूप है । तुम जागकर देखो, तुम ही एक हो और स्वच्छ आकाश, सूक्ष्म,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in- निर्वाण प्रकरण * ४६५
ही न लगे तो इच्छा कैसे हो ? हे राम ! इच्छा ही बन्धन है, और इच्छा से रहित होने का नाम मुक्ति है । इससे ज्ञानवान् को कुछ इच्छा नहीं रहती । उसकी चेष्टा अनिश्चित ही होती है । जैसे सूखे बाँस के भीतर बाहर शून्य होता है, और उसको संवेदन कुछ नहीं फुरता, वैसे ही ज्ञानवान् के अन्तर में शान्ति होती है । अन्तर में कोई संकल्प नहीं उठता और बाहर भी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४६६ ☸ योगवाशिष्ठ ☸
है, उसको ऐसा जानो, जैसे किसी के सिर पर आग लगे और वह उस पर बुझाने के निमित्त तृण डाले, तो वह बुझती नहीं, बल्कि बढ़ती जाती है, वैसे ही विषयों की इच्छा भोगने से तृप्त नहीं होगी। इच्छा ही बन्धन है, और इच्छा की निवृत्त का नाम मोक्ष है। हे राम ! यह संसार विष का वृक्ष है। उसका बीज इच्छा है। जिसकी इच्छा बढ़ती जाती है,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in❊ निर्वाण प्रकरण ❊ ४६७
उपाय करता है। हे राम! इच्छारूपी क्षेत्र में रागद्वेषरूपी विष की बेलि है। जो पुरुष उसे दूर करने का उपाय नहीं करता, वह मनुष्य नहीं, पशु है। यह इच्छारूपी विष का वृक्ष बढ़कर नाश का कारण होता है। इससे तुम इसका नाश करो।
इति श्रीयोगवासिष्ठे निर्वाणप्रकरणे इच्छानिषेधयोगोपदेशो नाम शताधिकषट्पञ्चाशत्तमसर्गः ॥ १५६ ॥
वशिष्ठजी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४६८ ❊ योगवाशिष्ठ ❊
रूपी मन का मृग है। उस पशु का संग कभी न करना। मूर्ख का संग बुद्धि का विपर्यय कर डालता है। इससे विपर्ययबुद्धि को त्याग कर आत्मपद में स्थित होओ। विश्व भी सब तुम्हारा अनुभव है। इसका सुख-दुःख विद्यमान भी दीखता है; परन्तु आत्मा में भ्रममात्र भासित है-कुछ है नहीं। विश्व भी आनन्दरूप शिव ही है। तुम विचार करके देखो, दूसरा तो कुछ नहीं
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in☸ निर्वाण प्रकरण ☸ ४६६
रहती। ज्यों-ज्यों ज्ञानकला जागती है, त्यों-त्यों द्वैत का नाश होता जाता है और द्वैत के निवृत्त होने से वासना भी निवृत्त हो जाती है। हे राम! उसको ज्यों-ज्यों स्वरूपानन्द प्राप्त होता है, त्यों-त्यों संसार नीरस होता जाता है और जब संसार नीरस हो गया, तब वह वासना किसकी करे?
हे राम! इसको अमृत में विष की भावना हुई थी,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४७७ ☸ योगवाशिष्ठ ☸
वैसे ही जिसको यह जगत् सत्य लगता है, वह निद्रा में सोया हुआ है।
हे राम! मैंने बहुत प्रकार के स्थान देखे हैं, जिनमें रोग और औषध भी नाना प्रकार के हैं, परन्तु इच्छारूपी छुरी के घाव की औषध नहीं देख पड़ी। वह जप, तप, पाठ, यज्ञ, दान और तीर्थ से निवृत्त नहीं होती। और जितने संसार के पदार्थ हैं, उनसे भी इच्छारूपी रोग नष्ट नहीं होता।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in✽ निर्वाण प्रकरण ✽
४७१
किया है, उनको इच्छा-अनिच्छा दोनों तुल्य हैं। तो भी मेरा निश्चय यह है कि इच्छा के त्याग में सुख है। जिसकी इच्छा दिन-दिन घटती जाय, और आत्मा की ओर आवे उसको ज्ञानवान् मोक्षभागी कहते हैं; क्योंकि संसार भ्रम से सिद्ध है और अपनी ही कल्पना जगतरूप होकर दिखती है; विचार करने से कुछ नहीं निकलता। संसार के उदय होने से आत्मा को कुछ
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४७२ ❊ योगवाशिष्ठ ❊
भ्रममात्र है । जब आत्मस्वरूप में जागकर देखोगे, तब द्वैतभ्रम निवृत्त हो जावेगा और केवल अद्वैत आत्मा ही प्रतीत होगा, दृश्य का अभाव हो जावेगा । ये पृथ्वी आदिक जो तत्त्व भासित होते हैं, सो अविद्यमान हैं और इनकी प्रतिभात होना मिथ्या उदय हुआ है । जैसे स्वप्न में न होने पर भी पृथ्वी आदिक तत्त्व प्रतीत होते हैं, परन्तु हैं नहीं,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in❊ निर्वाण प्रकरण ❊ ४७३
किसी का संकल्प होता है, वैसी ही सृष्टि उसको देख पड़ती है । जैसे चिन्तामणि और कल्पवृक्ष में दृढ़ संकल्प होता है तो उनसे यथेच्छित पदार्थ निकल आते हैं, पर वे कुछ बने नहीं, और चिन्तामणि भी परिणाम को प्राप्त नहीं हुई, ज्यों की त्यों पड़ी है, केवल संकल्प की दृढ़ता से वे पदार्थ भासित होते हैं, वैसे ही यह प्रपञ्च भी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४७४
✵ योगवाशिष्ट ✵
डालकर आकाश में पर्वत उड़ते दिखाते हैं, वैसे ही अस्तित्वहीन जगत संकल्प के स्फुरण से भासित होता है। हे राम! ब्रह्मसर्ग और चित्तसर्ग में कुछ भेद नहीं। परमार्थ दृष्टि से दोनों एक ही हैं। दृष्टि, सृष्टि पर्याय हैं, और नानात्व भी इसकी भावना से भासित होते हैं। आत्मा में दूसरा कुछ नहीं बना। चित्त और चैत्य आत्मा से भिन्न नहीं। चित्त ही
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in✻ निर्वाण प्रकरण ✻
४७५
आत्मा है। पृथ्वी आदिक तत्त्व जो प्रकट हुए हैं, उनमें प्रथम आकाश है, फिर वायु, फिर अग्नि, फिर जल और फिर पृथ्वी प्रकट हुई है। ये सब अनिच्छित चमत्कार प्रकट हुए हैं—इससे सब आत्मरूप हैं। जैसे वट-बीज में वृक्ष होता है वैसे ही आत्मरूपी बीज में जगत् होता है और नाना प्रकार भासित होते हैं। हे राम ! जैसे एक बीज ही नाना प्रकार के रूप
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४७६ ☸ योगवाशिष्ट ☸
रूप अहन्ता नष्ट होता है, तब जीव उस पद को प्राप्त होता है, जिसमें अणिमा आदिक सिद्धियाँ भी सूखे तृण की तरह तुच्छ लगती हैं। वह ऐसा आनन्दरूप है जिसमें ब्रह्मादिक का सुख भी तृण समान लगता है। हे राम ! जिसको ऐसा ब्रह्मानन्द पद प्राप्त हुआ है, उसको फिर किसी की इच्छा नहीं रहती। मारनेवाले विष आदिक पदार्थ उसको मृतक नहीं करते और
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in❊ निर्वाण प्रकरण ❊
४७७
रूप है । उसमें न कोई सुख है, न दुःख है न कोई इन्द्रियों का विषय है, वह परमशान्तरूप है ।
इति श्रीयोगवाशिष्ठे निर्वाणप्रकरणे परमनिर्वाणयोगोपदेशो नाम शताधिकाष्टपञ्चाशत्तमस्सर्गः ॥ १५८ ॥
वशिष्ठजी बोले, हे राम ! जो ज्ञानवान् पुरुष है, वह निरावरण अर्थात् दोनों आवरणों से रहित है । एक असत्त्वापादक आवरण है और
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in