योगवाशिष्ठ महारामायण
Yog Vashishta Maha Ramayan
by महर्षि वाल्मीकि
Source: योगवाशिष्ठ महारामायण (हिन्दी भाषा टीका) · Archive.org (origin)
About this granth
The Yoga Vasishtha (योगवाशिष्ठ), also called the Maharamayana, is a vast philosophical work of Advaita Vedanta traditionally ascribed to Valmiki. The young Rama, disillusioned by the transience of the world, questions the sage Vasishtha, who teaches him through many stories and parables that the world is a projection of the mind and that liberation comes through knowledge of the Self. Tales such as those of Lila, Karkati, and Chudala and Shikhidhvaja come from it.
The work has six sections: dispassion, the conduct of the seeker, origination, existence, quiescence and liberation. This edition is a Hindi prose rendering beginning with the section on dispassion. It opens with Sutikshna, a disciple of Agastya, asking whether liberation comes from action, knowledge or both; Agastya answers that action purifies the mind, and only in a purified mind does knowledge bring freedom. From there the dialogue of Vasishtha and Rama unfolds.
At 1,734 pages it lets readers follow the whole work in Hindi. The translator is not named in the scanned opening pages.
❊ निर्वाण प्रकरण ❊ ४४७
है । पर जो पद मन और वाणी से अतीत है, उसको कलङ्कित शब्द कैसे ग्रहण करे ?
हे राम ! काष्ठमौन उसको कहते हैं, जहाँ इन्द्रियाँ न फुरें, न मन फुरे और कोई स्फुरण न हो—ऐसे पद को मैं वाणी से कैसे कहूँ ? जो कुछ बोला जाता है, वह सविकल्प होता है—तुम्हारे इस प्रश्न का उत्तर मौन ही है । राम ने पूछा, हे भगवन् ! तुम कहते
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४४८ ❊ योगवाशिष्ठ ❊
जब चित्त संसरण से रहित हो, तब केवल केवलीभाव स्वरूप भासित हो । ज्ञानवान् की दृष्टि में अब भी कुछ नहीं हुआ, केवल आत्मस्वरूप ही भासित होता है, और फुरना और न फुरना दोनों तुल्य दिखाई देते हैं । अन्तःकरण चतुष्टय आत्मस्वरूप है और अज्ञानी को भिन्न-भिन्न भासित होते हैं, इसी से चित्त आदिक जड़ और मिथ्या हैं । आत्मस्वरूप
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in☸ निर्वाण प्रकरण ☸ ४४६
अजर और अमर परमात्मतत्त्व में खाते-पीते, चलते-फिरते वृत्ति रहेगी।
इति श्रीयोगवाशिष्टे निर्वाणप्रकरणे भावनाप्रतिपादनोपदेशो नाम शताधिकपञ्चाशत्तमस्सर्गः ॥ १५० ॥
वशिष्ठजी बोले, हे राम ! जिस प्रकार पुरुष आत्मपद को प्राप्त होता है सो सुनो ! जब निरहंकार होता है, तब आत्मपद को प्राप्त होता है। जो सर्वात्मा है, उसका आवरण करनेवाली
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४५० ❊ योगवाशिष्ट ❊
वैसे ही यह विश्व अस्तित्व के बिना भी भासित होता है और विचार करने से नहीं रहता ।
हे राम ! जब तक संसार की वासना है, तब तक बन्धन है । जब वासना निवृत्त हो, तब आत्मपद की प्राप्ति हो, सम्पूर्ण कलना मिट जावे और इन्द्रियों के इष्ट-अनिष्ट में तुल्य बुद्धि हो । तब वह यद्यपि व्यवहारकर्ता हो, तो भी शान्तरूप है । जैसे शव को रागद्वेष नहीं
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in☸ निर्वाण प्रकरण ☸ ४५१
प्रपञ्च है नहीं, तब इसका निर्णय क्या कीजिये ? इससे तुम ऐसे ही रहो, जैसा मैं कहता हूँ, तब आत्मपद की प्राप्ति होगी । हे राम ! ऐसी भावना करो कि न मैं हूँ और न जगत् है । जब अहंकार ही न रहा, तब कलना कहाँ से हो । इसका होना ही अनर्थ है । जब ऐसा विचार उत्पन्न होता है, तब भोगों की वासना का क्षय हो जाता है और सन्तों
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४५२ ❊ योगवाशिष्ठ ❊
क्या नष्ट हुए, वे तो कुछ उपजे ही न थे, वैसे ही इस जगत् के विषय में भी जानो । यह विचार करके देखा है कि जो वस्तु अविचार से उपजी होती है, वह विचार करने मे नहीं रहती । जैसे जो पदार्थ तम से उपजा होता है, वह प्रकाश होने से नहीं रहता, वैसे ही यह जगत् अविचार से भासित होता है और विचार करने से इसका नाश हो जाता है । हे राम ! यह जगत्
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in❊ निर्वाण प्रकरण ❊
४५३
ही रूप भासित होता है। जैसे स्वप्न में अपना रूप ही द्वैतरूप होकर दिखता है और रागद्वेष उपजता है, पर जब जागता है तब सब आत्म-रूप भासित होता है, वैसे ही यह जगत् है। इस जगत् का निमित्त कारण और उपादान कारण कोई नहीं है। जो पदार्थ कारण बिना भासित हो, उसे असत् जानिये। वह वास्तव में उपजा नहीं, भ्रम से सिद्ध है। जैसे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४५४ ❇ योगवाशिष्ठ ❇
हे राम ! देह, इन्द्रियादिक मृगतृष्णा के जल सदृश हैं; इनमें अहन्ता करना मूर्खता है । ज्ञानवान् अहन्ता को त्यागकर आत्मपद में स्थित होता है, और संसार के इष्ट-अनिष्ट में हर्ष या शोक उसे नहीं होते । जैसे आकाश में बादल होने पर भी वह ज्यों का त्यों है; वैसे ही ज्ञानी ज्यों का त्यों है । उसमें अहंकार नहीं होता, इससे वह सुखरूप
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in❊ निर्वाण प्रकरण ❊ ४५५
दुःख पाता है, वैसे ही ये सब विषय हैं। सबका अधिष्ठान आत्मतत्त्व है। वह शुद्धरूप, परमशान्त और परमानन्दस्वरूप है, जिसको पाकर फिर जीव दुःखी नहीं होता। हे राम! बन्धन का कारण भोग की वासना है। भोगों से शान्ति नहीं मिलती। जब सन्तों की संगति होती है, तब कल्याण होता है और अनात्म में अहंभाव छूट जाता है। और
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४५६ ☸ योगवाशिष्ट ☸
उद्यम करते हैं, उनको दोनों ही दुःखदायक होते हैं अर्थात् यहाँ तृष्णा नहीं मिटती और आगे जाकर नरक भोगते हैं । जिन पुरुषों ने आत्मा की भलाई का यत्न किया है, उनको वही सिद्ध होता है और वे सुखी होते हैं । जिसने यत्न नहीं किया, वह दुःखी होता है । इसलिए अहंकार से रहित होने से ही आत्मपद की प्राप्ति होती है । जब तक परिच्छिन्न अहंकार
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inनिर्वाण प्रकरण ४५७
जैसे जीवन का आदि बालक अवस्था है, वैसे ही निर्वाणपद का आदि वैराग्य है । हे राम ! जैसे दूसरा चन्द्रमा, संकल्पनगर और मृगतृष्णा का जल भ्रम से भासित होता है, वैसे ही यह जगत् भ्रम से प्रकट है । संसार का बीज अहंता है । जब अहंता उदय होती है, तब रूप और अवलोक भासित होता है । इससे यही चिन्तन करो कि मैं नहीं हूँ । जब
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४५८ ❊ योगवाशिष्ठ ❊
वशिष्टजी बोले, हे राम ! जिनको दुःख-सुख चलाते हैं, जो इन्द्रियों के इष्ट में सुखी और अनिष्ट में दुःखी होते हैं और रागद्वेष के अधीन रहते हैं, उनको नष्ट हुए जानो। जिनका पुरुष प्रयत्न नष्ट हुआ है, वे बारम्बार जन्म पावेंगे, और जिनको सुख-दुःख नहीं चलाते, उनको अविनाशी जानो। वे जन्म मरण की फाँसी से मुक्त हुए हैं और उनके लिए शास्त्र
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in☸ निर्वाण प्रकरण ☸ [४५६]
घोड़े, मनुष्य आदिक विकार (रूपांतर) जो दिखते हैं, वे भ्रान्तिमात्र हैं, वैसे ही आत्मा के अज्ञान से नाना प्रकार की यह सृष्टि भासित होती है। हे राम! यह आश्चर्य है कि आत्मा में अहंकार का उत्थान होता है कि मैं हूँ और वह अपने को वर्णाश्रमी मानता है। पर विचार करके देखिये तो अहं कुछ वस्तु नहीं सिद्ध होती, और अहं अहं फुरती है। यह
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४६० ❇ योगवाशिष्ट ❇
करता है कि इतनी पुतलियाँ निकलेंगी और जैसे मृत्तिका में कुम्हार घटादि की कल्पना करता है कि इसमें इतने पात्र बनेंगे, पर काष्ठ और मृत्तिका में तो कुछ नहीं, ज्यों का त्यों काष्ठ है और ज्यों की त्यों मृत्तिका है, परन्तु कुम्हार या बढ़ई के मन में आकार की कल्पना है, वैसे ही आत्मा में संसाररूपी पुतलियों की कल्पना मन करता
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in☸ निर्वाण प्रकरण ☸
४६१
भिन्न-भिन्न जगत् भासित होता है। जैसे एक बीज में पत्ते, डाल, फूल और फल दिखते हैं, पर जिसको बीज का ज्ञान नहीं, उसको ये भिन्न-भिन्न प्रतीत होते हैं। हे राम! हमको अधिष्ठान आत्मतत्त्व का ज्ञान है, इससे हमें सब विश्व आत्मस्वरूप दिखता है। पर अज्ञानी को नाना प्रकार का विश्व और जन्म-मरण भासित होते हैं। हे राम! सब शब्द आत्मतत्त्व
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४६२ ☸ योगवाशिष्ठ ☸
अधोगति को प्राप्त करनेवाला है। इससे अपने स्वरूप में स्थित होओ।
इति श्रीयोगवाशिष्ठे निर्वाणप्रकरणे परमार्थयोगोपदेशो नाम शताधिकचतुःपञ्चाशत्तमस्सर्गः॥१५४॥
वशिष्ठजी बोले, हे राम ! जब देश से देशान्तर को वृत्ति जाती है तो उसके बीच जो संवित्तत्त्व है, उसका जो अनुभव करता है, वही तुम्हारा स्वरूप है। उसमें स्थित होओ और जैसी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in❇ निर्वाण प्रकरण ❇ ४६३
है । आत्मा में अनात्मभावना में और अनात्मा आत्मभावना करता है । आत्मा निरवयव है, उसको यह अवयवी देखता है । आत्मा अक्रिय है, उसको यह सक्रिय देखता है । आत्मा निरंश है, उसको अंशांशी-भाव करके देखता है । आत्मा निरामय है, पर उसको रोगी देखता है । आत्मा निष्कलङ्क है, पर उसको कलङ्कसहित देखता है । आत्मा सदा प्रत्यक्ष है, उसको परोक्ष
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४६४ ❁ योगवाशिष्ठ ❁
सो पट और जलरूप है, वैसे ही आत्मा और जगत् में कुछ भेद नहीं—आत्मा ही है; आत्मा से भिन्न कुछ नहीं बना । जिससे सब पदार्थ सिद्ध होते हैं, जिससे सब क्रिया सिद्ध होती हैं और जो अनुभवरूप सदा अपौढ़ है, उसको प्रौढ़ जानना ही मूर्खता है । हे राम ! यह विश्व तुम्हारा ही स्वरूप है । तुम जागकर देखो, तुम ही एक हो और स्वच्छ आकाश, सूक्ष्म,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in- निर्वाण प्रकरण * ४६५
ही न लगे तो इच्छा कैसे हो ? हे राम ! इच्छा ही बन्धन है, और इच्छा से रहित होने का नाम मुक्ति है । इससे ज्ञानवान् को कुछ इच्छा नहीं रहती । उसकी चेष्टा अनिश्चित ही होती है । जैसे सूखे बाँस के भीतर बाहर शून्य होता है, और उसको संवेदन कुछ नहीं फुरता, वैसे ही ज्ञानवान् के अन्तर में शान्ति होती है । अन्तर में कोई संकल्प नहीं उठता और बाहर भी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४६६ ☸ योगवाशिष्ठ ☸
है, उसको ऐसा जानो, जैसे किसी के सिर पर आग लगे और वह उस पर बुझाने के निमित्त तृण डाले, तो वह बुझती नहीं, बल्कि बढ़ती जाती है, वैसे ही विषयों की इच्छा भोगने से तृप्त नहीं होगी। इच्छा ही बन्धन है, और इच्छा की निवृत्त का नाम मोक्ष है। हे राम ! यह संसार विष का वृक्ष है। उसका बीज इच्छा है। जिसकी इच्छा बढ़ती जाती है,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in