योगवाशिष्ठ महारामायण
Yog Vashishta Maha Ramayan
by महर्षि वाल्मीकि
Source: योगवाशिष्ठ महारामायण (हिन्दी भाषा टीका) · Archive.org (origin)
About this granth
The Yoga Vasishtha (योगवाशिष्ठ), also called the Maharamayana, is a vast philosophical work of Advaita Vedanta traditionally ascribed to Valmiki. The young Rama, disillusioned by the transience of the world, questions the sage Vasishtha, who teaches him through many stories and parables that the world is a projection of the mind and that liberation comes through knowledge of the Self. Tales such as those of Lila, Karkati, and Chudala and Shikhidhvaja come from it.
The work has six sections: dispassion, the conduct of the seeker, origination, existence, quiescence and liberation. This edition is a Hindi prose rendering beginning with the section on dispassion. It opens with Sutikshna, a disciple of Agastya, asking whether liberation comes from action, knowledge or both; Agastya answers that action purifies the mind, and only in a purified mind does knowledge bring freedom. From there the dialogue of Vasishtha and Rama unfolds.
At 1,734 pages it lets readers follow the whole work in Hindi. The translator is not named in the scanned opening pages.
४४२ ☸ योगवाशिष्ठ ☸
जब अपना अहंभाव दूर होगा, तब स्पन्दन हो अथवा निःस्पन्द हो, समाधि में स्थित हो अथवा राज्य करो, तुमको दोनों तुल्य हो जावेंगे। जब अपनी अभिलाषा दूर होती है, तब जैसी चेष्टा प्राप्त हो, वैसा ही हो, यह स्फुरना भी न स्फुरने के समान है, और एक अद्वैत सत्ता ही भान होगी। जैसे सम्यक्दर्शी को तरङ्ग और मृगजल एक भासित होता है, वैसे ही तुमको
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in☸ निर्वाण प्रकरण ☸ ४४३
आपमें स्थित है-द्वैत कुछ नहीं है। हे राम! जब संवेदन फुरता है, तब सब कुछ भासित होता है और निःसंवेदन होने पर कुछ नहीं। जैसे शीत, श्वेत आदिक बरफ के दूसरे नाम या पर्याय हैं, वैसे ही कर्म, पुरुष-प्रयत्न आदि सब आत्मा के पर्याय हैं। दैव पुरुष है और पुरुष दैव है। कर्म देह है और देह कर्म है। बीज अंकुर है और अंकुर बीज है। दैव
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in११४ ✻ योगवाशिष्ट ✻
है, तब सब आपदाएँ भी आती हैं, और जब अहंकार निवृत्त होता है, तब सब विश्व आनन्दरूप और अपना रूप भासित होता है। इससे अहंकार का अभाव करो, क्योंकि विश्व भ्रान्ति से सिद्ध है, आगे कुछ हुआ नहीं; सब आत्मरूप है।
हे राम ! विश्व वासनामात्र है। जब वासना नष्ट हो तब परम कल्याण है। जिस प्रकार वासना का क्षय हो, वही युक्ति
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in❇ निर्वाण प्रकरण ❇ ४१५
बीतराग निवासी हो रहो और चिन्मात्र, निर्मल, शान्तरूप सर्वब्रह्म की भावना करो। उस ब्रह्मपद को पाकर नीति के अनुसार अज्ञानी के समान चेष्टा करो। जो हर्ष का स्थान हो उसमें हर्ष करो और शोक के स्थान में शोक करो; पर हृदय में आकाश की तरह निर्लिप्त रहो। हे राम ! जब इष्ट की प्राप्ति हो तो उसका स्पर्श करो, परन्तु हृदय में उसकी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४४६
योगवाशिष्ठ
रूप है । उसको ग्रहण करो । जो सबका अधिष्ठान है, उसको जब ग्रहण किया, तब सबको ग्रहण किया । हे राम ! जो कुछ प्रपञ्च तुमको दिखता है, वह सब आत्मरूप है-उसी की भावना करो, जाग्रत् में सुषुप्त हो रहो और सुषुप्त में जाग्रत् रहो । संसार की सत्ता जाग्रत् है । उसकी ओर से सुषुप्त रहो; अर्थात् वासना से रहित होकर तुरीयपद में स्थित रहो, जहाँ गुणों
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in❊ निर्वाण प्रकरण ❊ ४४७
है । पर जो पद मन और वाणी से अतीत है, उसको कलङ्कित शब्द कैसे ग्रहण करे ?
हे राम ! काष्ठमौन उसको कहते हैं, जहाँ इन्द्रियाँ न फुरें, न मन फुरे और कोई स्फुरण न हो—ऐसे पद को मैं वाणी से कैसे कहूँ ? जो कुछ बोला जाता है, वह सविकल्प होता है—तुम्हारे इस प्रश्न का उत्तर मौन ही है । राम ने पूछा, हे भगवन् ! तुम कहते
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४४८ ❊ योगवाशिष्ठ ❊
जब चित्त संसरण से रहित हो, तब केवल केवलीभाव स्वरूप भासित हो । ज्ञानवान् की दृष्टि में अब भी कुछ नहीं हुआ, केवल आत्मस्वरूप ही भासित होता है, और फुरना और न फुरना दोनों तुल्य दिखाई देते हैं । अन्तःकरण चतुष्टय आत्मस्वरूप है और अज्ञानी को भिन्न-भिन्न भासित होते हैं, इसी से चित्त आदिक जड़ और मिथ्या हैं । आत्मस्वरूप
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in☸ निर्वाण प्रकरण ☸ ४४६
अजर और अमर परमात्मतत्त्व में खाते-पीते, चलते-फिरते वृत्ति रहेगी।
इति श्रीयोगवाशिष्टे निर्वाणप्रकरणे भावनाप्रतिपादनोपदेशो नाम शताधिकपञ्चाशत्तमस्सर्गः ॥ १५० ॥
वशिष्ठजी बोले, हे राम ! जिस प्रकार पुरुष आत्मपद को प्राप्त होता है सो सुनो ! जब निरहंकार होता है, तब आत्मपद को प्राप्त होता है। जो सर्वात्मा है, उसका आवरण करनेवाली
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४५० ❊ योगवाशिष्ट ❊
वैसे ही यह विश्व अस्तित्व के बिना भी भासित होता है और विचार करने से नहीं रहता ।
हे राम ! जब तक संसार की वासना है, तब तक बन्धन है । जब वासना निवृत्त हो, तब आत्मपद की प्राप्ति हो, सम्पूर्ण कलना मिट जावे और इन्द्रियों के इष्ट-अनिष्ट में तुल्य बुद्धि हो । तब वह यद्यपि व्यवहारकर्ता हो, तो भी शान्तरूप है । जैसे शव को रागद्वेष नहीं
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in☸ निर्वाण प्रकरण ☸ ४५१
प्रपञ्च है नहीं, तब इसका निर्णय क्या कीजिये ? इससे तुम ऐसे ही रहो, जैसा मैं कहता हूँ, तब आत्मपद की प्राप्ति होगी । हे राम ! ऐसी भावना करो कि न मैं हूँ और न जगत् है । जब अहंकार ही न रहा, तब कलना कहाँ से हो । इसका होना ही अनर्थ है । जब ऐसा विचार उत्पन्न होता है, तब भोगों की वासना का क्षय हो जाता है और सन्तों
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४५२ ❊ योगवाशिष्ठ ❊
क्या नष्ट हुए, वे तो कुछ उपजे ही न थे, वैसे ही इस जगत् के विषय में भी जानो । यह विचार करके देखा है कि जो वस्तु अविचार से उपजी होती है, वह विचार करने मे नहीं रहती । जैसे जो पदार्थ तम से उपजा होता है, वह प्रकाश होने से नहीं रहता, वैसे ही यह जगत् अविचार से भासित होता है और विचार करने से इसका नाश हो जाता है । हे राम ! यह जगत्
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in❊ निर्वाण प्रकरण ❊
४५३
ही रूप भासित होता है। जैसे स्वप्न में अपना रूप ही द्वैतरूप होकर दिखता है और रागद्वेष उपजता है, पर जब जागता है तब सब आत्म-रूप भासित होता है, वैसे ही यह जगत् है। इस जगत् का निमित्त कारण और उपादान कारण कोई नहीं है। जो पदार्थ कारण बिना भासित हो, उसे असत् जानिये। वह वास्तव में उपजा नहीं, भ्रम से सिद्ध है। जैसे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४५४ ❇ योगवाशिष्ठ ❇
हे राम ! देह, इन्द्रियादिक मृगतृष्णा के जल सदृश हैं; इनमें अहन्ता करना मूर्खता है । ज्ञानवान् अहन्ता को त्यागकर आत्मपद में स्थित होता है, और संसार के इष्ट-अनिष्ट में हर्ष या शोक उसे नहीं होते । जैसे आकाश में बादल होने पर भी वह ज्यों का त्यों है; वैसे ही ज्ञानी ज्यों का त्यों है । उसमें अहंकार नहीं होता, इससे वह सुखरूप
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in❊ निर्वाण प्रकरण ❊ ४५५
दुःख पाता है, वैसे ही ये सब विषय हैं। सबका अधिष्ठान आत्मतत्त्व है। वह शुद्धरूप, परमशान्त और परमानन्दस्वरूप है, जिसको पाकर फिर जीव दुःखी नहीं होता। हे राम! बन्धन का कारण भोग की वासना है। भोगों से शान्ति नहीं मिलती। जब सन्तों की संगति होती है, तब कल्याण होता है और अनात्म में अहंभाव छूट जाता है। और
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४५६ ☸ योगवाशिष्ट ☸
उद्यम करते हैं, उनको दोनों ही दुःखदायक होते हैं अर्थात् यहाँ तृष्णा नहीं मिटती और आगे जाकर नरक भोगते हैं । जिन पुरुषों ने आत्मा की भलाई का यत्न किया है, उनको वही सिद्ध होता है और वे सुखी होते हैं । जिसने यत्न नहीं किया, वह दुःखी होता है । इसलिए अहंकार से रहित होने से ही आत्मपद की प्राप्ति होती है । जब तक परिच्छिन्न अहंकार
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inनिर्वाण प्रकरण ४५७
जैसे जीवन का आदि बालक अवस्था है, वैसे ही निर्वाणपद का आदि वैराग्य है । हे राम ! जैसे दूसरा चन्द्रमा, संकल्पनगर और मृगतृष्णा का जल भ्रम से भासित होता है, वैसे ही यह जगत् भ्रम से प्रकट है । संसार का बीज अहंता है । जब अहंता उदय होती है, तब रूप और अवलोक भासित होता है । इससे यही चिन्तन करो कि मैं नहीं हूँ । जब
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४५८ ❊ योगवाशिष्ठ ❊
वशिष्टजी बोले, हे राम ! जिनको दुःख-सुख चलाते हैं, जो इन्द्रियों के इष्ट में सुखी और अनिष्ट में दुःखी होते हैं और रागद्वेष के अधीन रहते हैं, उनको नष्ट हुए जानो। जिनका पुरुष प्रयत्न नष्ट हुआ है, वे बारम्बार जन्म पावेंगे, और जिनको सुख-दुःख नहीं चलाते, उनको अविनाशी जानो। वे जन्म मरण की फाँसी से मुक्त हुए हैं और उनके लिए शास्त्र
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in☸ निर्वाण प्रकरण ☸ [४५६]
घोड़े, मनुष्य आदिक विकार (रूपांतर) जो दिखते हैं, वे भ्रान्तिमात्र हैं, वैसे ही आत्मा के अज्ञान से नाना प्रकार की यह सृष्टि भासित होती है। हे राम! यह आश्चर्य है कि आत्मा में अहंकार का उत्थान होता है कि मैं हूँ और वह अपने को वर्णाश्रमी मानता है। पर विचार करके देखिये तो अहं कुछ वस्तु नहीं सिद्ध होती, और अहं अहं फुरती है। यह
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४६० ❇ योगवाशिष्ट ❇
करता है कि इतनी पुतलियाँ निकलेंगी और जैसे मृत्तिका में कुम्हार घटादि की कल्पना करता है कि इसमें इतने पात्र बनेंगे, पर काष्ठ और मृत्तिका में तो कुछ नहीं, ज्यों का त्यों काष्ठ है और ज्यों की त्यों मृत्तिका है, परन्तु कुम्हार या बढ़ई के मन में आकार की कल्पना है, वैसे ही आत्मा में संसाररूपी पुतलियों की कल्पना मन करता
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in☸ निर्वाण प्रकरण ☸
४६१
भिन्न-भिन्न जगत् भासित होता है। जैसे एक बीज में पत्ते, डाल, फूल और फल दिखते हैं, पर जिसको बीज का ज्ञान नहीं, उसको ये भिन्न-भिन्न प्रतीत होते हैं। हे राम! हमको अधिष्ठान आत्मतत्त्व का ज्ञान है, इससे हमें सब विश्व आत्मस्वरूप दिखता है। पर अज्ञानी को नाना प्रकार का विश्व और जन्म-मरण भासित होते हैं। हे राम! सब शब्द आत्मतत्त्व
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in