Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

योगवाशिष्ठ महारामायण

Yog Vashishta Maha Ramayan

by महर्षि वाल्मीकि

Source: योगवाशिष्ठ महारामायण (हिन्दी भाषा टीका) · Archive.org (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,734 pages

About this granth

The Yoga Vasishtha (योगवाशिष्ठ), also called the Maharamayana, is a vast philosophical work of Advaita Vedanta traditionally ascribed to Valmiki. The young Rama, disillusioned by the transience of the world, questions the sage Vasishtha, who teaches him through many stories and parables that the world is a projection of the mind and that liberation comes through knowledge of the Self. Tales such as those of Lila, Karkati, and Chudala and Shikhidhvaja come from it.

The work has six sections: dispassion, the conduct of the seeker, origination, existence, quiescence and liberation. This edition is a Hindi prose rendering beginning with the section on dispassion. It opens with Sutikshna, a disciple of Agastya, asking whether liberation comes from action, knowledge or both; Agastya answers that action purifies the mind, and only in a purified mind does knowledge bring freedom. From there the dialogue of Vasishtha and Rama unfolds.

At 1,734 pages it lets readers follow the whole work in Hindi. The translator is not named in the scanned opening pages.

Pages 424–443 of 1734
Page 424
Page 424 scan

ॐ निर्वाण प्रकरण ॐ ४२३

वृक्ष फल से रहित होने पर भी उसका नाम आम है, परन्तु निष्फल है, वैसे ही यह जीव आत्मस्वरूप है, परन्तु चित्त के सम्बन्ध से इसका नाम जीव है। जब चित्त को त्याग करे, तब आत्मा हो। जैसे आम के पेड़ में फल लगने से वह शोभित होता है और सफल कहलाता है। वैसे ही जब जीव आत्मपद को प्राप्त होता है, तब महाशोभा से विराजता है। हे राम ! ज्ञानवान्

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 425
Page 425 scan

४२४ ❇ योगवाशिष्ठ ❇

है, जब सृष्टि उपजी न थी तब भी आत्मा ही था और मध्य भी वही है। परन्तु यह सम्यक्दर्शी को भासित होता है, असम्यक्दर्शी को आत्मसत्ता नहीं भासिते होती। हे राम ! विश्व आत्मा का परिणाम नहीं, चमत्कार है। जैसे सुवर्ण गलता है तो उसकी रैनीसंज्ञा होती है अथवा शलाका कहाती है। यद्यपि उसमें भूषण नहीं हुए तो भी उसका चमत्कार ऐसा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 426
Page 426 scan

☸ निर्वाण प्रकरण ☸ ४२५

हे राम ! यद्यपि वह विश्वरूप है, तो भी अहंकार से तुच्छ-सा हुआ है । जैसे घनघटा से भिन्न हुआ एक मेघ बादल कहाता है, और घट से अनन्त आकाश घटाकाश कहाता है, पर वह बादल भी मेघ है और घटाकाश भी महाकाश है, वैसे ही अहं के स्फुरण से जीव परिच्छिन्न हुआ है, सो फुरना दृश्य में हुआ है, और दृश्य फुरने में हुआ है । जैसे फूलों में गन्ध और तिलों में

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 427
Page 427 scan

४२६ ☸ योगवाशिष्ठ ☸

का स्थान भी जैसा-तैसा है, पर ज्ञान से सम्पन्न है तो उसको चक्रवर्ती जानो। यथा—

दो०—सात गाँठ कोपीन की, साध न मानै शङ्क।
राम अमल माता फिरै, गिनै इन्द्र को रङ्क॥

हे राम! उसको चक्रवर्ती से भी अधिक जानो। यदि वह आरम्भ किया करता भी दिखता है; पर संकल्प से रहित है तो कुछ नहीं करता। उसका करना, न करना दोनों

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 428
Page 428 scan

☸ निर्वाण प्रकरण ☸ ४२७

में अहंप्रत्यय हो, तब संसार का भ्रम मिट जावे। अहंभाव के शान्त होने पर ज्ञानवान् यन्त्र की पुतली के समान चेष्टा करता है। हे राम! जो पदार्थ सत्य है, उसका कभी अभाव नहीं होता, और जो असत्य है, वह सत्य नहीं होता। यदि होने की भावना कीजिए तो भी नहीं होता। जैसे अग्नि को जानकर स्पर्श कीजिये तो भी जलाती है और बिना

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 429
Page 429 scan

१२८ ❇ योगवाशिष्ठ ❇

जब तुम अन्तर्मुख होगे, तब अहंकार निवृत्त हो जावेगा, विभुता को प्राप्त होगे; अहंप्रत्यय जाता रहेगा और परमानिर्वाण पद पाओगे। इससे संवेदन अहंकार का त्याग करो और कोई यत्न न करो। तुमको यही हमारा उपदेश है।

इति श्रीयोगवाशिष्ठे निर्वाणप्रकरणे सुखेनयोगोपदेशो नाम शताधिकत्रिचत्वारिंशत्तमस्सर्गः ॥ १४३ ॥

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 430
Page 430 scan

⚙️ निर्वाण प्रकरण ४२६

वे दुःखदायक हैं। जैसे मरुस्थल को नदी जानकर मृग जलपान के निमित्त दौड़ता है कि शान्ति पाऊँ और अतिदुःख पाता है, वैसे ही जिस स्थान को तू सुखरूप जानता है, वह दुःखरूप है। हे अङ्ग! ये जो इस गाँव के वासी हैं, उनका संग कदापि न करना। इनका संग दुःखरूप है। जो पुरुष विचारपूर्वक चेष्टा करता है, उसको दुःख नहीं होता और जो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 431
Page 431 scan

४३० ☸ योगवाशिष्ठ ☸

गुणों से पूर्ण हो और तुम्हारा दिव्य प्रकाश मुझको भासित होता है। तुम आदिपुरुष विराट् हो और तुम सुन्दर देख पड़ते हो। हे भगवन्! जो सुन्दर होता है, उसको देखकर राग उपजता है और चित्त क्षोभ को भी प्राप्त होता है। तुम ऐसे सुन्दर हो कि तुम्हारे दर्शन से मुझको शान्ति मिलती जाती है। तुम दिव्य तेज को धारण किये देख पड़ते हो और ऐसे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 432
Page 432 scan
  • निर्वाण प्रकरण *
    ४३१

जाते हैं—ये सृष्टि का भ्रम मात्र है, जैसे रात्रि आती है और फिर नहीं जान पड़ती कि कहाँ गई । हे भगवन् ! इस संसार को असार जान-कर मैं उदासीन हुआ हूँ, क्योंकि मैंने अनेक जन्म पाये हैं, जो नष्ट हो गये हैं। मैं इसी प्रकार घूमता फिरता हूँ। अब तुम्हारे शरणागत हूँ और जानता हूँ कि तुमसे मेरा कल्याण होगा । तुम कल्याणरूप देख पड़ते

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 433
Page 433 scan

४३२ ॐ योगवाशिष्ठ ॐ

और खारा जल पान करिये तो तृषा नहीं मिटती, बल्कि बढ़ती ही जाती है, वैसे ही विषयों को भोगने से शान्ति नहीं प्राप्त होती—तृष्णा बढ़ती जाती है। हे मुनिराज ! देह जर्जर हो जाती है, दाँत गिर पड़ते हैं और अतिक्षोभ होता है, तो भी तृष्णा नहीं मिटती। अब मैं दुःख चाहता हूँ, सुख नहीं चाहता; क्योंकि संसार के जितने सुख हैं उनका परिणाम

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 434
Page 434 scan

☸ निर्वाण प्रकरण ☸

४३३

हुआ। अब तुम्हारे शरणागत होकर तरूँगा। इसलिए कृपा करके उपदेश करो, जिससे मेरे हृदय का तम दूर हो।

इति श्रीयोगवाशिष्ठे निर्वाणप्रकरणे मङ्गिवैराग्ययोगो नाम शताधिकपञ्चचत्वारिंशत्तमस्सर्गः ॥ १४५ ॥

वशिष्ठजी ने कहा, हे तात ! संवेदन, भावना, वासना और कलना, ये अनर्थ के कारण हैं। जब इनका अभाव हो, तब कल्याण हो।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 435
Page 435 scan

४३४ ☸ योगवाशिष्ठ ☸

कुछ वस्तु नहीं, रस्सी के अज्ञान से ही सर्प दिखता है, वैसे ही आत्मा के अज्ञान से संसार भासित होता है। जब तू आत्मपद को जानेगा, तब परमार्थसत्ता ही भासित होगी। जैसे बालक अपनी परछाहीं में भूत की कल्पना कर भय पाता है और जब विचारकर देखता है तब भूत कोई नहीं, सब भय दूर हो जाता है, वैसे ही आत्मा के अज्ञान से संसार के रागद्वेष जीव को जलाते हैं।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 436
Page 436 scan

❊ निर्वाण प्रकरण ❊ ४३५

पदार्थों की एकता भासित होती है; क्योंकि द्वैतसत्ता कोई नहीं है। जैसे स्पन्दन और निःस्पन्द, दोनों पवन ही है और जल और तरङ्ग अभेदरूप है, वैसे ही विश्व परमार्थस्वरूप है। इससे ऐसे निश्चय करो कि सब ब्रह्मस्वरूप है अथवा अपने को उठा दो कि मैं नहीं—जब तू न होगा, तब विश्व कहाँ से होगा ?

हे मङ्गीऋषि ! प्रथम जो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 437
Page 437 scan

४३६ ✵ योगवाशिष्ठ ✵

और सब दृश्य बोधमात्र है। हे साधो ! जो जड़ है वह चैतन्य नहीं होता और चैतन्य जड़ नहीं होता। इससे न कोई जड़ है न चैतन्य। चैतन्य आत्मा ही भावना से जड़ दृश्य होकर भासित होता है और उसके बोध से एक अद्वैतरूप हो जाता है तो जानता है कि सब वही है, भिन्न कुछ नहीं। हे मित्र ! अज्ञान से नाना प्रकार का विश्व भासित होता

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 438
Page 438 scan

☸ निर्वाण प्रकरण ☸ ४३७

जीव अविद्यमान जगत् को भ्रम से सत्य जानते हैं। हे साधो! जो इस वासनारूप संसार से तर गये हैं, वे धन्य हैं। वे प्रत्यक्ष चन्द्रमा की तरह शान्त हैं। जैसे चन्द्रमा अमृतरूप, शीतल और प्रकाशमान है और सबको प्रसन्न करता है, वैसे ही ज्ञानी पुरुष भी। इससे तू धन्य है जो तुझे आत्मपद पाने की इच्छा हुई है। हे अङ्ग! यह संसार तृष्णा से जलता है।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 439
Page 439 scan

४३८ ❇ योगवाशिष्ठ ❇

है, तब आगे स्त्री, कुटुम्ब और धन होते हैं। वे ही बन्धन हैं। इनके चमत्कार ऐसे हैं, जैसे बिजली का प्रकाश क्षण में उदय होकर नष्ट हो जाता है। इससे इनमें न बँधना चाहिए।

हे अङ्ग ! जब तू कुछ बना, तब सब आपदा तुझे प्राप्त होंगी। और यदि तू अपना अभाव जानेगा तो पीछे परमशान्तरूप आत्मपद ही शेष रहेगा, जिसकी अपेक्षा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 440
Page 440 scan

✻ निर्वाण प्रकरण ✻ ४३६

शब्द अर्थ आकाश के फूल हैं; इससे शोक मत कर। कारण सब परमार्थसत्ता ही है। जैसे पुरुष निराकार है, पर उसकी अभावना से अङ्गों का संयोग होता है, वैसे ही विश्व भी इसकी भावना से होता है। जैसी संसार की भावना दृढ़ होती है, वैसा ही रूप आगे देख पड़ता है। जो विश्व उपादान से नहीं हुआ तो आरम्भ परिणाम से भी कुछ नहीं बना। हे मित्र! शुद्ध

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 441
Page 441 scan

४४० ❋ योगवाशिष्ठ ❋

ऐसे आत्मज्ञान को पाकर विचरते हैं। उन्हें जगत् का किंचित् भी भान नहीं होता। जैसे सुवर्ण के भूषण या जल के तरङ्ग होते हैं, वैसे ही सब विश्व उसको आत्मस्वरूप भासित होता है। ऐसे जानकर वे सब चेष्टा करते हैं। जैसे काठ की पुतली में संवेदना नहीं उठती, वैसे ही उनको जगत् में सत्यता नहीं प्रतीत होती, क्योंकि वे निरहंकार हो जाते

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 442
Page 442 scan

❁ निर्वाण प्रकरण ❁

<div align="right">४४१</div>

अखण्डरूप है। यह जगत् उसी का चमत्कार है, जो उपज-उपजकर लय हो जाता है। हे राम! ध्याता, ध्यान ध्येय की त्रिपुटी भ्रान्तिमात्र है। वास्तव में द्रष्टा, दर्शन, दृश्य सब आत्मस्वरूप हैं; इससे भिन्न कुछ नहीं। वह ब्रह्मस्वरूप आत्मा सदा एकरस है, कभी क्षोभ को नहीं प्राप्त होता। चाहे अमावस का चन्द्रमा दिखाई पड़ जाय और

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 443
Page 443 scan

४४२ ☸ योगवाशिष्ठ ☸

जब अपना अहंभाव दूर होगा, तब स्पन्दन हो अथवा निःस्पन्द हो, समाधि में स्थित हो अथवा राज्य करो, तुमको दोनों तुल्य हो जावेंगे। जब अपनी अभिलाषा दूर होती है, तब जैसी चेष्टा प्राप्त हो, वैसा ही हो, यह स्फुरना भी न स्फुरने के समान है, और एक अद्वैत सत्ता ही भान होगी। जैसे सम्यक्दर्शी को तरङ्ग और मृगजल एक भासित होता है, वैसे ही तुमको

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in