Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

योगवाशिष्ठ महारामायण

Yog Vashishta Maha Ramayan

by महर्षि वाल्मीकि

Source: योगवाशिष्ठ महारामायण (हिन्दी भाषा टीका) · Archive.org (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,734 pages

About this granth

The Yoga Vasishtha (योगवाशिष्ठ), also called the Maharamayana, is a vast philosophical work of Advaita Vedanta traditionally ascribed to Valmiki. The young Rama, disillusioned by the transience of the world, questions the sage Vasishtha, who teaches him through many stories and parables that the world is a projection of the mind and that liberation comes through knowledge of the Self. Tales such as those of Lila, Karkati, and Chudala and Shikhidhvaja come from it.

The work has six sections: dispassion, the conduct of the seeker, origination, existence, quiescence and liberation. This edition is a Hindi prose rendering beginning with the section on dispassion. It opens with Sutikshna, a disciple of Agastya, asking whether liberation comes from action, knowledge or both; Agastya answers that action purifies the mind, and only in a purified mind does knowledge bring freedom. From there the dialogue of Vasishtha and Rama unfolds.

At 1,734 pages it lets readers follow the whole work in Hindi. The translator is not named in the scanned opening pages.

Pages 357–376 of 1734
Page 357
Page 357 scan

३६२ योगवाशिष्ट ।

प्रकार की वासनाओं से नाना प्रकार के रूप मन ही धरता है जैसे नटवा नाना प्रकार के स्वांग धारता है तैसे ही नाना प्रकार के रूप मन ही धरता है। लघु पदार्थ को मन ही दीर्घ करता है। सत्य को असत्य की नाईं और असत्य जगत् के पदार्थ को सत्य की नाईं मन ही करता है, और मन ही मित्र को शत्रु और शत्रु को मित्र करता है। हे रामजी ! जैसी वृत्ति मन की दृढ़ होती है वही सत्य हो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 358
Page 358 scan

उत्पत्ति प्रकरण । ३६३

कुछ स्वाद नहीं आता और नेत्रों से चित्त सहित देखता है तो रूप का ज्ञान होता है, इस कारण मन बिना किसी इन्द्रिय का उपाय सिद्ध नहीं होता और अन्धकार और प्रकाश भी मन बिना नहीं भासते । हे रामजी! सब पदार्थ मन से भासते हैं। जैसे नेत्रों में प्रकाश नहीं होता तो कुछ नहीं भासता तैसे ही विद्यमान पदार्थ भी मन बिना नहीं भासते । हे रामजी! इन्द्रियों

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 359
Page 359 scan

३६४ योगवाशिष्ठ ।

अनेकरूप धरता है तैसे ही मन वासना से अनेक रूप धरता है । हे रामजी ! जैसा स्पन्द में दृढ़ होता है तैसा ही अनुभव होता है । जैसे लवण राजा को भ्रम से चाण्डाली का अनुभव हुआ था तैसे ही यह जगत् का अनुभव मनोमात्र है, चित्त के भ्रम से भासता है । हे रामजी ! जैसी-जैसी प्रतिभा मन में होती है तैसा ही तैसा अनुभव होता है और यह सम्पूर्ण जगत् मनोमात्र

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 360
Page 360 scan

उत्पत्ति प्रकरण । ३६५

और संसार की ओर से निवृत्त होकर आत्मपद में स्थिर होता है वह श्रेष्ठ महापुरुष कहाता है। जिसका मन संसार की ओर धावता है वह दलदल का कीट है और जिसका मन अचल है और शास्त्र के अर्थरूपी संग और संसार की ओर से निवृत्त होकर एकाग्रभाव में स्थित हुआ है और आत्मपद के ध्यान में लगा हुआ है वह संसार के बन्धन से मुक्त होता है। हे रामजी ! जब

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 361
Page 361 scan

३६६ | योगवाशिष्ठ ।

रामजी ! जिन पुरुषों को अपनी इच्छा त्यागनी कठिन है वे विषयों के कीट हैं, क्योंकि अशुभ पदार्थ मूढ़ता से रमणीय भासते हैं उस अशुभ को अशुभ और शुभ को शुभ जानना यही पुरुषार्थ है। हे रामजी ! शुभ अशुभ दोनों पहलवान हैं, उन दोनों में जो बली होता है उसकी जय होती है। इससे शीघ्र ही पुरुष प्रयत्न करके अपने चित्त को जीतो। जब तुम अचित्त

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 362
Page 362 scan

उत्पत्ति प्रकरण । ३६७

तुम मुक्त होगे तब तुम्हारी बुद्धि परमार्थतत्त्व में लगेगी अर्थात् बोधरूप हो जावेगी । इससे इस चित्त को चित्त से ग्रास कर लो, जब तुम परम पुरुषार्थ करके चित्त को अचित्त करोगे तब महा अद्वैतपद को प्राप्त होगे । हे रामजी ! मन के जीतने में तुमको और कुछ यत्न नहीं, केवल एक संवेदन का प्रवाह उलटना है कि दृश्य की ओर से निवृत्त करके आत्मा की ओर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 363
Page 363 scan

३६८ | योगवाशिष्ठ ।

शान्तरूप है । हे रामजी ! हृदयकाश में जो चेतन चक्र है अर्थात् जो ब्रह्माकार वृत्ति है उसकी ओर जब मन का तीव्र संवेग हो तब सब ही दुःखों का अभाव ही जावे । मन का मनन भाव उसी ब्रह्माकार वृत्तिरूपी चक्र से नष्ट होता है । हे रामजी ! संसार के भोग जो मन से रमणीय भासते हैं वे जब रमणीय न भासें तब जानिये कि मन के अङ्ग कटे । जो कुछ अहं और त्वं आदि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 364
Page 364 scan

उत्पत्ति प्रकरण । ३६६

वह मन संकल्प से रहित नष्ट हो जाता है और संकल्प के बढ़ने से अनर्थ का कारण होता है । इससे संकल्प से रहित उस चक्रवर्ती राजा-पद में आरूढ़ हुआ परमपद को प्राप्त होगा जिस पद में स्थित होने से चक्रवर्ती राज तृणवत् भासता है । हे रामजी ! मन के क्षीण होने से जीव उत्तम परमानन्द पद को प्राप्त होता है । हे रामजी ! सन्तोष से जब मन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 365
Page 365 scan
३७०योगवाशिष्ठ ।

जो वासना भीतर स्थित है जब वह नष्ट हो तब परमसार की प्राप्ति हो, इससे यत्न करके चपलतारूपी अविद्या का त्याग करो। जब चपलता निवृत्त होगी तब मन शान्त होगा। सत्य, असत्य और जड़, चेतन के मध्य जो दोलायमान शक्ति है उसका नाम मन है। जब यह तीव्रता से जड़ की ओर लगता है तब आत्मा के प्रमाद से जड़रूप हो जाता है, अर्थात अनात्म में

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 366
Page 366 scan

उत्पत्ति प्रकरण । ३७१

यत्न बिना ही जगत् की वासना छूट जावेगी । जब भाव रूप अभाव जगत् का त्याग किया तब निर्विकल्प सुस्वरूप होगा । जब सब दृश्य भाव पदार्थों का अभाव होता है तब भावना करनेवाला मन भी नष्ट होता है । हे रामजी ! जो कुछ संवेदन फुरता है उस संवेदन का होना ही जगत् है और असंवेदन होने का नाम निर्वाण है संवेदन होने से दुःख है, इससे यत्न करके

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 367
Page 367 scan

३७२ योगवाशिष्ठ ।

मिथ्या इन्द्रजाल का मायावत है। हे रामजी ! मिथ्या पदार्थों में आस्था करनी और उसमें ग्रहण और त्याग करना क्या है ? सब संसार का बीज अविद्या है और वह अविद्यास्वरूप के प्रमाद से अविद्यमान ही सत्य की नाईं हो भासती है। हे रामजी ! चित्त में चैत्यमय वासना फुरती है सो ही मोह का कारण है। संसाररूपी वासना का चक्र है, जैसे कुम्हार चक्र पर चढ़ाके

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 368
Page 368 scan

उत्पत्ति प्रकरण । ३७३

ही जब तक भोगों में प्रीति है तब तक अविद्या वृद्धि है और जब भोगों
में स्नेह क्षीण होता है तब नष्ट हो जाती है । गगरूपी अविद्या तृष्णा
बिना नहीं रहती और भोगरूप प्रकाश बिजली की नाईं चमत्कार करती
है । इनके आश्रय में जो कार्य करो तो नहीं होता । जगद्भंगुररूप है ।
जैसे बिजली मेघ के आश्रय है तैसे ही अविद्या मूर्खों के आश्रय रहती
है और तृष्णा देनेवाली है । भोग

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 369
Page 369 scan

३७४ | योगवाशिष्ठ ।

की नदी को देख के मूर्ख मृग जल पान के निमित्त दौड़ते हैं और कष्ट-
वान् होते हैं तैसे ही जगत् के पदार्थों को देखकर अज्ञानी दौड़के यत्न
करते हैं और ज्ञानवान् तृष्णा के लिये यत्न नहीं करते । ज्यों ज्यों मूर्ख
मृग दौड़ते हैं त्यों त्यों कष्ट पाते हैं, शान्ति नहीं पाते, तैसे ही अज्ञानी
जगत् के भोगों की तृष्णा करते हैं परन्तु शान्ति नहीं पाते ।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 370
Page 370 scan

उत्पत्ति प्रकरण । ३७५

करने से अणुमात्र भी नहीं रहती । जैसे रात्रि को बड़ा अन्धकार भासता है परन्तु जब दीपक लेकर देखिये तब अणुमात्र भी अन्धकार नहीं दीखता वैसे ही विचार करने से अविद्या नहीं रहती । जैसे भ्रान्ति से आकाश में नीलता और दूसरा चन्द्रमा भासता है, जैसे स्वप्न की सृष्टि भासती है, जैसे नाव पर चढ़े को तट के वृक्ष चलने भासते हैं और जैसे मृगतृष्णा की नदी,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 371
Page 371 scan

३७६ | योगवाशिष्ट ।

अन्धा किया है अर्थात् संसारी लोग असतरूप पदार्थों को सत् जानके यत्न करते हैं । जैसे सूर्य के प्रकाश में उलू को अन्धकार भासता है और भ्रान्ति से सूर्य उसको नहीं भासता । वैसे ही चिदानन्द आत्मा सदा अनुभव में प्रकाशता है और अविद्या से नहीं भासता । असत्यरूप अविद्या ने जगत् को अन्धा किया है, जो विकर्मों को कराती है और विचार

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 372
Page 372 scan
उत्पत्ति प्रकरण । ३७७

का नाम मोक्ष है। अविद्या का नाश भी संकल्पमात्र है। जितने दृश्य
पदार्थ हैं उनकी इच्छा न उपजे और केवल चिन्मात्र में चित्त की वृत्ति
स्थित हो—यही अविद्या के नाश का उपाय है । जब सब वासना निवृत्ति
हों तब आत्मतत्त्व का प्रकाश होवे । जैसे रात्रि के क्षय होने से सूर्य
प्रकाशता है वैसे ही वासना के क्षय होने से आत्मा प्रकाशता है । जैसे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 373
Page 373 scan

३७= योगवाशिष्ठ ।

है । जब चित्त की वृत्ति दृश्य की ओर फुरती है तब अविद्या बढ़ती है और जब दृश्य की वृत्ति नष्ट हो और स्वरूप की ओर आवे तब अविद्या नष्ट हो जाती है । हे रामजी ! जब यह संकल्प करता है कि मैं 'ब्रह्म नहीं हूँ' तब मन दृढ़ बन्धमय होता है और जब यही संकल्प दृढ़ करता है कि 'सब ब्रह्म है' तब मुक्त होता है । जब अनात्म में अहं अभिमान का संकल्प करता है तब बन्धन होता

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 374
Page 374 scan

उत्पत्ति प्रकरण ।

३७६

को अविद्या नहीं भासती—ब्रह्मसत्ता ही भासती है । हे रामजी ! जहाँ तक इसके नेत्रों की दृष्टि जाती है वहाँ तक आकाश भासता है और जहाँ दृष्टि कुण्ठित होती है वहाँ नीलता भासती है । हे रामजी ! जैसे जिसकी दृष्टि क्षय होती है उसको नीलता भासती है वैसे ही जिस जीव की आत्मदृष्टि क्षय होती है, उसको अविद्यारूपी सृष्टि भासने लगती है—वही

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 375
Page 375 scan

३८० योगवाशिष्ठ ।

उठती है और आकाशरूपी अनन्त फाँसियों से बन्धवान् होता है । तब वासना और वृद्धि हो जाती है और कहता है कि ये मेरे पुत्र हैं, यह मेरा धन है, यह मेरे बान्धव हैं, ये में हूँ; वह और है । हे रामजी ! जिस शरीर से मिलकर यह कल्पना करता है वह शरीर शून्यरूप है । जैसे वायु गोले के साथ तृण उड़ते हैं, वैसे अविद्यारूपी वासना से शरीर उड़ते हैं अहं त्वं आदिक

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 376
Page 376 scan

उत्पत्ति प्रकरण । ३८१

असत्य अविद्या है उसको बारम्बार स्मरण करता है ऐसी अविद्या को तुम मत प्राप्त हो । हे रामजी ! मन का मनन ही अविद्या है और अनर्थ का कारण है, इससे जीव अनेक भ्रम देखता है । मन के फुरने से अमृत से पूर्ण चन्द्रमा का बिम्ब भी नरक की अग्नि समान भासता है और बड़ी लहरों तरंगों और कमलों से संयुक्त जल भी मरुस्थल की नदी समान भासता है ।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in