योगवाशिष्ठ महारामायण
Yog Vashishta Maha Ramayan
by महर्षि वाल्मीकि
Source: योगवाशिष्ठ महारामायण (हिन्दी भाषा टीका) · Archive.org (origin)
About this granth
The Yoga Vasishtha (योगवाशिष्ठ), also called the Maharamayana, is a vast philosophical work of Advaita Vedanta traditionally ascribed to Valmiki. The young Rama, disillusioned by the transience of the world, questions the sage Vasishtha, who teaches him through many stories and parables that the world is a projection of the mind and that liberation comes through knowledge of the Self. Tales such as those of Lila, Karkati, and Chudala and Shikhidhvaja come from it.
The work has six sections: dispassion, the conduct of the seeker, origination, existence, quiescence and liberation. This edition is a Hindi prose rendering beginning with the section on dispassion. It opens with Sutikshna, a disciple of Agastya, asking whether liberation comes from action, knowledge or both; Agastya answers that action purifies the mind, and only in a purified mind does knowledge bring freedom. From there the dialogue of Vasishtha and Rama unfolds.
At 1,734 pages it lets readers follow the whole work in Hindi. The translator is not named in the scanned opening pages.
उत्पत्ति प्रकरण । २८६
है न अकिञ्चित् है ? वह कौन अणु है जिसमें तेरा और मेरा अहं फुरता है और वह कौन है जो अहं त्वं एक में जानता है ? वह कौन है जो चला जाता है और कदाचित् नहीं चलता और वह कौन है जो तिष्ठित भी है और अतिष्ठित भी है ? वह कौन है जो पाषाणवत् है और वह कौन है जिसने आकाश में चित्र किये हैं ? वह कौन अग्नि है जो दाहक शक्ति से रहित है और
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| २६० | योगवाशिष्ठ । |
|---|
भव स्थित है और वह कौन अणु है जो अत्यन्त निस्स्वाद है और आप ही सब स्वाद होता है ? वह कौन अणु है जिसको अपने ढाँपने की सामर्थ्य नहीं और सबको ढाँप रहा है और वह कौन अणु है जिससे सब जीते हैं ? वह कौन अणु है जिसका अवयव कोई नहीं और सब अवयव को धारण कर रहा है ? वह कौन निमेष है जिसमें बहुतेरे कल्प स्थित हैं ? वह कौन अणु है जिसमें
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inउत्पत्ति प्रकरण । २६१
उत्तर न दोगे और प्रश्नों के विपर्यय जानोगे जो तुम दोनों को भोजन कर जाऊँगी और फिर तुम्हारी सब प्रजा को ग्रास कर लूँगी, क्योंकि मूर्ख पापियों का मारना श्रेष्ठ है कि आगे को पाप करने से छूटेंगे। इतना कहकर वशिष्ठजी बोले, हे रामजी ! इस प्रकार राक्षसी कहकर और शुद्ध आशय को लेकर तूष्णीम हुई और जैसे शरत्काल में मेघ-मण्डल निर्मल होता है
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२६२ योगवाशिष्ठ ।
होता । जिसके आश्रय असत् भी सिद्ध होता है सो सत् है । वह चिद्-
अणु पञ्चकोशों में नहीं छिपता । जैसे कपूर की गन्ध नहीं छिपती तैसे ही
पञ्चकोश में आत्मा नहीं छिपती । अनुभवरूप है । वही चिन्मात्र सर्व-
रूप से किञ्चित् है और अचेतन चिन्मात्र है, इससे अकिञ्चित् इन्द्रियों
से रहित और निर्मल है । उस ही चिद्अणु में फुरने से अनेक जगत्
स्थित हैं।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inउत्पत्ति प्रकरण । २६३
जलाने से रहित है । ज्ञान अग्नि से प्रकाशमान है; अग्नि भी उससे उपजी है और सर्वगता वही है । द्रव्यों को पचाता भी वही है; प्रलय में सब भूत उसमें ही लीन होते हैं और पुष्कल मेघ इकट्ठा हों तो भी उसको आवरण नहीं कर सकते । वह सदा प्रकाश और ज्ञानरूप है; आकाश से भी निर्मल है और अग्नि भी उससे उत्पन्न होती है । सबको सत्ता देनेवाला वही है और
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| २६४ | योगवाशिष्ठ । |
|---|
है। एक निमेष में कल्प, समुद्र, पुर इत्यादिक अनन्त योजनों-का विस्तार चिदणु में स्थित है और एक दो के क्रम से रहित है। हे राक्षसी ! इस जगत् का स्वरूप कुछ नहीं, संवेदन से भासता है; जैसा-जैसा संवेदन में दृढ़ प्रतीत होता है तैसा ही तैसा अनुभव होता है। देख, क्षण के स्वप्न में सत् असत् जगत् स्फुर आता है और बहुत काल का अनुभव होता है। जो
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inउत्पत्ति प्रकरण । २६५
भासता है । जैसे सूर्य की सूक्ष्म किरणों का किञ्चन मृगतृष्णा का जल होता है; उस नदी का प्रमाण कुछ नहीं तैसे ही इस जगत् की आस्था भासती है पर सब आकाशरूप है । जैसे अभ्र से धूलि के कण में स्वयं की नाईं चमत्कार होता है तैसे ही जगत्कल्पना चित्त के फुरने से भासती है । जैसे स्वप्नपुर और गन्धर्वनगर आकार सहित भासते हैं सो न सत् हैं न
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२६६ योगवाशिष्ठ ।
हैं क्योंकि वाणी से अतीतपद है । हे राक्षसी ! यह जो द्रष्टा, दर्शन और दृश्य है इसके अन्तर जो अनुभवसत्ता है सो परमात्मा है । वह परमात्मा ही द्रष्टा, दर्शन, दृश्यरूप होकर भासता है ! उसी में यह सब जगल्लीला है; नानात्वभाव से भी वह कुछ खण्डितभाव को नहीं प्राप्त हुआ; अखण्ड ही है। उसी तन्मात्रसत्ता को ब्रह्म कहते हैं। हे भद्रे वही ! चिदणु
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inउत्पत्ति प्रकरण । २६७
संकल्पमात्र है। जैसे जिसमें बालक का मन लगता है तैसा ही रूप उस-
का हो भासता है; तैसे ही संवित् के आश्रय जैसा संवेदन फुरता है तैसा
ही रूप हो भासता है। हे राक्षसी ! चिद्अणु परमाणु से भी सूक्ष्म है
और उसने ही सब जगत् को पूर्ण किया है और सब जगत् अनन्तरूप
आत्मा है उसमें संवेदन से जगत् की रचना हुई है। जैसे नटनायक जैसे
जैसे बालक को नेत्रों से
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in| २६८ | योगवाशिष्ठ । |
|---|
के प्रकाश से प्रकाशते हैं—जैसे—कमल और नीलोत्पल दोनों को सूर्य प्रकाशता है । कमल श्वेत है और नीलोत्पल श्याम है; जहाँ श्वेत कमल है वहाँ नीलोत्पल का अभाव है और जहाँ नील कमल है वहाँ श्वेत कमल का अभाव है पर दोनों का प्रकाशक सूर्य है; तैसे ही तम और प्रकाश दोनों का प्रकाशक चिदात्मा है । जैसे रात्रि और दिन दोनों सूर्य से सिद्ध होते
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inउत्पत्ति प्रकरण।
२६६
बनी--तीनों जगत् चिदाकाशरूप हैं। हे राक्षसी द्रष्टा! जब दृश्य पद को प्राप्त होता है तब स्वाभाविक ही अपने भाव को नहीं देखता। जैसे नेत्र जब घट को देखता है तब घट ही भासता है अपना नेत्रत्वभाव नहीं दृष्टि आता; तैसे ही दृश्य के होते द्रष्टा नहीं भासता और जब दृश्य नष्ट होता है तब द्रष्टा भी अवास्तव है, क्योंकि द्रष्टा भी दृश्य के सम्बन्ध से कहते हैं।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३००
योगवाशिष्ठ ।
केवल शुद्ध संवित्मात्र पद शेष रहता जिसमें वाणी की गम नहीं। जैसे दीपक पदार्थों को प्रकाशता है तैसे ही द्रष्टा दर्शन और दृश्य को प्रकाशता है और बोध से मातृ, मान और मेय त्रिपुटी लीन हो जाती है। जैसे सुवर्ण के जानने से भूषण की कल्पना का अभाव हो जाता है तैसे ही ज्ञान से त्रिपुटी का अभाव हो जाता है केवल शुद्ध अद्वैतरूप रहता है। हे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inउत्पत्ति प्रकरण । ३०१
यह जगत् भ्रम से भासता है । जैसी जहाँ स्फूर्ति दृढ़ होती है वैसे ही होकर वहाँ भासता है । हे राक्षसी ! जो कुछ आकर भासते हैं वे भ्रांति मात्र हैं । जैसे निर्मल आकाश में नीलता भासती है तैसे ही आत्मा में विश्व भासता है । आत्मा सर्वगत और सबका अनुभव है । हे राक्षसी ! उसमें व्याप्य-व्यापक भाव भी नहीं क्योंकि सर्व आत्मा है और सर्वरूप भी वही
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३०२ योगवासिष्ठ ।
उसमें सुमेरु आदिक स्थित है । बड़ा आश्चर्य है कि माया से चिद् परमाणु में त्रिलोकियों की परम्परा स्थित हैं इसी से असम्भवरूप और मायामय है । जैसे बीज में वृक्ष स्थित है तैसे ही चिदणु में जगत् स्थित है । जैसे शाखा, पत्र, फूल और फल से बीज अपना बीजत्व नहीं त्यागता और अखण्ड रहता है तैसे ही चिदणु के भीतर जगत् का विस्तार है और
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३०४ | योगवाशिष्ट ।
तेरे शरीर का निर्वाह कैसे होगा ? राक्षसी बोली, हे राजन् ! हजार वर्ष में समाधि में स्थित रही और जब समाधि खुली तब मुझको क्षुधा लगी। अब मैं फिर हिमालय पर्वत की कन्दरा में जाकर निश्चल समाधि में, जैसे मूर्ति लिखी होती है, तैसे ही स्थित हूँगी और जब समाधि से उतरूँगी तब अमृत की धारणा में विश्राम करूूँगी । जब उससे उतरूँगी तब शरीर का त्याग करूूँगी परन्तु हिंसा न करूूँगी । हे राजन् ! जिस प्रकार मैंने हिंसाधर्म को अङ्गीकार किया था वह सुन ! मुझको जब बड़ी क्षुधा लगी तब उसके निवारण के अर्थ मैं हिमालय पर्वत के उत्तर शिखर पर वन में एक सोने की शिला के पास लोहे के थम्भ की नाईं जीवों के नाश के निमित्त तप करने लगी और जब बहुत वर्ष व्यतीत हुए तब ब्रह्माजी ने मनोवांछित वर मुझको दिया । तब मेरे दो शरीर हुए—एक आधार-भूत सूर्य की नाईं और दूसरा पुर्यष्टक और मैं विसूचिका नाम राक्षसी हुई । उस शरीर से मैं अनेक जीवों के भीतर जाकर उनको भोजन करती रही, परन्तु ब्रह्माजी ने मुझसे कहा था कि जो गुणवान् होंगे और जो 'ॐ' मन्त्र पढ़ेंगे उन पर तेरा बल न चलेगा तू निवृत्त हो जावेगी । हे राजन् ! उसी मन्त्र का उपदेश अब तुम भी अङ्गीकार करो । उस मन्त्र के पाठ से सबके रोग नष्ट होंगे । ब्रह्माजी का जो उपदेश है उसको तुम नदी के तट पर जाकर और पवित्र होकर शीघ्र ही ग्रहण करो । उसके पाठ से तुम्हारी प्रजा का दुःख नष्ट हो जावेगा । इतना कहकर वशिष्ठजी बोले, हे रामजी ! इस प्रकार जब अर्द्धरात्रि के समय राक्षसी ने कहा तब राजा मन्त्री और राक्षसी तीनों निकट नदी के तीर पर गये और अनन्य व्यति-रेक करके आपस में सुहृद् हुए । जब तीनों पवित्र होकर बैठे तब जो मन्त्र राक्षसी को ब्रह्माजी ने उपदेश किया था वही मन्त्र विसूचिका ने प्रीतिसंयुक्त राजा को उपदेश किया और वहाँ से चलने लगी । तब राजा ने कहा, हे महादेवी ! तू हमारी गुरु है इससे हम कुछ प्रार्थना करते हैं उसे अङ्गीकार कर । जो महापुरुष हैं उनका सुन्दर सुहृदपना बढ़ता जाता है और तुम्हारा शरीर भी इच्छाचारी है। इससे मन के हरने वाले भूषण-वस्त्र संयुक्त स्त्री का सा लघु शरीर धरके कुछ काल हमारे
उत्पत्ति प्रकरण । ३०५
नगर में निवास करो । राक्षसी बोली, हे राजन् ! मैं तो लघु आकार भी धरूँगी परन्तु तुम मुझे भोजन न दे सकोगे । जो लघु स्त्री का शरीर धरूँगी तो भी मेरा स्वभाव राक्षसी का है इसको तृप्त करना समान जनों की नाईं तो नहीं । जैसा कुब्ज शरीर का स्वभाव है सो सृष्टि पर्यन्त तैसा ही रहता है-अन्यथा नहीं होता । राजा बोले, हे कल्याणरूपिणि ! तू स्त्री समान शरीर धरके हमारे नगर में चलकर रह; जो चोर पापी मेरे मण्डल में आवेंगे वे हम तुझे देंगे और तू उन्हें स्त्रीरूप को त्याग करके राक्षसी शरीर से एकान्त ठौर ले जाकर अथवा हिमालय की कन्दरा में जाके भोजन करना, क्योंकि बड़े भोजन करनेवाले को एकान्त में खाना सुखरूप है । जब उनको भोजन करके तृप्त होना तब सो रहना; जब निद्रा से जागना तब समाधि में स्थित होना और जब समाधि से उतरना तब फिर हमारे पास आना हम तेरे निमित्त बन्दीजन इकट्ठे कर रक्खेंगे उनको ले जाकर भोजन करना । जो धर्म के निमित्त हिंसा है वह हिंसा पापरूप नहीं और जिसकी हिंसा करता है उसका मरण भी नहीं बल्कि उस पर दया है, क्योंकि वह पाप करने से छूटता है । राक्षसी बोली, हे राजन् ! तुमने युक्तिसहित वचन कहे हैं इससे मैं स्त्री का शरीर धरके तुम्हारे साथ चलती हूँ । युक्तिपूर्वक वचन को सब कोई मानते हैं इतना कहकर वशिष्ठजी बोले, हे रामजी ! इस प्रकार कहकर राक्षसी ने महासुन्दर स्त्री का शरीर धारण किया और बहुत कङ्कण आदिक नाना प्रकार के भूषण और वस्त्र पहिनकर राजा के साथ चली । निदान राजा और मन्त्री आगे चले और स्त्री पीछे चली । राजा उसको अपने ठाम में ले आया और एकान्त स्थान में तीनों बैठे रात्रि को परस्पर चर्चा करते रहे जब प्रातःकाल हुआ तब सौभाग्यवती स्त्रीरूप राक्षसी राजा के अन्तःपुर में जा बैठी और जो कुछ स्त्रियों का व्यवहार है वह करती रही और राजा और मन्त्री अपने व्यवहार में लगे । इसी प्रकार जब छः दिन व्यतीत हुए तब राजा के मण्डल में जो तीन सहस्र चोर बँधे हुए थे उन सबको उसने कर्कटी को दे दिया और उसने राक्षसी का शरीर धरके उनको भुजा मण्डल में ले
३०६ योगवाशिष्ठ ।
जैसे मेघ बूँदों को धारता है, हिमालय के शिखर को चली। जैसे किसी दरिद्री को सुवर्ण पाने से प्रसन्नता होती है तैसे वह प्रसन्न हुई और वहाँ जा तृप्त होके भोजन किया और सुखी होके सो रही। दो दिन पर्यन्त सोई रही, उसके उपरान्त जागके पाँच वर्ष पर्यन्त समाधि में लगी रही और जब समाधि खुली तब फिर राजा के पास आई। इसी प्रकार जब वह आवे तब राजा उसकी पूजा करे और जितने दुष्ट जन इकट्ठे किये हों उनको दे दे। वह उन्हें ले जाकर हिमालय की कन्दरा में भोजन करके फिर ध्यान में लगे और जब ध्यान से उतरे तब फिर वहाँ आवे और फिर ले जावे। हे रामजी ! इसी प्रकार जीवन्मुक्त होकर वह राक्षसी प्रकृत स्वभाव को करती रही और जब अनेक वर्ष व्यतीत हुए तब राजा विदेहमुक्त हुआ। फिर जो कोई उस मण्डल का राजा हो उससे भी राक्षसी की सुहृदता हो।
इति श्रीयोगवाशिष्ठे उत्पत्तिप्रकरणे राक्षसीसुहृदता-
वर्णनन्नामाष्टपञ्चाशत्तमस्सर्गः ॥ ५८ ॥
वशिष्ठजी बोले; हे रामजी ! निदान जब राक्षसी आवे तब किरात देश का राजा पूर्व की नाईं उसकी पूजा करे और जो कुछ विशूचिका अथवा दूसरा कोई रोग उनकी प्रजा में हो उसे वह राक्षसी निवृत्ति कर दे। इसी प्रकार अनेक वर्ष व्यतीत हुए। एक बार उसको ध्यान में लगे बहुत वर्ष व्यतीत हो गये तब किरातदेश के राजा ने दुःख की निवृत्ति के लिये ऊँचे स्थान पर उसकी प्रतिमा स्थापन की और उस प्रतिमा का एक नाम कन्दरा देवी और दूसरा नाम मङ्गला देवी रक्खा। उसका ध्यान करके सब पूजा करने लगे और उसी से उसका कार्य सिद्ध होने लगा। हे रामजी ! उस प्रतिमा में उस देवी ने आप निवास किया। जो कोई जिस फल के निमित्त उस प्रतिमा की पूजा करे उसका कार्य सिद्ध हो और न पूजे तो दुःखित हो। इससे जो कोई कुछ कार्य करने लगे वह प्रथम मङ्गला देवी की पूजा करे तो उसका कार्य सिद्ध होवे और जो विधि करके उसकी पूजा करे उससे वह बहुत प्रसन्न हो। हे रामजी ! अब तक वह प्रतिमा किरातदेश में स्थित है। जिस जिस फल के निमित्त
उत्पत्ति प्रकरण । ३०७
उसकी कोई सेवा करता है तैसा फल उसको वह देती है ।
इति श्रीयोगवाशिष्ठे उत्पत्तिप्रकरणे सूच्याख्यानसमाप्तिवर्णनन्नामैकोनषष्टितमस्सर्गः ॥५६॥
वशिष्ठजी बोले, हे रामजी ! यह आनन्दित कर्कटी का आख्यान जैसे पूर्व हुआ है वैसे ही मैंने तुमसे कहा है। रामजी ने पूछा, हे भगवन् ! राक्षसी का कृष्णवपु किस निमित्त था और कर्कटी इसका नाम क्यों था ? वशिष्ठजी बोले, हे रामजी ! यह राक्षसों के कुल की कन्या थी राक्षसों का वपु शुक्ल भी होता है; कृष्ण भी होता है और रक्त पीत आदि भी होता है। हे रामजी ! कर्कटी नाम एक जलजन्तु भी होता है और उसका श्याम आकार होता है; उसी के समान कर्कट नाम एक राक्षस था उसके समान उसकी यह पुत्री हुई; इस कारण इसका नाम कर्कटी हुआ । हे रामजी ! यहाँ कर्कटी का और कुछ प्रयोजन न था; अध्यात्मप्रसंग और शुद्ध चेतन के निरूपण के निमित्त मैंने तुमसे यह आख्यान कहा है । यह आश्चर्य है कि असतरूप जगत् के पदार्थ सतरूप होकर भासते हैं और जो आत्मसत्ता सदा सम्पन्नरूप है वह अविद्यमान की नाईं भासती है । हे रामजी ! वास्तव में तो एक अनादि, अनन्त और परम कारण आत्मसत्ता स्थित है; भावना के वश से उसमें जगत्रूप भासता है और अनन्यरूप है । जैसे जल और तरङ्ग में कुछ भिन्नता नहीं होती तैसे ही ब्रह्म और जगत् में कुछ भिन्नता नहीं । आत्मा में जगत् कुछ द्वैतरूप नहीं हुआ; आत्मसत्ता सदा अपने आपही में स्थित है और उसमें जैसा-जैसा चित्तस्पन्द दृढ़ होता है तैसा ही तैसा रूप होकर भासता है जैसे वानर रेत को इकट्ठा करके उसमें अग्नि की भावना करते हैं और तापते हैं तो उनका शीत उसी से निवृत्त होता है तैसे ही सम, स्थित और शान्तरूप आत्मा में जब जगत् की भावना फुरती है तब नाना प्रकार का भासता है । जैसे थम्भे में पुतलियाँ अनउदय ही शिल्पी के मन में उदय की नाईं भासती हैं तैसे ही भावना के वश से आत्मा ही जगत् हो भासता है । जैसे बीज में पत्र, फूल, टहनी और वृक्ष अनन्यरूप होते हैं वैसे ही ब्रह्म में जगत् अनन्यरूप है । जैसे और वृक्ष में कुछ भेद नहीं तैसे ही ब्रह्म और जगत्
३०= योगवाशिष्ठ ।
में कुछ भेद नहीं; अविचार से भेद भासता है और विचार किये से जगत् भेद नष्ट हो जाता है। हे रामजी! अब यह विचार न करना कि कैसे उपजा है, कहाँ से आया है और कब का हुआ है। जैसे हुआ तैसे हुआ, अब इसकी निवृत्ति का उपाय करना चाहिये। जब तुम यह जानोगे तब हृदय की चिदजड़ ग्रन्थि टूट जावेगी। शब्द और अर्थ की जो कुछ कल्पना उठती है सो मेरे वचनों और स्वरूप में स्थित भये से नष्ट हो जावेगी। हे रामजी! यह सब जगत् अनर्थ चित्त से उपजा है और मेरे वचनों के सुनने से शान्त हो जावेगा। इसमें संशय नहीं कि सब जगत् ब्रह्म से उपजा है और सब ब्रह्मस्वरूप ही है पर जब तुम ज्ञान में जागीगे तब ज्यों का त्यों ही जानोगे। रामजी ने पूछा, हे भगवन्! जो जिससे होता है वह उससे व्यतिरेक होता है; जैसे कुलाल से घट भिन्नरूप होता है; तो आप कैसे कहते कि सब जगत् ब्रह्म से उपजा है और ब्रह्मस्वरूप ही है? वशिष्ठजी बोले, हे रामजी! यह जगत् ब्रह्म से ही उपजा है। जितने कुछ प्रतियोगी शब्द शास्त्रों ने कहे हैं सो दृश्य में हैं। शास्त्र ने उपदेश जताने के निमित्त कहे हैं, वास्तव में यह शब्द कोई नहीं। जैसे किसी बालक को परछाहीं में वैताल भासता है तो पूछते हैं कि किस' भाग में स्थित होकर वैताल ने भय दिया है और वह कहता है कि अमुक ठौर में वैताल ने भय दिया है सो वह व्यवहार के निमित्त कहता है, पर वैताल तो वहाँ कोई भी न था, तैसे ही आत्मा में उपदेश के निमित्त भेदकल्पना करी है वास्तव में द्वैतकल्पना कोई नहीं। हे रामजी! ब्रह्म जगत् हुआ है यह अर्थ केवल व्यतिरेक में नहीं होता। कुलाल जो दण्ड से घट उपजाता है सो व्यतिरेक के अर्थ हैं। स्वामी का टहलुआ यह भिन्न के अर्थ है और ये अभिन्नरूप भी होते हैं। जैसे अवयवी के अवयव हैं; सुवर्ण से भूषण हुए हैं और मृत्तिका से घट हुए हैं तैसे ही अभिन्न और अवयवी का स्वरूप है। जैसे भूषण स्वर्णरूप है, घट मृत्तिकारूप है तैसे ही ब्रह्म से उपजा जगत् ब्रह्म-रूप ही है। वास्तव में भिन्न-अभिन्न, कारण-परिणाम, भाव-विकार अविद्या और विद्या, सुख-दुख आदिक मिथ्याकल्पना अज्ञान से उठती
उत्पत्ति प्रकरण । ३०६
है । हे रामजी ! अबोध से भेदकल्पना होती है और ज्ञान से सब कल्पना शान्त हो जाती हैं । केवल अशब्दपद शेष रहता है । जब तुम ज्ञान-योग होगे तब ऐसे जानोगे कि आदि-मध्य-अन्त से रहित; अविभाग और अखण्डरूप एक आत्मसत्ता ज्यों की त्यों स्थित है । अज्ञान से अथवा जिज्ञासु को उपदेश के निमित्त द्वैतवाद कल्पना है; बोध होने से द्वैत भेद कुछ नहीं रहता । हे रामजी ! वाच्यवाचकभाव द्वैत बिना सिद्ध नहीं होता । जब बोध होता है तब वाच्य का मौन होता है । इसमें महावाक्य के अर्थ में निष्ठा करो और जो कुछ भेद कल्पना मन ने रची है उसकी निवृत्त के अर्थ मेरे वचन सुनो । हे रामजी ! यह मन ऐसे उपजा है जैसे गन्धर्वनगर होता है और उसी ने जगत् की रचना की है । मैंने जैसे देखा है तैसे तुमसे दृष्टान्त में कहता हूँ; जिसके जाने से सब जगत् तुमको भ्रान्तिमात्र भासेगा । वह निश्चय धारण करके तुम जगत् की वासना दूर से त्याग दोगे और बोध से सब जगत् तुमको मन का मनरूप भासेगा । तब तुम आत्मरूप होकर अपने आप में निवास करोगे अर्थात् जगत् की कल्पना त्याग करके अपने स्वभावसत्ता में स्थित होंगे । इसलिये इसको सावधान होकर सुनो । हे रामजी ! यह मनरूपी बड़ा रोग है इसलिये विवेकरूपी ओषधि से उसको शान्त करना चाहिए। सब जगत् चित्त की कल्पना है । वास्तव में वह शरीर आदिक कुछ नहीं जैसे रेत से तेल नहीं निकलता; तैसे ही जगत् से वास्तव में कुछ नहीं निकलता-चित्त द्वारा भासता है । वह चित्तरूपी संसार स्वप्न की नाईं है और रागद्वेष आदिक सङ्कल्पों से युक्त है । जो उससे रहित होता है वही संसार समुद्र के पार जाता है । इसलिये शुभ गुणों से चित्त की शुद्धि करो । जो विवेकी हैं वे शुभकार्य करते हैं अशुभ नहीं करते हैं और आहार व्यवहार भी विचार के करते हैं । उन्हीं आर्यों की नाईं तुम भी शास्त्रों के अनुसार चेष्टा करो । जब तुमको ऐसा अभ्यास होगा तब तुम शीघ्र ही ज्ञानवान् होगे और ज्ञान के प्राप्त होने से सब कल्पना मिट जावेगी और आत्म-स्थित होगी । चित्त ने सब जगत्रूपी चित्र मन ही मन रचे हैं । जैसे मोर का अण्डा काल पाकर अनेक रङ्ग धारण करता है तैसे ही मन