Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

योगवाशिष्ठ महारामायण

Yog Vashishta Maha Ramayan

by महर्षि वाल्मीकि

Source: योगवाशिष्ठ महारामायण (हिन्दी भाषा टीका) · Archive.org (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,734 pages

About this granth

The Yoga Vasishtha (योगवाशिष्ठ), also called the Maharamayana, is a vast philosophical work of Advaita Vedanta traditionally ascribed to Valmiki. The young Rama, disillusioned by the transience of the world, questions the sage Vasishtha, who teaches him through many stories and parables that the world is a projection of the mind and that liberation comes through knowledge of the Self. Tales such as those of Lila, Karkati, and Chudala and Shikhidhvaja come from it.

The work has six sections: dispassion, the conduct of the seeker, origination, existence, quiescence and liberation. This edition is a Hindi prose rendering beginning with the section on dispassion. It opens with Sutikshna, a disciple of Agastya, asking whether liberation comes from action, knowledge or both; Agastya answers that action purifies the mind, and only in a purified mind does knowledge bring freedom. From there the dialogue of Vasishtha and Rama unfolds.

At 1,734 pages it lets readers follow the whole work in Hindi. The translator is not named in the scanned opening pages.

Pages 258–277 of 1734
Page 258
Page 258 scan

उत्पत्ति प्रकरण । २६१

रामजी ने पूछा, हे भगवन् ! अहं, त्वं आदिक दृश्यभ्रान्ति कारण बिना परमात्मा से कैसे उदय हुई है ? जिस प्रकार में समझूँ उसी प्रकार मुझको समझाइये । वशिष्ठजी बोले, हे रामजी ! जो कुछ कारण-कार्य जगत् भासता है वह परमात्मा से उदय हुआ है अर्थात् संवेदन के फुरने से इकट्ठे ही पदार्थ भास आये हैं और सर्वदा, सर्वप्रकार, सर्वात्मा, अजरूप अपने आप में स्थित

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 259
Page 259 scan

२६२ योगवाशिष्ठ ।

संवेदन किञ्चित्‌रूप होता है तब जगत्‌रूप ही भासता है और संवेदन के निस्पन्द हुए से जगत् नहीं भासता, पर आत्मसत्ता सदा एकरूप है। हे रामजी ! जब संवेदन फुरने से रहित होकर आत्मपद में स्थित हो तब यदि संकल्परूप जगत् फिर भी भासे तो आत्मरूप ही भासे। जैसे वायु के स्पन्द और निस्पन्द दोनों रूप अपने आप ही भासते हैं तैसे ही इसको भी भासता है। जैसे वायु में

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 260
Page 260 scan

उत्पत्ति प्रकरण । २६३

और तरंगें असत् हैं पर सतरूप हो भासती हैं; तैसे ही आत्मा में असत्-
रूप जगत् त्रिलोकी भासती है । जब चित्तसंविद् में संवेदन फुरता है
तब जगत् भासता है और जब संवेदन नहीं फुरता तब जगत् भी नहीं
भासता । जगत् कुछ ब्रह्म से भिन्न नहीं । जैसे बीज और वृक्ष में; क्षीर
और मधुरता में; मिर्च और तीक्ष्णता में; समुद्र और तरङ्ग में और वायु
और स्पन्द में कुछ भेद

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 261
Page 261 scan
२६४योगवाशिष्ठ ।

शुद्धरूप ही होता है और तब स्थावर जङ्गमरूप जगत् सब आत्मरूप प्रतीत होता है। जैसे समुद्र को तरङ्ग और बुद्बुदे सब अपने आपरूप भासते हैं तैसे ही ज्ञानवान् को सब जगत् आत्मरूप भासता है। हे रामजी! शुद्ध आत्मसत्ता में जो संवेदन फुरा है उसने आपको ब्रह्मरूप जाना और भावना करके संकल्परूप नाना प्रकार का जगत् रचा है पर उसको अन्तर अनुभव

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 262
Page 262 scan

उत्पत्ति प्रकरण । २६५

जैसा फुरना दृढ़ हुआ है तैसा ही रूप होकर स्थित है। यह स्थावररूप है, यह जङ्गम है, यह दैत्य है, यह देवता है, यह नाग है, यह नागिनी है, ब्रह्मा से तृणपर्यन्त जैसा उसमें अभ्यास है उसी प्रकार स्थित है। स्वरूप से ब्रह्मसत्ता का व्यभिचार कदाचित् नहीं हुआ वह तो सदा अपने आपमें स्थित है। जो ज्ञानवान् पुरुष है उसको सब ब्रह्मस्वरूप भासता है

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 263
Page 263 scan

२६६ | योगवाशिष्ठ ।

उल्लङ्घि सके। हे रामजी! जो पुरुष पुरुषार्थ को त्याग बैठे हैं उनको फल नहीं प्राप्त होता—यह भी नीति है और जो पुरुष फल के निमित्त पुरुषार्थ करता है उसको फल प्राप्त होता है—यह भी नीति है। जो पुरुष प्रयत्न को त्यागकर निष्क्रिय हो बैठे हैं और मन से विषयों की चित्त में वासना करते हैं वे निष्फल ही रहते हैं और जो पुरुष कर्तृत्व को त्याग-कर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 264
Page 264 scan

उत्पत्ति प्रकरण । २६७

ने समझाने के निमित्त नाना प्रकार के विकल्पजाल कहे हैं आत्मा में विकल्प जाल कोई नहीं । जैसे जल और उसकी तरङ्ग में; सुवर्ण और भूषण में और अवयवी और अवयव में कुछ भेद नहीं तैसे ही आत्मा और शक्ति में कुछ भेद नहीं । हे रामजी ! एक संवित् है और एक संवेदन है; संवित् वास्तव है और संवेदन कल्पना है । जब संवित् में चिन्मात्र संवेदन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 265
Page 265 scan

२६८ | योगवाशिष्ट ।

है। भैरव है अर्थात् जिसके भय से चन्द्रमा, सूर्य्य, अग्नि, वायु और जल अपनी मर्यादा में चलते हैं। परमानन्द है, अविनाशी है, सर्व ओर से पूर्ण है, सम है, शुद्ध है और अचित्य है अर्थात् वाणी में नहीं कहा जाता और क्षोभ से रहित चिन्मात्र है ऐसी आत्मसत्ता ब्रह्म का जो स्वभाव सम्पत है उसी का नाम जीव है अर्थात् जो शुद्ध चिन्मात्र में अहंकुरना है

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 266
Page 266 scan

उत्पत्ति प्रकरण । २६६

है तैसे ही संवेदन ने विस्तार पाया । प्रथम वह एक अण्डरूपी होकर स्थित हुआ और फिर उसने अण्ड को फोड़ा । जैसे गन्धर्वनगर और स्वप्न सृष्टि भासती है तैसे ही उसमें जगत् भासने लगा । फिर उसमें भिन्न-भिन्न देह और भिन्न-भिन्न नाम कल्पे । जैसे बालक मृत्तिका की सेना कल्पता है और उनका भिन्न-भिन्न नाम रखता है तैसे ही स्थावर जङ्गम आदिक नाम

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 267
Page 267 scan

२७० योगवाशिष्ठ ।

होता है और फिर पत्र, फूल, और फल और टास होते हैं तैसे ही ब्रह्म से मन और जगत् उपजा है ।

इति श्रीयोगवाशिष्ठे उत्पत्तिप्रकरणे बीजांकुरवर्णनन्नाम सप्तचत्वारिंशत्तमस्सर्गः ॥ ४७ ॥

वशिष्ठजी बोले, हे रामजी ! आदि कारण ब्रह्म से मन उत्पन्न हुआ है । वह मन संकल्परूप है और मन से ही सम्पूर्ण जगत् हुआ है । वह मन आत्मा में

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 268
Page 268 scan

उत्पत्ति प्रकरण । २७१

चित्त से इन्द्रियाँ होती हैं; उन इन्द्रियों से देहभाव होता है और उस देह-भ्रम से मलिन हुआ नरक, स्वर्ग, बन्ध, मोक्ष आदि की कल्पना होती है जैसे बीज से अंकुर, पत्र, फूल, फल और टास होते हैं तैसे ही अहं-भाव से जगत् विस्तार होता है । हे रामजी ! जैसे देह और कर्मों में कुछ भेद नहीं तैसे ही ब्रह्म और चित्त में कुछ भेद नहीं । जैसे चित्त

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 269
Page 269 scan

२७२ योगवाशिष्ठ ।

दूसरा चन्द्रमा भासता है तैसे ही अज्ञान से जगत्भ्रम भासता है। जैसे मद्यपान करके वृक्ष भ्रम भासते हैं तैसे ही चित्त के संयोग से भ्रम करके जगत्द्वैत भासते हैं। जैसे बालक लीला करके भ्रम से जगत् को चक्र की नाईं भ्रमता देखता है तैसे ही चित्त के भ्रम से जीव जगत् भ्रम देखता है। हे रामजी! जब चित्त द्वैत नहीं चेतता तब यह द्वैतभ्रम मिट जाता है।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 270
Page 270 scan

उत्पत्ति प्रकरण । ۲७३

जब निकट होकर देखे तब सर्पभ्रम मिट जाता है रस्सी ही भासती है; तैसे ही आत्मा का निवृत्तरूप जगत् है; जब बहिर्मुख होकर देखता है तब जगत् ही भासता है जब अन्तर्मुख होकर देखता है तब जगत् श्रम मिटकर आत्मा ही भासता है। हे रामजी ! जिसमें अभिलाषा हो उसको त्याग दे। ऐसे निश्चय से मुक्ति प्राप्त होती है। त्याग का यत्न कुछ नहीं। महात्मा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 271
Page 271 scan

२७४ योगवाशिष्ठ ।

है । जब वह दृश्य की ओर फुरती है तब जगत् दृश्य होकर भासता है और नाना प्रकार के कार्य कारण हो भासते हैं । रामजी ने फिर पूछा कि हे मुनियों में श्रेष्ठ ! जो इस प्रकार है तो देव किसका नाम है, कर्म क्या है और कारण किसको कहते हैं ? वशिष्ठजी बोले, हे रामजी ! फुरना अफुरना दोनों चिन्मात्रसत्ता के स्वभाव हैं । जैसे फुरना अफुरना दोनों वायु के स्वभाव हैं परन्तु

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 272
Page 272 scan

उत्पत्ति प्रकरण । २७५

से ही अज और अविनाशी पुरुष को नाना प्रकार के देह प्राप्त होते हैं और जानता है कि मैं अब उपजा, अब जीता हूँ फिर मर जाऊँगा । जैसे नौका में बैठे भ्रम से तट के वृक्ष भ्रमते दीखते हैं तैसे ही भ्रम से अपने में जन्मादि अवस्था भासती हैं । आत्मा के अज्ञान से जीव को 'अहं' आदि कल्पना फुरती हैं । जैसे मथुरा के राजा लवण को स्वप्न में चाण्डाल का भ्रम हुआ था

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 273
Page 273 scan

२७६ | योगवाशिष्ट ।

परिणाम हो तब उसका नाम तुर्यातीत पद है । उसमें स्थित हुआ फिर शोकवान् कदाचित् नहीं होता । उसी ब्रह्मसत्ता से सब उदय होते हैं और उस ही में सब लीन होते हैं और वास्तव में न कोई उपजा है और न कोई लीन होता है; चित्त के फुरने से ही सब भ्रम भासता है । जैसे नेत्र-दूषण से आकाश में मुक्तमाला भासती है तैसे ही चित्त के फुरने से यह जगत् भासता है । हे रामजी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 274
Page 274 scan

उत्पत्ति प्रकरण । २७७

जब संकल्प कलना होती है तब मन रूप होके स्थित होता है; स्मरण करके चित्त होता है, निश्चय करके बुद्धि होती है और अहंभाव करके अहंकार होता है । फिर काकताला की नाईं चिद्अणु में तन्मात्रा फुर आती है । जब शब्द सुनने की इच्छा हुई तब श्रवण इन्द्रिय प्रकट हुई; जब देखने की इच्छा हुई तब नेत्र इन्द्रिय प्रकट हुई; गन्ध लेने की इच्छा से नासिका इन्द्रिय प्रकट

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 275
Page 275 scan

२७८ | योगवाशिष्ठ ।

तेसे ही असत्यरूप सृष्टि सत्य भासने लगी । हे रामजी ! ब्रह्मसत्ता में जैसे ब्रह्मा आदिक उपजे हैं वैसे ही और जीव, कीट आदि भी उत्पन्न हुए । जगत् का कारण संवेदन है । संवेदन भ्रम से जीवों को जगत् भासता है । उनको भौतिक शरीर में जो अहं प्रतीति हुई है उससे अपने निश्चय के अनुसार शक्ति हुई । ब्रह्मा में ब्रह्मा की शक्ति का निश्चय हुआ और चींटी में

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 276
Page 276 scan

उत्पत्ति प्रकरण । २७६

अपने आपमें स्थित है, परन्तु अज्ञान से शुद्ध भी अशुद्ध भासता है; सर्व जगत् भी परिच्छिन्न भासता है, ब्रह्म भी अब्रह्म भासता है; नित्य भी अनित्य भासता है और अद्वैत भी द्वैतसहित भासता है। हे रामजी ! अज्ञान से ऐसा भासता है। जैसे जल और तरङ्ग में मूर्ख भेद मानते हैं परन्तु भेद नहीं; तैसे ही ब्रह्म और जगत् में भेद अज्ञानी देखते

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 277
Page 277 scan
२८०योगवाशिष्ठ ।

होती । आपदा उद्यम किये से दूर होती है, इससे मैं अखण्डचित्त होकर तप करूँ । हे रामजी ! ऐसा विचारकर वह एकान्त हिमालय पर्वत की कन्दरा में एक टाँग से स्थिर हुई और दोनों भुजाओं को उठाके नेत्र आकाश की ओर किये मानों मेघ को पकड़ती है । शरीर और प्राणों को स्थिर करके मूर्ति की नाईं हो गई शीत और उष्ण के क्षोभ से रहित हुई और पवन से शरीर जर्जरी भूत

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in