Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

योगवाशिष्ठ महारामायण

Yog Vashishta Maha Ramayan

by महर्षि वाल्मीकि

Source: योगवाशिष्ठ महारामायण (हिन्दी भाषा टीका) · Archive.org (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,734 pages

About this granth

The Yoga Vasishtha (योगवाशिष्ठ), also called the Maharamayana, is a vast philosophical work of Advaita Vedanta traditionally ascribed to Valmiki. The young Rama, disillusioned by the transience of the world, questions the sage Vasishtha, who teaches him through many stories and parables that the world is a projection of the mind and that liberation comes through knowledge of the Self. Tales such as those of Lila, Karkati, and Chudala and Shikhidhvaja come from it.

The work has six sections: dispassion, the conduct of the seeker, origination, existence, quiescence and liberation. This edition is a Hindi prose rendering beginning with the section on dispassion. It opens with Sutikshna, a disciple of Agastya, asking whether liberation comes from action, knowledge or both; Agastya answers that action purifies the mind, and only in a purified mind does knowledge bring freedom. From there the dialogue of Vasishtha and Rama unfolds.

At 1,734 pages it lets readers follow the whole work in Hindi. The translator is not named in the scanned opening pages.

Pages 183–202 of 1734
Page 183
Page 183 scan

उत्पत्ति प्रकरण । १८५

फुरती है । जब तू चिदाकाश में अभ्यास करके प्राप्त होगी तब तुझ-
को सब सृष्टि भासी आवेगी । वह जो सृष्टि है सो और के संकल्प में है
जब उसके संकल्प में प्रवेश करे तो उसकी सृष्टि भासे, अन्यथा नहीं
भासती । जैसे एक के स्वप्न को दूसरा नहीं जान सकता वैसे ही और की
सृष्टि नहीं भासती । जब तू अन्तवाहकरूप हो तब वह सृष्टि देखे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 184
Page 184 scan

१८६ योगवाशिष्ठ ।

कुछ हुआ नहीं। जब वही संकल्प उलट कर सूक्ष्म अन्तवाहक की ओर आता है तब आधिभौतिकता मिट जाती है और अन्तवाहकता आ उदय होती है। जब इस प्रकार तुझको निरावरण रूप उदय होगा तब देखने में और जानने में कुछ यत्न न होगा। साकार से निराकार का ग्रहण नहीं कर सकता। निराकार की एकता निराकार से ही होती है—अन्यथा नहीं होती। जब तू अन्तवाहकरूप होगी तब उसकी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 185
Page 185 scan

उत्पत्ति प्रकरण । १८७

जगत्भ्रम शान्त हो जावेगा। भ्रम भी कोई वस्तु नहीं है, क्योंकि देह आदिक भ्रम भी कुछ नहीं हुआ। जैसे रस्सी के जाने से साँप का अभाव विदित होता है वैसे ही आत्मा के जाने से देहादिक का अत्यन्त अभाव हो जाता है।

इति श्रीयोगवाशिष्ठे उत्पत्तिप्रकरणे विश्रान्तिवर्णनन्नाम पञ्चदशस्सर्गः ॥ १५ ॥

देवी बोली, हे लीले ! जितने

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 186
Page 186 scan

१८८ योगवाशिष्ट ।

पुरुष का चित्त सत्पद को प्राप्त हुआ है उसको जगत् की वासना नष्ट हो जाती है और जो वासना फुरती भासती है तो भी सत्य जानके नहीं फुरती । जब शरीर की वासना नष्ट होती है तब आधिभौतिकता नष्ट हो जाती है और अन्तवाहकता आन प्राप्त होती है । जैसे बर्फ की पुतली सूर्य के तेज से जलरूप हो जाती है वैसे ही आधिभौतिकता क्षीण होकर अन्तवाहकता प्राप्त

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 187
Page 187 scan

उत्पत्ति प्रकरण । १८६

से भासता है। जब तुम आत्मपद का अभ्यास करोगी तब यह विकार मिट जावेगा और आत्मपद की प्राप्ति होगी। लीला ने पूछा हे देवि ! तुमने मुझसे परम निर्मल उपदेश किया है जिसके जानने से दृश्य विसूचिका निवृत्त होती है, पर वह अभ्यास क्या है, बोध का साधन कैसे होता है, अभ्यास पुष्ट कैसे होता है और पुष्ट होने से फल क्या होता है ? देवी बोली, हे लीले ! जो कुछ

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 188
Page 188 scan

१६० योगवाशिष्ठ ।

रागद्वेष बुद्धि इस लोक में दुःखों को प्राप्त करती है और जिसको दृश्य की असम्भव बुद्धि प्राप्त हुई है उसको यज्ञ अर्थात् परमात्मतत्त्व का ज्ञान प्राप्त होता है । जब उस पद में दृढ़ अभ्यास होता है तब परमानन्द निर्वाण पद को प्राप्त होता है और जो जगत् के अभाव के निमित्त यत्न करता है वह प्राकृत है, हे लीले ! बोध का साधन अभ्यास है,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 189
Page 189 scan

उत्पत्ति प्रकरण । १६१

नाओं को त्यागके और अङ्गों को सङ्कोचकर ऐसी समाधि में स्थित भईं मानों रत्न के थम्भ से पुतलियाँ उत्कीर्ण किये स्थित हैं। अन्तःपुर भी उनके प्रकाश से प्रकाशमान हुआ और वे ऐसी शोभा देती थीं मानों कागज के ऊपर मूर्तियाँ लिखी हैं। इस प्रकार सब दृश्य कल्पना को त्याग के वे निर्विकल्प समाधि में स्थित हुईं । जैसे कल्पवृक्ष की लता दूसरी ऋतु

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 190
Page 190 scan

१६२ योगवाशिष्ट।

कहीं हस्ति, पशु पक्षी और दैत्य-डाकिनी विचरते और योगनियाँ लीला करती थीं । कहीं अन्धे गंगे रहते थे, कहीं गीध पक्षी; सिंह और घोड़े के मुखवाले गण विचरते और कहीं वरुण, कुबेर, इन्द्र, यमादिक लोकपाल बैठे थे । कहीं बड़े पर्वत सुमेरु, मंदराचल आदि स्थित कहीं अनेक योजन पर्यन्त वृक्ष ही चले जाते; कहीं अनेक योजन पर्यन्त अविनाशी प्रकाश; कहीं

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 191
Page 191 scan

उत्पत्ति प्रकरण । १८३

कर से प्रकाशता है । इसका विस्तार इस प्रकार है कि एक लाख योजन जम्बूद्वीप है और उसके परे दुगुना खारा समुद्र है । जैसे हाथ का कङ्कण होता है वैसे ही उस जल में वह द्वीप आवरण किया है । उससे और दुगुना शाकद्वीप है और उससे दुगुने क्षीरसमुद्र से वेष्टित है । उसके आगे उससे दुगुनी पृथ्वी है जिसका नाम कुशद्वीप है और उससे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 192
Page 192 scan
१६४योगवाशिष्ठ ।

कि मुझे और देवी को मेरे बान्धव देखें । तब लीला के सत्यसंकल्प से उसके बान्धवों ने उनको देखकर कहा कि यह वनदेवी गौरी और लक्ष्मी आई हैं इनको नमस्कार करना चाहिए । वशिष्ठ के बड़े पुत्र ज्येष्ठशर्मा ने फूलों से दोनों के चरण पूजे और कहा, हे देवि ! तुम्हारी जय हो । यहाँ मेरे पिता और माता थे, अब वह दोनों काल के वश स्वर्ग को गये हैं

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 193
Page 193 scan

उत्पत्ति प्रकरण । १६५

भ्रम के नष्ट होने पर पृथ्वी आदि भूत आकाशरूप भासते हैं । जैसे स्वप्न के नगर स्वप्नकाल में अर्थाकार भासते हैं और अग्नि जलाती है पर जागने से सब शून्य हो जाती है वैसे ही अज्ञान के निवृत्त होने से यह जगत् आकाशरूप हो जाता है । जैसे मूर्च्छा में नाना प्रकार के नगर; परलोक जगत्; आकाश में तरुवरे और मुक्तमाला और नौका पर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 194
Page 194 scan
१६६योगवाशिष्ठ ।

देवी बोली, हे लीले ! तब तेरा द्वैतभ्रम नष्ट न हुआ था और अभ्यास करके अद्वैत को न प्राप्त हुई थी । जैसे धूप में छाया का सुख नहीं अनुभव होता वैसे ही तुझको अद्वैत का अनुभव न था । हे लीले ! जैसे ऋतु का फल मधुर होता है । जैसे ज्येष्ठ आषाढ़ विदित हो और वर्षा नहीं आई वैसे ही तू थी—अर्थात् संसारमार्ग को लांघी थी पर अद्वैत तत्त्व को न

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 195
Page 195 scan

उत्पत्ति प्रकरण । १६७

चलती है। जहाँ तेरी इच्छा हो वहाँ में तुझको ले जाऊँ। जैसे सुगन्ध को वायु ले जाता है वैसे ही मैं तुझको ले जाऊँगी। हे लीले! जिस संसारमण्डल को तू समीप कहती है सो वह चिदाकाश की अपेक्षा से समीप भासता है और सृष्टि की अपेक्षा से अनन्त कोटि योजनों का भेद है। इनका वपु आकाशरूप है। ऐसी अनन्त सृष्टि पड़ी फुरती है। समुद्र और मन्दराचल पर्वत आदिक

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 196
Page 196 scan

१८८ | योगवाशिष्ठ ।

रही। फिर मैं बैल हुई; मुझको किसी दुष्ट ने खेती के हल में जोड़ा और उससे मैंने दुःख पाया। फिर मैं भ्रमरी भई और कमलों पर जाकर सुगन्ध लेती थी। फिर मृगी होकर चिर पर्यन्त वन में विचरी। फिर एक देश का राजा भई और सौ वर्ष पर्यन्त वहाँ सुख भोगे और फिर कछुये का जन्म लेकर, राजहंस का जन्म लिया। इसी प्रकार मैंने अनेक जन्मों को धारण

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 197
Page 197 scan

उत्पत्ति प्रकरण । १६६

कहाँ ? एक ही स्थान में रहकर एक सृष्टि से अन्य सृष्टि को देखा । इनको ब्रह्माण्ड के लंघ जाने में कुछ यत्न नहीं, क्योंकि उनका शरीर अन्तवाहक रूप है । हे रामजी ! जैसे मन से जहाँ लंघना चाहे वहाँ लंघ जाता है वैसे ही प्रत्यक्ष लंधी है । वह सत्यसंकल्परूप है और वस्तु से कहे तो कुछ नहीं । हे रामजी ! जैसे स्वप्न की सृष्टि नाना

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 198
Page 198 scan
२००योगवाशिष्ठ ।

कहा कि हे देवि ! तुम्हारी कृपा मे अब मुझको पूर्व की स्मृति हुई जो कुछ इस देश में मैंने किया था सो प्रकट भासता है कि यहाँ एक ब्राह्मणी थी, उसका शरीर वृद्ध था और नाड़ियाँ देखती थीं और भर्त्ता को बहुत प्यारी और पुत्रों की माता थी वह में ही हूँ। हे देवि ! मैं यहाँ देवताओं और ब्राह्मणों की पूजा करती थी, यहाँ दूध रखती, यहाँ अन्नादिकों के बासन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 199
Page 199 scan

उत्पत्ति प्रकरण । २०१

पास ही भासती है । अब व्यवहार दृष्टि से वह कोटि योजन पर्यन्त है इससे चलो जहाँ मेरा भर्त्ता राजा विदूरथ है वह स्थान दूर है तो भी निश्चय से समीप है । इतना कह वशिष्ठजी बोले, हे रामजी ! इस प्रकार कहकर वे दोनों, जैसे खड्ग की धारा श्याम होती है, जैसे विष्णुजी का अङ्ग श्याम है, जैसे काजर श्याम होता और जैसे भ्रमरे की पीठ श्याम होती

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 200
Page 200 scan
२०२योगवाशिष्ठ ।

का आदि अन्त कोई नहीं होता वैसे ही परम आकाश है; वह नित्य, शुद्ध और अनन्तरूप है और अपने आपमें स्थित है । उसका अन्त लेने को यदि सदाशिव मनरूपी वेग से और विष्णुजी गरुड़ पर आरूढ़ होके कल्प पर्यन्त धावें तो भी उसका अन्त न पावें और पवन अन्त लिया चाहे तो वह भी न पावे । वह तो आदि, मध्य और अन्त कल्पना से रहित बोधमात्र है ।

इति श्रीयोगवाशिष्ठे उत्पत्तिप्रकरणे पुनराकाशवर्णनन्नाम त्रयो-
विंशतितमस्सर्गः ॥ २३ ॥

वशिष्ठजी बोले, हे रामजी ! जब वे पृथ्वी, अप, तेज आदिक आवरणों को लाँघ गईं तब परम आकाश उनको भासित हुआ । उसमें उनको धूलि की कणिका और सूर्य के त्रसरेणु के समान ब्रह्माण्ड भासे । वह महा-शून्य को धारनेवाला परम आकाश है और चिदणु जिसमें सृष्टि फुरती है वह ऐसा महासमुद्र है कि कोई उसमें अधः को जाता है और कोई ऊर्ध्व को जाता है कोई तिर्यक् गति को पाता है । हे रामजी ! चित् संवित् में जैसा जैसा स्पन्द फुरता है वैसा ही वैसा आकार हो भासता है; वास्तव में कोई अधः है, न कोई ऊर्ध्व है, न कोई आता है और न कोई जाता है केवल आत्मसत्ता अपने आप में ज्यों की त्यों स्थित है । फुरने से जगत् भासता है और उत्पन्न होकर फिर नष्ट होता है । जैसे बालक का संकल्प उपज के नष्ट हो जाता है वैसा ही चैतन्य संवित् में जगत् फुरके नष्ट हो जाता है । रामजी ने पूछा, हे भगवन् ! अधः और ऊर्ध्व क्या होते हैं; तिर्यक् क्यों भासते हैं और यहाँ क्या स्थित है सो मुझसे कहो ? वशिष्ठजी बोले, हे रामजी ! परमाकाश-सत्ता आवरण से रहित शुद्ध बोधरूप है । उसमें जगत् ऐसे भासता है जैसे आकाश में भ्रान्ति से तरुवरे भासते हैं, उसमें अधः और ऊर्ध्व कल्पनामात्र है । जैसे हलों के बेंट के चौगिर्द चीटियाँ फिरती हैं और उनको मन में अधः ऊर्ध्व भासता है सो उनके मन में अधः ऊर्ध्व की कल्पना हुई है । हे रामजी ! यह जगत् आत्मा का आभासरूप है । जैसे मन्दराचल पर्वत के ऊपर हस्तियों के समूह विचरते हैं वैसे ही आत्मा में अनेक जगत्

Page 201
Page 201 scan

२०४ | योगवाशिष्ठ ।

चलीं और अन्तवाहक शरीर से आकाशमार्ग को उड़ीं। जाते जाते ब्रह्माण्ड की बाट को लाँघ गईं तब विदूरथ के सङ्कल्प में जगत् को देखा। जैसे तालाब में सेवार होती है वैसे ही उन्होंने जगत् को देखा। सप्तद्वीप, नवखण्ड, सुमेरुपर्वत, द्वीपादिक सब रचना देखी और उसमें जम्बूद्वीप और भरतखण्ड और उसमें विदूरथ राजा का मण्डपस्थान देखती भईं। वहीं उन्होंने राजा सिद्ध को भी देखा कि राजा विदूरथ की पृथ्वी की कुछ हद उसके भाइयों ने दबाई थी और उसके लिये सेना भेजी। राजा विदूरथ ने सुन के सेना भेजी और दोनों सेना मिलके युद्ध करने लगीं। फिर उन्होंने देखा कि त्रिलोकी युद्ध का कौतुक देखने को आई है; देवता विमानों पर आरूढ़ और सिद्ध, चारण, गन्धर्व और विद्याधर शस्त्रों को छोड़ देखने को स्थित भये हैं। विद्याधरी और अपसरा भी आई हैं कि जो शूरमा युद्ध में प्राणों को त्यागेंगे हम उनको स्वर्ग में ले जावेंगी। रक्त और मांस भोजन करने को भूत, राक्षस, पिशाच, योगिनियाँ भी आन स्थित भई हैं। हे रामजी! शूर पुरुष तो स्वर्ग के भूषण हैं और अक्षयस्वर्ग को भोगेंगे और जिनका मरना धर्मपक्ष से संग्राम में होगा वह भी स्वर्ग को जावेंगे। इतना सुन रामजी ने पूछा, हे भगवन्! शूरमा किसको कहते हैं और जो युद्ध करके स्वर्ग को नहीं प्राप्त होते वे कौन हैं? वशिष्ठजी बोले, हे रामजी! जो शास्त्रयुक्ति से युद्ध नहीं करते और अनर्थरूपी अर्थ के निमित्त युद्ध करते हैं सो नरक को प्राप्त होते हैं और जो धर्म, गौ, ब्राह्मण, मित्र, शरणागत और प्रजा के पालन के निमित्त युद्ध करते हैं वे स्वर्ग के भूषण हैं। वे ही शूरमा कहाते हैं और मरके स्वर्ग में जाते हैं और स्वर्ग में उनका यश बहुत होता है। जो पुरुष धर्म के अर्थ युद्ध करते हैं वे अवश्य स्वर्गलोक को प्राप्त होते हैं और जो अधर्म से युद्ध करते हैं वे मृतक हो नरक को प्राप्त होते हैं। हे रामजी! जो पुरुष कहते हैं कि संग्राम में मरे सब स्वर्ग को प्राप्त होते हैं वे मूर्ख हैं। स्वर्ग को वही जाते हैं जिनका मरना धर्म के अर्थ हुआ है जो किसी के भोग के अर्थ युद्ध करते हैं सो नरक को ही प्राप्त होते हैं।

इति श्री यो० लीलो० गगननगरयुद्धवर्णनन्नाम पञ्चविंशतितमस्सर्गः ॥२५॥

Page 202
Page 202 scan

उत्पत्ति प्रकरण । २०५

वशिष्ठजी बोले, हे रामजी ! दोनों देवियों ने रणसंग्राम में क्या देखा कि एक महाशून्य वन है उसमें जैसे दो बड़े समुद्र उछलकर परस्पर मिलने लगें वैसे ही दोनों सेना जुड़ी हैं । तब उन्होंने क्या देखा कि सब योद्धा आन स्थित हुए हैं और मच्छव्यूह और गरुड़व्यूह और चक्रव्यूह भिन्न-भिन्न भाग करके दोनों सेना के योद्धा एक-एक होकर युद्ध करने लगे हैं । प्रथम परस्पर देख एक ने कहा कि यह बाण चलाव और दूसरे ने कहा कि नहीं तू चला, उसने कहा नहीं तू ही प्रथम चला । निदान सब स्थिर हो रहे, मानो चित्र लिखे छोड़े हैं । इसके अनन्तर दोनों सेना के और योद्धा आये मानों प्रलयकाल के मेघ उछले हैं उनके आने से एक-एक योद्धा की मर्यादा दूर हो गई तब इकट्ठे युद्ध करने लगे और बड़े शस्त्रों के प्रवाह के प्रहार करने लगे । कहीं खड्गों के प्रहार चलते थे और कहीं कुल्हाड़े, त्रिशूल, भाले, बरछियाँ, कटारी, छुरी, चक्र, गदादिक शस्त्र बड़े शब्द करके चलने लगे । जैसे मेघ वर्षाकाल में वर्षा करते हैं वैसे ही शस्त्रों की वर्षा होने लगी । हे रामजी ! प्रलयकाल के जितने उपद्रव थे सो सब इकट्ठे हुए । योद्धा युद्ध की ओर आये और कायर भाग गये । निदान ऐसा संग्राम हुआ कि अनेकों योद्धाओं के शिर काटे गये और उनके हस्ती घोड़े मृत्यु को प्राप्त हुए । जैसे कमल के फूल काटे जाते हैं वैसे ही उनके शीश काटे जाते थे । तब दोनों सेनाओं के राजा चिन्ता करने लगे कि क्या होगा । हे रामजी ! इस युद्ध में रुधिर की नदियाँ चलीं, उनमें प्राणी बहते जाते थे और बड़े शब्द करते थे जिनके आगे मेघों के शब्द भी तुच्छ भासते थे । हे रामजी ! दोनों देवियाँ संकल्प के विमान कल्प के आकाश में स्थित हुईं तो क्या देखा कि ऐसा युद्ध हुआ है जैसे महाप्रलय में समुद्र एक रूप हो जाते हैं और बिजली की नाईं शस्त्रों का चमत्कार होता था । जो शूरवीर हैं उनके रक्त की जो बूँदियाँ पृथ्वी पर पड़ती हैं उन बूँदों में जितने मृत्तिका के कणके लगे होते हैं उतने ही वर्ष वे स्वर्ग को भोगेंगे । जो शूरमा युद्ध में मृतक होते थे उनको विद्याधारियाँ स्वर्ग को ले जाती थी और देवगण स्तुति करते थे कि ये शूरमा स्वर्ग को प्राप्त हुए हैं और अक्षय अर्थात्