Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

वैराग्य शतक

Vairagya Shatak

by भर्तृहरि (टीकाकार: हरिदास वैद्य)

Source: 1925 Haridas Vaidya edition · Haridas And Co., Kolkata / Digital Library of India · 1925 (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished648 pages

About this granth

Vairagya Shataka (वैराग्यशतक), the "hundred verses on dispassion", is one of the three shatakas of Bhartrihari, alongside those on worldly conduct (Niti) and love (Shringara). Its verses dwell on the emptiness of craving and wealth, the passage of time and the certainty of death, and the peace found in renunciation and devotion to Shiva.

This is the Hindi translation by Babu Haridas Vaidya, published by Haridas and Co., Calcutta; the scanned copy is the third printing of May 1925. In his preface the translator recalls that his firm had published a translation of the Nitishataka in 1915, and that when no other scholar delivered a Vairagya Shataka he undertook it himself.

At some 648 pages the volume is far longer than the hundred verses alone, reflecting extended explanation alongside the translation. The copy reached the archive through the Digital Library of India.

Pages 57–76 of 648
Page 57
Page 57 scan

वैराग्यगुरुक

एशिया की प्यारी देव्या उसी अमरकलश सेकर महादेव्या
अनुहरि के सामने खड़ी है । वह उस कलशको महादेव्या को
देवा कहती है ।

Page 58
Page 58 scan

( ३३ )

“मैं सदा उसके साथ आनन्द उपभोग करूँगा।” यह सोचता हुआ वह अपनी आशाना—वेश्याके मकान पर जा पहुँचा। उस समय वह वेश्या एक तकिये के सहारे बैठी हुई थी। उसके चन्द्र यार उसकी सेवामें बैठे थे। दारोगा साहबको वेश्याने आदर से साधने बिठाया और आनेका कारण पूछा।

दारोगाने कहा—“प्रिये ! आज मुझे एक बहुत फल मिला है। इसको खानेवाला कभी बूढ़ा नहीं होता और मृत्यु उसका बाल भी बाँका नहीं कर सकती। मैं चाहता हूँ, इस फल को तुम खाओ। तुम्हारे सदा-सर्वदा आज जैसी नव-युवती बनी रहनेसे मेरी जिन्दगी सुख से कटेगी।”

वेश्याने कहा,—“अच्छा प्यारे ! आपकी आज्ञाको मैं टाल नहीं सकती। मैं स्नान करके इस फल को खा लूँगी।”

वेश्याकी यह बात सुनते ही दारोगा ने वह अमर फल उसे दे दिया और आप अपने डेरे को चला आया। उसके जाते ही वेश्या सोचने लगी—“मुझे सारी उम्र पाप कमाते बीती। न जाने इतने पापोंका ही मुझे क्या-क्या दण्ड भोगना होगा ? यदि मैं इस फल को खाऊँगी, तो अमृतकाल तक इसी तरह पापोंकी गठरियाँ बटोरती रहूँगी ; अतः मुझे यह फल खाना हरगिज़ मुनासिब नहीं। इसे तो मेरे प्यारे महाराज भर्तृहरि खायँ तो अच्छा। उनके अजर अमर रहने से मेरी आत्माको सन्तोष होगा। ऐसे राजाके राज्यमें प्रजा सदा सुखी रहेगी। हमारे महाराज आदर्श राजा हैं। ऐसे राजा बहुत कम हैं।”

३

Page 59
Page 59 scan

( ३४ )

यह सोचकर, वह कपड़े-लत्तोंसे टिचन हो, फल लेकर राज-सभाकी ओर चली। सभामें पड़ चुके ही चोपदार ने महाराज को झबर दी, कि एक बाईजी साहिबा तशरोफ लाई है। महा-राजने वेश्या को सामने बुलाया और उसके आनेका सबब पूछा।

• वेश्याने कहा—“महाराज! आज मुझे एक अपूर्व फल मिला है। यह फल अजीब तासीर रखता है। इसके खानेवाला सदा अमर रहता है। मैं इस फल को खाऊँगी, तो सदा पाप कमाऊँगी; इसलिये यह फल आप ही के खाने योग्य है। आप अजर अमर रहेंगे, तो पृथ्वी सुखी रहेगी।”

वेश्याके हाथमें उस फल को देख तथा उसकी बातें सुनकर महाराजके चेहरे का रंग उड़ गया। वह आश्चर्य्य चकित हो गये। ऊपर का साँस ऊपर और नीचे का साँस नीचे रह गया। वह किंकर्तव्यविमूढ़ हो सोचमें पड़ गये। शेषमें; होश-हवाश ठिकाने आने पर, उन्होंने वह फल वेश्या के हाथसे ले लिया और धोकर खा गये।

परमात्माकी इच्छासे ही, वह फल मूमघामकर फिर राजाके पास पहुँचा। राजाने अनुसन्धान द्वारा सारा भेद जान लिया। उन्हें पिङ्गला के छल-छिद्र-युक्त कपट व्यवहार पर बड़ी घृणा उत्पन्न हो गई। उन्हें अपनी सबसे अधिक प्यारी रानीके दुर्व्यवहार और विश्वासघात से बड़ा दुःख हुआ। उनके दिल पर सङ्गत चोट लगी। मालूम हो गया, कि स्त्रियों की

Page 60
Page 60 scan

ॐ नमः शिवाय ॥ १ ॥

महाभारतकालीन अर्जुन को संसार से विरक्ति हो गई है ;
धर्म राजशाही अनशीलन प्रभृति को दुःखदायक परिस्थिति कर कर
ही आ रहे हैं ।

Page 61
Page 61 scan

This is a high-contrast, black-and-white photograph. On the left side, two fingers are visible, holding the edge of a white page. The page itself is mostly blank, with a few small, dark specks scattered across it. At the bottom of the image, there is a dark, horizontal strip that appears to be the edge of the page or a shadow. The overall image has a grainy, high-contrast quality.

Page 62
Page 62 scan

( ३५ )

प्रतिमें सार नहीं; स्त्री-जातिकी मुहब्बत का कोई ठिकाना नहीं। उन्हें संसार से विरक्ति हो गई। उन्हें संसार और विषय-भोगोंसे एकदम नफरत हो गई। उन्होंने समझ लिया, संसारमें कोई किसीका नहीं है। यह मिथ्या जाल है। इसमें फँस कर लोग अपना दुष्प्राप्य जीवन बुथा खोते हैं। उन्होंने अपने तर्हें धिकारते हुए कहा—

“यां चिन्तयामि सततं मयि सा विरका ।
साप्यन्यमिच्छति जनं सज्जोऽन्यसक्तः ॥
अस्मत्कृते च परिनुष्यति काचिदन्या ।
धिकं तां च तं च मदनं च इमां च मां च ॥”

मैं जिसको सदा चाहता हूँ, वह ( मेरी रानी पिंगला ) मुझे नहीं चाहती; वह दूसरे पुरुषको चाहती है ! वह पुरुष ( दागोगा ) रानो को नहीं चाहता; वह दूसरी ही स्त्री पर मरता है ! वह स्त्री जिसे रानीका यार दागोगा चाहता है, वह मुझे चाहती है ! इसलिए रानीको धिकार है ! उस दागोगाको धिकार है ! उस वेश्या को धिकार है ! मुझको धिकार है और उस कामदेव को धिकार है, जो ये सब काण्ड करता है ।

इस घटना से संसार महाराज के लिये बिल्कुल ही बुरा मालूम होने लगा। अपने प्रधान मंत्री को सामने बुला, राजका सारा काम उसे सम्हटा, अपनी राजसी पेशा क उतार कर उसे दे दी और

Page 63
Page 63 scan

( ३६ )

‘भोगे रोगभयं कुले च्युतिभयं चित्ते तृपालाद्भयम् ।
मौने दैन्यभयं बले रिपुभयं रूपे जराया भयम् ॥
शास्त्रे वादभयं गुणो खलभयं काये कृत्तान्ताद् भयम् ।
सर्वं वस्तु भयान्वितं भुवि तृष्णां वैराग्यमेवाभयम् ॥

“अहो वा हारे वा बलवति रिपौ वा सुहृदि वा ।
मयां वा लोटे वा कुसुमशयने वा दषदि वा ।।
तृणे वा झैणे वा मम समदृशो यांतु दिवसाः ।
कचित्गुण्यारये शिवशिवशिवेति प्रलपतः ॥”

“विषयो के भोगने में रोगों का भय है, कुल में दोष होनेका भय है, धनमें राजका भय है, नृप रहनेमें दीनताका भय है, बलमें शत्रुओंका भय है, सौन्दर्यमें बुढ़ापे का भय है, गुणों में दुष्टोंका भय है, शरीरमें मोतका भय है, संसारकी सभी चीजों में मनुष्यको भय है, केवल “वैराग्य” में किसी प्रकार का भय नहीं है ।

“हे परमात्मन् ! मेरे शेष दिन किसी पवित्र वनमें शिव-शिव रहते बितें’ ; सर्प और पुष्पहार, बलवान् शत्रु और मित्र, कोमल पुष्प-शय्या और पत्थरकी शिला, मणि और पत्थर, तिनका और सुन्दरी स्त्रियोंके समूहमें मेरी दृष्टि एकसी हो जाय—यही मेरी इच्छा है ।”

यह कहते हुए आपने सारा राज-पाट धन-दौलत प्रभृति एक क्षणमें त्याग कर वनका रास्ता लिया । चलते समय

Page 64
Page 64 scan

( ३७ )

उन्होंने मन्त्रीसे और भी कहा,—“मैंने अपने धर्मात्मा और सत्यवादी सहोदर भाई विक्रमके साथ बड़ा अन्याय किया ! उस समय मेरी अकृ पर पर्दा पड़ा हुआ था। सुखे उचित-अनुचितका ज़रा भी ज्ञान नहीं था। उस कुलटाने मुझ पर जादू सा कर दिया था। मैं अब संसारके लोगोंको सलाह देता हूँ कि, वे अगर सुखसे जीवन बिताना चाहें, तो लियोंका विश्वास न करें और जो परमपदके अभिलाषी हों, वे तो उनका नाम भी न लें। मन्त्रीवर ! आप विक्रमका पता लगाना। यदि वह मिल जाय, तो उसे राजगद्दी पर बिठा देना।”

यदि महाराज भर्तृहरि चाहते, तो रानी पिङ्गलाको जीती ही ज़मीनमें गड़वा देते, उस दारोगाको तोपके मुँहसे बँधवा कर उड़वा देते तथा और शादी कर लेते ; पर आपको तो निर्मल ज्ञान हो गया था, आप संसारकी असलियतको-समझ गये थे, इसीसे आपको संसारसे घृणा हो गई। आपने उप-भोग, वस्त्र, चन्दन, वनित, रत्न और राज-पाट सबको तृणके समान समझ कर एक क्षणमें त्याग दिया। ऐसा सब किसी से नहीं हो सकता। ऐसा उनसे ही होता है, जिन पर जगदीशकी दया होती है या पूर्व संचित पुण्योंका उदय होता है। मनुष्यसे फूटे-टूटे हाँडी बतैन और गुदड़े ही नहीं छोड़े जाते, कोरी इच्छाओंका भी त्याग नहीं होता, तब राजपाट और धन-दौलतका छोड़ना तो बड़ी बात है।

Page 65
Page 65 scan

( ३८ )

महाराजा भर्तृहरि भूपालोंमें आदर्श भूपाल हो गये हैं। उन्होंने जो किया है वह शायद ही कोई भूपाल उनके बाद कर सका हो । जब तक सूर्य्य चन्द्रमा रहेगे, जब तक यह दुनिया रहेगी, तब तक महाराजका प्रातःस्मरणीय पुण्यश्लोक नाम लोगोंकी ज़बान पर रहेगा ।

हमने महाराजा भर्तृहरि और महाराजा विक्रमादित्यके सम्बन्धमें जो कुछ लिखा है, वह एक थियेट्रिकल कम्पनीके तमाशे और एक पुरानी पुस्तकके आधार पर लिखा है, जो हमने, कोई २५ साल पहले, एक पलटनकी लाइब्रेरीमें अज़ारेज़ो और हिन्दीमें देखी थी। इमें जो याद था वही लिखा है। इस समय न तो हमारे पास वह पुस्तक ही है और न हमें उसका नाम ही याद है।

Page 66
Page 66 scan

A high-contrast, black and white photograph. On the right side, a person's hand is visible, holding a thin,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 67
Page 67 scan

भारतभूमि

शैप के मुख में मेंडक है, मौन में

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 68
Page 68 scan

॥ श्रीः ॥

भर्तृ हरिकृत

वैराग्य शतक

दिकालाद्यनवच्छिन्नाजन्तचिन्मात्रमूर्तये ।

स्वातुभूयैकमानाय नमः

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 69
Page 69 scan

( २ )

और चौदहों भुवनोंमें व्याप रहा है, जो पहले भी था, अब भी है और आगे आनेवाले समयमें भी रहेगा, इसलिये वह अनन्त है, उसका विनाश नहीं है, वह चैतन्य स्वरूप है, वह केवल अपने ही अनुभवसे जाना जा सकता है, वह परम शान्त

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 70
Page 70 scan

( ३ )

दूसरे प्रकारके लोग जो धनी हैं, वे अपने धनके गर्वसे भुले हुए हैं। उन्हें धन-भदके कारण कुछ सूझता ही नहीं, उन्हें किसीसे बातें करना या किसीको सुनना ही पसन्द नहीं ; अतः उनसे भी कुछ लाभ नहीं। अब रहे तीसरे प्रकारके

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 71
Page 71 scan

( ४ )

की आज्ञा करना भूल है। अब रहे धन-गन्वों ; धनसे मतवालों की तो बात ही न पूछिये। प्रथम तो उन तक पहुँचना ही कठिन काम है। यदि पहुँच भी गये, तो उन्हें अवकाश ही नहीं मिलता। सैकड़ों बार उनकी देहलकी धूल चाटने पर कदा-चित् ही कभी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 72
Page 72 scan

( ५ )

कुरडलिया ।

परिडत मत्सरता भरे, भूष भरे अभिमान ।
और जीव या जगतके, मूरख महाअजान ॥
मूरख महा अजान, देखके संकट सहिये ।
द्वन्द्व प्रबन्ध कवित्त, कान्यरस कासों

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 73
Page 73 scan

( ६ )

तक भोगे गये हैं, वे भी विषय-सुख चाहनेवालेको, अन्त समयमें, दुःखोंके ही कारण होते हैं ॥३॥

खुलासा ।

इस जीवनमें सुखका लेश भी नहीं है। जिनके पास अक्षय लक्ष्मी, धन-दौलत, गाड़ी-घोड़े, मोटर,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 74
Page 74 scan

( ० )

यह सेठ कैसा सुखी है ! इसे किस बातका अभाव है ? लक्ष्मी इसकी दासी हो रही है ।” गुस्से कहा—“जरा सन्न करो । हम पता लगाकर कुछ कह सकेंगे ।” महात्माने जब भोजन कर लिया, तब सेठसे कहा—“सेठजी ! परमात्माने आपको सभी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 75
Page 75 scan

( ८ )

रोते हैं? आप धनी हैं, आपके सैकड़ों विवाह हो सकते हैं। मेरे मरते ही आपकी दूसरी शादी फौर्न हो जायगी। दुःख मुझे है कि, मैंने जगत्में आकर कुछ भी सुख न देखा।” सेठ ने कहा—“अगर तुम मर गयीं, तो मैं हरगिज़ दूसरी शादी न

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 76
Page 76 scan

( ६ )

संसारी लोग धनवानोंको सुखी समझते हैं, पर धन अनर्थों का मूल है। धन बड़े-बड़े अनर्थोंसे जमा होता है और जमा होनेपर भी दुःखोंका ही कारण होता है। इसके कमामें कष्ट और इसके रखनेमें कष्ट। मतलब यह कि, इसमें सब तरह दुःख-ही-दुःख हैं।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in