वैराग्य शतक
Vairagya Shatak
by भर्तृहरि (टीकाकार: हरिदास वैद्य)
Source: 1925 Haridas Vaidya edition · Haridas And Co., Kolkata / Digital Library of India · 1925 (origin)
About this granth
Vairagya Shataka (वैराग्यशतक), the "hundred verses on dispassion", is one of the three shatakas of Bhartrihari, alongside those on worldly conduct (Niti) and love (Shringara). Its verses dwell on the emptiness of craving and wealth, the passage of time and the certainty of death, and the peace found in renunciation and devotion to Shiva.
This is the Hindi translation by Babu Haridas Vaidya, published by Haridas and Co., Calcutta; the scanned copy is the third printing of May 1925. In his preface the translator recalls that his firm had published a translation of the Nitishataka in 1915, and that when no other scholar delivered a Vairagya Shataka he undertook it himself.
At some 648 pages the volume is far longer than the hundred verses alone, reflecting extended explanation alongside the translation. The copy reached the archive through the Digital Library of India.
( ११८ )
कहने वाला कहता है कि इस जीवनके लिए, जो नितान्त क्षणभंगुर है, जिसकी स्थिरता कुछ भी नहीं है, मैंने कोई उपाय—कोई उद्यम उठा न रक्खा। और तो और ; इस शुद्ध जीवनके लिए, अपनी तारीफ आप करनेका महापातक भी मैंने किया ; और वह भी ऐसे लोगोंके सामने, जो धनके मद से मतवाले हो रहे थे और जो किसी की ओर आँख उठाकर भी न देखते थे। हाय ! ये सब अकर्म करने पर भी मेरा मनोरथ सिद्ध न हुआ !
संसारमें अपने गुणोंका आप बखान करना—बड़ा भारी पाप समझा जाता है। आत्मश्लाघा या आत्मप्रशंसा वास्तवमें बहुत ही बुरी है। जिसने आत्मश्लाघा की, उसने कौनसा पाप नहीं किया ? इसीसे कोई भी बुद्धिमान ऐसा नहीं करता ; परन्तु ऊहरत इस पापको भी करा लेती है। जब किसी तरह कोई काम नहीं होता, कोई और तारीफ करनेवाला नहीं मिलता ; तब मनुष्य, क्षणस्थायी जीवनके लिए, इस निन्द्य-कर्मको भी करता है।
जीवन क्षणभंगुर है।
यह प्राण उसी तरह चञ्चल हैं, जिस तरह कमलके पत्ते पर पानीकी बूँद। यह जीवन बादलकी छाया, बिजलीकी चमक और पानीके बूबूलेकी तरह है। जीवनकी चंचलता पर महात्मा कबीर कहते हैं :—
( ११६ )
पानी केरा बुदबुदा, अस मानुसकी जात ।
देखत ही क्षिप्र जायगा, ज्यों तारा परभात ॥
“कविरा” पानी होँजका, देखत गया बिलाय ।
ऐसे जियरा जायगा, दिन दश ढीली लाय ॥
मनुष्य पानीके बुलबुलेकी तरह है । जिस तरह पानीका बुलबुला उठता और क्षण-भरमें नष्ट हो जाता है ; उसी तरह आदमी पैदा होता और क्षण-भरमें ही नष्ट हो जाता है । यह मनुष्य उसी तरह अदृश्य हो जायगा, जिस तरह सवेरेका तारा देखते-देखते गायब हो जाता है ।
कबीरदास कहते हैं, जिस तरह देखते-देखते होँजका पानी, मोरीकी राहसे निकल कर, बिलाय जाता है ; उसी तरह यह जीवात्मा देहसे निकल जायगा ; दस-पाँच दिनको देर समझिये ।
महात्मा शङ्कराचार्य जी ने भी कहा है :—
“नलिनीदलगत जलमतितरलम् ।
तद्रज्जीवनमतिशय चपलम् ॥”
“यह जीवन कमल-पत्र पर पड़े हुए जलकी तरह वञ्छल है ।”
ऐसे वञ्छल जीवनके लिये अज्ञानी मनुष्य नीच-से-नीच कर्म करनेमें संकोच नहीं करता,—यह बड़ी ही लज्जाकी बात
बुदबुदा=बबुला । मानुस=आदमी । परभात=सवेरा । जियरा=जीव ।
( १२० )
है। अगर मनुष्यको हज़ारों-लाखों बरसकी उम्र मिलती अथवा सही काकभुशण्ड होते; तो न जाने मनुष्य क्या-क्या पाप कर्म न करता? बड़े ही नीच हैं, जो इस चन्द्ररोज़ा जिन्दगीके लिए, तरह-तरहके पापोंकी गठरी बाँधकर, अपना लोक-परलोक बिगाड़ते हैं। मनुष्यो! आँखें खोलकर देखो और कान देकर सुनो! मिट्टी और पत्थर अथवा लकड़ी वगैरः की बनी चीज़ोंकी कुछ उम्र है; पर तुम्हारी उम्र कुछ भी नहीं। अतः इस क्षणस्थायी जीवनमें पाप-कर्म न करो।
कुण्डलिया ।
जैसे पंकजपत्र पर, जल चंचल ढरि जात ।
त्यौही चंचल आगहू, तजि जैहं निज गात ।
तजि जैहं निज गात, बात यह नीके जानत ।
तोहु ढँाडि विवेक, नृपनकी सेवा ढानत ।
निज गुन करत बखान, निलजता उधरी ऐसे ।
भूल गयो सतज्ञान, मूढ अज्ञानी जैसे ॥३६॥
पंकज पत्र = कमलका पत्ता । ढरि जात = ढलक जाता है । त्यौही = उसी तरह । तजि जैहं = छोड़ जायेंगे । निज गात = अपना शरीर । नीके = अच्छी तरह । विवेक = विचार । सेवा ढानत = चाकरी करता है । निज गुन करत बखान = अपने गुण ब्याप गाता है । सतज्ञान = असल ज्ञान, सच्चा ज्ञान ।
Blank page
वैराग्य शतक
हे भाई ! कैम कष्ट की बात है !
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १२१ )
36, For the sake of prolonging our life-breath which is as restless as the drops of water lying on a lotus-leaf, what measures were left undone by us even discarding all discrimination between right and wrong ? So much so that we
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १२२ )
एक-से-एक बुद्धिमान मन्त्री, चारण, भाट और विदूषक प्रभृति थे। एक दिन ये सब थे ; पर आज न वह राजा है, न राजनगरी है, न राजसभा है, न वह चतुरङ्गिणी सेना है, न वे गुरुसामन्त
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १२३ )
कोई भी चीज़ सदा न रहेगी। एक दिन अपनी-अपनी बारी आने से सभीका नाश होगा। इसी विषयमें महाकवि दांग कहते हैं—
है ज्वाल आमदा अज्जा, आफ़रीनशके तमाम ।
महर गर्दू है, चिरागे रहगुजारे बाद यैं।।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १२४ )
को ही आस्था होती है। वही भोगों को सुख-रूप समझ कर उनकी तृष्णा करता और अपने तर्ज बन्धन में फँसाता है। ज्ञानी पुरुष इस संसारको मिथ्या और सार-हीन तथा नाश-मान समझता है। वह तो केवल
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १२५ )
जिनसे हमने जन्म लिया था, उन्हें इस दुनियासे गये बहुत दिन हो गये ; जिनके साथ हम बड़े हुए थे, वे भी इस दुनियाको छोड़कर चले गये । अब हमारी दशा भी रेतीले नदी-किनारेके बूँदोंकी सी हो
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( ३२६ )
माली आवत देखिकै, कलियाँ करी पुकार ।
फूली-फूली जुनि लई, कलह हमारी बार ॥
साथी हमरे चलि गये, हम भी चालनहार ।
कागदमें बाकी रही, तारों लागी बार ॥
बारी-बारीसे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १२७ )
हमहूँ जरजर देह ; निकट ही दीसत मरिबो !
जैसे सरिता-तीर-वृक्ष को, तुच्छ उखरिबो ।
अजहूँ नहिँ छाँड़त मोह मन, उमग-उमग उरभो रहत ।
ऐसे अचेतके संग सों, न्याय जगत को दुख सहत । ३८॥
38. Those
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १२८ )
जिस घरमें पहले पुत्र, पौत्र, पुत्र-बधू, पौत्र-बधू, पुत्री, दो-हिते और दोहिती प्रभृति अनेक लोग थे, आज वह सुतासा हो गया है, उसमें आज एक ही आदमी नज़र आता है। जिस घरमें पहले एक
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १२६ )
बनवाये हुए महल सूने पड़े हैं। जो मलमल और खासा
पहनते थे, नागर-पान खाते थे, अकड़-अकड़ कर टेढ़े-टेढ़े
बलते थे, अभिमानके नशेमें चूर हुए जाते थे और बदनेमें इत्र,
फुलेल और सेण्ट प्रभृति लगाकर महलोंमें साते थे, वे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १३० )
तपस्यन्तः सन्तः किमपिनिवसायः सुरनदी
गुणोदारान्दाराजुत परिचयामः सविनयम् ॥
पिबामः शास्त्रौषाडुतविविधकाभ्यामृतरसा-
त्र विघ्नः किं कुर्मः कतिपयनिषेधायुधि जने ॥४०॥
हमारी समझमें नहीं
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १३१ )
एकमात्र परमात्माका भजन करना चाहिये। कबीरदास कहते हैं—
यह तन काँचा कुम्भ है, माँहि किया रहवास ।
“कबिरा” नैन निहारिया, नहीं पलककी आस ॥
“कबिरा” जो दिन आज है, सो दिन नाही
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १३२ )
जग ते रहूँ छत्तीस हवैं, राम-वरन छत्तीन ।
“तुलसी” देखु विचारि हिय, है यह मतो प्रवीन ॥
यह मनुष्य-शरीर मिट्टीके कच्चे घड़ेके जसा है। इसीके अन्दर जीवात्मा रहता है। कबीरदासजी कहते हैं, आँखोंसे देखा है, एक क्षणकी भी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १२३ )
अथवा मर ही जाओ । इस्लिये चेत करो, होश संभालो और आगेकी सफ़रका बन्दोबस्त करो । अगर सँसारके जज़ालमें फ़से हुए, जीवनकी लम्बी आशा रक्खे हुए, शीघ्र ही, आज ही, अभी, इसी क्षणसे अगली यात्राका प्रबन्ध न करोगे ; वहाँ मिलनेके
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १३४ )
हो, उसी तरह दिनेके दृश्योंको भी मिथ्या समझो। वह सुपना सोई हुई-हालतमें दीखता है और यह जागते हुए। देखते हैं, आज एक आदमी राजा है, हज़ारों तरहके भोग भोग रहा है; पर कल ही वह राहका भिखारी बन जाता है। आज किसीके घरमें
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( ३३५ )
थे। उसके दशनोंसे हमारे हृदयमें सुख होता था, इसीसे हम उसे 'दिलाराम' भी कहा करते थे। नाम उसका दिलाराम नहीं—सूर्यकांता था। जब हम घरमें बैठे हुए पूछ देखा करते थे, वह भोली सूरत घुटुअन चलकर हमारे पास आजाती। कभी हमारी दावात उठट
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in