Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

वैराग्य शतक

Vairagya Shatak

by भर्तृहरि (टीकाकार: हरिदास वैद्य)

Source: 1925 Haridas Vaidya edition · Haridas And Co., Kolkata / Digital Library of India · 1925 (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished648 pages

About this granth

Vairagya Shataka (वैराग्यशतक), the "hundred verses on dispassion", is one of the three shatakas of Bhartrihari, alongside those on worldly conduct (Niti) and love (Shringara). Its verses dwell on the emptiness of craving and wealth, the passage of time and the certainty of death, and the peace found in renunciation and devotion to Shiva.

This is the Hindi translation by Babu Haridas Vaidya, published by Haridas and Co., Calcutta; the scanned copy is the third printing of May 1925. In his preface the translator recalls that his firm had published a translation of the Nitishataka in 1915, and that when no other scholar delivered a Vairagya Shataka he undertook it himself.

At some 648 pages the volume is far longer than the hundred verses alone, reflecting extended explanation alongside the translation. The copy reached the archive through the Digital Library of India.

Pages 186–205 of 648
Page 186
Page 186 scan

( ६७ )

of battles. These small and narrow-minded kings are waited upon by needy whose mind are always in suspense whether they will be given something or not. Fie on the mean persons who hope to get a little bounty from

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 187
Page 187 scan

( २८ )

27. We are neither jugglers nor dancers or musicians, nor are our minds well-versed in scheming other people's fall. We are not even women walking low with the burden of their breasts. Then what

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 188
Page 188 scan

( ६६ )

होते-होते वही विद्या विषय-सुख भोगनेका जुरिया हो गई । लोग भाँति-भाँतिकी विद्यायें स्वीकार राजाओं और धनियोंको खुश करते और उनसे धन पाकर स्वयं विषय-सुख भोगते थे । यहाँ तक तो ख़ैर थी ; किन्तु अब राजा लोग ऐसे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 189
Page 189 scan

( १०१ )

स जातः कोऽप्यासीन्यहनरिपुणा मूर्ध्नि धवलं

कपालं यस्योच्चेर्विनिहितमलंकारविधये ।

तृभिः प्राणत्राणप्रवणमतिभिः कैश्चिद्भुना

नमस्त्रिः कः पुंसामयमतुलदर्पञ्चरभः ॥२६॥

प्राचीन कालमें ऐसे पुरुष हुए हैं, जिनकी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 190
Page 190 scan

( १०१ )

सेवन्ते त्वां धनान्या मतिललहतये मामपि श्रोतुकामा

मध्यन्यास्या न चैतत्त्वयि मम सुतरामेष राजन्नातोऽस्मि ॥२०॥

यदि तुम धनके स्वामी हो, तो हम वार्णिके स्वामी हैं। यदि तुम युद्ध करनेमें वीर हो, तो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 191
Page 191 scan

( १०२ )

werable in breaking down the vanity of our adversary in literary discussions. It thou art served by men hankering after wealth, we too are waited upon by people who are desirous of listening to our learned

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 192
Page 192 scan

( १०३ )

उस्ताद जौकने भी ठीक ऐसी ही बात कही है :—

हम जानते थे, इल्म से कुछ जानेंगे ।

जाना तो यह जाना, कि न जाना कुछ भी ।

वाहटेयर नामक पाश्चात्य विद्वान्ने भी ऐसी ही बात

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 193
Page 193 scan

( १०४ )

ज्वर-चर्दत-चर्दत अति ताप ज्यों; उत्तरत, सीतल होत तन ।

ल्योही मनकों मद उत्तरियों, लियों शील-सन्तोष-पन ॥३१॥

31. As long as I knew only very little I was blind with madness like an elephant and my mind was

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 194
Page 194 scan

( १०५ )

अच्छी लगती है—यह बीमारी जवानीमें ही जोर करती है।
किसीने ठीक ही कहा है:—

इरकूका जोश है जब तक, कि जवानीके हैं दिन ।

यह यज्ञ करता है शिद्ध, इन्हीं अय्याममें खास ॥

अब तो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 195
Page 195 scan

( १०६ )

32. The time of our youth, when we were fit for enjoying the company of jewel-bedecked women, has gone. We are tired of hankering after the pleasures of the world for a long time, Now we will pass our days on

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 196
Page 196 scan

( १०७ )

रहे, जिसके पत्थरोंको पवित्र गङ्गाजल पखार-पखारकर पवित्र करता हो। ऐसी हालतमें, संसारमें रहना—धूषा समय खोना है। कम-से-कम उस समय तो बुद्धिमान् एकान्तमें बैठकर, सब तरहकी आशा-तृष्णा छोड़कर, भगवान्के

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 197
Page 197 scan

( १०८ )

में ही सन्तुष्ट रहे, तो तू स्वयं चिन्तामणि-स्वरूप हो जाय । फिर तेरी कौनसी इच्छा पूरी न हो ? ॥३४॥

मन ही सब कामोंका कर्ता है । सभी इन्द्रियां मनके ही अधीन और मनकी ही अनुगामिनी हैं । मन ही बन्धन और मोक्षका कारण है । मनुष्य

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 198
Page 198 scan

( २०६ )

इसी लिये कहता हूँ, कि तु दूसरोंको राजी करनेकी अपेक्षा अपने तर्क ही राजी कर, इससे तुझे निश्चय ही उसकी प्राप्ति होगी, जिसके समान त्रिलोकियोंमें और कोई नहीं है। जिस समय उसकी अनुपम छवि तेरी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 199
Page 199 scan

( ११० )

मतलब यह है कि, मनुष्य अज्ञानतासे भटकता है, अलौक सुख पानेके लिये वृथा नीचांकी षुशामद करता है। जिस सुखके लिये वह इतनी आफूत उठाता है, उस सुखका सच्चा सोता स्वयं उसके दिलमें मौजूद है। किसी पाश्चात्य विद्वान्ने ए. व. कहा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 200
Page 200 scan

( १११ )

भोगे रोगभयं कुलेच्छुतिभयं विते नृपालाङ्गयम्
मौने दैन्यभयं बले रिपुभयं रूपे जरायाः भयम् ।
शास्त्रे वादभयं गुणैः खलभयं काये कृताताङ्गयं
सर्वं वस्तु भयान्वितं भुवि नृणां वैराग्यभेवाभयम् ॥३५॥

विषयेके भोगनेमें रोगोंका डर है, कुलमें दोष होनेका भय है, धनमें राजका भय है, चुप रहनेमें दीनताका भय है, बलमें शत्रुओंका भय है, सौन्दर्यमें बुढ़ापे का भय है, शास्त्रोंमें विपत्तियोंके बाद का भय है, गुणोंमें दुष्टोंका भय है, शरीरमें मौतका भय है ; संसारकी सभी चीजोंमें मनुष्योंके भय है । केवल “वैराग्य”में किसी प्रकारका भय नहीं है ॥३५॥

यदि मनुष्य विषय-सुखोंको भोगता है, तो उसे रोगोंका भय रहता है । यदि चन्द्रन आदि शीतल पदार्थोंका लेपन किया जाता है, तो बाढ़ी हो जाती है । यदि स्त्रीसे मैथुन किया जाता है, तो बल घटता है और बहुत करनेसे क्षय रोग हो जाता है । यदि उच्च कुलमें जन्म होता है, तो सदा उसके पतन या उसमें कोई दोष होनेका डर लगा रहता है, क्योंकि कुलमें किसीके भी दुराचारी होनेसे कुलका नाम बदनाम हो जाता है अथवा प्लोग वगैरःके होनेसे कुलका नाम डूब ही जाता है । इसी तरह अधिक धन होनेसे राजाका डर लगा रहता है, कि कहीं राजा सारा धन न छीन ले । चुप

Page 201
Page 201 scan

( ११२ )

रहनेमें अपतिष्ठा और दीनताका भय रहता है, क्योंकि सुषुप्त रहने वालेको सभी दीन-हीन समझ लेते हैं। संश्राममें शत्रुओं का भय रहता है। यदि सूरत सुन्दर होती है, तो सूरतके बिगड़ जानेका भय रहता है; बुढ़ापेमें रूप-रङ्ग नष्ट हो ही जाता है। शास्त्रोंके जानने वालेको प्रतिपक्षियोंका भय रहता है, क्योंकि प्रतिपक्षी सदा उसे नीचा दिखाना और उसका अपमान करना चाहते हैं। पुण्य या सद्गुणोंमें दुष्टोंका भय रहता है; दुष्ट लोग अच्छे-से-अच्छे कामोंमें दोष निकाल कर, उनका उद्घाटन अर्थ लगाने लगते हैं; वे निन्दा या अपवाद करके गुणीके गुणोंका मूल्य घटानेकी भरपूर चेष्टा किया करते हैं। शरीरको मृत्युका भय रहता है, क्योंकि कायाका नाश अवश्यभूामी है। जो शरीरमें आया है, जिसने यह शरीर रूपी वस्त्र पहना है; उसे अपना शरीर छोड़ना ही होगा—यह चोला बदलना और नया पहनना ही होगा।

इस तरह विचार करनेसे यही सिद्ध होता है, कि मनुष्य को सांसारिक सभी पदार्थोंमें भय-ही-भय है। फिर भय किसमें नहीं है? केवल “वैराग्य या त्याग अथवा संन्यास” ही ऐसा है, जिसमें किसी भी बातका भय नहीं है।

यों तो संसारमें जरा भी सुख नहीं—सर्वत्र भय-ही-भय है; पर दुष्ट और नीचोंका भय सबसे भारी है। दुष्टोंसे तंग होकर ही, महाकवि गालिब आदमियोंको वस्तीमें भी बसना पसन्द नहीं करते और कहते हैं:—

Page 202
Page 202 scan

( ११३ )

रहिए अब ऐसी जगह चलकर, जहाँ कोई न हो ।

हमसखुन कोई न हो, और हमजवों कोई न हो ॥ १ ॥

वे दूरो दीवार सा, इक घर बनाना चाहिए ।

कोई हमसाथा न हो, और पासवों कोई न हो ॥ २ ॥

पड़िए गर बीमार, तो कोई न हो तीमारदार ।

और अगर भर जाइए, तो नोहावों कोई न हो ॥ ३ ॥

संसारमें जरा भी सुख नहीं है, सर्वत्र भय-ही-भय है । एक को एक खानेको दौड़ता है । जिसे देखो वही जला मरता है । यहाँ ईर्षा-द्वेषका बाजार जोरोंसे गर्म रहता है, इस वास्ते ऐसी जगहमें चलकर रहना चाहिये, जहाँ कोई न हो ; हमारी बात कोई न समझे और हम किसीकी न समझे । मकान भी ऐसा ही हो, जिसमें दरवाजे और दीवार न हों ; अर्थात् साफ जड़ल हो । न हमारा कोई साथी हो, न पड़ोसी ; अगर बीमार हो जायँ, तो कोई खबर लेनेवाला और तीमारदारी या सेवा-शुश्रूषा करनेवाला न हो । अगर सौभाग्यसे भर जायँ, तो कोई शोक करनेवाला भी न हो ।

हमसखुन=हम-जैसा कलाम कहने वाला । हमजवों=हमारी भाषा बोलने वाला । दर=द्वार, दरवाजा । दूरो=दूर+ओ=दूरवाजा और । दीवार=भीत । हमसाथा=पड़ोसी । पासवों=साथ रहने वाला । गर=अगर । तीमारदार=सेवा-दृष्टि करनेवाला । नोहावों=शोक करने वाला, रोनेवाला ।

८

Page 203
Page 203 scan

( १२४ )

महात्मा सुन्दर दासने भी कहा है :—

सर्प डसे, सु नहीं कछु तालक ;

बीछु लगे, सु भले करि मानौ ॥

सिंह हु खाय, तु नाहिँ कछु डर ;

जो गज मारत, तौ नहिं हानौ ॥

आगि जरी, जल बूढ़ि मेरा, गिरि

जाइ गिरी ; कछु भै मत आनौ ॥

“सुन्दर” और भले सब ही यह ;

दुर्जन-संग भलो जिन जानौ ॥

सुन्दरदासजी कहते हैं, अगर आपको साँप डसे, बिच्छू काटे और हाथी मारे तो कुछ हज मत समझो। आगमें जलने, जलमें डूबने और पहाड़से गिरनेमें भी कोई हानि न समझो, ये सब भले हैं—इनसे हानि नहीं ; हानि और खतरा है दुष्टकी संगतिमें, इसलिये दुर्जनकी सुहबत मत करो। उसकी संगति अच्छी नहीं ; पर आजकल दुष्टोंकी बहुतायत है ; कदम-कदम पर दुर्जनोंके दर्शन होते हैं। इसलिये संसारसे दुःखित और उदासान

सप डसे=साँप काटे। कछु तालक=कुछ चिन्ता। बीछु=बिच्छू।
लगे=काटे। भलो करि मानौ=अच्छा समझो। सिंह हु=सिंह भी,
और भी। तु=तो। गज=हाथी। हानौ=हानि=नुकसान। आगि=
आग। जरी=जलो। बूढ़ि मेरा=डूब मेरा। गिरि=पड़त। भ=
भय, डर। आना=समझो। जिन=मत।

Page 204
Page 204 scan

( ११५ )

मनुष्यके लिए वनमें जाकर रहनेमें ही शान्ति है। इत-पंक्तियोंके लेखकको भी, जो अनेक बार ऐसा ही चाहते लगता है, इस संसारसे दिल लगाना—इसमें रहना, अच्छा नहीं मालूम होता ; पर, बकौल उस्ताद ज़ौक, कुछ मजबूरी ऐसी आ पड़ती है, कि सरता नहीं। आपने फरमाया है,—

बेहतर तो है यहीं, कि न दुनियासे दिल लगे ।

पर क्या करें, जो काम न बे-दिल्ली चले ॥

संसारसे दिल लगाना अच्छा नहीं ; पर क्या करें, बिना दिल लगाये चलता भी तो नहीं ।

सारांश यह है कि, यदि सख्की सुख-शान्ति चाहते हो ; तो खी-पुत्र, धन-दौलत और ज़मीन-जायदादकी ममता छोड़ कर वैराग्य ले लो ; यानी इन सबको छोड़कर वनमें जा बसो और एक मात्र परमात्मामें मन लगाओ। संसारको त्यागनेके सिवा, सुखकी और राह नहीं। हमने अनेक बार संसार त्यागनेका इरादा किया, पर हमारे अज्ञानी मनने हमें ऐसा करनेसे बारम्बार रोका। हम मनकी बातोंको विचारके कंटि पर तोलते रहे। अब हम इस नतीजे पर पहुँचे हैं कि, मनकी सलाह ठीक नहीं। हमारा गन्दा मन हमें शैतानकी तरह गुमराह कर रहा है। जिस सुखकी खोजमें हमने ५१ वर्ष

बेहतर=भला। न दुनियासे दिल लगे=जगज्जालमें मन न फंसे ; दुनियादारीमें न फंसे। बे-दिल्ली=बिना दिल लगाये ॥

Page 205
Page 205 scan

( १३६ )

योंही गवा दिये, उस सुखका लेश भी हमें न मिला। इस जगत्में, हमें सदा शोक-तापोंसे जलना पड़ा। हमारी सुबुद्धि हमसे कह रही है कि, शौतानके भरमानेमें मत आओ। जो ऊकरी काम करने हैं, उन्हें जल्दी-से-जल्दी निपटा कर, सबको तबाह बनको चले जाओ और मनको शुद्ध करके परमात्मा में लगाओ। दैर न करो; कहीं ऐसा न हो कि, तुम अपने काम ही निपटाते रहो और काल आ पहुँचे; और तुम्हारे मनकी मनमें रह जाय। मनकी राह पर न चलो, बल्कि मनको अपनी राह पर चलाओ। “सच्चा सुख वैराग्यमें ही है” इस महावाक्यको क्षणभर भी न भूलो।

व्यप्य ।

बहुत भोगको संग, तहाँ इन रोगनको डर ।

धनहूँ को डर भूप, अग्नि अरु त्योहीं तस्कर ।

सेवामें भय स्वामि, समरमें शत्रुनको भय ।

कुलहमें भय नारि, देहको काल करत ज्ञय ।

अभिमान डरत अपमान सों, गुन डरपत सुन खल-शबद ।

सब गिरत परत भयसों भरे, अभय एक “वैराग्यपद” ॥ ३५ ॥

35. In the enjoyment of pleasure there is always the fear of disease. Membership in a high family is accompanied by thy fear

भूप=राजा। तस्कर=चोर। स्वामि=मालिक। समर=लड़ाई।

नारि=ब्री, करन ज्ञय=नाश करता है। अभय=निर्भयता।