सुश्रुत संहिता
Sushruta Samhita
by महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त)
Source: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (origin)
About this granth
The Sushruta Samhita (सुश्रुत संहिता) is one of the three great classics of Ayurveda and the foundational text of ancient Indian surgery. Its teaching is presented as given by Divodasa Dhanvantari, king of Kashi, to his pupil Sushruta. It describes surgical instruments, the care of wounds, fractures, procedures such as the repair of the nose, anatomy, toxicology and the diagnosis of disease.
The work is traditionally divided into the Sutra, Nidana, Sharira, Chikitsa and Kalpa sthanas and the Uttara Tantra, which deals with diseases of the eye, ear and nose among others.
This edition gives the Sanskrit text with a Hindi translation by Shri Atridev (Atridev Gupta) and is associated with Motilal Banarsidass. The scanned copy carries an Ayurveda student's inscription dated 1965, so the edition was in print by then. It runs to about 872 pages.
अ० ४५ ]
सूधस्थानम्
१६३
उसी प्रकार रहता है, तो समझना चाहिये कि गांग जल बरस रहा है। यदि रङ्ग बदल जाये, कोथ या गँदलापन दिखाई देवे तो समझना चाहिये कि 'सामुद्र' जल बरस रहा है। यह सामुद्र जल ग्रहण करने योग्य नहीं। सामुद्र जल को भी आदि आश्विन मास में ग्रहण किया जाये, तो यह भी गांग जल की भाँति हो जाता है। गांग जल श्रेष्ठ है, इसको आश्विन मास में जो शुद्ध-स्वच्छ-सफेद-फैले वख्त के एक भाग में गिरा हो उसे अथवा ईट आदि से बने महल की छत पर से या किन्हीं अन्य स्वच्छ पात्रों में इकट्ठा करके स्वर्ण चाँदी या मिट्टी के पात्र में रखना चाहिये। इस पानी का सब समय में उपयोग करना चाहिये, इसके न मिलने पर भूमि का पानी बरतना चाहिये। इस भूमि के पानी में आकाशगुण की अधिकता रहती है। यह पानी सात प्रकार का है। यथा—कौप (कुण्ड का), नादेय (नदी का), सारस (सरोवर का) ताङ्गा (तङ्गा का), प्रास्वण (झरने का), औद्विद (ओगल का), चौण्ध्य (बिना चिने कुण्ड
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१६४
मुश्रतसंहिता
[ अ० ४५ ]
योऽवगाहेत वर्षासु पिबेद्वाऽपि तत्र जलम् ।
स बाह्याभ्यन्तरान् रोगान् प्राप्नुयात् क्षिप्रमेव तु ॥
कीट (विषयुक्त-विच्छू आदि कीड़ों से), सूत्र, मल, अण्डों से, शव के कारण सड़ा एवं दूषित, तिनके एवं पत्तों के समूह के कारण दूषित, मलिन, विषयुक्त, वर्षाश्रु के (आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद) नवीन जल में जो स्नान करता है, या इस पानी को पीता है वह शीघ्र ही बाह्य एवं आभ्यन्तर-जन्य रोगों से आक्रान्त होता है ।
वि० सन्तत्य—प्रथिवी पर आठ मास का कूड़ा करकट एवं गन्दगी आदि मल सञ्चित रहता है और वह सव बरसात के जल में घुल मिल जाता है, फलतः बरसात का जल दूषित-मलिन गन्दा रहता है, बरसात के पश्चात् शरद् ऋतु में प्रथिवी-घुल जाती है—स्वच्छ हो जाती है, फलतः उस काल की वर्षा का जल भी शुद्ध-स्वच्छ रहता है ॥६,१०॥
तत्र यत् पङ्कशैवलहठरुणपद्मपत्रप्रभृतिभिरवच्छन्नं रविशशिकिरणानिलैर्नाभिजुष्टं
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in०. ४५ ]
सूत्रस्थानम्
१६५
पाँच वस्तुयें ऐसी हैं जिनके ऊपर पानी के बर्त्तन रखे जाते हैं, इस प्रकार करने से भूमि आदि का स्पर्श दोष नहीं लगता। यथा—फलक ( सिम्बल आदि का बना तख्ता ), श्वष्टक ( तिकटि ), मुखवलय ( मुखादि से गोल बने ईण्डचे ), उदकमंचिका ( घड़ौँची आदि ), शिक्य ( छिका आदि ) १८
सप्त जीतीकरणानि भवन्ति; तद्यथा—प्रवातस्थापनम्, उदकप्रक्षेपणं यष्टिकाभ्रामणं, व्यजनं, बक्षोद्दरणं, बालुकाप्रक्षेपणं शिक्यावलम्बनं चेति ॥ १९ ॥
पानी को ठण्डा करने के सात उपाय हैं—प्रवातस्थापन ( वायु में पानी को रखना ), उदकप्रक्षेपण ( पानी से भरे बर्त्तन पर बछ लपेटकर, पानी से तर रखना ); यष्टिकाभ्रामण ( यन्त्र, यष्ट्यादि का धुमाना ), व्यजन ( पंखा चलाना ), बक्षोद्दरणम् ( बछ द्वारा छानना ), बालुकाप्रक्षेपणम् ( पानी के बर्त्तन को रेत में गाड़ना या पानी में रेत डालना ), शिक्यावलम्बनम् ( छींके पर घड़े को लटकाना ) ॥ १९ ॥
निर्गन्धमव्यक्तसं तुष्णाद्यनं शुचि शीतलम् ।
अच्छं
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१६६
मुश्रुतसंहिता
[ अ० ४५ ]
फलतः जल विकृत हो जाता है। अतएव यजुर्वेद में 'अनमीवा' अमीवारहित जल के लिये प्रार्थना की गई है। देखिये—'अप-मीवां वाधते (अमीवां अपवाधते)' सूर्य अमीवा को नष्ट करता है (यजु० अ० २४—मं० २५)। श्राव्यः वीता भवत युय आपोऽस्माकं अन्तः उदरे सुशेषाः। 'ताऽस्मभ्यं अयद्भ्या अन-मीवा' और शीघ्रवहा नदियों के जल पत्थरों पर टकराते हैं, फलतः अमीवा मर जाता है और जल विकृत नहीं होता—जैसे हरिद्वार की गङ्गा का जल। शीघ्रवहा का जल लघु और मन्दगा का जल गुरु होता है। 'अनागसः स्वदन्तु देवीः अमृता मृतो मृधः' यजु० अ० ४—१२ ॥ २२, २३ ॥
तत्र सर्वेषामेव भौमानां ग्रहणं प्रत्युषसि, तत्र ह्यम-लत्वं शैत्यं चाधिकं भवति, स एव चापां परो गुण इति ॥
सब प्रकार के भूमि जलों को प्रातःकाल (उषःकाल) में संग्रह करना चाहिये। इस समय पानी के अन्दर निर्मलता और शीतलता सब समयों से अधिक रहती है। ये ही दोनों गुण जल के
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ४५ ]
सूत्रस्थानम्
१६७
चिने कुर्प का) पानी अग्निकारक, रूक्ष, मधुर और कफ नहीं करता। झरने का पानी—कफनाशक, अग्निदीपक, हृदय के लिये प्रिय, लघु होता है। औदुम्बिद (ओगल, जमीन से निकला) पानी मधुर, पित्तशामक, अविदाही होता है। वैकिर ( रेत आदि हटाकर प्राप्त किया पानी, फलगु नदी आदि का ) पानी कटु क्षारयुक्त, श्लेष्मानाशक, लघु और अग्निदीपक है। केदार (खेतों) का पानी मधुर, विपाक में गुरु और दोषप्रकोपक है। पल्लव (छोटे गड्ढों) का पानी भी केदार के पानी के समान है, विशेषतया दोषप्रकोपक है। समुद्र का पानी-विष ( दुर्गन्ध-युक्त), लक्षण मिश्रित, सब दोषों का प्रकोपक है ॥३१-३६॥
अनेकदोषमानूपं वार्यभिष्यन्दि गहितम् ॥३७॥
एभिदोषैरमंयुक्तं निरवर्धं तु जाङ्गलम् ।
पीतेऽविदाहि तृष्णाघ्नं प्रशस्तं प्रीतिवर्धनम् ॥३८॥
दीपनं स्वादु शीतं च तोयं साधारणं लघु ।
आनूप देश का पानी—अनेक दोषों से
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१६-
सुश्रुतसंहिता
[ अ० ४५ ]
तिसारप्रवाहिका योनिरोगभं स्नावरक्तपित्तश्रमकलमहरं ,
पाप्मापहं बल्यं वाजीकरणं रसायनं मेध्यं वयःस्थापन-
मायुष्यं जीवनं वृंहणं संधानं वमनविरेचनास्थापनं
तुल्यगुणत्वाच्चौजसो वर्धनं बालवृद्धश्रुतक्षीणानां झुद्धव्या-
यव्यायामकशितानां च पथ्यतमम् ॥४६॥
यह आठों प्रकार का दूध सब जरायुज प्राणियों के लिये अनुकूल है, जन्म से ही सुखकारक होने से । वात-पित्त रक्त एवं मानस (रज तम-संरगजन्म) रोगों में विरुद्ध भी नहीं है ।
जोर्णज्वर, कास, श्वास, शोष, क्षय, गुल्म, उन्माद, उदर, मूर्च्छा, भ्रम, बाह, प्यास, हृद्व्रोग, वस्तिदोष, (मूत्रदोष), पाण्डुरोग, ग्रहणी दोष, अर्श, शूल, उदावर्त्त, अतिसार, प्रवाहिका, योनिरोग, गर्भस्त्राव, रक्त, पित्त, भ्रम, कलम का नाशक, पापनाशक, बल्य, वाजीकरण, रसायन, मेध्य, (मेघाजनक), सन्धान (भग्न को जोड़नेवाला), वयस् का आस्थापन, आयुष्य, जीवन,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअण ४५ 1 २२ धासेष्णं गुणवत् क्षीरं विपरीतमतोऽन्यथा |
धारेष्ण दुध-गुणवाला होता है, इससे विपरीत अर्थात्
देर से निकाला हआ दूध गुण्ीन होता हे ॥६२॥ तदेवाति श्तं ओतं गुर बृंहणमुच्यते ।६३॥
इसी दूध को यदि अधिक पकाया जायतो शीतर, गुर र वरंहण (देदश्ृद्धिकारक) होता हे ॥६२॥
अनिष्टगन्धमम्छं च विवणं विरसं च यत्
वञयं सख्वणं क्षीरं यच्च विग्रथितं भवेत् ॥६४॥ इति क्षीरवगः ।
निम्न प्रकार का दूध-अनिष्टगन्ध (जिस दघ मे इष्ट गन्ध
न हो), अम्छरस, विवणं ( शुक्ल से अन्य रंगवाला ), विरस
(मधुर से अन्य रसाला), ख्वणयुक्त, विग्रथित (फटा इभ) त्याज्य है ॥६४॥
।
| ॥ | अथ दधिवगेः | द्धि मधुरमभ्छमत्यम्टं चेति; तत्कषायानुरसं स्निग्ध मुष्णं पीनसविषमञ्वरातिसारारोचकमून्कृच्छकार्यौपहं
वृष्य प्राणकरं मङ्गल्यं च ॥६५॥ | द्ही तीन प्रकार काहे, यथा--मधुर, अम्ल, अव्यग्ल
(अतिखड्ा)
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१७०
सुश्रुतसंहिता
[ अ० ४९ ]
दध्नः सरो गुरुर्वृज्यो विज्ञेयोऽनिलनाशनः ॥७२॥
वहोर्विधमनश्चापि कफशुक्रविवर्धनः ।
दही के ऊपर का स्नेह भाग (मलाई) गुरु, वृष्य (शुक्र-वर्धक) है, वायुनाशक है । अग्निनाशक एवं कफ तथा शुक्र को बढ़ाता है । (शुक्र को बढ़ाता भी है और क्षरण भी करता है) ॥७३॥
दधि रक्सारं रूक्षं च प्राहि विष्टन्निभ वातलम् ॥७४॥
दीपनीयं लघुतरं सकृपायं रुचिप्रदम् ।
स्नेह भाग रहित दही—रूक्ष, संग्राहि, विष्टन्निभ (पेट में वायु का दर्द—मल का न उतरना, गुड़गुड़ाहट होना), वायु-कारक, अग्निदीपक, लघु (पचने में लघु), कृपायरस, रुचिदायक होता है ॥७५॥
शरद्व्रीष्मवसन्तेषु प्रायशो दधि गृहितम् ॥७६॥
हेमन्ते शिशिरे चैव वर्षासु दधि शस्यते ।
प्रायः शरद, व्रीष्म और वसन्त ऋतु में दही निन्दित है । हेमन्त, शिशिर और वर्षा ऋतु में दही श्रेष्ठ है ॥७७॥
तृष्णाकलमहर्ं मस्तु लघु
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ४५ ]
सूत्रस्थानम्
१७१
दधि के साथ दूध के पकाने से 'दधिकूर्चिका' बनती है, इसी प्रकार तक के साथ दूध को पकाने से तककूर्चिका बनती है। तक से लघु छाछ का मण्ड [मस्तु] है, तककूर्चिका दधि-कूर्चिका से लघु है।
वि० मन्तव्य—तक के तथा दही के गाढ़े भाग का नाम "कूर्चिका" है, उसे "पनीर" भी कहते हैं, उसके जल का नाम "मस्तु" है, उसको तकमण्ड तथा दधिमण्ड भी कहते हैं। दूध के गाढ़े भाग का नाम भी "कूर्चिका" है, जिसका नाम "खोया" या "खुर्चन" है। दूध को पकाने पर जलांश भाप बनकर उड़ जाता है और "खोया" रह जाता है, दूध को फाइकर घन भाग ले लिया जाता है उसको "छेना" कहते हैं।
गुरुः किलाटोऽनिलह्य पुस्त्वनिद्राप्रदः स्मृतः।
किलाट (फटे हुए दूध का घना भाग), गुरु, वायुनाशक, पुस्त्वप्रद (शुक्रवर्धक) एवं निद्राप्रद है।
मधुरो बृंहणो वृध्यौ तद्वत्पीयूषमोरटौ ॥ ६१ ॥
पीयूष (तुरन्त विआई गाय का सात दिन तक का दूध), और
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१७२
मुश्रतसंहिता
[ अ० ४५ ]
मैंस का घी—मधुर, रक्त-पित्त नाशक, विपाक में गुरु, कफवर्धक, वात-पित्त को शान्त करनेवाला शीतवीर्य होता है ॥
औरुं कटु घृतं पाके ओफकुमिषिपापहम् ।
दीपनं कफवातघ्नं कुष्ठगुल्मोदरापहम् ॥ १०० ॥
ऊंटनी का घी—विपाक में कटुरस, शोफ-कुमिषिप को दूर करनेवाला, अग्निदीपक, कफ-वायुनाशक, कुष्ठ, गुल्म, उदर को नष्ट करता है ॥ १०० ॥
पाके लघुवायिकं सर्पिनं च पित्तप्रकोपणम् ।
कफेऽनिले योनिदोषे शोषे कम्पे च तद्धितम् ॥ १०१ ॥
मेड़ का घी—विपाक में लघु, पित्त को कुपित नहीं करता। कफ, वायु, योनिरोग, शोष और कम्पयोग में हितकारी है ॥ १०१ ॥
पाके लघुणवीर्यं च कषायं कफनाशनम् ।
दीपनं बद्धमूत्रं च विद्यादेकशकं घृतम् ॥ १०२ ॥
घोड़ी का घी—विपाक में लघु, उष्णवीर्य, कषायरस कफ-नाशक, अग्निदीपक, मूत्र को रोकनेवाला है ॥ १०२ ॥
चक्षुष्यमग्रयं खीणां तु सर्पिः
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ४५ ]
सूत्रस्थानम्
१७१
मृगव्यालविदग्धप्रभृतिषु च परिपेकाभ्यङ्गावगाहादिषु तिल-
तैलं प्रशस्यते ॥११२॥
इसके आगे तैल कहते हैं—
तैल आग्नेय गुण, उष्ण, तीक्ष्ण, मधुररस, मधुरविपाक, बृहण (शरीर को बढ़ानेवाला), ग्रीणन, व्यवायी, सूक्ष्म, विशद, गुरु, सर, विकारि, (सन्धि बन्धों को खोलनेवाला), वृष्य (शुक्ल), त्वकप्रसादन (अभ्यंग और भोजन में त्वचा का प्रसादन करनेवाला), शोधन, मेधावर्धक, मार्दव (कोमलता), मांसस्थिरता-वर्ण-बलकारक, आँखों के लिये हितकारी, मूत्र को रोकनेवाला, लेखन, तित्कषाय अनुरस पाचक, वायु, कफ का नाशक, क्रमिनाशक, खाने पर पित्तजनक ( थोड़ा पित्त प्रकोपक); योनिशूल, शिरःशूल, कर्णशूल का शामक, और गर्भाशय का शोधक है । लिङ्ग (दो भागों में विभक्त), भिन्न (विदारित), विद्ध (सूई आदि से विंशा), उल्लिङ्ग (चूर्णित), न्युत (स्थान से गिरा), मथित (विलोडित), क्षत ( क्षत घाव आदि ), पिचित (चपटा हुआ), भग्न (टूटा), स्फुटित
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१७४
सुश्रुतसंहिता
[ अ० ४५ ]
आदि के तैल, मधुररस, मधुर-विपाक, वात-पित्तशामक, शीत-वीर्य, अभिष्यन्दि, मूत्रविरेचक और अग्निमान्य करनेवाले हैं ॥
मधुककाशगर्भपलाशतैलानि मधुरकषायणि कफ-पित्तप्रशमनानि ॥१२१॥
मधुक (महुआ), काशमरी (गम्भारी), पलाश (ढाक) के बीजों के तैल-मधुर-कषाय रस, कफपित्तनाशक है ॥१२१॥
तुवरकभल्लातकतैले उष्णे मधुरकषाये तित्कानुरसे वातकफकुष्ठमेदोमेहकृमिप्रशमने उभयतोभागदोषहरे च ॥१२२॥
तुवरक१ और भिलावे का तैल—उष्णवीर्य, मधुरकषायरस, तित्त-अनुरस, वायु, कफ, कुष्ठ, मेद, मेह, कृमि, नाशक तथा वमन एवं विरेचन दोषों मार्गों से दोष नाशक है ॥१२२॥
सरलदेवदारुशिशपागुरुण्डीरसारस्नेहास्तिककटुक-पाया दुष्टव्रणशोधनाः कृमिकफकुष्ठानिलहराश्च ॥१२३॥
सरल, देवदारु, गण्डीर (वृक्ष विशेष), शिशपा (शीशम), अगर के सार (मध्य काष्ठ)
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ४५ ]
सूत्रस्थानम्
१७५
पित्ताशक, प्रतुद (कबूतर आदि) विकिर (बटेर आदि) कफनाशक हैं। इनमें घी, तैल, वसा, मेद, मज्जा, ये उत्तरोत्तर (घी से तैल, तैल से वसा आदि), गुरु विपाक और वातनाशक हैं ॥१३१॥ इति तैलवर्गः ॥
अथ मधुवर्गः ।
मधु तु मधुरं कषायानुरसं रूक्षं शीतमग्निदीपनं वण्यं स्वयं लघु सुकुमारं लेखनं हृद्यं वाजीकरणं सन्धानं शोधनं रोपणं संग्राहि चक्षुष्यं प्रसादनं सूक्ष्ममाग्निसारिपित्त-क्षेपममेदोमहादिकारवासकासातिसारच्छदितृण्णाकुमि-विषप्रशमनं ह्लादि त्रिदोषप्रशमनं च; तत्तु लघुस्वात् कफमनं, पैच्छिल्यानमाधुर्यात् कषायभावाच्च वातपित्तघ्नम् ॥१३२॥
इसके आगे मधुवर्ग कहते हैं—
मधु के सामान्य गुण-मधुर, कषाय-अनुरस, रूक्ष, शीतल अनिदीपक, वण्यं (वर्ण के लिये हितकारी), स्वयं (स्वर के लिये हितकारी), लघु, सुकुमार (सुकुमारता करनेवाला), लेखन (मेदनाशक), हृद्य (हृदय के लिये प्रिय), सन्धान (भ्रम को
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१७६
सुश्रुतसंहिता
[ अ० ४५ ]
पुराना मधु—मेद एवं स्थूलता को घटानेवाला, संग्राहि और अतिशय लेखन करनेवाला होता है ॥१४०॥
दोषत्रयहरं पक्वमासमरुलं त्रिदोषवृत्त ॥१४१॥
कालवश के कारण पका हुआ मधु (अग्नि के संयोग से नहीं), तीनों दोषों का नाशक होता है, आम (थोड़े समय का संचित मधु, अपक्व) मधु—तीनों दोषों को उत्पन्न करता है ॥
तद्युक्तं विविधैर्योगैर्निह्न्यादामयात् वृह्न् ।
नानाद्रव्यात्मकत्वाच्च योगवाहि परं मधु ॥१४२॥
मधु यदि युक्तिपूर्वक नाना प्रकार के औषधि-समूहों के साथ मिलाकर व्यवहार किया जाये, तो बहुत से रोगों का नाश करता है । क्योंकि—मधु नाना प्रकार के द्रव्यों से एकत्रित किया जाता है, और अति उत्तम योगवाहि है (जिस प्रकार के द्रव्य के साथ मिलता है, उसी प्रकार का कर्म करता है) ॥१४२॥
तत्तु नानाद्रव्यरसगुणवीर्यविपाकविरुद्धानां पुष्परसानां मक्षिकासंभवत्वाच्चानुष्णोपचारम् ॥१४३॥
निम्न कारण से मधु को शीत
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ४५ ]
२३
सूत्रस्थानम्
१७७
नैपालो दीर्घपत्रश्च नीलपोरोऽथ कोशकृत ।
इत्येता जातयः स्थौल्याद्,
पौण्ड्रक (पौण्डा), भीरुक, वंशक, शतपोरक, कान्तार, तापसेलु, काष्ठेलु, सूचिपत्रक, नैपाल, दीर्घपत्र, नीलपोरा, कोशकृत, ये संज्ञेप में (स्थूलदृष्टि से) बराह भेद हैं ॥१४६॥
गुणान् वक्ष्याम्यतः परम् ॥१५०॥
सुशीतो मधुरः स्निग्धो वृंहणः श्लेष्मलः सरः ।
अविदाही गुरुवृष्यः पौण्ड्रको भीरुकस्तथा ॥१५१॥
आभ्यां तुल्यगुणः किंचित्संक्षारो वंशको मतः ।
वंशवच्छ्वेतपोरस्तु किंचिदुष्णः स वातहा ॥१५२॥
कान्तारतापसाविच्च वंशकानुगतौ मतौ ।
एवंगुणस्तु काष्ठेभ्यः स तु वातप्रकोपणः ॥१५३॥
सूचीपत्रो नीलपोरो नैपालो दीर्घपत्रकः ।
वातलाः कफपित्तद्वताः सकषाया विदाहिनिः ॥१५४॥
कोशकारो गुरुः शीतो रक्तपित्तक्षयापहः ।
इसके आगे इनके गुणों को कहते हैं—
पौण्ड्रक और भीरुक—शीतल, मधुर, स्निग्ध, वृंहण
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१७८
मुत्तुसंहिता
[ अ० ४५ ]
यो यो मत्स्यगिडकाखण्डअर्कराणां स्वको गुणः ।
तेन तेनव निर्दण्यस्नेषां विस्त्रावणो गुणः ॥१६४॥
मत्स्यगिडका, खण्ड और शर्करा के जो जो अपने गुण हैं,
वे ही गुण इनके विस्तृत (स्वित) रस (शर्बतों) में समझने
चाहिये ।
वि० मन्तव्य—मत्स्यगिडका आदि को चुखा कर, उसमें से
चोटा या सीरा निकाल कर खण्ड को स्वच्छ किया जाता है,
जितना ही चोटा निकलता जाता है उतना ही स्वच्छता आती
है । शर्करा को जमाकर मिश्री बनाई जाती है, फूलमिश्री
सर्बथा स्वच्छ होती है । यह बिल्लौर के समान स्वच्छ, श्वेत
एवं चमकीली होती है । चोटा का नाम “विस्त्रावण” है ।
मिशरी बनाने के लिये चुआते समय शर्करा से जो चोटा निक-
लता है अधिक स्वच्छ होता है । राव को खाँची में डाल दिया
जाता है, ऊपर सेवार बिछा दी जाती है, कुछ दिनों पश्चात्
उसका सीरा (चोटा) खाँची के निचले छिद्र से
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४० ४५ ]
सूत्रस्थानम्
१७६
माद्रीकाल्पान्तरं किंचित् खोजूरं वातकोपनम् ।
तदेव विशदं रुच्यं कफदन् कशनं लघु ॥ १७४ ॥
कषायमधुरं हृद्यं सुगन्धीन्द्रियबोधनम् ।
खार्जूरं (खजूर से बना) मद्य—माद्रीक मद्य से गुणों में थोड़ा ही भिन्न है, वायुकोपक, विशद, रुचिकारक, कफनाशक, लघु, कृशता उत्पन्न करनेवाला, कषाय-मधुर, हृदय के लिये प्रिय, सुगन्धित, इन्द्रियों में पटुता उत्पन्न करता है ॥ १७४ ॥
कासाशोऽग्रहणीदोषमूत्राघातानिलापहा ॥ १७५ ॥
स्तन्यरक्तक्षयहिता सुरा बृंहणदीपनी ।
सुरा कास-अर्श ग्रहणीरोग और मूत्राघात-वायुरोग-नाशक, दूष, रक्त की क्षीणता में हितकारी, बृंहण (शरीरवर्धक) और अग्निदीपक है ॥ १७५ ॥
कासाशोऽग्रहणीश्वासप्रतिशयविनाशिनी ॥ १७६ ॥
श्वेता मूत्रकफस्तन्यरक्तमांसकरी सुरा ।
श्वेत सुरा—कास, अर्श, ग्रहणी, श्वास, प्रतिशयानाशक, मूत्र-कफ-दूष-रक्त और मांस को बढ़ाती है ॥ १७६ ॥
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१८०
सुश्रुतसंहिता
[ अ० ४४ ]
सुरासव—(सुरा से बना आसव)—तीक्ष्ण; हृदय के लिये प्रिय, मृत्रल, कफ-वातनाशक, मुख के लिये प्रिय, स्थिर-मद (चिरकाल तक मत्ता करनेवाला), वायुनाशक है ॥१८७॥
लघुमध्वासवश्छेदो मेहकुष्ठविषापहः ॥ १८८ ॥
तित्तः कषायः शोफन्ततीक्ष्णः स्वादुरवातकृन् ।
मध्वासव (मधु और गुड से बनाया)—लघु, छेदी (कफ को निकालनेवाला), प्रमेह, कुष्ठ, विषनाशक, तित्तकषायरस, शोफनाशक, तीक्ष्ण, स्वादु एवं गुरु है ॥१८८॥
तीक्ष्णः कषायो मदकृदुर्नार्मकगुरुमहत् ॥ १८९ ॥
कृमिमेदोनिलहरो मरेयो मधुरो गुरुः ।
मरेय (सुरा और आसव को मिलाकर तैय्यार की हुई शराब)—तीक्ष्ण, कषाय, मदकारक, दुर्नम (अर्श), कफगुरुम नाशक, कृमि-मेद-वायु नाशक, मधुर एवं गुरु है ॥१८९॥
वरुणः पित्तहरो वर्ण्यो हृद्यश्चक्षुरसासवः ॥ १९० ॥
गन्ने के रस से बना आसव—बलकारक, पित्तनाशक,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ४५ ]
सूत्रस्थानम्
१८१
मद्य सदा त्याज्य है । जिस मद्य में औषधियाँ थोड़ी हों, तरुण (नवीन), पिच्छिल (स्निग्ध) गुरु हो वह कफ को प्रकुपित करने-वाला, और खासकर दुर्जर होता है । बहल (सान्द्र), तीक्ष्ण, उष्ण, विदाही मद्य पित्तप्रकोपक है । अपिय, पेल्व (अच्छ-स्वच्छ), पूति (दुर्गन्धयुक्त), क्रमियुक्त, रसरहित, एवं रात को रक्खा मद्य वायुप्रकोपक होता है । सम्पूर्ण दोषों से युक्त मद्य सब दोषों को प्रकुपित करता है ॥१६८-२०२॥
चिरस्थितं जातरसं दीपनं कफवातजित् ॥२०३॥
रुच्यं प्रसन्नं सुरभि मद्यं सेव्यं मदावहम् ।
मद्य के गुण—
पुराना देर तक रक्खा, जातरस (रस पूर्ण उत्पन्न हो गया है), अग्निदीपक, कफ-वातनाशक, रुचिकारक, प्रसन्न (निर्मल) सुरभि (सुगन्धि), मदावह (हर्ष उत्पन्न करनेवाला) मद्य सेवन करना चाहिये ॥२०३॥
तस्यानेकप्रकारस्य मद्यस्य रसवीर्यतः ॥२०४॥
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१२२
सुश्रुतसंहिता
[ अ० ४५ ]
धान्याम्लं धान्ययोनिस्त्वाञ्जीवनं दाहनाशनम् ।
स्पर्शात् पानात्तु पवनकफतृष्णाहर् लघु ॥२१४॥
तैक्ष्ण्यान्च निर्हरेदाशु कफ गण्डूषधारणात् ।
मुखवैरस्यदौर्गन्ध्यमलजोषकलमापहम् ॥२१५॥
दीपनं जरणं भेदि हितमास्थापनेषु च ।
समुद्रमाश्रितानां च जनानां सात्त्व्यमुच्यते ॥२१६॥
इति मद्यवर्गः ।
धान्याम्ल३—चूँकि धान्यों से बना है, इसलिये जीवन (पाणधारक), दाहनाशक (स्पर्श द्वारा), पीने से—वायु-कफ एवं तृष्णा नाशक, लघु, तीक्ष्ण होने से कफ को शीघ्र बाहर निकालता है। मुख में कुल्ले के रूप में धारण करने से—मुख की विरसता, दुर्गन्धता को, मल को, शुष्कता को दूर करता है, यकान को मिटाता है, अग्निदीपक, पाचक, भेदी (मलभेदि), अस्थापन (निरुद्धन वस्तियों) में उपकारी है। समुद्र में रहकर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in