श्रीभाष्य (भगवद् रामानुजाचार्य - विशिष्टाद्वैत वेदान्त ब्रह्मसूत्र महाभाष्य सटीक)
Sri Bhashya of Bhagavad Ramanujacharya with Commentary
by भगवद् रामानुजाचार्य (सम्पादक: स्वामी वासुदेवाचार्य)
About this granth
The Sri Bhashya (श्रीभाष्य) is Ramanujacharya's commentary on Badarayana's Brahma Sutras and the founding text of Vishishtadvaita Vedanta. It holds that Brahman possesses infinite auspicious qualities and that souls and the world form its body; its long critique of Advaita's doctrine of maya is especially well known.
This is the first volume of a Hindi presentation by Acharya Lalitkrishna Goswami of the Shri Nimbarkacharya Peeth, Prayag, according to the title page. The publisher's note explains that he was rendering the Brahma Sutra commentaries of all four Vaishnava schools, after earlier volumes on Nimbarka's Vedanta Parijata Saurabha and Vedanta Kamadhenu. This part covers the opening Jijnasa Adhikarana, with its refutation of maya and defence of a qualified Brahman, and the first adhyaya on the harmony of the sutras.
At about 696 pages, it gives Hindi readers a route into Ramanuja's arguments.
४६
२. जैमिनि के मत से ब्रह्म शब्द की मुख्यार्थता समर्थन
३. का बादरायण के मत से प्रतीकोपासना रहित
उपासकों का निरूपण । —पृ० ११७४-८३
(चतुर्थ पाद)
१. संपद्याविर्भावाधिकरण (सूत्र १-३)
परज्योति परब्रह्म की प्राप्ति के अनन्तर जीव के
स्वरूपाविर्भाव का निरूपण प्रकरणानुसार आत्मा की
स्वाविक निष्पापता का समर्थन । —पृ० ११८४-८७
२. अविभागेन दृष्टत्वाधिकरण (सूत्र ४)
मुक्त पुरुष की अभिन्नरूप से ब्रह्मानुभूति का समर्थन ।
—पृ० ११८७-९२
३. ब्राह्माधिकरण (सूत्र ५-७)
१. जैमिनि के मत से अपहतपाप्मता आदि गुणविशिष्ट
ब्रह्म रूप से मुक्तात्मा के आविर्भाव का निरूपण ।
२. औडुलोमि के मत से चैतन्यात्मक ब्रह्मरूप में
स्वरूपाविर्भाव का निरूपण ।
३. बादरायण के मत से दोनों स्वरूपाविर्भाव का
प्रतिपादन । —पृ० ११९२-९५
४. संकल्पाधिकरण (सूत्र ८-९)
मुक्त पुरुष के स्वेच्छानुसार ज्ञाति प्रिय समागम का
निरूपण । मुक्त पुरुष की पराधीनता का निराकरण ।
—पृ० ११९६-९७
५. अभावाधिकरण (सूत्र १०-१६)
१. बादरि के मत से मुक्त पुरुष के शरीरादि अभाव का
प्रतिपादन ।
२. जैमिनि के मत से मुक्त पुरुष के शरीरादि सद्भाव
का समर्थन ।
[email protected]
५०
३. मुक्ति के समय देहाभाव में भी स्वेच्छा से भगवान के
लीलारस आस्वादन का प्रतिपादन। मुक्त पुरुष की
देहादि के सद्भाव में जाग्रतानुभूति का निरूपण।
मुक्तावस्थ अणु स्वरूप आत्मा की अन्यत्र भोग
संभावना का समर्थन। नित्य जीवात्मा की सर्वज्ञता
का समर्थन। —पृ०११६७-१२०२
६. जगद्व्यापारवर्जाधिकरण (सूत्र १७-२२)
१. मुक्त पुरुष का जगत् सृष्टि आदि ईश्वरीय कार्यों से
भिन्न कार्यों में अधिकार निरूपण।
२. मुक्त पुरुष के निर्विकार ब्रह्मभोग का वर्णन।
३. मुक्त पुरुष की संसार पुनरावृत्ति का निराकरण पृ०१२०२-११
॥ श्रीमते रामानुजाय नम ॥
शारीरक मीमांसा श्रीभाष्य
अखिलभुवनजन्मस्थेमभङ्गादिलीले,
विनतविविधभूतव्रातरक्षैकदीक्षे।
श्रुतिशिरसि विदीप्ते ब्रह्मणि श्रीनिवासे,
भवतु मम परस्मिन् शेमुषी भक्तिरूपा॥
समस्त विश्व की सृष्टि, स्थिति और लय रूप लीला करने वाले,
'शरणागत भक्त की रक्षा के लिए प्रतिश्रुत, उपनिषद् शास्त्र प्रतिपादित
परब्रह्म श्रीनिवास वासुदेव में मेरी सतत भक्तिमयी मति हो।
पाराशर्यवचःसुधामुपनिषद्दुग्धाब्धिमध्योद्धृतां
संसाराग्निविदीपनव्यपगतप्राणात्मसंजीवनीम्।
पूर्वाचार्यसुरक्षितां बहुमतिव्याघातदूरस्थिता-,
मानीतान्तु निजाक्षरैःसुमनसो भौमाः पिबन्त्वन्वहम्॥
उपनिषद् शास्त्र रूप समुज्ज्वल क्षीरसागर से प्रकट, संसार रूप
अग्निताप से तप्त, परमात्मज्ञान हीन संतप्त जनो की संजीवनी, पूर्वा-
चार्य ( श्री द्रविडाचार्य ) से सुरक्षित, मतमतान्तरों के व्याघात से
दुर्बोध, वेदान्ताचार्यों के व्याख्यानों से प्राप्त, पराशरपुत्र बादरायण
की अमृतमय वाणी का भूलोक वासी विद्वज्जन निरन्तर पान करे।
भगवद्बोधायनकृतां विस्तीर्णां ब्रह्मसूत्रवृत्तिं पूर्वाचार्याः संचिक्षिपुः
तन्मतानुसारेण सूत्राक्षराणि व्याख्यास्यन्ते।
भगवान् बोधायन कृत विस्तृत ब्रह्मसूत्र वृत्ति को पूर्वाचार्य
( श्री द्रविड ) ने संक्षिप्त किया, मैं उन्हीं के मतानुसार सूत्राक्षरों की
व्याख्या कर रहा हूँ।
[email protected]
( २ )
प्रथम अध्याय, प्रथम पाद
१ अधिकरण
अथाऽतो ब्रह्मजिज्ञासा । १।१।१।।
अत्रायमथशब्द आनन्तर्ये भवति, अतश्शब्दो वृत्तस्य हेतुभावे ।
अधीतसाङ्गसशिरस्कवेदस्याधिगताल्पास्थिरफल-केवलकर्मज्ञानतया
संजातमोक्षाभिलाषस्यानन्तास्थिरफल-ब्रह्मजिज्ञासा ह्यनन्तरभा-
विनी ।
इस सूत्र में "अथ" शब्द आनन्तर्य अर्थ का बोधक तथा "अतः"
शब्द पूर्वावगत विषय का सूचक है, अर्थात् पूर्ववर्त्ती कर्मकाण्ड से अवगत
कर्म-फल की अस्थिरता, अनित्यता आदि का अवबोध ही ब्रह्मजिज्ञासा की
उपस्थिति का मुख्य हेतु है । जिस व्यक्ति ने वेद वेदांग, उपनिषद् शास्त्र
के अध्ययन से यह बात समझ ली है कि केवल कर्म का फल अल्प,
अस्थिर और नाशवान् है तथा ब्रह्मज्ञान का फल अनन्त और अक्षर है,
तो निश्चित ही उसके मन में मोक्षलाभ की अभिलाषा जाग्रत होती है,
और फिर उसके अनन्तर उसके मन में ब्रह्म सम्बन्धिनी जिज्ञासा होती है ।
ब्रह्मणो जिज्ञासा ब्रह्मजिज्ञासा इति कर्मणि षष्ठी "कर्तृकर्मणोः
कृति" इति विशेषविधानात् । यद्यपि संबन्धसामान्यपरिग्रहेऽपि
जिज्ञासायाः कर्मापेक्षत्वेन कर्मार्थत्वसिद्धिः, तथाप्याक्षेपतः
प्राप्तादाभिधानिकस्यैव ग्राह्यत्वात् कर्मणि षष्ठी गृह्यते । न च
“प्रतिपदविधाना षष्ठी न समस्यते" इति कर्मणि षष्ठ्याः समास-
निषेधः शङ्कनीयः । “कृद्योगा च षष्ठी समस्यते" इति प्रतिप्रसव-
सद्भावात् ।
ब्रह्म जिज्ञासा का तात्पर्य है ब्रह्म के जानने की इच्छा ।
"कर्तृ कर्मणोः कृतिः" इस व्याकरणीय नियमानुसार "ब्रह्मणः" पद
कर्मवाच्य षष्ठी विभक्ति का है । यद्यपि सामान्य संबंध रूप अर्थ
स्वीकारने से भी जिज्ञासा कर्म की अपेक्षित कर्मार्थता सिद्ध है, तथापि
आक्षेप लब्ध ( प्रकारान्तर से प्राप्त ) अर्थ की अपेक्षा आभिधानिक
[email protected]
( ३ )
( शब्द लब्ध ) अर्थ ग्राह्य होता है इसलिए यहाँ कर्म में षष्ठी विभक्ति
मानते हैं।
"प्रतिपद ( कर्म विहित ) षष्ठी विभक्ति में समास नहीं होता"
इस नियमानुसार यहाँ समास निषेध की शंका भी नहीं की जा सकती,
क्योंकि "कृद्योगे षष्ठी समस्यते" इस नियम से कृत् प्रत्यय के योग में
विहित षष्ठी के साथ समास का पुनः विधान किया गया है।
ब्रह्मशब्देन च स्वभावतो निरस्तनिखिलदोषोऽनवधिकातिशया-
संख्येयकल्याणगुणगणः पुरुषोत्तमोऽभिधीयते, सर्वत्र बृहत्त्वगुणयोगेन हि
ब्रह्मशब्दः, बृहत्त्वं च स्वरूपेण गुणैश्च यत्रानवधिकातिशयं सोऽस्य
मुख्योऽर्थः । स च सर्वेश्वर एव, अतो ब्रह्मशब्दस्तत्रैव मुख्यवृत्तः ।
तस्मादन्यत्र तद्गुणलेशयोगादौपचारिकः, अनेकार्थकल्पनायोगाद्
भगवच्छब्दवत् । तापत्रयातुरैरमृतत्वाय स एव जिज्ञास्यः ।
अतस्सर्वेश्वर एव जिज्ञासाकर्मभूतं ब्रह्म ।
ब्रह्म शब्द से स्वभावतः समस्त दोषों से रहित, निरवधि, असंख्येय,
कल्याणमय गुणों से युक्त पुरुषोत्तम कहे गये हैं। ब्रह्म शब्द सभी जगह
"बृहत्त्व" गुणवाला कहा गया है। स्वरूपतः और गुणानुसार असीमता
और अतिशयिता ही बृहत्त्व का सही अर्थ है। उक्त विशेषताओं से युक्त
सर्वेश्वर ही हैं, इसलिए ब्रह्म शब्द से वे ही अभिहित हैं । उक्त गुणों से
आंशिक संबंध होने से अन्यों के लिए प्रयुक्त ब्रह्म शब्द भगवत् शब्द की
तरह औपचारिक मात्र है। त्रितापों से तप्त और आतुर संसारी जीवों
को अमरता और शांति प्राप्त करने के लिए वह सर्वेश्वर ही जिज्ञास्य हैं।
जिस ब्रह्म की जिज्ञासा की जाती है वह सर्वेश्वर ही हैं।
ज्ञातुमिच्छा जिज्ञासा । इच्छाया इष्यमाणप्रधानत्वादिष्य-
माणं ज्ञानमिह विधीयते । मीमांसापूर्वभागज्ञातस्य कर्मणोऽल्पा-
स्थिरफलत्वादुपरितनभागावसेयस्य ब्रह्मज्ञानस्यानन्ताक्षय फलत्वं च
पूर्ववृत्तात् कर्मज्ञानादनन्तरं तत एव हेतोर्ब्रह्म ज्ञातव्यमित्युक्तं
भवति । तदाह वृत्तिकारः—"वृत्तात्कर्माधिगमादनन्तरं ब्रह्म-
विविदिषा" इति ।
( ४ )
जानने की इच्छा को जिज्ञासा कहते हैं, इच्छा क्रिया में इष्यमाण
वस्तु प्रधान होती है, जिज्ञासा पद में इष्यमाण वस्तु ज्ञान है; इसलिए
ब्रह्म जिज्ञासा का तात्पर्य है, ब्रह्म ज्ञान । मीमांसा के पूर्व भाग से ज्ञात
कर्म की अल्प और अस्थिर फलता तथा उत्तर भाग से ज्ञात ब्रह्म ज्ञान
की अनन्त और अक्षय फलता से मन में निर्वेद होता है, जिसके फलस्वरूप
कर्म तत्त्व को भली भाँति जानकर ब्रह्म तत्त्व को भी जानना चाहिए
ऐसा भाव होता है। ऐसा ही वृत्तिकार ने कहा भी है—"कर्मतत्त्व को
भली भाँति जानने के बाद ब्रह्म ज्ञान की इच्छा होती है।"
वक्ष्यति च कर्मब्रह्ममीमांसयोरेकशास्त्र्यम्—"संहितमेतच्छा-
रीरकं जैमिनीयेन षोडशलक्षणेनेति शास्त्रैकत्वसिद्धिः” इति । अतः
प्रतिपिपादयिषितार्थभेदेन षट्कभेदवदध्यायभेदवच्च पूर्वोत्तर-
मीमांसयोर्भेदः । मीमांसाशास्त्रम्—"अथातो धर्मजिज्ञासा” इत्या-
रभ्य "अनावृत्तिश्शब्दादनावृत्तिश्शब्दात्” इत्येवमन्तं संगति-
विशेषेणाविशिष्टक्रमम् ।
वृत्तिकार कर्ममीमांसा और ब्रह्ममीमांसा दोनों को एक ही शास्त्र
बतलाते हैं—"यह शारीरक मीमांसा, जैमिनि कृत धर्म मीमांसा के
सोलह अध्यायों से मिलकर ही संपूर्ण एक शास्त्र के रूप में पूरी होती
है।" प्रतिपाद्य विषय को जैसे पाद और अध्यायों में बाँटकर अलग-
अलग वर्णन किया गया है, वैसे ही मीमांसा के पूर्व और उत्तर दो भेद
हैं। मीमांसा शास्त्र पूर्व मीमांसा के आदिम सूत्र "अथातो धर्म जिज्ञासा”
से लेकर उत्तर मीमांसा के अंतिम सूत्र "अनावृत्तिश्शब्दात्" में जाकर
संगति विशेष के विशिष्ट क्रम से पूरा हुआ है ।
तथाहि प्रथमं तावत् "स्वाध्यायोऽध्येतव्यः" इति अध्ययनेनैव
स्वाध्यायशब्दवाच्यवेदाख्याक्षरराशेर्ग्रहणं विधीयते ।
सर्व प्रथम विद्यार्थी को आदेश होता है "स्वाध्ययोऽध्येतव्यः", तथा
अध्ययन से स्वाध्याय शब्द वाच्य वेद नामक अक्षर राशि को ग्रहण करने
का विधान बतलाया जाता है ।
[email protected]
( ५ )
तच्चाध्ययनं किंरूपम् ? कथं च कर्तव्यम् ? इत्यपेक्षायाम्—
श्रावण्यां प्रौष्ठपद्यां वा उपाकृत्य यथाविधि “अष्टवर्षं ब्राह्मण-
मुपनयीत तमध्यापयेत्” इत्यनेन “युक्तश्छन्दांस्यधीयीत
मासान्विप्रोऽर्धपञ्चमान् ।” इत्यादिब्रतनियमविशेषोपदेशैश्चापेक्षितानि
विधीयन्ते । एवं सत्संतानप्रसूतसदाचारनिष्ठात्मगुणोपेत-
वेदविदाचार्योपनीतस्य व्रतनियमविशेषयुक्तस्याचार्योच्चारणानुच्चा-
रणरूपमक्षरराशिग्रहणफलमध्ययनमित्यवगम्यते ।
उस अध्ययन का क्या रूप है ? वह कैसे किया जाता है ? ऐसी
आकांक्षा होने पर “आठ वर्ष में ब्राह्मण का उपनयन करके उसे पढ़ाओ”,
“श्रावण या भाद्रपद की पूर्णिमा को यथा विधि उपाकर्म करके साढ़े
चार महीने तक स्थिर चित्त से वेद पढ़ना चाहिए ।” इत्यादि व्रत और
नियम विशेष के उपदेश द्वारा अपेक्षित अध्ययन की विधि का निरूपण
किया गया है। इस प्रकार कुलीन, सदाचार निष्ठ, आत्म गुण संपन्न
वेदज्ञ आचार्य द्वारा उपनीत, विशेष व्रत नियम संपन्न (बटु) शिक्षा
के उद्देश्य से जब अक्षर राशि को गुरुमुख से श्रवण कर स्वयं मुखरित
करता है, उसे ही अध्ययन मानते हैं ।
अध्ययनं च स्वाध्यायसंस्कारः “स्वाध्यायोऽध्येतव्यः” इति
स्वाध्यायस्य कर्मत्वावगमात् । संस्कारो हि नाम कार्यान्तरयोग्यता-
करणम् । संस्कार्यत्वं च स्वाध्यायस्य युक्तम्, धर्मार्थकाममोक्षरूप-
पुरुषार्थचतुष्टयतत्साधनावबोधितत्वात्, जपादिना स्वरूपेणापि
तत्साधनत्वाच्च । एवमध्ययनविधिर्मन्त्रवन्नियमवदक्षरराशि-
ग्रहणमात्रे पर्यवस्यति ।
“स्वाध्यायोऽध्येतव्यः” इस वाक्य से अध्ययन स्वाध्याय क्रिया का
कर्म निश्चित होता है; अध्ययन से स्वाध्यायरूप संस्कार दृढ होता है ।
कार्यान्तर योग्यता संपादन करने वाले को संस्कार कहते हैं । अधीत अक्षर-
राशि प्रतिपाद्य ज्ञानार्जन से धर्मार्थ काम मोक्ष रूप पुरुषार्थ चतुष्टय
काँ संपादन होता है तथा अक्षर राशि के जाप आदि रूप से भी पुरुषार्थ
चतुष्टय की सिद्धि होती है, इसलिए स्वाध्याय की सस्कार्यता युक्ति युक्त
है। वेद की अध्ययन विधि मंत्र की तरह अक्षर राशि के ग्रहण मात्र मे
पर्यवसित है।
अध्ययनगृहीतस्य स्वाध्यायस्य स्वभावत एव प्रयोजनवदर्था-
वबोधित्वदर्शनात् । गृहीतात् स्वाध्यायादवगम्यमानात्
प्रयोजनवतोऽर्थानापाततो दृष्ट्वा तत्स्वरूपप्रकारविशेषनिर्णयफल-
वेदवाक्यविचाररूपमीमांसाश्रवणे अधीतवेदः पुरुषः स्वयमेव
प्रवर्तते ।
अध्ययन-गृहीत अक्षर राशि रूप स्वाध्याय के प्रयोजनीय (यज्ञ, उपा-
सना आदि) अर्थावबोध की प्रवृत्ति स्वतः ही होती है तथा वेद के विधि-
वत् कण्ठस्थ हो जाने पर प्रयोजनीय विषयो को वेदो मे आदि से अन्त तक
देखकर उनके स्वरूप, प्रकार विशेष आदि के निर्द्धारण के लिए वेद-
वाक्य विचारात्मक मीमांसा शास्त्र के श्रवण मे वेद पढ़ा हुआ व्यक्ति स्व-
यमेव उन्मुख होता है।
तत्र कर्मविधिस্বরূপे निरूपिते कर्मणामल्पास्थिरफलत्वं
दृष्ट्वा अध्ययनगृहीतस्वाध्यायोपनिषद्वाक्येषु च अमृतस्वरूपा-
नन्तस्थिरफलापातप्रतीतेः तन्निर्णयफलवेदान्तविचाररूपशारीरक-
मीमांसायामधिकरोति ।
कर्म मीमांसा के कर्म विधि के स्वरूप निरूपण प्रकरण में कर्मों की
अल्प अस्थिर फलता को देखकर तथा अध्ययन के सिलसिले में अधीत उप-
निषद् वाक्यो मे ब्रह्मज्ञान की अनन्त स्थिर फलता की प्रतीति होने पर
ब्रह्मतत्त्व निर्णायक वेदांत विचार रूप शारीरक मीमांसा में स्वाभाविक
प्रवृत्ति होती है। विचारक स्वतः ही शारीरक मीमांसा का अध्ययन
करता है।
तथाच वेदान्तवाक्यानि केवलकर्मफलस्य क्षयित्वं ब्रह्मज्ञानस्यै
वाक्षयफलत्वं दर्शयन्ति—"तद्यथेह कर्मचितो लोकः क्षीयते, एव-
[email protected]
मेवात्र पुण्यचितो लोकः क्षीयते”, “अन्तवदेवाऽस्य तद् भवति”,
“नह्यध्रुवैः प्राप्यते”, “प्लवा ह्येते अदृढा यज्ञरूपाः”, “परीक्ष्य
लोकान् कर्मचितान् ब्राह्मणो निर्वेदमायात् नास्त्यकृतः कृतेन।
तद्विज्ञानार्थं स गुरुमेवाभिगच्छेत् समित्पाणिः श्रोत्रियं ब्रह्मनिष्ठम्॥
तस्मै स विद्वानुपसन्नाय सम्यक् प्रशान्तचित्ताय शमान्विताय।
येनाक्षरं पुरुषं वेद सत्यं प्रोवाच तां तत्त्वतो ब्रह्मविद्याम्।” इति।
“ब्रह्मविदाप्नोति परम्”, “न पुनर्मृत्यवे तदेकं पश्यति”, “न
पश्योमृत्यं पश्यति”, “स स्वराड्भवति”, “तमेव विद्वानमृत इह
भवति”, “नान्यः पन्था अयनाय विद्यते”, “पृथगात्मानं प्रेरितारं च
मत्वा जुष्टस्ततस्तेनामृतत्वमेति” इत्यादीनि।
वेदान्त वाक्य ज्ञानरहित कर्मफल की क्षीणता तथा ब्रह्मज्ञान की
अक्षय फलता का ऐसा विवेचन करते है—“इस लोक की वस्तुएं जैसे
नाशवान् है वैसे ही पारलौकिक वस्तुएं भी नाशवान् हैं”—“सकाम कर्मों
का फल नाशवान् ही होता है”—“क्षण भंगुर कर्मों से नित्य फल कभी नहीं
मिलता”—“यज्ञादि कर्म संसार से पार करने वाली दृढ नौकाएं नहीं हैं”
—“लौकिक कर्मों का भली भांति पर्यवेक्षण करके, कर्मों की अक्षमता
समझ कर ब्राह्मण को सांसारिक कर्मों की ओर से निर्वेद होता है, वह
ब्रह्म तत्व की जिज्ञासा से हाथ में कुश आदि पूजन सामग्रियों को लेकर
श्रोत्रिय और ब्रह्मनिष्ठ गुरु के निकट उपस्थित होता है, गुरु अपने
निकट उपस्थित प्रशान्तचित्त संयतेन्द्रिय शिष्य को ब्रह्मविद्या का उपदेश
दें जिससे कि वह अक्षर तथा सत्य से अवगत हो जाय”—“ब्रह्मवेत्ता पर-
ब्रह्म को प्राप्त करता है”—“पुनः मृत्यु को प्राप्त नहीं करता”—“वह
एक ही वस्तु को देखता है, जागतिक कामनाओं को न देखने वाला
मृत्यु को नहीं देखता”—“वह स्वतंत्र हो जाता है” “उसको जानने
वाला अमृत हो जाता है”—“उसे जानकर मृत्यु का अतिक्रमण करता
है,—इसके अतिरिक्त मोक्ष का दूसरा उपाय नहीं है”—“प्रेरक आत्मा
को भिन्न मानकर उसका कृपा पात्र होता है और उसी से, अमृतत्वं
प्राप्त करता है।” इत्यादि।
( ८ )
ननु च साङ्गवेदाध्ययनादेव कर्मणां स्वर्गादिफलत्वं स्वर्गादीनां
च क्षयित्वं ब्रह्मोपासनस्यामृतफलत्वं च ज्ञायत एव । अनन्तरं
मुमुक्षुर्ब्रह्मजिज्ञासायामेव प्रवर्तताम्, किमर्था धर्मविचारापेक्षा ? एवं
तर्हि शारीरकमीमांसायामपि न प्रवर्तताम् साङ्गाध्ययनादेव कृत्स्नस्य,
ज्ञातत्वात् ।
सत्यम्, आपातप्रतीतिर्विद्यत एव, तथापि न्यायानुगृहीतस्य
वाक्यस्यार्थनिश्चायकत्वादापातप्रतीतोऽप्यर्थः संशयविपर्ययौ नाति-
वर्तते; अतस्तन्निर्णयाय वेदान्तवाक्यविचारः कर्तव्य इति चेत्;
तथैव धर्मविचारोऽपि कर्त्तव्यः, इति पश्यतु भवान् ।
( शंका ) वेद वेदांग के अध्ययन से ही कर्मों की स्वर्गादि फलता,
स्वर्गादि की क्षीणता एव ब्रह्मोपासना की अमृतफलता ज्ञात हो जाती
है तो मोक्ष की इच्छा वालो की ब्रह्म जिज्ञासा में ही प्रवृत्ति होगी, उन्हे
धर्म विचार की अपेक्षा ही क्या है ? (उत्तर) यदि ऐसी ही बात है कि
वेदाध्ययन से ही सब कुछ ज्ञात हो जाता है तो शारीरक मीमांसा में ही
क्यो प्रवृत्ति होगी । (पूर्वपक्ष) उक्त विषयो की सामान्य प्रतीति अध्ययन
से हो जाती है ऐसा सत्य है; फिर भी न्यायानुमोदित वाक्य के अर्थनिर्ण-
यक होने से अविचारित रूप से प्रतीत होने वाला सामान्य अर्थ संशय
और विपर्यय (भ्रम) की निवृत्ति नही कर पाता, इसलिए अर्थ निर्णायक
वेदान्त वाक्यों का विचार आवश्यक है । (उत्तर पक्ष) आपके उक्त मत के
अनुसार ही धर्म विचार भी आवश्यक हो जाता है ।
(लघु पूर्वपक्ष) ननु च ब्रह्मजिज्ञासा यदेव नियमेनापेक्षते, तदेव
पूर्ववृत्तं वक्तव्यम् । न धर्मविचारापेक्षा ब्रह्मजिज्ञासायाः, अधीत-
वेदान्तस्यानधिगतकर्मणोऽपि वेदान्तवाक्यस्यार्थविचारोपपत्तेः ।
कर्माङ्गाश्रयाणि उद्गीथ-आदि उपासनानि अत्रैव चिन्त्यन्ते, तदनधि-
गतकर्मणो न शक्यं कर्त्तुमिति चेत्, अनभिज्ञो भवान् शारीरक-
शास्त्रविज्ञानस्य । अस्मिन् शास्त्रे अनाद्यविद्याकृतविविधभेद-
( ६ )
दर्शननिमित्तजन्मजरामरणादिसांसारिकदुःखसागरनिमग्नस्य निखिल-
दुःखमूलमिथ्याज्ञाननिबर्हणायात्मैकत्वविज्ञानं प्रतिपिपादयिषितम्।
अस्यहि भेदावलम्बिकर्मज्ञानं क्वोपयुज्यते ? प्रत्युत विरुद्धमेव ।
उद्गीथादिविचारस्तु कर्मशेषभूत एव ज्ञानरूपत्वाविशेषादिहैव
क्रियते । स तु न साक्षात् संगतः, अतो यत् प्रधानं शास्त्रं तदपेक्षित-
मेव पूर्ववृत्तं किमपि
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १० )
(प्रतिबाद ) ब्रह्मज्ञान में कर्म ज्ञान ही अपेक्षित पूर्व कारण हो सकता
है। कर्मसमुच्चित ज्ञान से ही मुक्ति होती है, ऐसा मोक्ष प्रतिपादक श्रुति
वाक्य से ज्ञात होता है। ऐसा सूत्रकार भी “यज्ञादिश्रुतेरश्ववत्” मे प्रति-
पादन करते हैं। ज्ञानापेक्षित कर्मकाण्ड का विशेष ज्ञान न होने से कौन सा
कर्म ज्ञानसमुच्चित हो सकता है, कौन सा नहीं ? ऐसा निर्णय
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( ११ )
यां जातायां ज्ञानोत्पत्तौ शमादीनामेव अन्तरङ्गोपायतां श्रुतिरेवाह
“शान्तो दान्त उपरतस्तितिक्षुः समाहितो भूत्वात्मन्येवात्मानं पश्येत्”
इति ।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १२ )
वाक्यार्थज्ञानमविद्यां निवर्त्तयतीत्येवंरूपस्य श्रवणस्यापेक्षितमेव
पूर्ववृत्तं वक्तव्यम् । तच्च नित्यानित्यवस्तुविवेकः, शमदमादि-
साधनसम्पत्, इहामुत्र फलभोगविरागः, मुमुक्षुत्वं चेत्येतत्साधन-
चतुष्टयम् । अनेन विना जिज्ञासानुपपत्तेः, अर्थस्वभावादेवेदमेव
पूर्ववृत्तमिति ज्ञायते ।
श्रवण, मनन और निदिध्यासन वाक्यार्थज्ञान के उपयोगी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १३ )
कथन यह है कि ब्रह्म के स्वरूप को ढकने वाली अविद्या से प्रसूत
असत्य भेद दर्शन ही (जीवों के) बन्धन का कारण है, वह बन्धन भी
अवास्तविक है, और वह समूल अवास्तविक होने से ज्ञान से ही उसकी
निवृत्ति हो जाती है। तत्त्वमसि आदि वाक्य जन्य ज्ञान ही उक्त बन्धन
का निवारक है। इस प्रकार के वाक्य जन्य ज्ञान में कार्य या कर्म की
कोई
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १४ )
ज्ञान के विधान के अतिरिक्त केवल वाक्य से तो उसकी सिद्धि हो नहीं
सकती, केवल उतने होने मात्र से अविद्या निवृत्ति देखी भी नहीं जाती ।
ऐसा भी नहीं कह सकते कि भेदवासना के निवारण के बिना "तत्त्वमसि"
आदि वाक्य अविद्या निवारक ज्ञानोत्पादक नहीं होते । क्योंकि चन्द्र एक
है ऐसी जानकारी होते हुए भी दृष्टि दोष से दो चन्द्रों की जो भ्रान्ति
होती
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १५ )
वाक्यार्थ ज्ञान के होने पर भी अनादि वासना के कारण थोड़ी बहुत
भेद दृष्टि बनी ही रहती है, ऐसा तो आप कह नहीं सकते, क्योंकि आपके
मत से भेदवासना मिथ्या है अतः भेदोत्पादक साधनों के रहते हुए भी
ज्ञानोत्पत्ति से ही उस मिथ्यावासना की निवृत्ति हो जानी चाहिये। यदि
ज्ञानोत्पत्ति होने पर भी मिथ्यारूप उस वासना की निवृत्ति नहीं होती.तो,
उसकी निवृत्ति का ज्ञान के अतिरिक्त
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १६ )
इससे यह निश्चित होता है कि वाक्यार्थ ज्ञान से भिन्न ध्यान,
उपासना आदि शब्दगम्य ज्ञान ही वेदांत वाक्यों का अभीप्सिन तात्पर्य
है, ऐसा ही "अच्छी तरह जानकर प्रज्ञा (ध्यान) करनी चाहिये", "भली
भांति (वेदांतवाक्यों की) पर्यालोचना करके जानने की चेष्टा करो",
"आत्मा का प्रणव रूप से चिन्तन करो", "उपासक उस परमात्मा को
देखकर मृत्यु मुख से मुक्त होते है", "आत्मा की ही
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १७ )
तदिदमपवर्गोपायतया विधित्सितं वेदनमुपासनम् इत्यवगम्यते ।
विद्युपास्योर्व्यतिकरेणोपक्रमोपसंहारदर्शनात् “मनो ब्रह्मेत्युपासीत'
इत्यत्र “भाति च तपति च कीर्त्या यशसा ब्रह्मवर्चसेन य एवं वेद”,
“न स वेद अकृत्स्नो ह्येष आत्मेत्येवोपासीत”, “यस्तद् वेद यत्स वेद स
मयैतदुक्तः” इत्यत्र “अनु म एतां भगवो देवतां शाधि यां
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in( १८ )
निर्णीतम्। “उपासनं स्याद् ध्रुवानुस्मृतिदर्शनान्निर्वचनाच्च” इति।
तस्यैव वेदनस्योपासनरूपस्यासकृदावृत्तस्य ध्रुवानुस्मृतित्वमुप-
वर्णितम्।
तैल धारा की तरह अखंड प्रवाहमयी स्मृति परम्परा ही ध्यान
है। “स्मृति के आश्रय से हृदयस्थ समस्त ग्रन्थियाँ भंग हो जाती हैं।”
इस वाक्य में ध्रुवा स्मृति को मोक्ष का उपाय बतलाया गया है। वह
स्मृति
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in