सिद्धसिद्धान्तपद्धति (गुरु गोरखनाथ - पिण्ड-उत्पत्ति, पिण्ड-विचार एवं ब्रह्माण्ड-एकात्म दर्शन)

सिद्धसिद्धान्तपद्धति (गुरु गोरखनाथ - पिण्ड-उत्पत्ति, पिण्ड-विचार एवं ब्रह्माण्ड-एकात्म दर्शन)
Siddha Siddhanta Paddhati of Guru Gorakhnath with Commentary
by गुरु गोरखनाथ (सम्पादक: गोरक्षनाथ मन्दिर शोध संस्थान, गोरखपुर)
DevanagariHindipublished222 pages
Page 42 of 222
Read in contextPage 42
तथा भारतीय दर्शनों के प्रकाण्ड विद्वान् और योगसाधना के अनुभवी आचार्य,
गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त अवेद्यनाथजी महाराज के 'सिद्धसिद्धान्तपद्धति' के प्रकाशन
संकल्प में जो कुछ भी भूमिका निभा सका, यह महाराज श्री के आशीर्वाद का
ही श्रेयस्करं फल है, अन्यथा 'सिद्धसिद्धान्तपद्धति' ऐसे रहस्यमय योगशास्त्र का
मर्म समझना मेरे लिये दुष्कर ही कहा जा सकता है। मेरा विश्वास है कि नाथयोग
को समझने में योगसाधकों को इस प्रकाशन से बड़ी सुगमता होगी ।
आनन्द-सदन, अलीनगर } रामलाल श्रीवास्तव
गोरखपुर } सम्पादक 'योगवाणी'
विजयादशमी, २०३८ वि० }
卐
२४ ]