Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

शृंगार शतक

Shringar Shatak

by भर्तृहरि / अनुवादक: हरिदास वैद्य

Source: Shringar Shatak - Haridas Vaidya · हरिदास एण्ड कम्पनी, कलकत्ता / Digital Library of India (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished544 pages

About this granth

The Shringar Shatak (शृंगार शतक) is one of the three "centuries" of verse by Bhartrihari, alongside the Niti Shatak and the Vairagya Shatak. Bhartrihari is among the most loved Sanskrit poets of the single-verse form, and tradition makes him a king of Ujjayini who later renounced the world. The roughly one hundred verses of this collection describe the beauty of women, love, the seasons and the pull of desire, while returning again and again to its transience and to the wish to rise above it, so that it is often read as a prelude to the poems of renunciation.

This is the Hindi translation by Babu Haridas Vaidya, published by his own firm, Haridas & Company, Calcutta; the scan is of the second edition of July 1925 (3,000 copies). In his preface the translator recalls that his versions of the Vairagya Shatak (1920) and Niti Shatak (1921) sold out within a year and had to be reprinted in much enlarged form.

This expanded edition of 544 pages gives the verses with Hindi meaning and explanation. It comes from the Digital Library of India.

Pages 297–316 of 544
Page 297
Page 297 scan

( २५० )

हम, अपने मनचले पाठकोंके मनोरञ्जनार्थ, उर्दू-कवियोंकी चन्द कवितायें देते हैं। पाठक देखें कि, विरही पुरुषोंकी क्या हालत होती है :—

वह मैं कि मुझे आलमे बालाकी खबर थी ।

ऐ

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 298
Page 298 scan

( २५१ )

मौत भी नहीं आती ! यह प्रेमकी आगमें तप कर ऐसा कटोर हो जाता है कि, मौत भी इसे शान्ति नहीं दे सकती । बेचारे धैर्यकी तो बात ही क्या ?

कौन गमख्वार इलाही शबेगम

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 299
Page 299 scan

( २५२ )

बुरे समयमें कोई साथी नहीं होता ; पतझड़में पत्ते भी वृक्ष को छोड़ भागते हैं ।

वियोगी कहता है, कि मेरा यार मेरे पास नहीं । उसकी जुदाईकी मुसीबतका

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 300
Page 300 scan

( २५३ )

हमारा दुर्भाग्य तो देखिये कि, उस रातको तारे भी निकले तो बहुत ही कम निकले।

आशुक्को ज़रा सी जुदाई भी कैसी अखरती है, उसका भी नमूना देखिये :—

शबे वस्ल खिली चाँदनी।

वह धवराके बोले सहर हो गई ॥

मिलनकी रातको चाँदनी ऐसी खिली कि, दिन सा मालूम होने लगा। वह धवरा कर बोले—“हाय ! सवेरा हो गया, अब जुदाई के सदमे उठाने होंगे।

दी मुञ्ज्जनने शबे-वस्ल अजैँ पिछली रात।

हाय कम्बलतको किस वक्त खुदा याद आया ॥

मिलनेकी रातको, तड़का होनेसे कुछ पहले, मुल्लाने अजैँ दी, तो वह धवराके बोले—“हाय ! कम्बलतको किस वक्त खुदा याद आया। अब हम अलग-अलग हो जायँगे !”

किसी विरहीसे किसीने उसकी मिज़ाज-पुसों की—कुशल-प्रश्न किया ; तो आप कहने लगे :—

न प्रूछो कि दिल शाद है या हर्जी है।

ख़वर भी नहीं कि है या नहीं है ॥

शबेवस्ल—मुलाक़ान की रात। सहर—सवेरा। मुञ्ज्जन = मुल्ला जो मसजिदमें चार बड़ी रात रहे अज़ाँ देता है। उस समय दीनदार मुसलमान

Page 301
Page 301 scan

( २५४ )

क्या पूछते हो हमारा दिल खुश है या नाखुश ? हमें तो यह भी खबर नहीं कि, वह है भी या नहीं।

बिरहकी रातका वर्णन उस्ताद जौफ़ने खूब किया है। उसका ज़रासा नमूना हम देते हैं ; जिन्हें सबका आनन्द लेना हो, वे हरिदास एण्ड कंपनी, कलकत्ता, से "उस्ताद जौफ़" मँगा देखें।

कहूँ क्या जौफ़ बहवाले शबे हिज्र।

कि थी एक-एक वडी सौ-सौ महीने ॥१॥

कहा जी ने मुझे यह हिज्र की रात।

यकी है सुबह तक देगी न जीने ॥२॥

दे जौफ़ ! बियोग-जुदाईकी रातका हाल क्या कहूँ ? एक-एक वडी सौ-सौ महीने सौ मालूम होती थी।

दिलने कहा कि, यह बियोग की रात है। निश्चय है, कि यह सबेरे तक ज़िन्दा न रहने देगी।

महाकवि नज़ीर की शायरीकी बानगी भी देख लीजिये—

किया जो यारने हमसे पयाम रखसतका।

तो दम निकल गया सुनते ही नाम रखसतका ॥

यारने जो हमसे विदाई की बात छेड़ी, तो विदाईका नाम सुनते ही हमारा दम निकल गया।

हाथ मुँह धोकर मसजिदमें जा नमाज़ पढ़ते हैं। अर्ज़ा—र्गा। ब्राद—खुश। इर्ज़ा—रुज्जीदा।

शबे हिज्र—बियोग की रात। पयाम—पैगाम। रखसत—विदाई, बुहो।

Page 302
Page 302 scan

( २५५ )

अब जरा विरही की कमजोरीके नमूने भी मुलाहिजा फ़र-
माइये :—

मुफ़्त जुल्फ़के मारेको ज़ज़ीर मत पिन्हाओ ।

काफ़ी है मेरी क़ैदको एक मकड़ीका जाला ।

मुफ़्त जुल्फ़के मारे को ज़ज़ीर मत पहनाओ । मेरे बदनमें
जरा भी दम नहीं । मैं जुदाईके कष्ट उठाते-उठाते एकदम दुर्बल
हो गया हूँ । मेरे क़ैद करनेके लिये एक मकड़ीका जाला ही
काफ़ी है ।

और भी :—

ये नातवाँ कि आया जो यार मिलनेको ।

तो सूरत उसकी, उठाकर पलक न देख सका ।

यार की जुदाईमें ऐसा कमज़ोर हो गया हूँ कि, जब यार
मुफ़्त से मिलनेकी आया, तो मैं पलक उठाकर उसकी सूरत तक
न देख सका ।

कहिये पाठक ! अब तो आप न देख लिया कि, प्यारीकी
जुदाईमें वियोगी पुरुषोंकी क्या दुर्दशा होती है । जब तक
स्त्रियाँ सामने रहती हैं, तभी तक सामने स्वर्ग दीखता है ;
उनके नज़रोंकी ओट होते ही प्राण निकलने लगते हैं—मृत्यु-
कालसे भी अधिक वेदना होती है ।

कुलुक—लट ।

सुवना—यदि ऐसी-ऐसी शेरों और गज़लोंका आनन्द लूटना चाहते हैं ;
तो श्रीमाल पण्डित ज्वालादेवजी शर्मा कृत “उस्ताद ज़ौक”, “महाकवि

Page 303
Page 303 scan

( २५६ )

दोहा ।

जौलों सन्मुख नयनके, श्रबला श्रमृत-रूप ।

दूर भये ते सहज ही, होय यही विष-कूप ॥७४॥

सार—स्त्री सामने हो तो श्रमृत है, पर
दूर हो तो विष है ।

74. A woman is like nectar so long as she is in front of the eyes. She becomes more painful than poison when removed from before the eyes.

दाग" और "महाकवि गालिब" हरिदास पगड कम्पनी, कलकत्ते से मांगावे ।
पयित्तजी उर्दू-कवियों पर आशोचनात्मक लेख मिलनेमें सिद्धहस्त हैं ।
हमने ये कविताएँ आपही की पुस्तकोंसे उद्धृत की हैं । बाबू रघुराज
सिंह जी-५० के लिये महाकवि नज़ीर से भी हमने कुछ शेर ली हैं । उर्दू
कवि-वचन-मालाके ये चारों दाने प्रत्येक हिन्दी जाननेवालेके देखनेकी चीज़
हैं । इन कवियोंकी एक-एक कविता ब्राह्मों रुपयेमें भी सस्ती है । लेखक महा-
शयोने उर्दू न जानने वालोंके उभौतेके लिये, प्रत्येक कविताका हिन्दी अनु-
वाद भी साथ-साथ कर दिया है । इन पुस्तकोंकी पबलिक ने अच्छी कदमी
है । जिन हिन्दी-प्रसियोंने ये पुस्तके नहीं देखी हैं, वे इनके लिये ३१)
मूल्य और ॥१॥ पोर्टेज—कुल ४ ) का लोभ न करें । ये सब आवेहयात
या सुधारस का आनन्द देने वाली पुस्तके हैं । वहमी सज्जन वहममें
गोते न लगावे, सूचनाको भूटी न समझें, इसीसे नीति, वैराग्य और
श्रद्धा—इन तीनों शतकोंमें ही हमने मौके-मौकैसे इनके अधिक नमूने दिये
हैं । जिन्होंने किसी मित्रके पास "नीतिपातक" और "वैराग्यपातक"
देखे, उन्होंने जी जानसे मुग्ध होकर ये दोनों शतक तो माँगाये ही ; पर
साथ ही "दाग" "गालिब" "ज़ौक" और "नज़ीर" भी माँगाये बिना न रहे ।

Page 304
Page 304 scan

( २५७ )

नामृतं न विषं किञ्चिदेकां मुक्त्वा नितम्बिनीम् ।

मैवामृतलता रक्ता विरक्ता विषवल्ली ॥७५॥

मुन्दरी नितम्बिनीका छोड़कर न और अमृत है न विष । स्त्री अगर अपने प्यारको चाहे तो अमृतलता है और जब वह उसे न चाहे, तो निश्चय ही विषकी मन्जरी है ॥७५॥

खुलासा—इस जगत्में स्त्री ही अमृत है और स्त्री ही विष है । जब वह अपने आशिकको चाहती है, तब तो अमृत सी दीखती है और वही जब अपने आशिक से नाराज़ हो, उसे नहीं चाहती, तब विष हो जाती है । इस बातको पुरुषमात्र आसानी से समझ सकते हैं । स्त्री जब अपने प्यारको प्यार करती है, तब उसका प्यारा उसपर जी-जान निछावर करता है ; उसके इशारेपर कठपुतलीकी तरह नाचता है ; पर ज्योंही वह अपने चञ्चल स्वभाव-अनुसार उसे छोड़ दूसरेको चाहने लगती है ; त्योंही उसका वही प्यारा, उसे विषसी समझ कर, उसके प्राण-नाश पर भी उतारू हो जाता और अपनी भी जान दे देता है ।

“पञ्चतन्त्र”में भी लिखा है :—

• नामृतं न विषं किञ्चिदेकां मुक्त्वा नितम्बिनीम् ।

यस्याः संगेन जीव्येत द्वियेत च वियेगगतः ॥

स्त्रीके सिवा अमृत और विष दूसरी कोई चीज़ नहीं है ;

१७

Page 305
Page 305 scan

( २५८ )

क्योंकि उसके सङ्गसे प्राणी जीता और उसके वियोगसे मरता है।

“भामिनी-विलास”में भी लिखा है :—

श्यामं सितं च सुदृशो न दृशोः स्वरूपं

किं तु स्फुटं गरलमेतदधामृतं च ॥

नो चेतकथं निपतनादनयोस्तदैव

मोहं मुदं च नितरां दधते युवानः ॥

सुलोचना स्त्रीकी आँखोंमें जो श्यामता और शुभ्रता—कलाई और सफेदी दीखती है, वह कलाई और सफेदी नहीं है ; किन्तु विष और अमृत है। यदि यह बात न होती, तो युवा पुरुष उसकी नज़र-से-नज़र मिलते ही मोहित और आनन्दित न होते।

स्त्रीकी आँखोंमें जो श्यामता या कलाई है, वह विष है और जो शुभ्रता या सफेदी है, वह अमृत है। जिसे वह खूब होकर अमृत की नज़रसे देखती है, उसे परम आनन्द होता है और जिसे वह नाराज़ होकर विषकी नज़रसे देखती है, उसे मोह या दुःख होता है। क्या खूब कहा है ! वाह ! पण्डितराज वाह !

दाहा ।

नहीं विष नहीं अमृत कहूँ, एक तिया तू जान ।

मिलवे में अमृत-नदी, विछुरे विषकी खान ॥७५॥

Page 306
Page 306 scan

( २५६ )

सांर—स्त्रीही अमृत और स्त्री हो विष है ।
जब वह चाहे तब तो अमृत है और जब न
चाहे तब विष है ।

75. There is no better nectar than a woman and no worse poison than a woman also. If she is loving, she is a creeper of nectar, but if she forsakes, she is verily a creeper of poison.

—*—

आवर्तः संशयानामविनयभवनं पतनं साहसानाम् ।

दोषाणां सन्निधानं कपटशतमयं क्षेत्रमग्रत्वयानाम् ॥

स्वर्गद्वारस्य विघ्नो नरकपुरमुखं सर्वभायाकरगडम् ।

स्त्रीयन्वं केन सृष्टं विषममृतमयं प्राणिनां मोहपाशः ॥७६॥

सन्देहोंका भँवर, अविनयका घर, साहसोंका नगर, पाप-
दोषोंका खजाना, सैकड़ों तरहके कपट और अविश्ववासका क्षेत्र,
स्वर्ग-द्वारका विघ्न, नरक-नगरका द्वार, सारी मायाओंका पिठारा,
अमृतके रूपमें विष और पुरुषोंको मोह-जालमें फँसाने वाला स्त्री-
यन्त्र न जाने किसने बनाया ?

सुन्दरी स्त्रियाँ ऊपरसे गोरी पर भीतरसे काली होती हैं ।
इनका शरीर फूलकी तरह कोमल और कमनीय होता है, पर
इनका हृदय वज्रवत् कठोर होता है । ये दान, मान, सेवा, अस्त्र
और शस्त्र किसीसे भी वशमें नहीं होतीं । न कोई इनको

Page 307
Page 307 scan

( २६० )

प्यारा है और न कोई कुप्यारा । इनका स्वभाव है कि, ये नये-नये पुरुषोंकी अभिलाषा किया करती हैं । लज्जा, नीति, चतुराई और भयके कारणसे ये सती नहीं बनी रहतीं, केवल चाहने वाला न मिलने या मौका हाथ न आनेसे ही ये सती बनी रहती हैं । असत्य, साहस, माया, मत्सरता और लोभ,—इनमें स्वभावसे ही होते हैं । पुरुषोंसे इनमें दूनी श्रुधा, चोगुनी शर्म, छेगुनी हिम्मत या बुद्धि होती है और कामदेव तो अठ गुना होता है । जब ये अपनी बराबर बालियोंके साथ एकान्तमें बैठती हैं, तब कहा करती हैं :—“अहो, वेश्याए बड़ा आनन्द करती हैं ; वे स्वतन्त्रता-पूर्वक नये-नये पुरुषोंको भोगतीं और इच्छानुसार उनका धन खर्च करती हैं ।” अथवा कोई-कोई कहती हैं :—“मेरा मर्द तो पशु है । भोग-विलासकी बातें तो जानता ही नहीं । संभा होते ही भैंसकी तरह पड़ जाता है । मैंने इसका हाथ पकड़ कर कुछ भी सुख न पाया । देख ! फलानीका पति कैसा छेल छबीला नटनागर है इत्यादि ।” जो पुरुष इनकी खूब श्रुधामद करता है, इनकी फरमायशोंको ज्वान से निकलते ही पूरी करता है—साथ ही रूपवान, विद्वान, धनवान और गुणवान होता है, उसे छोड़ कर ये महा धूर्ता नीच और अधमके साथ चली जाती हैं । कोई पाश्चात्य विद्वान् कहते हैं :—“A woman in love is very poor judge of character.” ली जिसे चाहती है या जिससे आशनाई करती है, उसके चरित्र की परख नहीं करती । कहा है—

Page 308
Page 308 scan

( २६१ )

गुणाश्रयं कीर्तयितुं च कान्तं, पतिरतिष्ठि सधने युवानम् ।

विहाय शीघ्रं वनिता ब्रजन्ति, नरान्तरं शीलगुणादिहीनम् ॥

गुणाधार, कीर्तिमान्, सुन्दर, रतिक्रीड़ा-कुशल, धनवान् और जवान पुरुष को भी त्यागकर स्त्रियाँ नीच, निर्गुण और कुरूपके साथ चली जाती हैं ।

दुष्टा स्त्रियाँ मिथ्या विलास-चिह्न दिखाकर अपने पतिको पागल रखती हैं और उससे पैर तक दबवाती हैं । एकको नेत्र-विकारोंसे रिभाती हैं ; दूसरेके साथ बचन-विलास करती हैं, तीसरेको चेष्टाओंसे प्रसन्न करती हैं और चौथेको मोहमें फँसाती हैं । स्त्रियाँ बहुलपिणी हैं । जब यह कामवती होती है और पर-पुरुषसे मिलती है, तब ऐसे-ऐसे छलबल और कौशल करती है, कि चतुर-से-चतुर पुरुषकी भी अकूल काम नहीं करती । उस समय, ज़रूरत होनेसे, ये अपने पति-पुत्र और पिता-माता तक की हत्या कर सकती* हैं । खीके मनमें क्या है, वह कब क्या करेंगी,

ॐ संसारमें ऐसा कौनसा नीचे-से-नीचा काम है, जो इस प्रेमके कारब नहीं करना पड़ता ? प्रेम-पत्न्य के पथिकों को ज्ञात-पति तो क्या बीज़ है, अपने प्यारे माता-पिता, बहन-भाई और अपनी झीलाइं तकसे मुँह मोड़ना और माता तोड़ना पड़ता है । अभी हाल ही में सुना है कि, हमारे एक परिचितकी बेवा बहन अपने प्यारे, ब्यांखीके तारे, पासे-पनासे दो पुत्र-खलोंको छोड़, एक यवनके साथ भाग गई । किसीने ठीक ही कहा है :—

Cruel love ! what is there to which thou dost not drive mortal

Page 309
Page 309 scan

( ३६२ )

इन बातोंका जानना बड़ा कठिन है। लोकमें कहावत भी मशहूर है—“त्रिया चरित्र जाने नहीं कोई, खसम मार कर सती होई।” शास्त्रोंमें भी कहा है—

रूपस्य चित्तं कृपणस्य चित्तं, मनोरथं दुर्जनमानवानाम् ।

स्त्रियाश्चरित्रं पुरुषस्य भाग्यं, देवो न जानाति कुतो मनुष्यः ॥

राजाके चित्त, स्रमके धन, दुर्जनके मनोरथ, स्त्रीके चरित्र और पुरुषके भाग्य की बात, देवता भी नहीं जानते, मनुष्य बेचारा कौन चीज़ है ?

ल्लियोके संशयोंका भँवर, साहसोंका नगर और नाना प्रकार की माया और अविश्वासका पिटारा होनेमें ज़रा भी सन्देह नहीं। जो इनका विश्वास करते हैं, वे बुरी तरह मारे जाते हैं। इसलिये बहुत पुरुषोंको ल्लियोका विश्वास भूल कर भी न करना चाहिये। इनसे सदा सावधान और सतर्क रहना चाहिये। जितनी विद्या

hearts.” ऐ निदयी प्रेम ! संसारमें ऐसा क्या है, जिसे करने पर तु मनुष्यों को विषय नहीं करता ?

† धेकरने कहा है :—“I think women have an instinct of dissimulation ; they know by nature how to disguise their emotions far better the most than the most consummate male courtiers can do. मेरे बिचार में, स्त्रियों में कपटाचार स्वाभाविक होता है। नितान्त काव्य-कुशल राज-सभासदोंको अपेक्षा भी वे अपने भावोंको अधिक उत्तमताने छिपा सकती हैं। स्त्रियाँ अपनी बातको जितनी श्रद्धा सह छिपा सकती हैं, और कोई नहीं छिपा सकता।

Page 310
Page 310 scan

( २६३ )

शुक्र और बृहस्पतिमें है, उतनी तो इनमें सम्भावसे ही होती है॥

शास्त्रकारोंने कहा है :—

नदीनांच नखीनांच, शृंगिणां शत्रुपाणिनाम् ।

विश्ववासो नेव कर्तव्यः, व्रीणु राजकुलेषु च ॥

नदीका, नाखु नवाले

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 311
Page 311 scan

( २६४ )

चला जाऊँगा, तो इनका लालन-पालन कौन करेगा ? मेरे न रहनेसे इनको असुक कष्ट होगा, इन पर असुक आफत आयेगी। अच्छा तो, लड़के लड़कियोंकी शादी-विवाह करके बनको चला

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 312
Page 312 scan

( २६५ )

यह युवती-यन्त्र कौन रच्यो, महा अमृत-विषको भ्रम्यो ?
थिर चर नर किबर सुर असुर, सवके गल-वन्धन कर्यौ ॥७६॥

सार—स्त्री बड़ा ज्वर्दस्त जाल है। फिर भी लोग इसमें जोकर फँसते और बड़े खुश होते हैं, यह

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 313
Page 313 scan

( २६६ )

है । इस बातको जानकर भी, कवियोंकी मिथ्या उत्पत्तियोंके मुलावेमें पड़कर, हमलोग स्त्रियोंपर आसक्त रहते और उन्हें सेवन करते हैं ॥७७॥

खुलासा—जिस तरह संसारके और प्राणियोंके शरीर हाड़, मांस और रक्त प्रभृतिसे बने

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 314
Page 314 scan

( २६७ )

कुण्डलिया ।

नहिं शशांक-सन वदन तित्य, नील जलज सम-नैन ।
अंग कनक-सम है नहीं, कोकिल-सम नहिं बैन ।
कोकिल-सम नहिं बैन, भूष कवि उपमा दीन्ही ।
जानत हैं सब भेद,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 315
Page 315 scan

( २६८ )

रागो नविन्या हि निर्मर्गसिद्धः

स्त्वत्र अमत्येव मुथा पर्वत्रिः ॥७८॥

जिस तरह मूर्ख औरों कमलिनीकी स्वाभाविक ललाईको देखकर उसपर मुग्ध हो जाता और उसके चारों ओर गूंजता फिरता है ; उसी तरह मृदु पुरुष

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 316
Page 316 scan

( १६६ )

सार—लोलावती चंचल स्त्रियों के हाव-भाव और नाज-नख़रों को मुहव्वतकी निशानी समझना नादानी है। यह तो उनका स्वभाव है।

78. The amorous plays of sportful women are quite

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in