Skip to content
SarvaKosh
सेहत संजीवनी

सेहत संजीवनी

Sehat Sanjivani

by सतगुरु मधु परमहंस जी

Source: June 2009 First Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Post-Raya, Distt.-Samba (J & K) · 2009 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished104 pages

Page 6 of 104

Read in context
Page 6
Page 6 scan

पीड़ा देता है। फिर फूटने पर उसमें से लाल फेन बहता है, जिससे अनेक घाव हो जाते हैं। यही भगन्दर रोग को जन्म देता है।

शीतपित्त ( पित्ती उछलना ) के लक्षण

  • ❑ शरीर में सूजन हो जाती है।
  • ❑ लाल-लाल चकते (गोल दाग) निकल आते हैं।
  • ❑ खुजली होती है।

अम्लपित्त के लक्षण

  • ❑ शरीर भारी रहता है।
  • ❑ खट्टी डकारें आती हैं।
  • ❑ गले में जलन होती है।
  • ❑ भोजन नहीं पचता है।
  • ❑ भोजन में अरुचि हो जाती है।

वातपित्त ज्वर के लक्षण

  • ❑ मुँह सूखता है।
  • ❑ नींद अच्छी नहीं आती है।
  • ❑ सारे शरीर में दर्द होती है।
  • ❑ जँभाई अधिक आती है।
  • ❑ शरीर में जलन महसूस होती है।
  • ❑ भोजन में अरुचि लगती है।
  • ❑ मूर्छा आती है।