सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)
Saundaryalahari of Adi Shankaracharya with Hindi Commentary
by जगद्गुरु आदि शंकराचार्य
Page 73 of 415
Read in contextसौंदर्य लहरी ३३
'फिर उसका ज्ञान तमोगुण की शक्ति से आच्छादित होकर,
जगत की सृष्टि की कामना करने लगा ! इसी स्वरूप को हिरण्यगर्भ
कहते हैं । आदि इच्छा शक्ति महात्रिपुर सुन्दरी कहलाती है ।
इच्छा का संकल्पात्मक कार्य ही मन हैं । कहा है—"संकल्पात्मनं
मनः" उस मन के तेजोमय संकल्प से असत् का जन्म होता है ।
संकल्प के साथ अहं (मैं) का स्फुरण सत् है और संकल्प का कार्य
नामरूपात्मिका सृष्टि असत् है । इनको सद्विद्या और असद्विद्या
भी कहते हैं । इच्छा के पश्चात ज्ञान तदनंतर क्रिया शक्ति सारे
विश्व की रचना करती है । सद्विद्या को ज्ञान और असद्विद्या को
क्रिया कहा जा सकता है, जो सत्वगुण और रजोगुण की प्रारंभिक
शक्तियां हैं ।
उपनिषदों के भी कुछ प्रमाण हम यहां देना असंगत नहीं
समझते ।
"सदेव सौम्येदमग्र आसीदेकमेवाद्वितीयम्"
(छा. ६, २, १)
'हे सौम्य, सत् ही यह पहिले था—अकेला अद्वितीय ।
"तदैक्षत बहुस्यां प्रजायेयेति । (छा. ६, २, ३)
उसने इच्छा की कि सृष्टि बनाने के लिये मैं बहुधा, अर्थात्
एक से अनेक हो जाउं ।
स ईक्षत लोकान्नुसृजा इति, स इमान् लोकानसृजत
(ऐत. १, १, १)