Skip to content
SarvaKosh
सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

Saundaryalahari of Adi Shankaracharya with Hindi Commentary

by जगद्गुरु आदि शंकराचार्य

DevanagariHindipublished415 pages

Page 178 of 415

Read in context
Page 178

'१३२ सौंदर्य लहरी
काम बीज का ध्यान ।
(१९)
मुखं बिन्दुं कृत्वा कुचयुगमधस्तस्य तदधो
हरार्धं ध्यायेद्यो हरमहिषि ते मन्मथकलाम् ।
स सद्यः संक्षोभं नयति वनिता इत्यतिलघु
त्रिलोकीमप्याशु भ्रमयति रवीन्दुस्तनयुगाम् ॥
कठिन शब्दः—मन्मथ कला=क्लीं अथवा ईं ।
अर्थः—मुख को बिन्दु बना कर दोनों स्तनों को उसके
नीचे दो और विन्दु बनाना चाहिये उसके नीचे हर के अर्ध-
भाग का ध्यान करना चाहिये । हे हर महिषी ! इस प्रकार
जो तेरी काम कला का ध्यान करता है, वह तुरन्त स्त्रियों के
चित्त में क्षोभ ले आता है यह अति छोटी बात है, ( उसका
सामर्थ्य तो इतना अधिक होता है कि ) अपितु वह सूर्य और
चन्द्र रूपी दो स्तन वाली त्रिलोकी को भ्रमा सकता है ।
सं० टि०:—हरमहिषी पद से आदि शक्ति ग्रहण करना चाहिये ।
'हरतीति हर' । मन्मथकला, कामकला । कामकला से हमने त्रिपुरोपनिषद्
की श्रुति११ के प्रकाश में काम बीज लिया है । परन्तु ईं को काम कला
कहते हैं । ईं में भी तीन विन्दु माने जा सकते हैं । ईकार का नीचे
क भाग हकार का आधा भाग समझा जा सकता है । इस लिये