सौन्दर्य-निखार (स्वदेशी चिकित्सा)
Saundarya Nikhar (Swadeshi Chikitsa)
by राजीव दीक्षित
Source: Azadi Bachao Andolan First Edition · Azadi Bachao Andolan · 2010 (origin)
Page 20 of 80
Read in contextWWW.RAJIVDIXITJI.COM | AUDIO | VIDEO | ANDROID APP
— — — — —
गोभी के पत्ता के रस में थोड़ा खमीर मिलाकर चेहरे व गर्दन पर लगाकर आधे घण्टे बाद ताजे पानी से धो दें। धीरे-धीरे त्वचा की खुशकी, झुर्रियाँ व कालिमा कम होने लगेंगी।
— — — — —
मूली के रस में मक्खन मिलाकर चेहरे पर मलें तथा आधा घंटा बाद गुनगुने पानी से धो दें। धीरे-धीरे चेहरे की झुर्रियाँ कम होंगी तथा चमक बढ़ेगी।
— — — — —
दूध में गाजर व नींबू का रस मिलाकर नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से सॉवलापन कम होता है।
— — — — —
होंठों को मुलायम बनाए रखने तथा उन्हें फटने से बचाने के लिए प्रतिदिन सबेरे नींबू शहद और ग्लिसरीन का मिश्रण लगाएं तथा सूखने पर धो दें।
— — — — —
प्रतिदिन रात में गुलाब की ताजा पंखुडियाँ पीसकर मलाई में मिलाकर होंठों पर लेप करें तथा सूखने पर धो दें। इससे होंठों की रंगत सुधरेगी तथा होंठ मुलायम बने रहेंगे।
— — — — —
दूध की मलाई में शहद मिलाकर लगाने से नेत्रों के नीचे का कालापन मिटता है तथा होंठों की रंगत सुधरती है तथा वे मुलायम बने रहते हैं।
— — — — —
तुलसी के पत्तों को दूध में पीसकर लगाने से झोंई मिटती है।
— — — — —
सादा कच्चा दूध भी चेहरे पर मलने से चेहरा साफ और स्निग्ध होता है।
— — — — —
को पानी में पीसकर लेप करने से महँसे ठीक होते हैं।
— — — — —
अर्जुन वृक्ष की छाल, अखरोट की छाल, सेंधा नमक तथा मौलश्री की छाल का कपड़छन चूर्ण बनाएं तथा कंडे की राख मिलाकर रख लें। इसका मंजन करने से पीले, गंदे दाँत साफ और चमकीले बनते हैं।
— — — — —
दिन में एक दो बार सरसों के तेल में थोड़ा नमक तथा हल्दी मिलाकर दाँतों, मसूड़ों की मालिश करते रहने से कृमिदंत आदि तमाम बीमारियाँ नहीं होतीं। यह दाँतों के लिए बेहद आसान, सस्ता और कारगर उपाय है।
— — — — —
दो तोला दूध में चार कली लहसुन उबालकर चेहरे पर मलने से चेहरा खिल उठता है।
pg. 20