Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

सम्पूर्ण चिकित्सा

Sampoorna Chikitsa

by राजीव दीक्षित / रोबिन बसराना (ऋषि वाग्भट्ट अष्टांगह्रदयम् आधारित)

Source: Hindi Ayurvedic Chikitsa based on Ashtanga Hridayam · Swadeshi Robin Basrana · 2018 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished115 pages

About this granth

Sampoorna Chikitsa (सम्पूर्ण चिकित्सा) is a Hindi handbook of home health care compiled from the talks and guidance of Rajiv Dixit (1967–2010), the Swadeshi campaigner of the Azadi Bachao Andolan whose lectures on Ayurvedic routine and household remedies reached a wide audience. The title page says it is based on the Ashtanga Hridayam of Vagbhata, the classical Ayurvedic compendium, and names Swadeshi Robin Basrana as compiler. The book is dedicated to Rajiv Dixit's memory.

The cover lists its main parts:

  • Ayurvedic daily routine (dinacharya)
  • the theory of the three doshas
  • cow-based remedies (go-chikitsa)
  • Ayurvedic treatment, with a section on homeopathy
  • remedies for skin and beauty care

It is a popular guide in plain Hindi for lay readers, not a translation of Vagbhata. This 115-page edition dates from 2018.

Pages 107–115 of 115
Page 107
Page 107 scan

भूखे रहना, पौष्टिकता रहित भोजन करना, रात में देर तक जागना, कम विश्राम करना या क्षमता से ज्यादा श्रम करना, ज्यादा उपवास करना, तनाव-चिंता-शोक में जीवन बिताना, पाचनशक्ति कमजोर होना आदि कारण हो सकते हैं। इसका अर्थ यह है कि यदि उक्त कारण जिम्मेदार हों तो दुबलापन दूर करने की कोशिश करने के साथ-साथ इन गड़बड़ियों को भी दूर करना चाहिए और ईर्ष्या, द्वेष, चिंता, शोक, क्रोध से मुक्त होकर प्रसन्नचित्त, उर्मग भरा जीवन बिताते हुए निम्न उपाय करने चाहिए –

दुबलापन दूर करने की पहली शर्त यह है कि आप अपनी पाचनशक्ति मजबूत करें ताकि खाया-पिया शरीर में अच्छी तरह जज्ब हो खुलकर भूख लें। इसके लिए हफ्ते भर विधिपूर्वक उपवास कर सकते हैं। तरीका यह है कि जब उपवास करना हो तो एक दिन पहले मूँग की खिचड़ी आदि हल्का भोजन लें। रात में दूध या पानी के साथ 2 चम्मच ईसबगोल, एरण्ड तेल अथवा त्रिफला सेवन करके उदर की सफाई करें। दूसरे दिन रोटी बंद कर दें और मौसमी फलों व उबली हरी साग-सब्जियों पर निर्वाह करें। तीसरे दिन 2-3 घंटे के अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा करके सिर्फ फलों का रस पिएं। चौथे दिन सिर्फ पानी पीकर रहें। साथ में नींबू और शहद ले सकते हैं। पाँचवें दिन पुनः फलों का रस लें। छठे दिन फल व उबली साग-सब्जी पर रहें। सातवें दिन एक-दो चपाती से शुरू करके धीरे-धीरे खुराक बढ़ाएं। इस उपवास काल में दो-तीन दिन एनिमा द्वारा पेट की सफाई कर लें तो बेहतर परिणाम मिलेगा।

उपवास करने के बाद प्रायः भूख खूब लगने लगती है और खुराक बढ़ जाती है। इस तरह से बढ़ी हुई खुराक दुबलापन दूर करने में अत्यंत सहायक है।

दुबले लोग सबेरे पौष्टिक नाश्ता लें, पर इसका समय भोजन से 3-4 घण्टा पहले और सोकर उठने के 2-3 घण्टे बाद रखें। एक पौष्टिक नाश्ता यह है कि थोड़े चनों में गेहूँ, मूँगफली, मूँग मिलाकर अंकुरित कर लें। इस अंकुरित अन्न में नींबू और थोड़ा नमक डालकर नाश्ते के रूप में सेवन कर सकते हैं। नमक, नींबू न मिलाना चाहें तो इसे गुड़ के साथ या इसमें

[106]

Page 108
Page 108 scan

थोड़ी भिगोई किशमिश व खजूर मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। ऊपर से चाहें तो थोड़ा दूध पिएं। नमक, नींबू मिलाएं तो दूध न पिएं।

इसके अलावा आगे वर्णित खजूर और दूध वाला नाश्ता भी कर सकते हैं या अनुकूल पड़े तो केला-दूध लें। जाड़े के दिनों में उड़द का आटा, बबूल का गोद, देशी घी, अक्ष्गंध तथा मेवे मिलाकर बनाया गया लड्डू भी पाचनशक्ति के अनुसार सेवन कर सकते हैं। पौष्टिक नाश्ते और भी कई हैं, उन्हें सोच-समझकर सेवन करके लाभ उठाया जा सकता है।

दोपहर और शाम के भोजन में पर्याप्त पौष्टिक पदार्थों का सेवन खूब चबा-चबाकर करें। उपलब्धता के हिसाब से गाजर, पालक, चोलाई, टिण्डा, परवल व विभिन्न हरी सब्जियाँ, मौसमी फल, घी का तड़का लगी दाल, आँवले का मुरब्बा, दूध, घी, मक्खन, चावल की खीर आदि सेवन करें। रोटियाँ गेहूँ की खाएं। चाहें तो गेहूँ में तिहाई भाग चने मिलाकर पिसवा लें और इस आटे की रोटी खाएं। भोजन के बाद एक-दो कले और आगरे का पेठा या आँवले का मुरब्बा लें तो अच्छा है। रात के भोजन में एकाध रोटी कम खाएं। भोजन के बाद आगे वर्णित अक्ष्गंधारिष्ट वाला नुस्खा भी सेवन कर सकते हैं।

  • ➤ दोनों भोजन के बीच 8 घण्टे का अंतर रखते हुए मध्यकाल में किसी मौसमी फल या जूस का हल्का पाचक पौष्टिक अल्पाहार ले सकते हैं।
  • ➤ पानी भोजन के डेढ़-दो घण्टे बाद पीने की आदत बनाएं। इसके अलावा दिन भर में डेढ़-दो घण्टे अंतराल पर 6-8 गिलास तक खूब पानी पीते रहें।
  • ➤ रात में भोजन से दो-तीन घण्टे बाद और सोने से पूर्व गुनगुने दूध में एक चम्मच घी के साथ मिश्री या दो-तीन चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
  • ➤ इतना उपाय करते हुए सबेरे अपने अनुकूल व्यायाम, योगासन, प्राणायाम अवश्य करें। इस संबंध में किसी पुस्तक या योग्य व्यक्ति से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। याद रखें, पौष्टिक

[107]

Page 109
Page 109 scan

आहार के साथ बिना उचित मात्रा में श्रम, व्यायाम किए स्वस्थ सुझौल बनना नामुमकिन हैं।

❖ जनरल टॉनिक

  • ➤ अर्जुनारिष्ट, बलारिष्ट, अंगूरसव, अश्वगंधारिष्ट तथा दशमूलारिष्ट-प्रत्येक 500-500 मिली. लौह भस्म, अश्वक भस्म तथा शुद्ध शिलाजीत 10-10- ग्राम
  • ➤ सभी आसव अरिष्ट एक में मिलाकर उसमें दोनों भस्म व शिलाजीत अच्छी तरह घोल दें। इसे 2 से 4 चम्मच दिन में दो बार बराबर पानी मिलाकर लेना चाहिए।

यह बढ़िया जनरल टॉनिक हैं। इससे शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ती है। थकावट, आलस्य, कमजोरी दूर होकर चुस्ती-फुर्ती व अच्छी नींद आती है।

  • ➤ सफेद मूसली और असगंध समान मात्रा में लेकर कपड़छन चूर्ण बनाएं तथा एक छोटी चम्मच की मात्रा में दूध के साथ सेवन करें। इससे मांस और बल दोनों की वृद्धि होती है।
  • ➤ असगंध का चूर्ण सबेर-शाम 1-1 चम्मच की मात्रा में शहद में मिलाकर चाटने तथा साथ में एक पाव मिश्री मिला गर्म दूध पीते रहने से शरीर का दुबलापन मिटता है।
  • ➤ शतावरी, छिलका रहित कौंच के बीज, सफेद मूसली, असगंध, गोखरू- सभी 100-100 ग्राम।

सभी चीजों को अलग-अलग कूट-पीसकर कपड़छन चूर्ण करके मिलाकर रख लें। यह चूर्ण सबेर-शाम खाली पेट थोड़े देशी घी में 5-5 ग्राम मिलाकर सेवन करें। चाहें तो एक पाव मिश्री मिला गुनगुना दूध पी सकते हैं। शाम वाली खुराक चाहें तो रात में सोने से आधा घण्टे पूर्व भी सेवन कर सकते हैं। अलबत्ता, भोजन किये हुए कम से कम दो घण्टे अवश्य बीत गए हों।

[108]

Page 110
Page 110 scan

इस प्रयोग से दुबलापन दूर होता है, पौरुषशक्ति बढ़ती है। यह पौष्टिक, धातुवर्द्धक और श्रेष्ठ बाजीकारक नुस्खा है। इसे ब्रह्मचर्य के साथ लगभग तीन माह तक प्रयोग करना चाहिए।

  • ➤ शरीर दुबला हो और ऐसा किसी विशेष रोग की वजह से न हो तो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 111
Page 111 scan

दस्तों के लिए - मोटी सौफ़ तथा जीरा बराबर मात्रा में लेकर हल्का सा भून कर पीस ले, दिन में तीन बार सादे पानी के साथ सेवन करें।

गले की खराश - एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 112
Page 112 scan

बदन दर्द - 200 ग्राम सरसों के तेल में लगभग दस ग्राम कपूर मिलाकर एक कांच की शीशी में भरकर धूप में रख दें। जब उसमें कपूर पूरी तरह घुल जाए तो इस तेल की मालिश से शरीर के हर प्रकार के दर्द में राहत

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 113
Page 113 scan

कान का बहना - सरसों के तेल में लौंग अथवा लहसुन अच्छी प्रकार से जलाकर कान में डालने से दर्द, मवाद बहना तथा सामान्य घाव ठीक हो जाता है ।

उत्तम तेजश्नी, बुद्धिमान, स्वरूपवान, स्वस्थ संतान हेतु गर्भिणी स्त्री का आहार का विषय में जाने

  1. 1. जब पता चले कि स्त्री

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 114
Page 114 scan

फायदे – हीमोग्लोबिन की गोलियां नहीं खानी पड़ती

सेब भी दिन में एक से आधा खाएं

बाकि शुद्ध आहार लीजिए

चौथा माह पूर्ण होते होते शिशु गर्भ में अपने होने की प्रतीति कराए कुछ हलचल करे तब से लेकर डिलीवरी तक रोज दिन में एकबार रामायण, कृष्ण बाल

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 115
Page 115 scan

अन्य पुस्तके खरीदने

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in