Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

सम्पूर्ण चिकित्सा

Sampoorna Chikitsa

by राजीव दीक्षित / रोबिन बसराना (ऋषि वाग्भट्ट अष्टांगह्रदयम् आधारित)

Source: Hindi Ayurvedic Chikitsa based on Ashtanga Hridayam · Swadeshi Robin Basrana · 2018 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished115 pages

About this granth

Sampoorna Chikitsa (सम्पूर्ण चिकित्सा) is a Hindi handbook of home health care compiled from the talks and guidance of Rajiv Dixit (1967–2010), the Swadeshi campaigner of the Azadi Bachao Andolan whose lectures on Ayurvedic routine and household remedies reached a wide audience. The title page says it is based on the Ashtanga Hridayam of Vagbhata, the classical Ayurvedic compendium, and names Swadeshi Robin Basrana as compiler. The book is dedicated to Rajiv Dixit's memory.

The cover lists its main parts:

  • Ayurvedic daily routine (dinacharya)
  • the theory of the three doshas
  • cow-based remedies (go-chikitsa)
  • Ayurvedic treatment, with a section on homeopathy
  • remedies for skin and beauty care

It is a popular guide in plain Hindi for lay readers, not a translation of Vagbhata. This 115-page edition dates from 2018.

Pages 10–29 of 115
Page 10
Page 10 scan

की क्रिया प्रारंभ कर देता है। उपवास के दिन शरीर का तापमान 2 से 3 डिग्री सेण्टीग्रेड कम हो जाता है जिसके कारण हानिकारक जीवाणुओं की वृद्धि में बहुत कमी आ जाती है।

  • ➤ जन्म से लेकर 14 वर्ष की आयु तक हमारे शरीर में कफ की प्रधानता रहती है व कफ का स्थान शरीर में हृदय से सिर तक है, इस प्रधानता के अंतर्गत बहुत भूख लगती है व अधिक नींद भी आती है। आयु के 14 वर्ष से लेकर पचास वर्ष तक पित्त की प्रधानता रहती है व पित्त का स्थान हमारे शरीर में हृदय से नाभि तक है, इसी प्रकार आयु के 50 वर्ष से लेकर मृत्यु तक वात की प्रधानता रहती है व वात का स्थान शरीर में नाभि से नीचे पैरों तक है।
  • ➤ हमारी पाचन संस्था में दो चक्कियाँ हैं जो भोजन को पीसकर इतना महीन बना देती है कि जिससे भोजन का प्रत्येक कण पाचक रस से संपूर्ण लिप्त होकर पूरी तरह से पच जाये। हली चक्की दाँतें हैं जो भोजन को 80% तक पीसते हैं व दूसरी चक्की पेट का ऊपरी भाग है जिसे फंडस कहते हैं जो भोजन को केवल 20% ही पीस सकता है। यदि भोजन दाँतों की सहायता से ठीक से न चबाया जाये तो भोजन का काफी बड़ा भाग वैसे ही बिना पीसे रह जायेगा, ऐसे भोजन का पाचन ठीक से नहीं हो पायेगा। परिणामस्वरूप, कब्ज व बड़ी आँत से संबंधित अनेक बीमारियाँ पैदा होती हैं।
  • ➤ महर्षि वाग्भट्ट के नियमानुसार जिस भोजन को पकाते समय सूर्य का प्रकाश व पवन का स्पर्श ना मिले वह भोजन विष के समान है। प्रेशर कुकर में भोजन पकाते समय सूर्य का प्रकाश नहीं मिलता। भोजन पकते सूर्य का प्रकाश मिलने के लिए बर्तन को बिना ढके भोजन पकाना होगा और बिना ढके पकाने से हवा का

[9]

Page 11
Page 11 scan

दबाव सामान्य रहता है परिणामस्वरूप प्रोटीन खराब नहीं होते। प्रेशर कुकर के अंदर भोजन पकाते समय हवा का दबाव वातावरण से दुगुना हो जाता है व तापमान 120 डिग्री सेण्टीग्रेड तक पहुँच जाता है जिसके फलस्वरूप दाल और सब्जी के प्रोटीन हानिकारक प्रोटीन हो जाते हैं। 'राजीव भाई' ने प्रेशर कुकर में पकाई दाल का जब परीक्षण करायातो यह पाया कि 87% प्रोटीन नष्ट हो जाते हैं व आरोग्य के लिए हानिकारक हो जाते हैं।

  • ➤ मिट्टी ऊष्णता की कुचालक है अतः मिट्टी के बर्तन में भोजन पकाने से भोजन को धीरे-धीरे ऊष्णता प्राप्त होती है व परिणामस्वरूप भोजन के तत्व जैसे दाल-सब्जी आदि का प्रोटीन नहीं होने पाता व 100% प्रोटीन सुरक्षित रहते हैं। यदि कॉसे के बर्तन में पकाया जाये तो कुछ प्रोटीन नष्ट हो जायेंगे व एल्युमीनियम के बर्तन में पकाने से 87% प्रोटीन आरोग्य के लिए हानिकारक हो जायेंगे और भोजन में कुछ एल्युमीनियम की मात्रा भी चली जायेगी जो अनेक बीमारियाँ भी उदाहरणार्थ- पार्किन्सन्स, एल्जाईमर आदि को उत्पन्न करेगी। मिट्टी के अंदर शरीर को आवश्यक सारे खनिज तत्व हैं। मिट्टी के बर्तन में भोजन पकाने से मिट्टी का कुछ अंश भोजन में चला जाता है व यह मिट्टी पेट में जाने के बाद घुल जाती है व मिट्टी में उपस्थित सारे तत्व भोजन पचने के बाद रस में मिल जाते हैं व रक्त में पहुँच जाते हैं इस प्रकार मल-मूत्र द्वारा होने वाला खनिजों के क्षति की पूर्ति रोज हो जाया करती है व शरीर निरोगी रहता है। मुख्यतः खनिजों की पूर्ति भोज्य पदार्थ(अनाज, दालें, फल, सब्जियाँ) आदि के द्वारा होती है।
  • ➤ सुबह उठते ही, पेशाब करने के बाद बिना मुँह धोए अपनी संतुष्टि तक पानी पियें। रात भर में हमारे मुख में Lysozyme

[10]

Page 12
Page 12 scan

नामक एक Antibiotic तैयार होता है शायद भगवान ने हमारी जीवाणुओं से रक्षा करने के लिए यह विधान बनाया हो। यह पानी पेट में जाकर पूरे पाचन संस्था को रोग के जीवाणु रहित कर देता है, दूसरे यह पूरे पाचन तंत्र को थोकर स्वच्छ कर देता है। कम से कम एक से दो ग्लास गुनगुना पानी पीना ही चाहिए। कई लोगों की धारणा है कि कम से कम आधे से एक लीटर पानी पिये पर अनुभव यह कहता है कि पानी की कोई मात्रा ना बांधी जाये। आपका अंतःकरण सबसे अच्छा डॉक्टर है और वह पानी की मात्रा मौसम व शारीरिक अवस्था के अनुसार निर्धारित करता है।

  • ➤ पानी खाना खाने के डेढ़ से दो घंटे के बाद ही अवश्य पीना चाहिए, क्योंकि खाना पचने के बाद वह एक रस में रुपान्तरित होता है। यह रस छोटी आँत में पहुँचने के बाद इसका रक्त में शोषण होता है और इस रस का शोषण यदि पानी वहाँ न हो तो हो ही नहीं सकता। भोजन के तुरन्त बाद और भोजन से तुरन्त पहले पानी पीना विष के समान है।
  • ➤ पानी गुनगुना ही पिये क्योंकि हमारे पाचन तंत्र का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहता है। यदि हम ठंडा पानी पी लें तो हमारे पेट को व पाचन तंत्र को फिर से 37 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करने के लिए आस-पास के किसी भी अवयव से अतिरिक्त रक्त लेना पड़ेगा। परिणाम स्वरूप जो अवयव अधिक बार रक्त भेजेगा वह अवयव (हार्ट,आंत,किडनी आदि) कमजोर हो जायेगा व उससे संबंधित रोग हो जायेंगे। गर्मियों में आप मिट्टी के घड़े का पानी अवश्य पी सकते हैं।
  • ➤ पानी खड़े हो कर ना पिये, बैठकर ही पिये व घूँट-घूँट पिये-क्योंकि जब हम ठोस पदार्थ निगलते हैं तो उसको मुख से पेट तक धीरे-धीरे एक क्रमांकुचन मूवमेंट द्वारा ही पेट तक पहुँचाया

[11]

Page 13
Page 13 scan

जाता है। वह मुख से पेट में धड़ाम से नहीं गिरता। लेकिन पानी जब मुख से पेट की ओर जाता है तो उसे रोकने वाला कोई नहीं, वह तो पहाड़ पर से जमीन पर गिरने वालों झरने की तरह गिरता है। उसी प्रकार यदि हम खड़े होकर पानी पीयें तो उसके धक्के को झेलने के लिए पेट डायफ्राम को कड़ा कर देता है। यदि हम बार-बार ऐसे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 14
Page 14 scan

वालों ने भी कार्यकाल बढ़ा दिये, इसके अलावा खास करके शहरों में ऑफिस, स्कूल, कॉलेज, आने-जाने में दो से तीन घंटे अलग लग जाते हैं। जिसके कारण स्वस्थ मनुष्य के पास नींद, भोजन, स्नान, आदि के लिए लगभग 8 ही घंटे बचते हैं। अब ऐसे व्यक्तियों का स्वास्थ्य कैसा रहता है खुद ही सोच

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 15
Page 15 scan

तेल भी डाला जाता है जो खतरनाक है। खाने में हमेशा शुद्ध तेल का इस्तेमाल करें। घाणी का तेल खाने में श्रेष्ठ है। शुद्ध तेल वायु को शांत करने में मदद करता है।

  • ➤ मैदा से बनी वस्तुओं का सेवन कभी ना करें, मैदा गेहूँ से ही बनता है पर मैदे में से सारे आवश्यक

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 16
Page 16 scan
  • ➤ केवल शहद और घी बराबर मात्रा में मिलाकर नहीं खाना चाहिए वह विष हो जाता है।
    • ➤ खाने पीने में विरोधी पदार्थों को एक साथ नहीं लेना चाहिए जैसे दूध और कटहल, दूध और दही, मछली और दूध आदि चीजें एक साथ नहीं लेनी चाहिए।
    • ➤ सिर पर कपड़ा बांधकर या मोजे पहनकर कभी नहीं सोना चाहिए।
    • ➤

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 17
Page 17 scan
  • ➤ यदि किसी दवा को पतले पदार्थ में मिलाना हों तो चाय, कॉफी या दूध में न मिलाकर छाछ, नारियल पानी या सादे पानी में मिलाना चाहिए।
    • ➤ हींग को सदैव देशी घी में भून कर ही उपयोग में लाना चाहिए। लेप में कच्ची हींग लगानी चाहिए।

त्रिदोष सिद्धान्त

आयुर्वेद में 'त्रिदोष सिद्धान्त' की

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 18
Page 18 scan

गढ़ा हो जाना, लिंग दोष, नामर्दी, इन्द्री में लूजपन, नसों में टेढ़ापन, छोटापन, उत्तेजना की कमी, मंदबुद्धि वीर्य की कमी, बुढ़ापे की कमजोरी, मिर्गी चक्कर, एकांत में रहना आदि।

कफ रोग लक्षण – बार-बार सर्दी, खांसी, छींक आना, एलर्जी,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 19
Page 19 scan

सकते हैं। शाम के भोजन के बाद गर्म दूध। यह आवश्यक है कि इन चीजों का क्रम उलट-पलट मत करें।

  • ➤ पानी जब भी पीये बैठ कर पीयें और घूंट-घूंट करके पीये फ्रीजर का पानी कभी ना पीये। गर्मी के दिनों में मिट्टी के घड़े का पानी पी सकते हैं।
  • ➤ सुबह का भोजन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 20
Page 20 scan
  • ➤ खाने में हमेशा सेंधा नमक का ही प्रयोग करना चाहिए, ना कि आयोडिन युक्त नमक का। चीनी की जगह गुड़, शक्कर, देसी खाण्ड या धागे वाली मिश्री का प्रयोग कर सकते हैं।
    • ➤ कोई भी नशा ना करें, चाय, काफी, मांसाहार, मैदा, बेकरी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 21
Page 21 scan

गौघृत में मनुष्य

शरीर में पहुँचे रोडियोधर्मी विकिरण का दुष्प्रभाव नष्ट करने की असीम क्षमता है। अग्नि में गाय का घी कि आहुति देने से उसका धुआँ जहाँ तक फैलता है, वहाँ तक का सारा वातावरण प्रदूषण और आण्विक विकरणों से मुक्त हो जाता है। सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि एक चम्मच गौघृत को अग्नि में डालने से एक टन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 22
Page 22 scan
  • ➤ गाय का घी नाक में डालने से कान का पर्दा बिना आपरेशन के ठीक हो जाता है।
    • ➤ नाक में घी डालने से नाक की खुशकी दूर होती है और दिमाग तरों ताजा हो जाता है।
    • ➤ गाय का घी नाक में डालने से मानसिक शांति मिलती है, याददाश्त तेज होती है।
    • ➤ गर्भवती माँ को गौ माँ का

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 23
Page 23 scan
  • ➤ गाय के घी को नाक में डालने से मानसिक शांति मिलती है, याददाश्त तेज होती है।
    • ➤ हाथ पाव में जलन होने पर गाय के घी को तलवों में मालिश करें जलन ठीक होता है।
    • ➤ हिचकी के न रुकने पर खाली गाय का आधा चम्मच घी खाए, हिचकी स्वयं रुक जाएगी।
    • ➤ गाय के घी का

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 24
Page 24 scan
  • ➤ सांप के काटने पर 100-150 ग्राम घी पिलायें ऊपर से जितना गुनगुना पानी पिला सके पिलायें जिससे उल्टी और दस्त तो लगेंगे ही लेकिन सांप का विष कम हो जायेगा।
    • ➤ दो बूंद देसी गाय का घी नाक में सुबह शाम डालने से माइग्रेन दर्द ठीक होता है। सिर दर्द होने पर शरीर में गर्मी लगती हो, तो गाय के घी की पैरो के तलवे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 25
Page 25 scan

प्रदर रोग में आराम होता है, पुरुषों का शरीर मोटा ताजा यानी सुडौल और बलवान बनता है।

गोमूत्र-घृत-दुग्ध के गुण

  • ➤ गोमूत्र माने देशी गाय (जर्सी नहीं) के शरीर से निकला हुआ सीधा साधा मूत्र जिसे सती के आठ परत की कपड़ों से छान कर लिया गया

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 26
Page 26 scan

का मतलब कंट्रोल नहीं, जड़ से ठीक हो जाते हैं। आपको करना बस इतना है कि ताजे गोमूत्र को कपड़े से छानकर आँखों में डालना है।

  • ➤ बाल झड़ते हैं तो ताम्बे के बर्तन में गाय के दूध से दही को 5-6 दिन के लिए रख दें। जब इसका रंग बदल जाए तो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 27
Page 27 scan

व्यक्ति को 50 मिली से अधिक नहीं पीना चाहिए। गोमूत्र केवल उन्हीं गोमाता का पीएँ जो चलती हों क्योंकि उन्हीं का मूत्र उपयोगी होता है। बैठी हुई गोमाता का मूत्र किसी काम का नहीं होता। जैसे – जर्सी गाय कभी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 28
Page 28 scan

❖ पेट दर्द, एसिडिटी (अम्लपित्त)

पेट में कब्ज के दौरान अम्लपित्त बनने लगता है। खट्टी डकारें आती हैं। पेट में भारीपन लगता है। कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती।

  • • 1. अजवायन का चूर्ण शहद में

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 29
Page 29 scan

❖ अल्सर / पेटिक अल्सर

पेटिक अल्सर एक तरह का घाव है जो कि पेट के भीतरी हिस्से की परत में, भोजन नली में और छोटी आंत में विकसित होते हैं। पेटिक अल्सर के दौरान पेट में दर्द होता है और ये दर्द नाभि से लेकर छाती तक महसूस होता है, अल्सर कि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in