Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani

by स्वामी रामसुखदास

Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,299 pages

About this granth

Sadhak Sanjeevani (साधक-संजीवनी), 'Life-giving Herb for the Seeker', is Swami Ramsukhdas's extensive Hindi commentary on the Bhagavad Gita. Swami Ramsukhdas (1904–2005), a renunciate closely associated with the Gita Press, spent his life speaking and writing on the practical meaning of the Gita, and the title states his aim: the commentary is meant less for scholarly debate than to help seekers live the Gita.

For every verse of the eighteen chapters it gives the Sanskrit text, prose order, Hindi meaning and a detailed explanation. The Swami returns again and again to surrender, karma yoga, letting go of 'I' and 'mine', and recognising one's eternal relation with God, and he answers the doubts a practitioner is likely to raise in question-and-answer form. The parishishta, or supplement, added in later editions gives his fresh reflections on many verses.

This is the Gita Press, Gorakhpur edition. The imprint of this copy records its ninety-fifth reprint in Samvat 2075 and a total print run of 920,500 copies, a measure of how widely it is read. It runs to nearly 1,300 pages.

Pages 980–999 of 1299
Page 980
Page 980 scan

श्लोक ८ ]

  • साधक-संजीवनी *

१७९

जानेसे एक तो इसे उन पदार्थोंकी 'कमी' का अनुभव होता है और दूसरा यह अपनेको 'अनाथ' मान लेता है।

जिसे मालिकपना या अधिकार प्यारा लगता है, वह परमात्माको प्राप्त नहीं कर सकता; क्योंकि जो किसी व्यक्ति, वस्तु, पद आदिका स्वामी बनता है, वह अपने स्वामीको भूल जाता है—यह नियम है। उदाहरणार्थ, जिस समय बालक केवल माँको अपना मानकर उसे ही चाहता है, उस समय वह माँके बिना रह ही नहीं सकता। किन्तु वही बालक जब बड़ा होकर गृहस्थ बन जाता है और अपनेको स्त्री, पुत्र आदिका स्वामी मानने लगता है, तब उसी माँका पास रहना उसे सुहाता नहीं। यह स्वामी बननेका ही परिणाम है! इसी प्रकार यह जीवात्मा भी शरीरादि जड़ पदार्थोंका स्वामी (ईश्वर) बनकर अपने वास्तविक स्वामी परमात्माको भूल जाता है—उन्से विमुख हो जाता है। जबतक यह भूल या विमुखता रहेगी, तबतक जीवात्मा दुःख पाता ही

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 981
Page 981 scan

१८०

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १५ ]

(स्थूल, सूक्ष्म और कारण—तीनों शरीरोंमें अपनेको तथा अपनेमें तीनों शरीरोंको धारण करने अर्थात् उनमें अपनापन करनेसे) वह प्रकृतिके कार्य शरीरोंका ग्रहण-त्याग करने लगता है। तात्पर्य यह है कि शरीरको 'मैं' और 'मेरा' मान लेनेके कारण आत्मा सूक्ष्मशरीरके आने-जानेको अपना आना-जाना

परिशिष्ट भाव— पूर्वश्लोकमें 'कर्षति' पद और इस श्लोकमें 'गृहीत्वा' पद आया है। 'कर्षति' का अर्थ है—अपनी तरफ खींचना और 'गृहीत्वा' का अर्थ है—पकड़ना अर्थात् तादात्म्य करना। वायुका दृष्टान्त देनेका तात्पर्य है कि जीव वायुकी तरह निलिप्त रहता है। शरीरसे लिप्त होनेपर भी वास्तवमें इसकी निलिप्तता कभी मिटती नहीं—'शरीरस्थोऽपि कौन्तेय न करोति न लिप्यते' (गीता १३।३१)।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 982
Page 982 scan

श्लोक १ ]

  • साधक-संजीवनी *

१८१

और उनका आश्रय तथा प्रकाशक है। संकल्प-विकल्प आते-जाते हैं और 'स्वयं' सदा ज्यों-का-त्यों रहता है।

मनका संयोग होनेपर ही सुनने, देखने, स्पर्श करने, स्वाद लेने तथा सृष्टिके ज्ञान होता है। जीवात्माको मनके बिना इन्द्रियोंसे सुख-दुःख नहीं मिल सकता। इसलिये यहाँ मनको अधिष्ठित करनेकी बात कही गयी है। तात्पर्य यह है कि जीवात्मा मनको अधिष्ठित करके अर्थात् उसका आश्रय लेकर ही इन्द्रियोंके द्वारा विषयोंका सेवन करता है।

'श्रोत्रं चक्षुः स्पर्शनं च रसनं प्राणमेव च' —श्रवणेन्द्रिय अर्थात् कानोंमें सुननेकी शक्ति* 'श्रोत्रम्' है। आजतक हमने अनेक प्रकारके अनुकूल (स्तुति, मान, बड़ाई, आशीर्वाद, मधुर गान, वाद्य आदि) और प्रतिकूल (निन्दा,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 983
Page 983 scan

१८२

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १५ ]

पाँचों महाभूतोंके मिले हुए सत्त्वगुण-अंशसे मन और बुद्धि, रजोगुण-अंशसे प्राण और तमोगुण-अंशसे शरीर बना है।

‘विषयानुपसेवते’—जैसे व्यापारी किसी कारणवश एक जगहसे दूकान उठाकर दूसरी जगह दूकान लगाता है, ऐसे ही जीवात्मा एक शरीरको छोड़कर दूसरे शरीरमें जाता है; और जैसे पहले शरीरमें विषयोंका रागपूर्वक सेवन करता था ऐसे ही दूसरे शरीरमें जानेपर (वही स्वभाव होनेसे) विषयोंका सेवन करने लगता है। इस प्रकार जीवात्मा बार-बार विषयोंमें आसक्ति करनेके कारण ऊँच-नीच योनियोंमें भटकता रहता है।

भगवान्ने यह मनुष्यशरीर अपना उद्धार करनेके लिये दिया है, सुख-दुःख भोगनेके लिये नहीं। जैसे ब्राह्मणको गाय दान करनेपर हम

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 984
Page 984 scan

श्लोक १० ]

  • साधक-संजीवनी *

१८३

भी प्यास नहीं मिट सकती। इसी प्रकार जीवको प्यास तो है चिन्मय परमात्माकी, पर वह उस प्यासको मिटाना चाहता है जड़ पदार्थके द्वारा, जिससे तृप्ति होनेकी नहीं। तृप्ति तो दूर रही, ज्यों-ज्यों वह जड़ पदार्थको अपनाता है, त्यों-त्यों उसकी भूख भी बढ़ती ही जाती है। यह उसकी कितनी बड़ी भूल है! साधकको चाहिये कि वह आज ही यह दृढ़ विचार (निश्चय) कर ले कि मेरेको भोगबुद्धिसे विषयोंका सेवन करना ही नहीं है। उसका यह पक्का निर्णय हो जाय कि सम्पूर्ण संसार मिलकर भी मेरेको तृप्त नहीं कर सकता। विषय-सेवन न करनेका दृढ़ विचार होनेसे इन्द्रियाँ निर्विषय हो जाती हैं; और इन्द्रियोंके निर्विषय हो जानेसे मन निर्विकल्प हो जाता है। मनके निर्विकल्प हो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 985
Page 985 scan

१८४

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १५ ]

प्रतिबिम्ब पड़ता है, उसका वैसा ही चित्र अंकित हो जाता है। इसी प्रकार मृत्युके समय अन्तःकरणमें जिस भावका चिन्तन होता है, उसी आकारका सूक्ष्मशरीर बन जाता है। जैसे कैमरेपर पड़े प्रतिबिम्बके अनुसार चित्रके तैयार होनेमें समय लगता है, ऐसे ही अन्तकालीन चिन्तनके अनुसार भावी स्थूलशरीरके बननेमें (शरीरके अनुसार कम या अधिक) समय लगता है।

आठवें श्लोकमें जिसका ‘यदवाप्नोति ’ पदसे वर्णन हुआ है, उसीको यहाँ ‘स्थितम् ’ पदसे कहा गया है।

‘अपि भुञ्जानं वा ’—मनुष्य जब विषयोंको भोगता है, तब अपनेको बड़ा सावधान मानता है और विषय-सेवनमें सावधान रहता भी है। विषयी मनुष्य शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गन्ध—इनमेंसे एक-एक विषयको अच्छी तरह जानता है। अपनी जानकारीसे एक-एक विषयको भी बड़ी स्पष्टतासे वर्णन करता है। इतनी सावधानी रखनेपर भी वह ‘मृदु’

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 986
Page 986 scan

श्लोक १० ]

  • साधक-संजीवनी *

१८५

भक्तको योगियोंमें सर्वश्रेष्ठ योगी मानते हैं (गीता—छठे अध्यायका सैतालीसवाँ श्लोक)।

गुणातीत होनेमें तो (स्वयंका विवेक सहायक होनेके कारण) अपने साधनका सम्बन्ध रहता है, पर गुणातीत होनेके बाद प्रेमकी प्राप्ति होनेमें भगवान्की कृपाका ही सम्बन्ध रहता है।

‘विमूढा नानुपश्यन्ति’ —जैसे भिन्न-भिन्न प्रकारके कार्य करनेपर भी हम वही रहते हैं, ऐसे ही गुणोंसे युक्त होकर शरीरको छोड़ते, अन्य शरीरको प्राप्त होते तथा भोग भोगते समय भी ‘स्वयं’ (आत्मा) वही रहता है। तात्पर्य यह है कि परिवर्तन क्रियाओंमें होता है, ‘स्वयं’ में नहीं। परन्तु जो भिन्न-भिन्न क्रियाओंके साथ मिलकर ‘स्वयं’ की भी भिन्न-भिन्न देखने लगता है (तीसरे अध्यायका सताईसवाँ श्लोक), ऐसे अज्ञानी (तत्त्वको न जाननेवाले) मनुष्यके लिये यहाँ ‘विमूढा नानुपश्यन्ति’ पद दिये गये हैं।

मूढ़लोग भोग और संग्रहमें

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 987
Page 987 scan

१८६

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १५ ]

भगवान्ने पिछले श्लोकमें पाँच क्रियाएँ बतायी हैं—सुनना, देखना, स्पर्श करना, स्वाद लेना तथा सृंघना और इस श्लोकमें तीन क्रियाएँ बतायी हैं—शरीरको छोड़कर जाना, दूसरे शरीरमें स्थित होना तथा विषयोंको भोगना। इन आठोंमें कोई भी क्रिया निरन्तर नहीं रहती, पर स्वयं निरन्तर रहता है। क्रियाएँ तो आठ हैं, पर इन सबमें स्वयं एक ही रहता है। इसलिये इनके भाव और अभावका, आरम्भ और अन्तका ज्ञान सबको होता है। जिसको आरम्भ और अन्तका ज्ञान होता है, वह स्वयं नित्य होता है।

शरीरका, पदार्थका, हरेक भोगका संयोग और वियोग होता है। अनेक अवस्थाओंमें स्वयं एक रहता है और एक रहते हुए अनेक अवस्थाओंमें जाता है। अगर स्वयं एक न रहता तो सब अवस्थाओंका अलग-अलग अनुभव कौन करता? परन्तु ऐसी बात

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 988
Page 988 scan

श्लोक ११ ]

  • साधक-संजीवनी *

१८७

जीव-(चेतन-)ने भगवत्प्रदत्त विवेकका अनादर करके शरीर-(जड-) को 'मैं' और 'मेरा' मान लिया अर्थात् शरीरसे अपना सम्बन्ध मान लिया। जीवके बन्धनका कारण यह माना हुआ सम्बन्ध ही है। यह सम्बन्ध इतना दृढ़ है कि मरनेपर भी छूटता नहीं और कच्चा इतना है कि जब चाहे, तब छोड़ा जा सकता है। किसीसे अपना सम्बन्ध जोड़ने अथवा तोड़नेमें जीव सर्वथा स्वतन्त्र है। इसी स्वतन्त्रताका दुरुपयोग करके जीव शरीरादि विजातीय पदार्थोंसे अपना सम्बन्ध मान लेता है।

अपने विवेक-(शरीरसे अपनी भिन्नताका ज्ञान-) को महत्त्व न देनेसे विवेक दब जाता है। विवेकके दबनेपर शरीर-(जड-तत्त्व) की प्रधानता हो जाती है और वह सत्य प्रतीत होने लगता है। सत्संग, स्वाध्याय आदिसे जैसे-जैसे विवेक विकसित होता है, वैसे-वैसे शरीरसे माना हुआ सम्बन्ध छूटता चला जाता है। विवेक जाग्रत् होनेपर परमात्मा-(चिन्मय-तत्त्व-) से

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 989
Page 989 scan

१८८

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १५ ]

हूँ, 'मैं बृद्ध हूँ', 'मैं रोगी हूँ', 'मैं नीरोग हूँ' इत्यादि। संसारकी तरह 'मैं' भी उत्पन्न और नष्ट होनेवाला है। जैसे संसार नहीं है, ऐसे ही 'मैं' भी नहीं है।

है सो सुन्दर है सदा, नहीं सो सुन्दर नाहिं।

नहिं सो परगट देखिये, है सो दीखे नाहिं॥

'है' सदा है और 'नहीं' कभी नहीं है। 'है' दीखनेमें नहीं आता, पर 'नहीं' दीखनेमें आता है; क्योंकि जिसके द्वारा हम 'नहीं' को देखते हैं, वे मन, बुद्धि, इन्द्रियाँ आदि भी 'नहीं' के अंश हैं। त्रिपुटीमें देखना सजातीयतामें ही होता है अर्थात् त्रिपुटीसे होनेवाले (करण-सापेक्ष) ज्ञानमें सजातीयताका होना आवश्यक है। अतः 'नहीं' के द्वारा 'नहीं' को ही देखा जा सकता है, 'है' को नहीं। 'है' का ज्ञान त्रिपुटीसे रहित (करण-निरपेक्ष) है।

'नहीं' की स्वतन्त्र सत्ता न होनेपर भी 'है' की सत्तासे ही उसकी सत्ता दीखती है। 'है' ही 'नहीं' का प्रकाशक और आधार है। जिस प्रकार

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 990
Page 990 scan

श्लोक ११ ]

  • साधक-संजीवनी *

१८९

जो परमात्माको अपना तथा अपनेको परमात्माका जानते हैं, वे ज्ञानरूप नेत्रोंवाले योगीलोग शरीर, इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि आदिसे अपनेको अलग करके अपने-आपमें स्थित परमात्मतत्त्वका अनुभव कर लेते हैं। परन्तु जो शरीरको अपना और अपनेको शरीरका मानते हैं, वे विमूढ़ और अकृतात्मा पुरुष शरीर, इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि आदिके द्वारा यत्न करनेपर भी अपने-आपमें स्थित परमात्मतत्त्वका अनुभव नहीं कर पाते।

(२)

‘आत्मनि अवस्थितम्’ पदोंमें भगवान्ने अपनेको सम्पूर्ण प्राणियोंकी आत्मामें स्थित (सर्वव्यापी) बताया है। इसका अनुभव करनेके लिये साधकको ये चार बातें दृढ़तापूर्वक मान लेनी चाहिये—

  1. १. परमात्मा यहाँ हैं।
  2. २. परमात्मा अभी हैं।
  3. ३. परमात्मा अपनेमें हैं।
  4. ४. परमात्मा अपने हैं।

परमात्मा सब जगह

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 991
Page 991 scan

११०

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १५ ]

परिशिष्ट भाव —सदा न भोग साथ रहता है, न संग्रह साथ रहता है—यह विवेक मनुष्यमें स्वतः है। परन्तु जो मनुष्य शास्त्र पढ़ते हुए, सत्संग करते हुए, साधन करते हुए भी अपने विवेककी तरफ ध्यान नहीं देते, भोग और संग्रहसे अलगावका अनुभव नहीं करते, वे मनुष्य 'अकृतात्मा' हैं। ऐसे मनुष्योंको अठारहवें अध्यायके सोलहवें श्लोकमें 'अकृतबुद्धि' और 'दुर्मीत' कहा गया है। यद्यपि परमात्मप्राप्ति कठिन नहीं है, तथापि भीतरमें राग, आसक्ति, सुखबुद्धि पड़ी रहनेसे वे साधन करते हुए भी परमात्माको नहीं जानते। कारण कि भोग और संग्रहमें रुचि रखनेवालेका विवेक ठहरता नहीं।

पूर्वश्लोकमें जिनको 'विमूढाः' कहा है, उनको यहाँ 'अचेतसः' कहा है, गुणोंसे मोहित होनेके

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 992
Page 992 scan

श्लोक १२ ]

  • साधक-संजीवनी *

१११

‘ईश्वर सबके पूर्वजोंका भी गुरु है; क्योंकि उसका कालसे अवच्छेद नहीं है।’

सम्पूर्ण भौतिक जगत्में सूर्यके समान प्रत्यक्ष प्रभावशाली पदार्थ कोई नहीं है। चन्द्र, अग्नि, तारे, विद्युत् आदि जितने भी प्रकाशमान पदार्थ हैं, वे सभी सूर्यसे ही प्रकाश पाते हैं। भगवान्से मिले हुए तेजके कारण जब सूर्य इतना विलक्षण और प्रभावशाली है, तब स्वयं भगवान् कितने विलक्षण और प्रभावशाली होंगे! ऐसा विचार करनेपर स्वतः भगवान्को तरफ आकर्षण होता है।

सूर्य ‘नेत्रों’का अधिष्ठातु-देवता है। अतः नेत्रोंमें जो प्रकाश (देखनेकी शक्ति) है वह भी परम्परासे भगवान्से ही आयी हुई समझनी चाहिये।

‘यच्चन्द्रमसि’—जैसे सूर्यमें स्थित प्रकाशिका शक्ति और दाहिका शक्ति—दोनों ही भगवान्से प्राप्त (आगत) हैं, ऐसे ही चन्द्रमाकी प्रकाशिका शक्ति और पोषण शक्ति—दोनों

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 993
Page 993 scan

श्री मद्भगवद्गीता

पूछनेपर वायुदेवने कहा कि मैं 'मातरिश्वा' नामसे प्रसिद्ध वायुदेवता हूँ और मैं चाहूँ तो पृथ्वीमें जो कुछ है, उस सबको उड़ा सकता हूँ। तब यक्षने उसके सामने भी एक तिनका रख दिया और कहा कि तुम इस तिनकेको उड़ा दो। वायुदेव अपनी पूरी शक्ति लगाकर भी उस तिनकेको नहीं उड़ा सका। वह लज्जित होकर देवताओंके पास लौट आया और बोला कि मैं उस यक्षको नहीं जान सका। तब देवताओंने इन्द्रको उस यक्षका परिचय जाननेके लिये भेजा। परन्तु इन्द्रके वहाँ पहुँचते ही यक्ष अन्तर्धान हो गया और उस जगह हिमाचलकुमारी उमादेवी प्रकट हो गयीं। इन्द्रके पूछनेपर उमादेवीने कहा कि स्वयं परमात्मा ही तुमलोगोंका अभिमान दूर करनेके

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 994
Page 994 scan

श्लोक १४ ] * साधक-संजीवनी * १९३

पूर्वश्लोकमें करनेके बाद अब भगवान् इस श्लोकमें

चन्द्रमाकी पोषण-शक्तिमें अपना प्रभाव बताते हैं कि

चन्द्रमाके माध्यमसे सम्पूर्ण वनस्पतियोंमें ही पुष्ट

करता हूँ।

है। उपर्युक्त पदोंमें विशेषरूपसे 'सोम:' पद देनेका अभिप्राय

यह है कि चन्द्रमामें प्रकाशके साथ-साथ अमृत-वर्षाकी

शक्ति भी है। वह अमृत पहले चन्द्रलोकसे चन्द्रमण्डलमें

आता है और फिर चन्द्रमण्डलसे भूमण्डलपर आता है।

चन्द्रमा शुक्लपक्षमें पोषक और कृष्णपक्षमें शोषक

होता है। शुक्लपक्षमें रसमय चन्द्रमाकी मधुर किरणोंसे

अमृत-वर्षा होनेके कारण ही लता-वृक्षादि पुष्ट होते हैं

और फलते-फूलते हैं। माताके उदरमें स्थित शिशु भी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 995
Page 995 scan

१९४

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १५ ]

है*। इस श्लोकमें भगवान् दो प्रधान वायु—प्राण और अपानका ही वर्णन करते हैं; क्योंकि ये दोनों वायु जटराग्निको प्रदीप्त करती हैं। जटराग्निसे पचे हुए भोजनके सूक्ष्म अंश या रसको शरीरके प्रत्येक अंगमें पहुँचानेका सूक्ष्म कार्य भी मुख्यतः प्राण और अपान वायुका ही है।

‘पचाम्यन्तं चतुर्विधम्’ —प्राणी चार प्रकारके अन्नका भोजन करते हैं—

(१) भोज्य —जो अन्न दाँतोसे चबाकर खाया जाता है; जैसे—रोटी, पुआ आदि।

(२) पेय —जो अन्न निगला जाता है; जैसे खिचड़ी, हलवा, दूध, रस आदि।

(३) चोष्य —दाँतोसे दबाकर जिस खाद्य पदार्थका रस चूसा जाता है और बचे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 996
Page 996 scan

श्लोक १५ ]

  • साधक-संजीवनी *

११५

व्याख्या—‘सर्वस्य चाहं हृदि सन्निविष्टः’* —पीछेके श्लोकोंमें अपनी विभूतियोंका वर्णन करनेके बाद अब भगवान् यह रहस्य प्रकट करते हैं कि मैं स्वयं सब प्राणियोंके हृदयमें विद्यमान हूँ। यद्यपि शरीर, इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि आदि सभी स्थानोंमें भगवान् विद्यमान हैं, तथापि हृदयमें वे विशेषरूपसे विद्यमान हैं।

हृदय शरीरका प्रधान अंग है। सब प्रकारके भाव हृदयमें ही होते हैं। समस्त कर्मोंमें भाव ही प्रधान होता है। भावकी शुद्धिसे समस्त पदार्थ, क्रिया आदिकी शुद्धि हो जाती है। अतः महत्त्व भावका ही है, वस्तु, व्यक्ति, कर्म आदिका नहीं। वह भाव हृदयमें होनेसे हृदयकी बहुत महत्ता है। हृदय सत्त्वगुणका कार्य है, इसलिये भी भगवान् हृदयमें विशेषरूपसे रहते हैं।

भगवान् कहते हैं कि मैं प्रत्येक मनुष्यके

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 997
Page 997 scan

१९६

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १५ ]

मूल्य-(साधन, योग्यता आदि-) के बदलेमें परमात्माकी प्राप्ति मानी जाय, तो उनसे हमें लाभ भी क्या होगा? क्योंकि उनसे अधिक मूल्यकी वस्तु (साधन आदि) तो हमारे पास पहलेसे है ही!

जैसे सांसारिक पदार्थ कर्मोंसे मिलते हैं, ऐसे परमात्माकी प्राप्ति कर्मोंसे नहीं होती; क्योंकि परमात्मप्राप्ति किसी कर्मका फल नहीं है। प्रत्येक कर्मकी उत्पत्ति अहंभावसे होती है और परमात्मप्राप्ति अहंभावके मिटनेपर होती है। कारण कि अहंभाव कृति (कर्म) है और परमात्मा कृतिरहित है। कृतिरहित तत्त्वको किसी कृतिसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है—‘नास्त्यकृतः कृतेन।’ (मुण्डको १।२।१२) तात्पर्य यह हुआ कि परमात्मतत्त्वकी प्राप्ति मन, बुद्धि, इन्द्रियाँ, शरीर आदि जड़-पदार्थोंके द्वारा नहीं, प्रत्युत जड़ताके त्यागसे होती है। जबतक मन, बुद्धि, इन्द्रियाँ, शरीर, देश, काल, वस्तु आदिका आश्रय

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 998
Page 998 scan

श्लोक १५ ]

  • साधक-संजीवनी *

११७

अर्जुन भी भगवान्‌की कृपासे ही अपने मोहका नाश, स्मृतिकी प्राप्ति और संशयका नाश होना स्वीकार करते हैं (अठारहवें अध्यायका तिहतरवाँ श्लोक)।

‘वेदैश्च सर्वैरहमेव वेद्यः’ —यहाँ ‘सर्वैः’ पद वेद एवं वेदानुकूल सम्पूर्ण शास्त्रोंका वाचक है। सम्पूर्ण शास्त्रोंका एकमात्र तात्पर्य परमात्माका वास्तविक ज्ञान कराने अथवा उनकी प्राप्ति करानेमें ही है।

यहाँ भगवान्‌ यह बात स्पष्ट करते हैं कि वेदोंका वास्तविक तात्पर्य मेरी प्राप्ति करानेमें ही है, सांसारिक भोगोंकी प्राप्ति करानेमें नहीं। श्रुतियोंमें सकामभावका विशेष वर्णन आनेका यह कारण भी है कि संसारमें सकाम मनुष्योंकी संख्या अधिक रहती है। इसलिये श्रुति (सबकी माता होनेसे) उनका भी पालन करती है।

जाननेयोग्य एकमात्र

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 999
Page 999 scan

१९८

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १५ ]

विभूतियोंका वर्णन किया है।

उपर्युक्त चारों अध्यायोंमें भिन्न-भिन्न रूपमें विभूतियोंका वर्णन करनेका तात्पर्य यह है कि साधकको 'वासुदेवः सर्वम्' (गीता ७।१९) 'सब कुछ वासुदेव ही है' इस तत्त्वका अनुभव हो जाय। इसीलिये अपनी विभूतियोंका वर्णन करते समय भगवान्ने अपनी सर्वव्यापकताको ही विशेषरूपसे सिद्ध किया है; जैसे—

'मत्तः परतरं नान्यत्किंचिदस्ति' (७।७)

'मेरेसे बढ़कर इस जगत्का दूसरा कोई भी महान् कारण नहीं है।'

'सदसच्चाहमर्जुन' (९।१९)

'सत् और असत्—सब कुछ मैं ही हूँ।'

'अहं सर्वस्य प्रभवो मत्तः सर्वं प्रवर्तते' (१०।८)

'मैं ही सबकी उत्पत्तिका कारण हूँ और मेरेसे ही सब जगत् चैष्टा करता है।'

'न तदस्ति विना यत्स्यान्मया भूतं चराचरम्।'

(१०।३९)

'चर और अचर कोई भी प्राणी ऐसा नहीं है, जो मेरेसे रहित हो अर्थात्

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in