श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
by स्वामी रामसुखदास
Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)
About this granth
Sadhak Sanjeevani (साधक-संजीवनी), 'Life-giving Herb for the Seeker', is Swami Ramsukhdas's extensive Hindi commentary on the Bhagavad Gita. Swami Ramsukhdas (1904–2005), a renunciate closely associated with the Gita Press, spent his life speaking and writing on the practical meaning of the Gita, and the title states his aim: the commentary is meant less for scholarly debate than to help seekers live the Gita.
For every verse of the eighteen chapters it gives the Sanskrit text, prose order, Hindi meaning and a detailed explanation. The Swami returns again and again to surrender, karma yoga, letting go of 'I' and 'mine', and recognising one's eternal relation with God, and he answers the doubts a practitioner is likely to raise in question-and-answer form. The parishishta, or supplement, added in later editions gives his fresh reflections on many verses.
This is the Gita Press, Gorakhpur edition. The imprint of this copy records its ninety-fifth reprint in Samvat 2075 and a total print run of 920,500 copies, a measure of how widely it is read. It runs to nearly 1,300 pages.
१३०
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय १४ ]
भरतर्षभ | = हे भरतवंशमें श्रेष्ठ
अर्जुन! | लोभः | = लोभ, | अशमः | = अशान्ति (और)
---|---|---|---|---|---
रजसि | = रजोगुणके | प्रवृत्तिः | = प्रवृत्ति, | स्पृहा | = स्पृहा—
विवृद्धे | = बढ़नेपर | कर्मणाम् | = कर्मोंका | एतानि | = ये वृत्तियाँ
| | आरम्भः | = आरम्भ, | जायन्ते | = पैदा होती हैं।
व्याख्या—‘लोभः’ —निर्वाहकी चीजें पासमें होनेपर भी उनको अधिक बढ़ानेकी इच्छाका नाम ‘लोभ’ है। परन्तु उन चीजोंके स्वाभाविक बढ़नेका नाम लोभ नहीं है। जैसे, कोई खेती करता है और अनाज ज्यादा पैदा हो गया, व्यापार करता है और मुनाफा ज्यादा हो गया, तो इस तरह पदार्थ, धन आदिके स्वाभाविक बढ़नेका नाम लोभ नहीं है और यह बढ़ना दोषी भी नहीं है।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्लोक १३ ] * साधक-संजीवनी * १३१
कुरुनन्दन = हे कुरुनन्दन ! अप्रवृत्ति: = अप्रवृत्ति, मोह: = मोह
तमसि = तमोगुणके च = तथा एतानि = -ये वृत्तियाँ
विवृद्धे = बढ़नेपर प्रमाद: = प्रमाद एव = भी
अप्रकाश: = अप्रकाश, च = और जायन्ते = पैदा होती हैं ।
व्याख्या - 'अप्रकाश:' - सत्त्वगुणकी प्रकाश पहचान तो वृत्तियोंसे ही होती है; क्योंकि वृत्तियाँ स्थूल
(स्वच्छता-) वृत्तिको दबाकर जब तमोगुण बढ़ जाता है, होनेसे वे इन्द्रियाँ और अन्तःकरणका विषय हो जाती हैं।
तब इन्द्रियाँ और अन्तःकरणमें स्वच्छता नहीं रहती। इन्द्रियाँ इसलिये भगवान्ने ग्यारहवें, बारहवें और तेरहवें
और अन्तःकरणमें जो समझनेकी शक्ति है, वह तमोगुणके श्लोकमें क्रमशः तीनों गुणोंकी वृत्तियोंका ही वर्णन किया
बढ़नेपर लुप्त हो जाती है अर्थात् पहली बात तो याद रहती है, जिससे अतीन्द्रिय
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१३२
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय १४ ]
विकार भी अपनेमें नहीं, प्रत्युत मन-बुद्धिमें आते हैं। परन्तु साधक मन-बुद्धिसे मिलकर उन विकारोंको भूलसे अपनेमें मान लेता है। अगर वह विकारोंको अपनेमें न माने, तो उनसे माना हुआ सम्बन्ध मिट जाता है। फिर विकारोंको दूर करना नहीं पड़ता, प्रत्युत वे अपने-आप दूर हो जाते हैं। जैसे, क्रोधके आनेपर साधक ऐसा विचार करे कि 'मैं तो वही हूँ; मैं आने-जानेवाले क्रोधसे कभी मिल सकता ही नहीं।' ऐसा विचार दृढ़ होनेपर क्रोधका वेग कम हो जायगा और वह पहलेकी अपेक्षा कम बार आयेगा। फिर अन्तमें वह सर्वथा दूर हो जायगा।
भगवान् पूर्वीक तीन श्लोकोंमें क्रमशः सत्त्वगुण, रजोगुण और तमोगुणकी बुद्धिके लक्षणोंका वर्णन करके
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्लोक १५ ]
- साधक-संजीवनी *
१३३
सिद्ध होता है कि गुणोंसे उत्पन्न होनेवाली वृत्तियाँ कर्मोंकी अपेक्षा कमजोर नहीं हैं। अतः सात्त्विक वृत्ति भी पुण्यकर्मके समान ही श्रेष्ठ है। इस दृष्टिसे शास्त्रविहित पुण्यकर्मोंमें भी भावका ही महत्त्व है, पुण्यकर्मविशेषका नहीं। इसलिये सात्त्विक भावका स्थान बहुत ऊँचा है। पदार्थ, क्रिया, भाव और उद्देश्य—ये चारों क्रमशः एक-दूसरेसे ऊँचे होते हैं।
रजोगुण और तमोगुणकी अपेक्षा सत्त्वगुणकी वृत्ति सूक्ष्म और व्यापक होती है। लोकमें भी स्थूलकी अपेक्षा सूक्ष्मका आहार कम होता है; जैसे—देवतालोग सूक्ष्म होनेसे केवल सुगन्धिसे ही तृप्त हो जाते हैं। हाँ, स्थूलकी अपेक्षा सूक्ष्ममें शक्ति अवश्य अधिक होती है। यही कारण है कि सूक्ष्मभावकी प्रधानतासे अन्तसमयमें
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१३४
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय १४ ]
सब मनुष्य भगवत्प्राप्तिके अधिकारी हो जाते हैं।
‘तथा प्रलीनस्तमसि मूढयोनिषु जायते’—अन्त-कालमें, जिस-किसी भी मनुष्यमें, जिस-किसी कारणसे तात्कालिक तमोगुण बढ़ जाता है अर्थात् तमोगुणकी प्रमाद, मोह, अप्रकाश आदि वृत्तियाँ बढ़ जाती हैं और उन वृत्तियोंका चिन्तन करते हुए ही वह मरता है, तो वह मनुष्य पशु, पक्षी, कीट, पतंग, वृक्ष, लता आदि मूढयोनियोंमें जन्म लेता है। इन मूढयोनियोंमें मूढ़ता तो सबमें रहती है, पर वह न्यूनाधिकरूपसे रहती है; जैसे—वृक्ष, लता आदि योनियोंमें जितनी अधिक मूढ़ता होती है, उतनी मूढ़ता पशु, पक्षी आदि योनियोंमें नहीं होती।
परिशिष्ट भाव —रजोगुणमें ‘राग’-अंश ही बाँधनेवाला, जन्म-मरण देनेवाला है,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्लोक १७ ]
- साधक-संजीवनी *
१३५
आदर-सत्कार आदिका भोग होगा, और मरनेके बाद स्वर्गादि लोकोंके भोगोंकी प्राप्ति होगी। परन्तु ये जितने भी सम्बन्धजन्य भोग हैं, वे सब-के-सब दुःखोंके ही कारण हैं—'ये हि संसर्पजा भोगा दुःखयोनय एव ते' (गीता ५।२२) अर्थात् जन्म-मरण देनेवाले हैं। इसी दृष्टिसे भगवान्ने यहाँ राजस कर्मका फल दुःख कहा है।
रजोगुणसे दो चीजें पैदा होती हैं—पाप और दुःख। रजोगुणी मनुष्य वर्तमानमें पाप करता है और परिणाममें उन पापोंका फल दुःख भोगता है।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१३६
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय १४ ]
‘रजसो लोभ एव च’—रजोगुणसे लोभ आदि पैदा होते हैं। लोभको लेकर मनुष्य जो कर्म करता है, उन कर्मोंका फल दुःख होता है।
जितना मिला है, उसकी वृद्धि चाहनेका नाम लोभ है। लोभके दो रूप हैं—उचित खर्च न करना और अनुचित रीतिसे संग्रह करना। उचित कामोंमें धन खर्च न करनेसे, उससे जी चुरानेसे मनुष्यके मनमें अशान्ति, हलचल रहती है और अनुचित रीतिसे अर्थात् झूठ, कपट आदिसे धनका संग्रह करनेसे पाप बनते हैं, जिससे नरकोंमें तथा चौरासी लाख योनियोंमें दुःख भोगना पड़ता है। इस दृष्टिसे राजस कर्मोंका फल दुःख होता है।
‘प्रमादमोहौ तमसो भवतोऽज्ञानमेव च’— तमोगुणसे प्रमाद, मोह और अज्ञान पैदा होता है। इन तीनोंके बुद्धिमें आनेसे विवेक-विरुद्ध काम होते हैं (गीता—अठारहवें अध्यायका बत्तीसवाँ श्लोक), जिससे अज्ञान ही बढ़ता है,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्लोक १८ ]
- साधक-संजीवनी *
१३७
ऊर्ध्व गच्छन्ति सत्त्वस्था मध्ये तिष्ठन्ति राजसाः ।
जघन्यगुणवृत्तिस्था अधो गच्छन्ति तामसाः ॥ १८ ॥
सत्त्वस्थाः | = सत्त्वगुणमें स्थित | मध्ये | = मृत्युलोकमें | वृत्तिमें |
---|---|---|---|---|---
| मनुष्य | तिष्ठन्ति | = जन्म लेते हैं | स्थित |
ऊर्ध्वम् | = ऊर्ध्वलोकोंमें | | (और) | तामसाः | = तामस
गच्छन्ति | = जाते हैं, | जघन्यगुण- | | मनुष्य |
राजसाः | = रजोगुणमें स्थित | वृत्तिस्थाः | = निन्दनीय | अधः | = अधोगतिमें
मनुष्य | | | तमोगुणकी | गच्छन्ति | = जाते हैं ।
व्याख्या— 'ऊर्ध्व गच्छन्ति सत्त्वस्थाः'—जिनके जीवनमें सत्त्वगुणकी प्रधानता रही है और उसके कारण जिन्होंने भोगोंसे संयम किया है; तीर्थ, व्रत, दान आदि शुभ-कर्म किये हैं; दूसरोंके सुख-आरामके लिये प्याऊ,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१३८
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय १४ ]
कर्मके अनुसार बहुत सुख-आराम मिलेगा। कर्म तो बुरे हैं, पर अन्तिम चिन्तन मनुष्य आदिका हो गया, तो अन्तिम चिन्तनके अनुसार वह मनुष्य बन जायगा; परन्तु उसको कर्मके फलरूपमें भयंकर परिस्थिति मिलेगी। उसके शरीरमें रोग-ही-रोग रहेंगे। खानेके लिये अन्न, पीनेके लिये जल और पहननेके लिये कपड़ा भी कठिनाईसे मिलेगा।
सात्त्विक गुणको बढ़ानेके लिये साधक सत्-शास्त्रोंके पढ़नेमें लगा रहे। खाना-पीना भी सात्त्विक करे, राजस-तामस खान-पान न करे। सात्त्विक श्रेष्ठ मनुष्योंका ही संग करे, उन्हींके सान्निध्यमें रहे, उनके कहे अनुसार साधन करे। शुद्ध, पवित्र तीर्थ आदि स्थानोंका सेवन करे; जहाँ कोलाहल होता हो, ऐसे राजस स्थानोंका और जहाँ अण्डा, माँस, मदिरा बिकती हो, ऐसे तामस स्थानोंका सेवन न करे। प्रातःकाल और सार्यकालका समय सात्त्विक माना जाता है; अतः इस
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्लोक १९ ]
- साधक-संजीवनी *
९३९
सूक्ष्म भेद हो जाते हैं। अतः गुणोंके तारतम्यसे प्रत्येक प्राणीका अलग-अलग स्वभाव होता है।
अपने कहलानेवाले अन्तःकरणमें सात्त्विक, राजस और तामस वृत्तियोंके आनेपर भी वह गुणातीत ही रहता है (चौदहवें अध्यायका बाईसवाँ श्लोक)। अतः भगवान्की उपासना करना और गुणातीत महापुरुषका संग करना—ये दोनों ही निर्गुण होनेसे साधकको गुणातीत करनेवाले हैं।
जैसे भगवान्के द्वारा सात्त्विक, राजस और तामस कार्य होते हुए भी वे गुणातीत ही रहते हैं (सातवें अध्यायका तेरहवाँ श्लोक), ऐसे ही गुणातीत महापुरुषके
परिशिष्ट भाव—तमोगुण थोड़ा
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१४०
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय १४ ]
गुणानेतानतीत्य त्रीन्देही देहसमुद्भवान् ।
जन्ममृत्युजरादुःखैर्विमुक्तोऽमृतमश्नुते
॥ २० ॥
देही | = देहधारी (विवेकी मनुष्य) | त्रीन् | = तीनों | दुःखोसे |
---|---|---|---|---|---
देहसमुद्भवान् | = देहको उत्पन्न करनेवाले | गुणान् | = गुणोंका | विमुक्तः | = रहित हुआ
एतान् | = इन | अतीत्य | = अतिक्रमण करके | अमृतम् | = अमरताका
| | जन्ममृत्युजरादुःखैः | = जन्म, मृत्यु और वृद्धावस्थारूप | अश्नुते | = अनुभव करता है।
व्याख्या— ‘गुणानेतानतीत्य त्रीन्देही देहसमुद्भवान्’—यद्यपि विचार-कुशल मनुष्यका देहेके साथ सम्बन्ध नहीं होता, तथापि लोगोंकी दृष्टिमें देहवाला होनेसे उसको यहाँ ‘देही’ कहा गया है।
देहको उत्पन्न करनेवाले
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्लोक २१ ]
- साधक-संजीवनी *
१४१
अतिक्रमण कर जाता है, वह सदाके लिये जन्म, मृत्यु और वृद्धावस्थाके दुःखोंसे मुक्त हो जाता है।
इस मनुष्यशरीरमें रहते हुए जिसको बोध हो जाता है, उसका फिर जन्म होनेका तो प्रश्न ही पैदा नहीं होता। हाँ, उसके अपने कहलानेवाले शरीरके रहते हुए वृद्धावस्था और मृत्यु तो आयेगी ही, पर उसको वृद्धावस्था और मृत्युका दुःख नहीं होगा।
वर्तमानमें शरीरके साथ स्वयंकी एकता माननेसे ही पुनर्जन्म होता है और शरीरमें होनेवाले जरा व्याधि आदिके
दुःखोंको जीव अपनेमें मान लेता है। शरीर गुणोंके संगसे उत्पन्न होता है। देहके उत्पादक गुणोंसे रहित होनेके कारण गुणातीत महापुरुष देहके
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१४२ * श्रीमद्भगवद्गीता * [ अध्याय १४
रात्रिचर्या होती है, गुणातीत मनुष्यकी वैसी ही दिनचर्या-
रात्रिचर्या होती है या उससे विलक्षण होती है? साधारण
आदमीके जैसे आचरण होते हैं; जैसा खान-पान, रहन-
सहन, सोना-जागना होता है, गुणातीत मनुष्यके आचरण, खान-
पान आदि भी वैसे ही होते हैं या कुछ विलक्षण होते हैं?
‘कथं चैतांस्त्रीन्गुणानतितर्तते’—इन तीनों गुणोंका
अतिक्रमण करनेका क्या उपाय है? अर्थात् कौन-सा साधन
करनेसे मनुष्य गुणातीत हो सकता है?
सम्बन्ध—अर्जुनके प्रश्नोंमेंसे पहले प्रश्नके उत्तरमें भगवान् आगेके दो श्लोकोंमें गुणातीत मनुष्यके लक्षणोंका वर्णन करते हैं।
श्रीभगवानुवाच
प्रकाशं च प्रवृत्तिं च मोहमेव च
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्लोक २२ ]
- साधक-संजीवनी *
१४३
इनके निवृत्त होनेपर भी इनकी इच्छा नहीं करता। तात्पर्य है कि ऐसी वृत्तियाँ क्यों उत्पन्न हो रही हैं, इनमेंसे कोई-सी भी वृत्ति न रहे'—ऐसा द्वेष नहीं करता और 'ये वृत्तियाँ पुनः आ जायँ; ये वृत्तियाँ बनी रहें'—ऐसा राग नहीं करता। गुणातीत होनेके कारण गुणोंकी वृत्तियोंके आने-जानेसे उसमें कुछ भी फरक नहीं पड़ता। वह इन वृत्तियोंसे स्वाभाविक ही निलिप्त रहता है।
विशेष बात
एक तो वृत्तियोंका 'होना' होता है और एक वृत्तियोंको 'करना' (उनसे सम्बन्ध जोड़ना अर्थात् राग-द्वेष करना) होता है। होने और करनेमें बड़ा अन्तर है। 'होना' समष्टिगत होता है और 'करना' व्यक्तिगत होता है। संसारमें जो 'होता' है, उसकी जिम्मेवारी हमारेपर नहीं होती। जो हम 'करते' हैं, उसीकी जिम्मेवारी हमारेपर होती है।
जिस समष्टि शक्तिसे संसारमात्रका संचालन होता है, उसी शक्तिसे हमारे शरीर,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१४४
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय १४ ]
उदासीनवदासीनो गुणैर्यो न विचाल्यते।
गुणा वर्तन्त इत्येव योऽवतिष्ठति नेङ्गते ॥ २३ ॥
| यः | = जो | (तथा) | यः | = जो (अपने स्वरूपमें) |
|---|---|---|---|---|
| उदासीनवत् | = उदासीनकी तरह | गुणाः | = गुण | ही) |
| आसीनः | = स्थित है (और) | एव | = ही | अवतिष्ठति |
| गुणैः | = (जो) गुणोंके द्वारा | (गुणोंमें) | = स्थित रहता है | |
| न, विचाल्यते | = विचलित नहीं | वर्तन्ते | = बरत रहे हैं— | (और स्वयं कोई भी) |
| किया जा सकता | इति | = इस भावसे | न, इङ्गते | |
| = चेष्टा नहीं करता। |
व्याख्या—‘उदासीनवदासीनः’ —दो व्यक्ति परस्पर विवाद करते हों, तो उन दोनोंमेंसे किसी एकका पक्ष लेनेवाला ‘पक्षपाती’ कहलाता है और दोनोंका न्याय करनेवाला
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्लोक २४-२५ ]
- साधक-संजीवनी *
९४५
ज्यों-की-त्यों रहती है। महापुरुषकी दृष्टि क्रियाओंपर न रहकर स्वतः एकमात्र चिन्मय सत्ता ('है') पर ही रहती है।
सम्बन्ध-इक्कीसवें श्लोकमें अर्जुनने दूसरे प्रश्नके रूपमें गुणातीत मनुष्यके आचरण पूछे थे। उसका उत्तर अब आगेके दो श्लोकोंमें देते हैं।
समदुःखसुखः स्वस्थः समलोष्टाश्मकाञ्चनः ।
तुल्यप्रियाप्रियो धीरस्तुल्यनिन्दात्मसंस्तुतिः ॥ २४ ॥
मानापमानयोस्तुल्यस्तुल्यो मित्रारिपक्षयोः ।
सर्वारम्भपरित्यागी गुणातीतः स उच्यते ॥ २५ ॥
धीर: = जो धीर मनुष्य
समदुःख-
सुख: = दुःख-सुखमें
सम (तथा)
स्वस्थ: = अपने स्वरूपमें
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१४६
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय १४ ]
साधारण मनुष्योंकी यह एक आदत बन जाती है कि उनको अपनी निन्दा बुरी लगती है और स्तुति अच्छी लगती है। परन्तु जो गुणोंसे ऊँचे उठ जाते हैं, उनको निन्दा-स्तुतिका ज्ञान तो होता है और वे बर्ताव भी सबके साथ यथोचित ही करते हैं, पर उनमें निन्दा-स्तुतिको लेकर खिन्नता-प्रसन्नता नहीं होती। कारण कि वे जिस तत्त्वमें स्थित हैं, वहाँ गुणोंवाली परकृत निन्दा-स्तुति पहुँचती ही नहीं।
निन्दा और स्तुति—ये दोनों ही परकृत क्रियाएँ हैं। उन क्रियाओंसे राजी-नाराज होना गलती है। कारण कि जिसका जैसा स्वभाव है, जैसी धारणा है, वह उसके अनुसार ही बोलता है। वह हमारे अनुकूल ही बोले, हमारी निन्दा न करे—यह न्याय नहीं है अर्थात् उसको बोलनेमें बाध्य करनेका भाव न्याय नहीं है, अन्याय है। दूसरोंपर हमारा क्या अधिकार है कि तुम हमारी निन्दा मत करो ? हमारी स्तुति ही करो ? दूसरी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्लोक २६ ]
- साधक-संजीवनी *
१४७
अतः ये लक्षण गुणातीत मनुष्यको पहचाननेके संकेत-मात्र हैं।
प्रकृतिके कार्य गुण हैं और गुणोंके कार्य शरीर-इन्द्रियाँ-मन-बुद्धि हैं। अतः मन-बुद्धि आदिके द्वारा अपने कारण गुणोंका भी पूरा वर्णन नहीं हो सकता, फिर गुणोंके भी कारण प्रकृतिका वर्णन हो ही कैसे सकता है? जो प्रकृतिसे भी सर्वथा अतीत (गुणातीत) है, उसका वर्णन करना तो उन मन-बुद्धि आदिके द्वारा सम्भव ही नहीं है। वास्तवमें गुणातीतके ये लक्षण स्वरूपमें तो होते ही नहीं; किन्तु अन्तःकरणमें मानी हुई अहंता-ममताके नष्ट हो जानेपर उसके कहे जानेवाले अन्तःकरणके माध्यमसे ही ये लक्षण—गुणातीतके लक्षण कहे जाते हैं।
यहाँ भगवान्ने सुख-दुःख,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्रीमद्भगवद्गीता
इस तरह 'अव्यभिचारेण' पदसे दूसरोंका आश्रय लेनेका निषेध करके 'भक्तियोगेन' पदसे केवल भगवान्का ही आश्रय लेनेकी बात कही गयी है।
'सेवते' पदका तात्पर्य है कि अव्यभिचारी भक्तियोगके द्वारा भगवान्का भजन करे, उनकी उपासना करे, उनके शरण हो जाय, उनके अनुकूल चले।
'स गुणान्समतीत्यैतान्'—जो अनन्यभावसे केवल भगवान्के ही शरण हो जाता है, उसको गुणोंका अतिक्रमण करना नहीं पड़ता, प्रत्युत भगवान्की कृपासे उसके द्वारा स्वतः गुणोंका अतिक्रमण हो जाता है (गीता—बारहवें अध्यायका छठाँ-सातवाँ श्लोक)।
'ब्रह्मभूयाय कल्पते'—वह गुणोंका अतिक्रमण करके ब्रह्मप्राप्तिका पात्र (अधिकारी) हो जाता है। भगवान्ने जब यहाँ भक्तिकी बात बतायी है, तो फिर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्लोक २७ ]
- साधक-संजीवनी *
१४९
| हि | = क्यौंक | च | = तथा | सुखस्य | = सुखका |
|---|---|---|---|---|---|
| ब्रह्मणः | = ब्रह्मका | शाश्वतस्य | = शाश्वत | प्रतिष्ठा | = आश्रय |
| च | = और | धर्मस्य | = धर्मका | अहम् | = मैं |
| अव्ययस्य | = अविनाशी | च | = और | (ही हूँ)। | |
| अमृतस्य | = अमृतका | ऐकान्तिकस्य | = ऐकान्तिक |
व्याख्या—‘ब्रह्मणो हि प्रतिष्ठाहम्’ —मैं ब्रह्मकी प्रतिष्ठा, आश्रय हूँ—ऐसा कहनेका तात्पर्य ब्रह्मसे अपनी अभिन्नता बतानेमें है। जैसे जलती हुई अग्नि साकार है और काष्ठ आदिमें रहनेवाली अग्नि निराकार है—ये अग्निके दो रूप हैं, पर तत्त्वतः अग्नि एक ही है। ऐसे ही भगवान् साकार-रूपसे हैं और ब्रह्म निराकार-रूपसे हैं—ये दो रूप साधकोंकी उपासनाकी दृष्टिसे हैं, पर तत्त्वतः भगवान् और ब्रह्म एक ही हैं, दो नहीं। जैसे भोजनमें एक सुगन्ध होती है और एक स्वाद होता है; नासिकाकी दृष्टिसे सुगन्ध
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in