Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani

by स्वामी रामसुखदास

Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,299 pages

About this granth

Sadhak Sanjeevani (साधक-संजीवनी), 'Life-giving Herb for the Seeker', is Swami Ramsukhdas's extensive Hindi commentary on the Bhagavad Gita. Swami Ramsukhdas (1904–2005), a renunciate closely associated with the Gita Press, spent his life speaking and writing on the practical meaning of the Gita, and the title states his aim: the commentary is meant less for scholarly debate than to help seekers live the Gita.

For every verse of the eighteen chapters it gives the Sanskrit text, prose order, Hindi meaning and a detailed explanation. The Swami returns again and again to surrender, karma yoga, letting go of 'I' and 'mine', and recognising one's eternal relation with God, and he answers the doubts a practitioner is likely to raise in question-and-answer form. The parishishta, or supplement, added in later editions gives his fresh reflections on many verses.

This is the Gita Press, Gorakhpur edition. The imprint of this copy records its ninety-fifth reprint in Samvat 2075 and a total print run of 920,500 copies, a measure of how widely it is read. It runs to nearly 1,300 pages.

Pages 542–561 of 1299
Page 542
Page 542 scan

श्लोक ११ ]

  • साधक-संजीवनी *

५४१

भी होती है। जैसे, सोनेके गहने आदिमें सोना थे और अन्तमें सोना रहेंगे, तो गहनोंमें दूसरी चीज कहाँसे आयेगी? केवल सोना-ही-सोना है। मिट्टीसे बननेवाले बर्तन पहले मिट्टी थे और अन्तमें मिट्टी हो जायेंगे, तो बीचमें मिट्टीके सिवाय क्या है? केवल मिट्टी-ही-मिट्टी है। खाँड़से बने हुए खिलौने पहले खाँड़ थे और अन्तमें खाँड़ ही हो जायेंगे, तो बीचमें खाँड़के सिवाय क्या है? केवल खाँड़-ही-खाँड़ है। इसी तरह सुष्टिके पहले भगवान् थे और अन्तमें भगवान् ही रहेंगे; तो बीचमें भगवान्के सिवाय क्या है? केवल भगवान्-ही-भगवान् हैं। जैसे सोनेको चाहे गहनोंके रूपमें देखें, चाहे पासेके रूपमें देखें, चाहे वरकके रूपमें देखें, है वह सोना ही। ऐसे ही संसारमें अनेक रूपोंमें, अनेक

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 543
Page 543 scan

५४२

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

कभी नाचता है और कभी चुप होकर शान्त हो जाता है।* इस तरह उसका जीवन अलौकिक आनन्दसे परिपूर्ण हो जाता है। फिर उसके लिये कुछ भी करना, जानना और पाना बाकी नहीं रहता। वह सर्वथा पूर्ण हो जाता है अर्थात् उसके लिये किसी भी अवस्थामें, किसी भी परिस्थितिमें कुछ भी प्राप्त करना बाकी नहीं रहता।

जो भक्तिमार्गपर चलता है, वह 'यह सत् है और यह असत् है' इस विवेकको लेकर नहीं चलता। उसमें विवेक-ज्ञानकी प्रधानता नहीं रहती। उसमें केवल भगवद्भावकी ही प्रधानता रहती है। केवल भगवद्भावकी प्रधानता रहनेके कारण उसके लिये यह सब संसार चिन्मय हो जाता है। उसकी दृष्टिमें जडता रहती ही नहीं। भगवान्में तल्लीनता होनेसे भक्तका शरीर भी जड नहीं रहता, प्रत्युत चिन्मय हो जाता है, जैसे—मीराबाईका शरीर (चिन्मय होनेसे) भगवान्के विग्रहमें लीन हो गया था।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 544
Page 544 scan

संसारको तत्त्वसे जाननेपर संसारकी स्वतन्त्र सत्ताका

अभाव हो जाता है, और परमात्माको तत्त्वसे जाननेपर

परमात्माका अनुभव हो जाता है। ऐसे ही संसार भगवत्स्वरूप

है-ऐसा दृढ़तासे माननेपर संसारकी स्वतन्त्र सत्ताका अभाव

हो जाता है और फिर संसार संसार-रूपसे न दीखकर

भगवत्स्वरूप दीखने लग जाता है। तात्पर्य है कि

परमात्मतत्त्वका अनुभव होनेपर जानना और मानना-दोनों

एक हो जाते हैं।

'इति ज्ञानवान्मा प्रपद्यते'-जो प्रतिक्षण बदलने-

वाले संसारकी सत्ताको मानते हैं, वे अज्ञानी हैं, मूढ़ हैं;

परन्तु जिनकी दृष्टि कभी न बदलनेवाले भगवत्तत्त्वकी

तरफ रहती है, वे ज्ञानवान् हैं, असम्मूढ़ हैं।

'ज्ञानवान्' कहनेका तात्पर्य है कि वह तत्त्वसे समझता

है कि सब जगह, सबमें और सबके रूपमें वस्तुतः एक

भगवान् ही हैं। ऐसे ज्ञानवान्को ही आगे पन्द्रहवें अध्यायके

उन्नीसवें श्लोकमें 'सर्ववित्'

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 545
Page 545 scan

५४४

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

महात्मा सुदुर्लभः ’ हो जाता है।

एक वैरागी बाबाजी थे। वे गणेशजीका पूजन किया करते थे। उनके पास सोनेकी बनी हुई एक गणेशजीकी और एक चूहेकी मूर्ति थी। वे दोनों मूर्तियों तौलमें बराबर थीं। एक बार बाबाजीने तीर्थमें जानेका विचार किया और वे उन मूर्तियोंकी बिक्री करनेके लिये सुनारके पास गये। सुनारने उन दोनों मूर्तियोंको तौलकर दोनोंके बराबर दाम बता दिये तो बाबाजी सुनारपर बिगड़ गये कि तू क्या कह रहा है? गणेशजी तो देवता हैं और चूहा उनका वाहन है, पर तू दोनोंका बराबर मूल्य बता रहा है! यह कैसे हो सकता है? सुनार बोला कि बाबाजी! मैं गणेश और चूहेको नहीं खरीदता हूँ, मैं तो सोना खरीदता हूँ, सोनेका जितना वजन होगा, उसके अनुसार ही उसका मूल्य होगा। अगर सुनार गणेश और चूहेको देखेगा तो उसको सोना नहीं दीखेगा और

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 546
Page 546 scan

श्लोक ११]

  • साधक-संजीवनी *

५४५

सन्त-महात्माओंने ऐसा किया—इस तरह संकेत करनेसे उन सन्तोंका दूसरा दर्जा हो गया, (३) सन्त-महात्माओंकी आज्ञाका पालन करना चाहिये—ऐसा कहनेसे सन्तोंका तीसरा दर्जा हो गया, (४) ऐसा करना चाहिये और ऐसा नहीं करना चाहिये—इस तरहका विधान करनेसे उन सन्तोंका चौथा दर्जा हो गया, (५) तुम ऐसा करो और ऐसा मत करो—ऐसा कहना उन सन्तोंके पाँचवें दर्जेकी बात हो गयी, (६) शाप और वरदान देना उन सन्तोंके छठे दर्जेकी बात हो गयी। इन सब दर्जोंमें सन्त-महापुरुषोंका जो नीचे उतरना है, उसमें उनकी क्रमशः अधिकाधिक दयालुता है। वे शाप और वरदान दे दें, ताड़ना कर दें, इसमें उन सन्तोंका दर्जा तो नीचे हुआ, पर इसमें उनका अत्यधिक त्याग है। कारण कि उन्होंने जीवोंके

उद्धारके लिये ही नीचा दर्जा स्वीकार कर लिया है। इसमें उनका लेशामात्र भी अपना स्वार्थ नहीं है।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 547
Page 547 scan

५४६

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

सत्-ही-सत् है, असत् है ही नहीं। वासुदेव-ही-वासुदेव है, 'सर्वम्' है ही नहीं। परन्तु कहने, सुनने, पढ़नेवाले साधकोंकी दृष्टिमें 'सर्वम्' (संसार) रहता है, इसलिये भगवान् 'सर्वम्' की धारणा मिटानेके लिये 'वासुदेवः सर्वम्' कहते हैं।

कर्मयोगी, ज्ञानयोगी, ध्यानयोगी, लययोगी, हठयोगी, राजयोगी, मन्त्रयोगी, अनासक्तयोगी आदि अनेक तरहके योगी हैं, जिनका शास्त्रोंमें वर्णन हुआ है, पर उनको भगवान् अत्यन्त दुर्लभ नहीं बताते हैं, प्रत्युत 'सब कुछ वासुदेव ही है'—इसका अनुभव करनेवाले महात्माको ही अत्यन्त दुर्लभ बताते हैं।

भगवान् सम्पूर्ण संसारके बीज हैं—'यच्चापि सर्वभूतानां बीजं तदहमर्जुन' (गीता १०।३९), 'बीजं मां सर्वभूतानां विद्वि पार्थ सनातनम्' (गीता ७।१०)। बीजसे जितनी चीजें पैदा होती हैं, वे सब बीजरूप ही होती हैं। जैसे, गेहूँसे पैदा होनेवाली खेतीको भी गेहूँ ही कहते हैं। किसानलोग

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 548
Page 548 scan

श्लोक ११]

  • साधक-संजीवनी *

५४७

और तरंग तो सापेक्ष हैं, पर जल-तत्त्व निरपेक्ष है।

जैसे जल-तत्त्वमें समुद्र, नदी, वर्षा, ओस, कोहरा, भाप, बादल आदि सब मिटकर एक हो जाते हैं, ऐसे ही 'वासुदेवः सर्वम्' में सभी साधन, योगमार्ग मिटकर एक (वासुदेवरूप) हो जाते हैं। जैसे जल-तत्त्वमें कोई भेद नहीं है, ऐसे ही 'वासुदेवः सर्वम्' में कोई भेद नहीं है। मतभेदसे असन्तोष होता है, पर 'वासुदेवः सर्वम्' में कोई मतभेद न होनेसे सबको सर्वथा सन्तोष हो जाता है। 'वासुदेवः सर्वम्' में न योगी है, न ज्ञानी है, न प्रेमी है, इसलिये इसका अनुभव करनेवाला महात्मा अत्यन्त दुर्लभ है।

एक ही जल बर्फ, कोहरा, बादल, ओला, वर्षा, नदी, तालाब, समुद्र आदि अनेक रूपोंमें हो जाता है। कड़ाहीमें बर्फ डालकर उसको अगिनपर रखा जाय तो बर्फ पिघलकर पानी हो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 549
Page 549 scan

४४८

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

सुनीं तो उसने दूसरी गोपीसे पूछा—अरी वीर! ये ब्रह्म, जीव आदि क्या होते हैं? वह गोपी बोली कि ये हमारे लालाके ही कोई सगे-सम्बन्धी होंगे, तभी साधुलोग उनकी बात करते हैं, नहीं तो साधुओंको लालाके सिवाय औरसे क्या मतलब?

(४) जिसके भीतर भगवत्त्वको जाननेकी व्याकुलता है, दिनमें भूख नहीं लगती, रातमें नींद नहीं आती, वह किसी सन्तसे सुनकर अथवा पुस्तकमें पढ़कर दृढ़तापूर्वक मान लेता है कि सब कुछ भगवान् ही हैं। भगवान् कैसे हैं—इसका तो पता नहीं, पर भगवान्के सिवाय कुछ नहीं है—यह सन्तके वचनोंपर विश्वासकी दृष्टिसे 'वासुदेवः सर्वम्' है। सन्त वचनपर प्रत्यक्षसे भी बढ़कर विश्वास होनेपर फिर वैसा ही दीखने लग जाता है अर्थात् अनुभव हो जाता है।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 550
Page 550 scan

श्लोक २० ]

  • साधक-संजीवनी *

५४९

अर्थात् अपने स्वभावके परवश रहते हैं। यहाँ 'प्रकृति' शब्द व्यक्तिगत स्वभावका वाचक है, समष्टि प्रकृतिका वाचक नहीं। यह व्यक्तिगत स्वभाव सबमें मुख्य होता है—'स्वभावो मूर्ध्न वर्तते।' अतः व्यक्तिगत स्वभावको कोई छोड़ नहीं सकता—'या यस्य प्रकृतिः स्वभावजनिता केनापि न त्यज्यते।' परन्तु इस स्वभावमें जो दोष हैं, उनको तो मनुष्य छोड़ ही सकता है, अगर उन दोषोंको मनुष्य छोड़ नहीं सकता, तो फिर मनुष्यजन्यकी महिमा ही क्या हुई? मनुष्य अपने स्वभावको निर्दोष, शुद्ध बनानेमें सर्वथा स्वतन्त्र है। परन्तु जबतक मनुष्यके भीतर कामनापूर्तिके उद्देश्य रहता है, तबतक वह अपने स्वभावको सुधार नहीं सकता और तभीतक स्वभावकी प्रबलता और अपनेमें निर्बलता दीखती है। परन्तु जिसका उद्देश्य कामना मिटानेका हो जाता है, वह अपनी प्रकृति—(स्वभाव—) का

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 551
Page 551 scan

५५०

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

देवताओंका आश्रय है। अतः 'माययापहृतज्ञानाः' में तो विशेष जड़ता है, पर 'कामैस्तैस्तैहृतज्ञानाः' में उनकी अपेक्षा चेतनता है।

यो यो यां यां तनुं भक्तः श्रद्धयार्चितुमिच्छति।

तस्य तस्याचलां श्रद्धां तामेव विदधाम्यहम् ॥ २१ ॥

यः, यः= जो-जोअर्चितुम्= पूजन करनाअहम्= मैं
भक्तः= भक्तइच्छति= चाहता है,ताम्= उसी
याम्, याम्२= जिस-जिसतस्य, तस्य= उस-उसश्रद्धाम्= श्रद्धाको
तनुम्= देवताकादेवतामेंअचलाम्= दृढ़
श्रद्धया= श्रद्धापूर्वकएव= हीविदधामि= कर देता हूँ।

व्याख्या —'यो यो यां यां तनुं भक्तः' '..... तामेव विदधाम्यहम्'—जो-जो मनुष्य जिस-जिस

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 552
Page 552 scan

श्लोक २२]

  • साधक-संजीवनी *

५५१

परिशिष्ट भाव— प्रायः मनुष्य दूसरे मनुष्योंको अपनी तरफ लगाना चाहते हैं, अपना शिष्य या दास बनाना चाहते हैं, अपने सम्प्रदायमें लाना चाहते हैं, अपनेमें श्रद्धा करवाना चाहते हैं, अपना पूजन, आदर, मान-सम्मान करवाना चाहते हैं, अपनी बात मनवाना चाहते हैं। परन्तु भगवान् सर्वोपरि होते हुए भी किसीको अपने अधीन नहीं बनाते, प्रत्युत जो जहाँ श्रद्धा रखता है, उसकी श्रद्धाको वहाँ दृढ़ कर देते हैं—यह भगवान्की कितनी उदारता है, निष्पक्षता है।

भगवान्की दृष्टिमें सब कुछ उनका ही स्वरूप है—‘मत्तः परतरं नान्यत्किंचिदस्ति ’। इसलिये भगवान्में किसीके प्रति किंचिन्मात्र भी पक्षपात नहीं है। परन्तु भगवान्का यह पक्षपातरहित

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 553
Page 553 scan

५५२

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

इतना खर्च कर सकते हो, इतना इनाम दे सकते हो। ऐसे ही देवताओंमें एक सीमातक ही देनेकी शक्ति होती है; अतः वे उतना ही दे सकते हैं, अधिक नहीं। देवताओंमें अधिक-से-अधिक इतनी शक्ति होती है कि वे अपने-अपने उपासकोंको अपने-अपने लोकोंमें ले जा सकते हैं। परन्तु अपनी उपासनाका फल भोगनेपर उनको वहाँसे लौटकर पुनः संसारमें आना पड़ता है (गीता—आठवें

परिशिष्ट भाव —भगवान्ने सब देवताओंको अलग-अलग और सीमित अधिकार दिये हुए हैं। परन्तु भगवान्का अधिकार असीम है। भगवान्में यह विशेषता है कि वे किसीपर शासन नहीं करते, किसीको अपना गुलाम नहीं बनाते, किसीको अपना चेला नहीं बनाते, प्रत्युत हर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 554
Page 554 scan

श्लोक २३]

  • साधक-संजीवनी *

५५३

यहाँ 'तत्' कहनेका तात्पर्य है कि फल तो मेरा विधान किया हुआ ही मिलता है, पर कामना होनेसे वह नाशवान् हो जाता है।

यहाँ 'अत्यमेधसाम्' कहनेका तात्पर्य है कि उनको नियम तो अधिक धारण करने पड़ते हैं तथा विधियाँ भी अधिक करनी पड़ती हैं, पर फल मिलता है सीमित और अन्तवाला। परन्तु मेरी आराधना करनेमें इतने नियमोंकी जरूरत नहीं है तथा उतनी विधियोंकी भी आवश्यकता नहीं है, पर फल मिलता है असीम और अनन्त। इस तरह देवताओंकी उपासनामें नियम हों अधिक, फल हो थोड़ा और हो जाय जन्म-मरणरूप बन्धन और मेरी आराधनामें नियम हों कम, फल हो अधिक और हो जाय कल्याण—ऐसा होनेपर भी वे उन देवताओंकी उपासनामें लगते हैं और मेरी उपासनामें नहीं लगते। इसलिये उनकी बुद्धि अल्प है, तुच्छ है।

'देवान्देवयजो यान्ति मद्भक्ता यान्ति मामपि'—देवताओंका पूजन करनेवाले देवताओंको प्राप्त होते हैं और मेरा पूजन करनेवाले मेरेको ही प्राप्त होते हैं। यहाँ 'अपि' पदसे यह सिद्ध होता है कि मेरी उपासना

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 555
Page 555 scan

५५४

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

बुद्धिवाला) ही है। वह ज्ञान वास्तवमें अज्ञानको दृढ़ करनेवाला है। परन्तु जिसने भगवान्को जान लिया है, उसको किसी सांसारिक विद्या, कला-कौशल आदिका ज्ञान न होनेपर भी वह 'सर्ववित्' (सब कुछ जाननेवाला) है (गीता—पन्द्रहवें अध्यायका उन्नीसवाँ श्लोक) !

सम्बन्ध—यद्यपि देवताओंकी उपासनाका फल सीमित और अन्तवाला होता है, फिर भी मनुष्य उसमें क्यों उलझ जाते हैं, भगवान्में क्यों नहीं लगते—इसका उत्तर आगेके श्लोकमें देते हैं।

अव्यक्तं व्यक्तिमापन्नं मन्यन्ते मामबुद्धयः ।

परं भावमजानन्तो ममाव्ययमनुत्तमम् ॥ २४ ॥

अबुद्धयः= बुद्धिहीन मनुष्यभावम्= भावकोपरमात्मा-को

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 556
Page 556 scan

श्लोक २४]

  • साधक-संजीवनी *

५५५

विशेष बात

इस (चौबीसवें) श्लोकका अर्थ कोई ऐसा करते हैं कि '(ये) अत्यक्त मां व्यक्तिमापनं मन्यन्ते (ते) अबुद्धयः' अर्थात् जो सदा निराकार रहनेवाले मेरेको केवल साकार मानते हैं, वे निर्बुद्धि हैं; क्योंकि वे मेरे अत्यक्त, निर्विंकार और निराकार स्वरूपको नहीं जानते। दूसरे कोई ऐसा अर्थ करते हैं कि '(ये) व्यक्तिमापनं मां अत्यक्तं मन्यन्ते (ते) अबुद्धयः' अर्थात् मैं अवतार लेकर तेरा सारथि बना हुआ

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 557
Page 557 scan

५५६

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

नाहं प्रकाशः सर्वस्य योगमायासमावृतः ।

मूढोऽयं नाभिजानाति लोको मामजमव्ययम् ॥ २५ ॥

अयम्= यह जोन, अभि-= टीक तरहसेसमावृतः= योगमायासे
मूढः= मूढ़जानातिनहीं जानताअच्छी तरह
लोकः= मनुष्यसमुदाय(मानता),ढका हुआ
माम्= मुझेसर्वस्य= उन सबकेअहम्= मैं
अजम्= अज (और)(सामने)प्रकाशः= प्रकट
अव्ययम्= अविनाशीयोगमाया-न= नहीं होता।

व्याख्या —‘मूढोऽयं नाभिजानाति लोको मामज-मव्ययम्’—मैं अज और अविनाशी हूँ अर्थात् जन्म-मरणसे रहित हूँ। ऐसा होनेपर भी मैं प्रकट और अन्तर्धान होनेकी लीला करता हूँ अर्थात् जब मैं अवतार लेता हूँ, तब अज

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 558
Page 558 scan

श्लोक २६ ]

  • साधक-संजीवनी *

५५७

यहाँ भगवान्ने कहा है कि जो मेरेको अज-अविनाशी नहीं जानते, वे मूढ़ हैं और दसवें अध्यायके दूसरे श्लोकमें कहा है कि देवता और महर्षि मेरे प्रभावको नहीं जानते। इसपर शंका होती है कि भगवान्को अज-अविनाशी नहीं जानना और उनके प्रभवको नहीं जानना—ये दोनों बातें तो एक ही हो गयीं; परन्तु यहाँ न जाननेवालोंको मूढ़ बताया है और वहाँ उनको मूढ़ नहीं बताया है, ऐसा क्यों ? इसका समाधान है कि भगवान्के प्रभवको अर्थात् प्रकट होनेको न जानना दोषी नहीं है; क्योंकि वहाँ भगवान्ने स्वयं कहा है कि मैं सब तरहसे देवताओं और महर्षियोंका

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 559
Page 559 scan

५५८

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

वर्तमान है, ऐसे ही प्राणियोंकी दृष्टिमें भूत, वर्तमान और भविष्यकालका भेद रहता है, पर भगवान्की दृष्टिमें सब कुछ वर्तमान ही रहता है। कारण कि सम्पूर्ण प्राणी कालके अन्तर्गत हैं और भगवान् कालसे अतीत हैं। देश, काल, वस्तु, व्यक्ति, घटना, परिस्थिति आदि बदलते रहते हैं और भगवान् हरदम वैसे-के-वैसे ही रहते हैं। कालके अन्तर्गत आये हुए प्राणियोंका ज्ञान सीमित होता है और भगवान्का ज्ञान असीम है। उन प्राणियोंमें भी कोई योगका अभ्यास करके ज्ञान बढ़ा लेंगे तो वे 'युञ्जान योगी' होंगे और जिस समय जिस वस्तुको जानना चाहेंगे, उस समय उसी वस्तुको वे जानेंगे। परन्तु भगवान् तो 'युक्त योगी' हैं' अर्थात् बिना योगका अभ्यास किये ही वे मात्र जीवोंको और मात्र संसारको सब समय स्वतः जानते हैं।

भूत, भविष्य और वर्तमानके सभी जीव

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 560
Page 560 scan

श्लोक २६ ]

  • साधक-संजीवनी *

५५९

उद्धार नहीं करता, वह आत्महत्यार है—‘मयानुकूलेन न भस्वतेरितं पुमान् भवाब्धिं न तेरेत् स आत्मह’ (श्रीमद्भा० ११।२०।१७)। गीतामें भी भगवान्ने कहा है कि जो परमात्माको सब जगह समान रीतिसे परिपूर्ण देखता है, वह अपनी हत्या नहीं करता, इसलिये वह परमगतिको प्राप्त होता है (तेरहवें अध्यायका अट्टाईसवाँ श्लोक)। इससे भी यह सिद्ध हुआ कि मनुष्यशरीर प्राप्त होनेपर अपना उद्धार करनेका अधिकार, सामर्थ्य, समझ आदि पूरी सामग्री मिलती है। ऐसा अमूल्य अवसर पाकर भी जो अपना उद्धार नहीं करता, वह अपनी हत्या करता है और इसीसे वह जन्म-मरणमें जाता है। अगर यह जीव मनुष्यशरीर पाकर शास्त्र और भगवान्से विरुद्ध न चले तथा मिली हुई सामग्रीका ठीक-ठीक उपयोग करे, तो इसकी मुक्ति स्वतःसिद्ध है। इसमें कोई बाधा लग ही नहीं सकती।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 561
Page 561 scan

५६०

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

रहता है और न भविष्य सदा रहता है, पर भगवान् सदा रहते हैं। जैसे भूतकाल और भविष्यकाल अभी नहीं हैं, ऐसे ही वर्तमानकाल भी नहीं है। भूतकाल और भविष्यकालकी सन्धिको ही वर्तमानकाल कह देते हैं। पाणिनि-व्याकरणका एक सूत्र है—‘वर्तमानसामीप्ये वर्तमानवद्वा’ (३।३।१३१) अर्थात् वर्तमानसामीप्य भी वर्तमानकी तरह होता है। जैसे, भूतकालको लेकर कहते हैं कि ‘मैं अभी आया हूँ’ और भविष्यकालको लेकर कहते हैं कि ‘मैं अभी जा रहा हूँ’—यह वर्तमानसामीप्य है। वास्तवमें वर्तमानसामीप्यको ही वर्तमानकाल कह देते हैं। अगर वर्तमानकाल वास्तवमें होता तो वह कभी भूतकालमें परिणत नहीं होता। वास्तवमें काल वर्तमान नहीं है, प्रत्युत भगवान् ही वर्तमान हैं।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in