Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani

by स्वामी रामसुखदास

Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,299 pages

About this granth

Sadhak Sanjeevani (साधक-संजीवनी), 'Life-giving Herb for the Seeker', is Swami Ramsukhdas's extensive Hindi commentary on the Bhagavad Gita. Swami Ramsukhdas (1904–2005), a renunciate closely associated with the Gita Press, spent his life speaking and writing on the practical meaning of the Gita, and the title states his aim: the commentary is meant less for scholarly debate than to help seekers live the Gita.

For every verse of the eighteen chapters it gives the Sanskrit text, prose order, Hindi meaning and a detailed explanation. The Swami returns again and again to surrender, karma yoga, letting go of 'I' and 'mine', and recognising one's eternal relation with God, and he answers the doubts a practitioner is likely to raise in question-and-answer form. The parishishta, or supplement, added in later editions gives his fresh reflections on many verses.

This is the Gita Press, Gorakhpur edition. The imprint of this copy records its ninety-fifth reprint in Samvat 2075 and a total print run of 920,500 copies, a measure of how widely it is read. It runs to nearly 1,300 pages.

Pages 529–548 of 1299
Page 529
Page 529 scan

५२८

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

चतुर्विधा भजन्ते मां जनाः सुकृतिनोऽर्जुन ।

आतों जिज्ञासुरर्थार्थी ज्ञानी च भरतर्षभ ॥ १६ ॥

भरतर्षभ, अर्जुन = हे भरतवंशियोंमेंआर्तः = आर्त,चतुर्विधाः = चार प्रकारके
श्रेष्ठ अर्जुन !जिज्ञासुः = जिज्ञासुजनाः = मनुष्य
सुकृतिनः = पवित्र कर्मच = औरमाम् = मेरा
करनेवालेज्ञानी = ज्ञानी अर्थात्भजन्ते = भजन करते हैं अर्थात्
अर्थार्थी = अर्थार्थी,प्रेमी—(ये)मेरे शरण होते हैं ।

व्याख्या —‘चतुर्विधा भजन्ते मां जनाः सुकृतिनोऽर्जुन’—सुकृती पवित्रात्मा मनुष्य अर्थात् भगवत्सम्बन्धी काम करनेवाले मनुष्य चार प्रकारके होते हैं। ये चारों मनुष्य मेरा भजन करते हैं अर्थात् स्वयं मेरे शरण होते हैं।

पूर्वश्लोकमें

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 530
Page 530 scan

श्लोक १६ ]

  • साधक-संजीवनी *

५२९

करता है। धन प्राप्त करनेके लिये उसका भगवान्पर ही विश्वास, निष्ठा होती है।

जिसको धनकी इच्छा तो है, पर उसकी प्राप्तिके लिये वह सांसारिक उपायोंका सहारा लेता है और कभी धनके लिये भगवान्को भी याद कर लेता है, वह केवल अर्थार्थी अर्थात् अर्थका भक्त है, भगवान्का भक्त नहीं है। कारण कि उसमें धनकी इच्छा ही मुख्य है। परन्तु जिसमें भगवान्के सम्बन्धकी मुख्यता है, वह क्रमशः भगवान्की तरफ ही बढ़ता चला जाता है। भगवान्में लगे रहनेसे उसकी धनकी इच्छा बहुत कम हो जाती है और समय पाकर मिट भी जाती है। यही भगवान्का अर्थार्थी भक्त है। इसमें मुख्यतया ध्रुवजीका नाम लिया जाता है।

एक दिन बालक ध्रुवके मनमें राजाकी गोदमें बैठनेकी इच्छा हुई, पर छोटी माँने बैठने नहीं दिया। उसने ध्रुवसे कहा कि 'तूने भजन नहीं किया है, तू अभाग है और अभागिनके यहाँ ही तूने जन्म

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 531
Page 531 scan

५३०

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

सिवाय अन्य किसी उपायका सहारा नहीं लिया। अन्य उपायोंकी तरफ उसकी दृष्टि ही नहीं गयी। उसने केवल भगवान्का ही सहारा लिया*। तात्पर्य यह हुआ कि सकामभाव रहनेपर भी आर्त भक्त उसकी पूर्ति केवल भगवान्से ही चाहते हैं।

जो भगवान्के साथ अपनापन करके भगवान्के परायण हैं और अनुकूलताकी वैसी इच्छा नहीं करते; पर प्रतिकूल परिस्थिति आनेपर इच्छा हो जाती है कि भगवान्ने ऐसा क्यों किया? 'यह प्रतिकूलता मिट जाय तो बहुत अच्छा है।' इस प्रकार प्रतिकूलता मिटानेका भाव पैदा होनेसे वे भी आर्त भक्त कहलाते हैं।

(३) जिज्ञासु भक्त —जिसमें अपने स्वरूपको, भगवत्तत्त्वको जाननेकी जोरदार इच्छा जाग्रत् हो जाती है कि वास्तवमें मेरा स्वरूप क्या है? भगवत्तत्त्व क्या है? इस प्रकार तत्त्वको जाननेके लिये शास्त्र, गुरु अथवा पुरुषार्थ (श्रवण, मनन,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 532
Page 532 scan

श्लोक १६ ]

  • साधक-संजीवनी *

५३१

अर्पित कर रखा है और जीवसे कभी कुछ भी प्राप्त करनेकी इच्छाकी कोई सम्भावना ही नहीं रखी है। इसलिये भगवान् ही वास्तवमें प्रेम करते हैं। जीवको भगवान्की आवश्यकता है, इसलिये जीव भगवान्से अपनापन ही करता है। जब अपने-आपको सर्वथा भगवान्के अर्पित करनेपर भक्तमें कभी कुछ भी पानेकी कोई अभिलाषा नहीं रहती, तब वह ज्ञानी अर्थात् प्रेमी भक्त कहा जाता है। अपने-आपको सर्वथा भगवान्के अर्पित कर देनेसे उस भक्तकी सत्ता भगवान्से किंचिन्मात्र भी अलग नहीं रहती, प्रत्युत उसकी जगह केवल भगवान्की सत्ता ही रह जाती है।

विशेष बात

(१)

चार लड़के खेल रहे थे। इतनेमें उनके पिताजी चार आम लेकर आये। उनको देखते ही एक लड़का आम माँगने लग गया और एक लड़का आम लेनेके लिये रो पड़ा। पिताजीने उन दोनोंको एक-एक आम दे

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 533
Page 533 scan

५३२

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

भगवान्के साथ अपनापनका सम्बन्ध पहलेसे ही है। फिर भी कोई कामना उत्पन्न हो जाती है तो भक्तका भगवान्के साथ अपनेपनका सम्बन्ध मुख्य होता है और कामना गौण होती है। इस दृष्टिसे ये भक्त पहली श्रेणीके हैं।

भगवान्का सम्बन्ध तो पहलेसे ही है, पर समय-समयपर कामना उत्पन्न हो जाती है, जिसकी पूर्ति दूसरोंसे चाहते हैं। जब दूसरोंसे कामनाकी पूर्ति नहीं होती, तब अन्तर्मे भगवान्से चाहते हैं। इस तरह अनन्यताकी कमी होनेके कारण ये भक्त दूसरी श्रेणीके हैं।

जहाँ केवल कामना-पूर्तिके लिये ही भगवान्के साथ अपनेपनका सम्बन्ध किया जाय, वहाँ कामना मुख्य होती है और भगवान्का सम्बन्ध गौण होता है। इस दृष्टिसे ये भक्त तीसरी श्रेणीके हैं।

मार्मिक बात

कामना दो तरहकी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 534
Page 534 scan

श्लोक १६ ]

  • साधक-संजीवनी *

५३३

‘आध्यात्मिक’ होता है।*

इन दुःखोंको दूर करनेकी और सुख प्राप्त करनेकी जो कामना होती है, वह सर्वथा निरर्थक है; क्योंकि उस कामनाकी पूर्ति नहीं होती। पूर्ति हो भी जाती है तो दूसरी

नयी कामना पैदा हो जाती है और अन्तमें अपूर्ति ही बाकी रहती है। इसलिये इन दोनों कामनाओंकी पूर्ति किसी भी मनुष्यकी कभी भी नहीं हुई, न होती है और न भविष्यमें ही पूरी होनेवाली है।

परिशिष्ट भाव —चौदहवें श्लोकमें भगवान्ने कहा था कि मेरी शरण लेनेवाले भक्त गुणमयी मायाको तर जाते हैं। वे शरण लेनेवाले भक्त कौन हैं—इसको अब इस श्लोकमें बताते हैं।

पूर्व श्लोकमें ‘दुष्कृती’ मनुष्योंकी और इस श्लोकमें ‘सुकृती’ मनुष्योंकी बात आयी है। जो हमारेसे अलग है, उस संसारको अपना मानना सबसे बड़ा दुष्कृत अर्थात् पाप है

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 535
Page 535 scan

५३४

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

‘अर्थार्थी’ का तो अर्थसे निरन्तर सम्बन्ध रहता है; क्योंकि अर्थकी वासना हरदम रहती है। परन्तु ‘आर्त’ का दुःखसे निरन्तर सम्बन्ध नहीं रहता; क्योंकि दुःख हरदम नहीं रहता। ‘जिज्ञासु’ को सुख-दुःखकी परवाह नहीं होती; अतः वह न तो सुखके आनेकी इच्छा करता है और न दुःखके जानेकी इच्छा करता है। अर्थार्थी और आर्त—दोनों जिज्ञासु होकर ज्ञानी हो जाते हैं।

‘अर्थार्थी’ भक्तको जब अर्थ मिलता है, तब उसको अपनी भूलपर पश्चाताप होता है; जैसे—ध्रुवजीको राज्य मिलनेपर पश्चाताप हुआ। परन्तु ‘आर्त’ भक्तको उतना पश्चाताप नहीं होता, प्रत्युत उसमें यह भाव रहता है कि भगवान् दुःख दूर करनेवाले हैं; जैसे—द्रौपदी और गजेन्द्रकी रक्षा होनेपर उनको

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 536
Page 536 scan

श्लोक १८ ]

  • साधक-संजीवनी *

५३५

वहाँ भक्त और भगवान्में द्वैतका भाव न रहकर प्रेमाद्वैत (प्रेममें अद्वैत) हो जाता है।

ऐसे तो चारों भक्त भगवान्में नित्य-निरन्तर लगे रहते हैं; परन्तु तीन भक्तोंके भीतरमें कुछ-न-कुछ व्यक्तिगत इच्छा रहती है; जैसे—अर्थाथी भक्त अनुकूलताकी इच्छा करते हैं, आर्त भक्त प्रतिकूलताको मिटानेकी इच्छा करते हैं और जिज्ञासु भक्त अपने स्वरूपको या भगवतत्त्वको जाननेकी इच्छा करते हैं। ज्ञानी अर्थात् प्रेमी भक्तमें अपनी कोई इच्छा नहीं रहती; अतः वह एकभक्ति है।

**‘प्रियो हि ज्ञानिनोऽत्यर्थमहं स च मम

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 537
Page 537 scan

५३६

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

हि= कारण किअनुत्तमाम्,(ऐसे)
सः= वहगतिम्= जिससे श्रेष्ठमाम्
युक्तात्मा= मुझसे अभिन्न हैदूसरी कोईएव
(और)गति नहीं है,आस्थितः= दृढ़ स्थित है।

व्याख्या—'उदाराः सर्व एवैते'— ये सब-के-सब भक्त उदार हैं, श्रेष्ठ भाववाले हैं। भगवान्ने यहाँ जो 'उदाराः' शब्दका प्रयोग किया है, उसमें कई विचित्र भाव हैं; जैसे—

(१) चौथे अध्यायके ग्यारहवें श्लोकमें भगवान्ने कहा है कि 'भक्त जिस प्रकार मेरे शरण होते हैं, उसी प्रकार मैं उनका भजन करता हूँ।' भक्त भगवान्को चाहते हैं और भगवान् भक्तको चाहते हैं। परन्तु इन दोनोंमें पहले भक्तने ही सम्बन्ध जोड़ा है और जो पहले सम्बन्ध जोड़ता है, वह उदार होता है। तात्पर्य यह है कि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 538
Page 538 scan

श्लोक १८ ]

  • साधक-संजीवनी *

५३७

है—इसका खयाल नहीं रहता। वहाँ दोनों ही प्रेमास्पद हैं और दोनों ही प्रेमी हैं। यही ‘ज्ञानी त्वात्मेव मे मतम्’ पदोंका तात्पर्य है।

‘आस्थितः स हि युक्तात्मा मामेवानुत्तमां गतिम्’—क्योंकि जिससे उत्तम गति कोई हो ही नहीं सकती, ऐसे सर्वांपरि मेरेमें ही उसकी दृढ़ स्थिति है।

परिशिष्ट भाव —सांसारिक अर्थार्थी भगवान्को छोड़कर केवल अर्थको ही चाहता है; अतः वह झूठ, कपट, बेईमानी आदिका भक्त होता है। उसके भीतर धनका महत्त्व ज्यादा होनेसे वह उदार नहीं होता, प्रत्युत महान् कृपण होता है। अतः उसके लिये ‘उदार’ शब्द लागू ही नहीं होता। परन्तु जो अर्थार्थी भगवान्का भक्त होता है, उसके भीतर अर्थका महत्त्व न होकर भगवान्का महत्त्व होता है। इसलिये उसमें

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 539
Page 539 scan

५३८

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

अर्थाथी, आर्त और जिज्ञासुमें क्रमशः अपनी स्वतन्त्र सत्ता (अहंता) कम होती जाती है और ज्ञानीमें अपनी स्वतन्त्र सत्ता बिलकुल नहीं रहती। इसलिये ‘त्वात्मैव ’ पदका तात्पर्य है कि प्रेमी भक्तकी स्वतन्त्र सत्ता नहीं रही, प्रत्युत केवल भगवान् ही रहे अर्थात् प्रेमीके रूपमें साक्षात् भगवान् ही हैं—‘तस्मिंस्तज्जने भेदाभावात् ’ (नारद० ४१)। यह आत्मीयता भक्तिके लिये स्वीकृत द्वैत है, जो ज्ञानयोगके अद्वैतसे भी सुन्दर है—‘भक्त्यर्थं कल्पितं (स्वीकृतं) द्वैतमद्वैतादपि सुन्दरम् ’ (बोधसार, भक्ति० ४२)।

‘भामेवानुत्तमां गतिम् ’—भगवान्से बढ़कर उत्तम गति और कोई नहीं है। ‘गति’ शब्दके तीन अर्थ होते हैं—ज्ञान, गमन और प्राप्ति। यहाँ ‘गति’

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 540
Page 540 scan

श्लोक ११ ]

  • साधक-संजीवनी *

५३९

होता है।' इस तरह मनुष्यको जिस किसी भावका स्मरण करनेमें जो स्वतन्त्रता दी गयी है, इससे मालूम होता है कि भगवान्ने मनुष्यको पूरा अधिकार दिया है अर्थात् मनुष्यके उद्धारके लिये भगवान्ने अपनी तरफसे यह अन्तिम जन्म दिया है। अब इसके आगे यह नये जन्मकी तैयारी कर ले अथवा अपना उद्धार कर ले—इसमें यह सर्वथा स्वतन्त्र है*। इस बातको लेकर गीता मनुष्यमात्रको परमात्मप्राप्तिका अधिकारी मानती है और ढंकेकी चोटके साथ, खुले शब्दोंमें कहती है कि वर्तमानका दुराचारी-से-दुराचारी, पूर्वजन्मके पापोंके कारण नीच योनिमें जन्मा हुआ पापयोन और चारों वर्णवाले स्त्री-पुरुष—ये सभी भगवान्का आश्रय लेकर परमगतिको प्राप्त हो सकते हैं (गीता—नवें अध्यायके तीसवेंसे तैंतीसवें श्लोकतक)। गीताने (नवें अध्यायके बत्तीसवें श्लोकमें) ऐसा विचित्र 'पापयोन' शब्द कहा है,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 541
Page 541 scan

५४०

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

तीसरा श्लोक)। इस प्रकार कर्मयोग, ज्ञानयोग और भक्तियोग—तीनों योगोंसे पाप नष्ट हो जाते हैं। तात्पर्य यह निकला कि अन्तिम मनुष्यजन्म केवल कल्याणके लिये ही मिला है।

मनुष्यजन्ममें सत्संग मिल जाय, गीता—जैसे ग्रन्थसे परिचय हो जाय, भगवन्नामसे परिचय हो जाय तो साधकको यह समझना चाहिये कि भगवान्ने बहुत विशेषतासे कृपा कर दी है; अतः अब तो हमारा उद्धार होगा ही, अब आगे हमारा जन्म-मरण नहीं होगा। कारण कि अगर हमारा उद्धार नहीं होना होता, तो ऐसा मौका नहीं मिलता। परन्तु 'भगवान्की कृपासे उद्धार होगा ही'—इसके भरोसे साधन नहीं छोड़ना चाहिये, प्रत्युत तत्परता और उत्साहपूर्वक साधनमें लगे रहना चाहिये। समय सार्थक बने, कोई समय खाली न जाय—ऐसी सावधानी हरदम रखनी चाहिये। परन्तु अपने कल्याणकी चिन्ता नहीं करनी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 542
Page 542 scan

श्लोक ११ ]

  • साधक-संजीवनी *

५४१

भी होती है। जैसे, सोनेके गहने आदिमें सोना थे और अन्तमें सोना रहेंगे, तो गहनोंमें दूसरी चीज कहाँसे आयेगी? केवल सोना-ही-सोना है। मिट्टीसे बननेवाले बर्तन पहले मिट्टी थे और अन्तमें मिट्टी हो जायेंगे, तो बीचमें मिट्टीके सिवाय क्या है? केवल मिट्टी-ही-मिट्टी है। खाँड़से बने हुए खिलौने पहले खाँड़ थे और अन्तमें खाँड़ ही हो जायेंगे, तो बीचमें खाँड़के सिवाय क्या है? केवल खाँड़-ही-खाँड़ है। इसी तरह सुष्टिके पहले भगवान् थे और अन्तमें भगवान् ही रहेंगे; तो बीचमें भगवान्के सिवाय क्या है? केवल भगवान्-ही-भगवान् हैं। जैसे सोनेको चाहे गहनोंके रूपमें देखें, चाहे पासेके रूपमें देखें, चाहे वरकके रूपमें देखें, है वह सोना ही। ऐसे ही संसारमें अनेक रूपोंमें, अनेक

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 543
Page 543 scan

५४२

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

कभी नाचता है और कभी चुप होकर शान्त हो जाता है।* इस तरह उसका जीवन अलौकिक आनन्दसे परिपूर्ण हो जाता है। फिर उसके लिये कुछ भी करना, जानना और पाना बाकी नहीं रहता। वह सर्वथा पूर्ण हो जाता है अर्थात् उसके लिये किसी भी अवस्थामें, किसी भी परिस्थितिमें कुछ भी प्राप्त करना बाकी नहीं रहता।

जो भक्तिमार्गपर चलता है, वह 'यह सत् है और यह असत् है' इस विवेकको लेकर नहीं चलता। उसमें विवेक-ज्ञानकी प्रधानता नहीं रहती। उसमें केवल भगवद्भावकी ही प्रधानता रहती है। केवल भगवद्भावकी प्रधानता रहनेके कारण उसके लिये यह सब संसार चिन्मय हो जाता है। उसकी दृष्टिमें जडता रहती ही नहीं। भगवान्में तल्लीनता होनेसे भक्तका शरीर भी जड नहीं रहता, प्रत्युत चिन्मय हो जाता है, जैसे—मीराबाईका शरीर (चिन्मय होनेसे) भगवान्के विग्रहमें लीन हो गया था।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 544
Page 544 scan

संसारको तत्त्वसे जाननेपर संसारकी स्वतन्त्र सत्ताका

अभाव हो जाता है, और परमात्माको तत्त्वसे जाननेपर

परमात्माका अनुभव हो जाता है। ऐसे ही संसार भगवत्स्वरूप

है-ऐसा दृढ़तासे माननेपर संसारकी स्वतन्त्र सत्ताका अभाव

हो जाता है और फिर संसार संसार-रूपसे न दीखकर

भगवत्स्वरूप दीखने लग जाता है। तात्पर्य है कि

परमात्मतत्त्वका अनुभव होनेपर जानना और मानना-दोनों

एक हो जाते हैं।

'इति ज्ञानवान्मा प्रपद्यते'-जो प्रतिक्षण बदलने-

वाले संसारकी सत्ताको मानते हैं, वे अज्ञानी हैं, मूढ़ हैं;

परन्तु जिनकी दृष्टि कभी न बदलनेवाले भगवत्तत्त्वकी

तरफ रहती है, वे ज्ञानवान् हैं, असम्मूढ़ हैं।

'ज्ञानवान्' कहनेका तात्पर्य है कि वह तत्त्वसे समझता

है कि सब जगह, सबमें और सबके रूपमें वस्तुतः एक

भगवान् ही हैं। ऐसे ज्ञानवान्को ही आगे पन्द्रहवें अध्यायके

उन्नीसवें श्लोकमें 'सर्ववित्'

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 545
Page 545 scan

५४४

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

महात्मा सुदुर्लभः ’ हो जाता है।

एक वैरागी बाबाजी थे। वे गणेशजीका पूजन किया करते थे। उनके पास सोनेकी बनी हुई एक गणेशजीकी और एक चूहेकी मूर्ति थी। वे दोनों मूर्तियों तौलमें बराबर थीं। एक बार बाबाजीने तीर्थमें जानेका विचार किया और वे उन मूर्तियोंकी बिक्री करनेके लिये सुनारके पास गये। सुनारने उन दोनों मूर्तियोंको तौलकर दोनोंके बराबर दाम बता दिये तो बाबाजी सुनारपर बिगड़ गये कि तू क्या कह रहा है? गणेशजी तो देवता हैं और चूहा उनका वाहन है, पर तू दोनोंका बराबर मूल्य बता रहा है! यह कैसे हो सकता है? सुनार बोला कि बाबाजी! मैं गणेश और चूहेको नहीं खरीदता हूँ, मैं तो सोना खरीदता हूँ, सोनेका जितना वजन होगा, उसके अनुसार ही उसका मूल्य होगा। अगर सुनार गणेश और चूहेको देखेगा तो उसको सोना नहीं दीखेगा और

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 546
Page 546 scan

श्लोक ११]

  • साधक-संजीवनी *

५४५

सन्त-महात्माओंने ऐसा किया—इस तरह संकेत करनेसे उन सन्तोंका दूसरा दर्जा हो गया, (३) सन्त-महात्माओंकी आज्ञाका पालन करना चाहिये—ऐसा कहनेसे सन्तोंका तीसरा दर्जा हो गया, (४) ऐसा करना चाहिये और ऐसा नहीं करना चाहिये—इस तरहका विधान करनेसे उन सन्तोंका चौथा दर्जा हो गया, (५) तुम ऐसा करो और ऐसा मत करो—ऐसा कहना उन सन्तोंके पाँचवें दर्जेकी बात हो गयी, (६) शाप और वरदान देना उन सन्तोंके छठे दर्जेकी बात हो गयी। इन सब दर्जोंमें सन्त-महापुरुषोंका जो नीचे उतरना है, उसमें उनकी क्रमशः अधिकाधिक दयालुता है। वे शाप और वरदान दे दें, ताड़ना कर दें, इसमें उन सन्तोंका दर्जा तो नीचे हुआ, पर इसमें उनका अत्यधिक त्याग है। कारण कि उन्होंने जीवोंके

उद्धारके लिये ही नीचा दर्जा स्वीकार कर लिया है। इसमें उनका लेशामात्र भी अपना स्वार्थ नहीं है।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 547
Page 547 scan

५४६

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ७ ]

सत्-ही-सत् है, असत् है ही नहीं। वासुदेव-ही-वासुदेव है, 'सर्वम्' है ही नहीं। परन्तु कहने, सुनने, पढ़नेवाले साधकोंकी दृष्टिमें 'सर्वम्' (संसार) रहता है, इसलिये भगवान् 'सर्वम्' की धारणा मिटानेके लिये 'वासुदेवः सर्वम्' कहते हैं।

कर्मयोगी, ज्ञानयोगी, ध्यानयोगी, लययोगी, हठयोगी, राजयोगी, मन्त्रयोगी, अनासक्तयोगी आदि अनेक तरहके योगी हैं, जिनका शास्त्रोंमें वर्णन हुआ है, पर उनको भगवान् अत्यन्त दुर्लभ नहीं बताते हैं, प्रत्युत 'सब कुछ वासुदेव ही है'—इसका अनुभव करनेवाले महात्माको ही अत्यन्त दुर्लभ बताते हैं।

भगवान् सम्पूर्ण संसारके बीज हैं—'यच्चापि सर्वभूतानां बीजं तदहमर्जुन' (गीता १०।३९), 'बीजं मां सर्वभूतानां विद्वि पार्थ सनातनम्' (गीता ७।१०)। बीजसे जितनी चीजें पैदा होती हैं, वे सब बीजरूप ही होती हैं। जैसे, गेहूँसे पैदा होनेवाली खेतीको भी गेहूँ ही कहते हैं। किसानलोग

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 548
Page 548 scan

श्लोक ११]

  • साधक-संजीवनी *

५४७

और तरंग तो सापेक्ष हैं, पर जल-तत्त्व निरपेक्ष है।

जैसे जल-तत्त्वमें समुद्र, नदी, वर्षा, ओस, कोहरा, भाप, बादल आदि सब मिटकर एक हो जाते हैं, ऐसे ही 'वासुदेवः सर्वम्' में सभी साधन, योगमार्ग मिटकर एक (वासुदेवरूप) हो जाते हैं। जैसे जल-तत्त्वमें कोई भेद नहीं है, ऐसे ही 'वासुदेवः सर्वम्' में कोई भेद नहीं है। मतभेदसे असन्तोष होता है, पर 'वासुदेवः सर्वम्' में कोई मतभेद न होनेसे सबको सर्वथा सन्तोष हो जाता है। 'वासुदेवः सर्वम्' में न योगी है, न ज्ञानी है, न प्रेमी है, इसलिये इसका अनुभव करनेवाला महात्मा अत्यन्त दुर्लभ है।

एक ही जल बर्फ, कोहरा, बादल, ओला, वर्षा, नदी, तालाब, समुद्र आदि अनेक रूपोंमें हो जाता है। कड़ाहीमें बर्फ डालकर उसको अगिनपर रखा जाय तो बर्फ पिघलकर पानी हो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in