श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)
Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani
by स्वामी रामसुखदास
Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)
About this granth
Sadhak Sanjeevani (साधक-संजीवनी), 'Life-giving Herb for the Seeker', is Swami Ramsukhdas's extensive Hindi commentary on the Bhagavad Gita. Swami Ramsukhdas (1904–2005), a renunciate closely associated with the Gita Press, spent his life speaking and writing on the practical meaning of the Gita, and the title states his aim: the commentary is meant less for scholarly debate than to help seekers live the Gita.
For every verse of the eighteen chapters it gives the Sanskrit text, prose order, Hindi meaning and a detailed explanation. The Swami returns again and again to surrender, karma yoga, letting go of 'I' and 'mine', and recognising one's eternal relation with God, and he answers the doubts a practitioner is likely to raise in question-and-answer form. The parishishta, or supplement, added in later editions gives his fresh reflections on many verses.
This is the Gita Press, Gorakhpur edition. The imprint of this copy records its ninety-fifth reprint in Samvat 2075 and a total print run of 920,500 copies, a measure of how widely it is read. It runs to nearly 1,300 pages.
श्लोक ३ ]
- साधक-संजीवनी *
४१५
वह 'सात्त्विक त्याग' है, जिससे पदार्थों और क्रियाओंसे सर्वथा सम्बन्ध-विच्छेद हो जाता है और मनुष्य त्यागी अर्थात् योगी हो जाता है। इसी तरह संन्यासी भी कर्तृत्वाभिमानका त्यागी होता है। अतः दोनों ही त्यागी हैं। तात्पर्य है कि योगी और संन्यासीमें कोई भेद नहीं है। भेद न रहनेसे ही भगवान्ने पाँचवें अध्यायके तीसरे श्लोकमें कहा है कि राग-द्वेषका त्याग करनेवाला योगी 'संन्यासी' ही है।
'न ह्यसन्न्यस्तसङ्कल्पो योगी भवति कश्चन' —
मनमें जो स्फुरणएँ होती हैं अर्थात् तरह-तरहकी बातें याद आती हैं, उनमेंसे जिस स्फुरणा-(बात-) के साथ मन चिपक जाता है, जिस स्फुरणाके प्रति प्रियता-अप्रियता पैदा हो जाती है, वह 'संकल्प' हो जाता है। उस संकल्पका त्याग
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४९६
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ६ ]
जगह अन्यत्र-व्यतिरेक रीतिसे कही है कि यज्ञके लिये अर्थात् दूसरोंके हितके लिये कर्म करनेवालोंके सम्पूर्ण कर्म लीन हो जाते हैं अर्थात् किंचिन्मात्र भी बन्धनकारक नहीं होते (गीता—चौथे अध्यायका तेईसवाँ श्लोक) और यज्ञसे अन्यत्र अर्थात् अपने लिये किये गये कर्म बन्धनकारक होते हैं (गीता—तीसरे अध्यायका नवाँ श्लोक)।
योगारूढ़ होनेमें कर्म कारण क्यों हैं? क्योंकि फलकी प्राप्ति-अप्राप्तिमें हमारी समता है या नहीं, उसका हमारेपर क्या असर पड़ता है—इसका पता तभी लगेगा, जब हम कर्म करेंगे। समताकी पहचान कर्म करनेसे ही होगी। तात्पर्य है कि कर्म करते हुए यदि हमारेमें समता रही, राग-द्वेष नहीं हुए, तब तो ठीक
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्लोक ४]
- साधक-संजीवनी *
४१७
सम्बन्ध—योगारूढ़ कौन होता है—इसका उत्तर आगेके श्लोकमें देते हैं।
यदा हि नेन्द्रियार्थेषु न कर्मस्वनुषज्जते।
सर्वसङ्कल्पसन्त्यासी योगारूढस्तदोच्यते ॥ ४ ॥
हि | = कारण कि | न | = न | सर्वसङ्कल्प- |
---|---|---|---|---|---
यदा | = जिस समय | कर्मसु | = कर्मोंमें (ही) | सन्त्यासी | = सम्पूर्ण संकल्पोंका
न | = न | अनुषज्जते | = आसक्त होता है, | | त्यागी मनुष्य
इन्द्रियार्थेषु | = इन्द्रियोंके भोगोंमें | तदा | = उस समय | योगारूढः | = योगारूढ़
| (तथा) | | (वह) | उच्यते | = कहा जाता है।
व्याख्या—‘यदा हि नेन्द्रियार्थेषु ( अनुषज्जते )’— साधक इन्द्रियोंके अर्थोंमें अर्थात् प्रारम्भके अनुसार प्राप्त होनेवाले शब्द, स्पर्श, रूप, रस और
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४१८
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ६ ]
होनी चाहिये अर्थात् क्रियमाण कर्मोंकी पूर्ति-अपूर्तिमें और उन कर्मोंकी तात्कालिक फलकी प्राप्ति-अप्राप्तिमें भी आसक्ति नहीं होनी चाहिये। कारण कि कर्म करनेमें भी एक राग होता है। कर्म ठीक तरहसे हो जाता है तो उससे एक सुख मिलता है और कर्म ठीक तरहसे नहीं होता तो मनमें एक दुःख होता है। यह सुख-दुःखका होना कर्मकी आसक्ति है। अतः साधक कर्म तो विधिपूर्वक और तत्परतासे करे, पर उसमें आसक्त न होकर सावधानीपूर्वक निर्लिप्त रहे कि ये तो आने-जानेवाले हैं और हम नित्य-निरन्तर रहनेवाले हैं; अतः इनके होने-न-होनेमें, आने-जानेमें हमारेमें क्या फर्क पड़ता है?
कर्मोंमें आसक्ति होनेकी पहचान क्या है? अगर क्रियमाण (वर्तमानमें किये जानेवाले) कर्मोंकी पूर्ति-अपूर्तिमें और उनसे मिलनेवाले तात्कालिक फलकी प्राप्ति-अप्राप्तिमें अर्थात् सिद्धि-असिद्धिमें मनुष्य
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्लोक ४]
- साधक-संजीवनी *
४१९
सुख नहीं लेंगे' तो तुमलोग आज ही योगारूढ़ हो जाओगे; क्योंकि योग अर्थात् समता तुम्हारे घरकी चीज है। समता तुम्हारा स्वरूप है और स्वरूप सत् है। सत्का कभी अभाव नहीं होता और असत्का कभी भाव नहीं होता। ऐसे सत्-स्वरूप तुम असत् पदार्थों और क्रियाओंमें आसक्ति मत करो तो तुम्हें स्वतःसिद्ध योगारूढ़ अवस्थाका अनुभव हो जायगा।
'सर्वसङ्कल्पसन्त्यासी' —हमारे मनमें जितनी स्फुरणएँ होती हैं, उन स्फुरणओंमेंसे जिस स्फुरणामें सुख होता है और उसको लेकर यह विचार होता है कि 'हमें ऐसा मिल जाय; हम इतने सुखी हो जायँगे', तो इस तरह स्फुरणामें लिप्तता होनेसे उस स्फुरणाका नाम 'संकल्प' हो जाता है। वह संकल्प ही अनुकूलता-प्रतिकूलताके कारण सुखदायी और दुःखदायी होता है। जैसे सुखदायी संकल्प लिप्तता (राग-द्वेष) करता है, ऐसे ही दुःखदायी संकल्प
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४२०
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ६ ]
तरहके योगोंसे योगारूढ़ अवस्था प्राप्त होती है। यद्यपि त्याग करनेसे योगारूढ़ अवस्थामें सब एक हो जाते हैं यहाँ कर्मयोगका ही प्रकरण है, पर संकल्पोंका सर्वथा (गीता—पाँचवें अध्यायका पाँचवाँ श्लोक)।
परिशिष्ट भाव— योगारूढ़की पहचान क्या है? इसके लिये यहाँ तीन बातें बतायी हैं—पदार्थों (वस्तुओं तथा व्यक्तिओं) में आसक्ति न होना, क्रियाओंमें आसक्ति न होना और सम्पूर्ण संकल्पोंका अर्थात् मनचाहीका त्याग होना। तात्पर्य है कि इन्द्रियोंके भोगोंमें और क्रियाओंमें आसक्ति न हो तथा भीतरसे यह आग्रह भी न हो कि ऐसा होना चाहिये और ऐसा नहीं होना चाहिये। जिसकी न तो पदार्थोंमें आसक्ति है और न पदार्थोंके अभावमें आसक्ति है; न क्रियाओंमें आसक्ति है और न
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्लोक ५ ]
- साधक-संजीवनी *
४२९
व्याख्या—‘उद्धरेदात्मनात्मानम्’ — अपने-आपसे अपना उद्धार करें—इसका तात्पर्य है कि शरीर, इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि, प्राण आदिसे अपने-आपको ऊँचा उठाये। अपने स्वरूपसे जो एकदेशीय ‘मैं’-पन दीखता है, उससे भी अपनेको ऊँचा उठाये। कारण कि शरीर, इन्द्रियाँ आदि और ‘मैं’-पन—ये सभी प्रकृतिके कार्य हैं; अपना स्वरूप नहीं है। जो अपना स्वरूप नहीं है, उससे अपनेको ऊँचा उठाये।
अपना स्वरूप परमात्माके साथ एक है और शरीर, इन्द्रियाँ आदि तथा ‘मैं’-पन प्रकृतिके साथ एक है। अगर यह अपना उद्धार करनेमें, अपनेको ऊँचा उठानेमें शरीर, इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि आदिकी सहायता मानेगा, इनका सहारा लेगा तो फिर जड़ताका त्याग कैसे होगा? क्योंकि जड़ वस्तुओंसे सम्बन्ध मानना, उनकी आवश्यकता समझना, उनका सहारा लेना ही खास बन्धन है। जो अपने हैं, अपनेमें हैं, अभी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४२२
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ६ ]
आज्ञाके अनुसार चलकर अपना उद्धार कर लेना चाहिये। भगवान्, सन्त-महात्मा आदिके रहते हुए हमारा उद्धार नहीं हुआ है तो इसमें उद्धारकी सामग्रीकी कमी नहीं रही है अथवा हम अपना उद्धार करनेमें असमर्थ नहीं हुए हैं। हम अपना उद्धार करनेके लिये तैयार नहीं हुए, इसीसे वे सब मिलकर भी हमारा उद्धार करनेमें समर्थ नहीं हुए। अगर हम अपना उद्धार करनेके लिये तैयार हो जायँ, सम्मुख हो जायँ तो मनुष्यजन्म-जैसी सामग्री और कलियुग-जैसा मौका प्राप्त करके हम कई बार अपना उद्धार कर सकते हैं! पर यह तब होगा, जब हम स्वयं अपना उद्धार करना चाहेंगे।
दूसरी बात, स्वयंने ही अपना पतन किया है अर्थात् इसने ही संसारके सम्बन्धको पकड़ा है, संसारने इसको नहीं पकड़ा है। जैसे, बाल्यावस्थाको इसने छोड़ा नहीं, प्रत्युत वह स्वाभाविक ही छूट गयी। फिर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्लोक ६ ]
- साधक-संजीवनी *
४२३
गुरु, सन्त और भगवान् भी तभी उद्धार करते हैं, जब मनुष्य स्वयं उनपर श्रद्धा-विश्वास करता है, उनको स्वीकार करता है, उनके सम्मुख होता है, उनके शरण होता है, उनकी आज्ञाका पालन करता है। अगर मनुष्य उनको स्वीकार न करे तो वे कैसे उद्धार करेंगे? नहीं कर सकते। खुद शिष्य न बने तो गुरु क्या करेगा? जैसे, दूसरा व्यक्ति भोजन तो दे देगा, पर भूख खुदकी चाहिये। खुदकी भूख न हो तो दूसरेके द्वारा दिया गया भोजन किस कामका? ऐसे ही खुदकी लगन न हो तो गुरुका, सन्त-महात्माओंका उपदेश किस कामका?
गुरु, सन्त और भगवान्का कभी अभाव नहीं होता। अनेक बड़े-बड़े सन्त होते आये हैं, गुरु होते आये हैं, भगवान्के अवतार होते आये हैं, पर अभीतक हमारा उद्धार नहीं हुआ है
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४२४
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ६ ]
करनेमें अपने लिये अस्त्र-शस्त्रोंकी आवश्यकता मानता है; अतः स्वयं अस्त्र-शस्त्रोंसे पराजित ही हुआ। कोई शास्त्रके द्वारा, बुद्धिके द्वारा शास्त्रार्थ करके दूसरोंपर विजय प्राप्त करता है, तो वह स्वयं पहले शास्त्र और बुद्धिसे पराजित होता ही है और होना ही पड़ेगा। तात्पर्य यह निकला कि जो किसी भी साधनसे जिस किसीपर भी विजय करता है, वह अपने-आपको ही पराजित करता है। स्वयं पराजित हुए बिना दूसरोंपर कभी कोई विजय कर ही नहीं सकता—यह नियम है। अतः जो अपने लिये दूसरोंकी किंचिन्मात्र भी आवश्यकता नहीं समझता, वही अपने-आपसे अपने-आपपर विजय प्राप्त करता है और वही स्वयं अपना बन्धु है।
‘अनात्मनस्तु शत्रुत्वे वर्ततात्सैव शत्रुवत्’—जो अपने सिवाय दूसरोंकी अर्थात् शरीर, इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि, धन,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्लोक ७ ]
- साधक-संजीवनी *
४२५
जितात्मनः प्रशान्तस्य परमात्मा समाहितः ।
शीतोष्णसुखदुःखेषु तथा मानापमानयोः ॥ ७ ॥
जितात्मनः | =जिसने अपने-
आपपर
विजय कर
ली है, उस | दुःखेषु | =शीत-उष्ण
( अनुकूलता-
प्रतिकूलता),
सुख-दुःख | मानापमानयोः= मान-अपमानमें
---|---|---|---|---
शीतोष्णसुख- | | तथा | = तथा | प्रशान्तस्य = निर्विकार
मनुष्यको
| | | | परमात्मा = परमात्मा
| | | | समाहितः = नित्यप्राप्त हैं ।
व्याख्या —[छठे श्लोकमें ‘अनात्मनः’ पद और यहाँ ‘जितात्मनः’ पद आया है। इसका तात्पर्य है कि जो ‘अनात्मा’ होता है, वह शरीरादि प्राकृत पदार्थोंके साथ ‘मैं’ और ‘मेरा’-पन करके अपने साथ शत्रुताका बर्ताव करता है और जो ‘जितात्मा’ होता है, वह शरीरादि प्राकृत पदार्थोंसे अपना सम्बन्ध न
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४२६
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ६ ]
सामग्रीमें सम रहनेके लिये कहा गया है; जैसे—‘समदुःखसुखः’ (१२।१३; १४।२४), ‘शीतोष्ण-सुखदुःखेषु समः’ (१२।१८) आदि। जहाँ सुख-दुःखसे ‘रहित’ होनेकी बात आयी है, वहाँ भीतरकी प्रसन्नता और खिन्नतासे रहित होनेके लिये कहा गया है; जैसे—‘द्वन्द्वैविमुक्ताः सुखदुःखसंज्ञैः’ (१५।५) आदि। जहाँ सुख-दुःखमें सम होनेकी बात है, वहाँ सुख-दुःखकी सत्ता तो है, पर उसका असर नहीं पड़ता और जहाँ सुख-दुःखसे रहित होनेकी बात है, वहाँ सुख-दुःखकी सत्ता ही नहीं है। इस तरह चाहे बाहरकी सुखदायी-दुःखदायी सामग्री प्राप्त होनेपर भीतरसे सम होना कहेँ, चाहे भीतरसे सुख-दुःखसे रहित होना कहेँ—दोनोंका तात्पर्य एक ही है; क्योंकि सम भी भीतरसे है और रहित भी भीतरसे है।
यहाँ शीत-उष्ण और सुख-दुःखमें प्रशान्त (सम) रहनेकी बात कही गयी है। अनुकूलतासे सुख होता है—‘अनुकूलवेदीन्यं सुखम्’
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inलोक ८ ]
- साधक-संजीवनी *
४२७
परिशिष्ट भाव —जिसकी आत्मा मित्रकी तरह है अर्थात् जिसका शरीरमें मैं-पन और मेरा-पन नहीं है, वह अनुकूलता-प्रतिकूलता, सुख-दुःख और मान-अपमान प्राप्त होनेपर भी सम, निर्विकार रहता है। ऐसा मनुष्य सिद्ध कर्मयोगी है अर्थात् उसको परमात्माका अनुभव हो चुका है—ऐसा मानना चाहिये। कारण कि अनुकूलता-प्रतिकूलता, सुख-दुःख और मान-अपमान तो आते-जाते हैं, पर परमात्मतत्त्व ज्यों-का-त्यों रहता है।
ज्ञानविज्ञानतृप्तात्मा कूटस्थो विजितेन्द्रियः।
युक्त इत्युच्यते योगी समलोष्टाश्मकाञ्चनः ॥ ८ ॥
ज्ञानविज्ञानतृप्तात्मा = जिसका
अन्तःकरण
ज्ञान-विज्ञानसे
तृप्त है,
कूटस्थः = जो कूटकी तरह
निर्विकार है, | विजितेन्द्रियः = जितेन्द्रिय
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४२८
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ६ ]
अतः इनमेंसे कोई चला गया तो क्या ? कोई बिगड़ गया तो क्या ? इन बातोंको लेकर उसके अन्तःकरणमें कोई विकार पैदा नहीं होता। इन स्वर्ण आदि प्राकृत पदार्थोंका मूल्य तो प्रकृतिके साथ सम्बन्ध रखते हुए ही प्रतीत होता है और तभीतक उनके बढ़िया-घटियापनेका अन्तःकरणमें असर होता है। पर वास्तविक बोध हो जानेपर जब प्रकृतिसे सम्बन्ध-विच्छेद हो जाता है, तब उसके अन्तःकरणमें इन प्राकृत (भौतिक) पदार्थोंका कुछ भी मूल्य नहीं रहता अर्थात् बढ़िया-घटिया सब पदार्थोंमें उसका समभाव हो जाता है।
सार यह निकला कि उसकी दृष्टि पदार्थोंके उत्पन्न और नष्ट होनेवाले स्वभावपर रहती है अर्थात् उसकी दृष्टिमें इन प्राकृत पदार्थोंके उत्पन्न और नष्ट होनेमें
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्लोक १]
- साधक-संजीवनी *
४२९
व्यवहार करनेमें तो अन्तर होता है और अन्तर होना ही चाहिये, पर उन दोनोंकी हितैषितामें अर्थात् उनका हित करनेमें, दुःखके समय उनकी सहायता करनेमें उसके अन्तःकरणमें कोई विषमभाव, पक्षपात नहीं होता। 'सबमें एक परमात्मा हैं, ऐसा स्वयंमें होता है, बुद्धिमें सबकी हितैषिता होती है, मनमें सबका हितचिन्त होता है, और व्यवहारमें परता-ममता छोड़कर सबके सुखका सम्पादन होता है।
जहाँ विषमबुद्धि अधिक रहनेकी सम्भावना है, वहाँ भी समबुद्धि होना विशेष है। वहाँ समबुद्धि हो जाय, तो फिर सब जगह समबुद्धि हो जाती है।
इस श्लोकमें भाव, गुण, आचरण आदिकी भिन्नताको लेकर नौ प्रकारके प्राणियोंका नाम आया है। इन प्राणियोंके भाव, गुण, आचरण आदिकी भिन्नताको लेकर उनके साथ बर्ताव करनेमें विषमता आ जाय, तो वह दोषी नहीं है। कारण कि वह बर्ताव तो उनके भाव,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४३०
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ६ ]
किसी लक्षणकी जरूरत नहीं है अर्थात् जिसको वास्तविक समताकी प्राप्ति हो गयी है, उसमें सभी सदगुण-सदाचार स्वतः आ जायेंगे और उसकी संसारपर विजय हो जायगी (पाँचवें अध्यायका उन्नीसवाँ श्लोक)। विष्णुपुराणमें ब्रह्मदजीने भी कहा है कि समता भगवान्की आराधना (भजन) है—‘समत्वमाराधनमच्युतस्य’ (१।१७।१०)। इस तरह जिस समताकी असौम, अपार, अनन्त महिमा है, जिसका वर्णन कभी कोई कर ही नहीं सकता, उस समताकी प्राप्तिका उपाय है—बुर्गईरहित होना। बुर्गईरहित होनेका उपाय है—(१) किसीको बुरा न मानें (२) किसीका बुरा न करें, (३) किसीका बुरा न सोचें, (४) किसीमें बुर्गई न देखें, (५) किसीकी बुर्गई न सुनें, (६) किसीकी बुर्गई न कहें। इन छः बातोंका दृढ़तासे पालन करें, तो हम बुर्गईरहित हो जायेंगे। बुर्गईरहित होते ही हमारेमें स्वतः-स्वाभाविक अच्छाई आ
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्लोक १०]
- साधक-संजीवनी *
४३१
विशिष्यते' पदोंसे कही है। समबुद्धिवाला मनुष्य निलिप्त रहता है। निलिप्त रहनेसे 'योग' होता है, लिप्तता होते ही 'भोग' हो जाता है। समबुद्धि तीनों योगोंमें है, पर कर्मयोगमें विशेष है; क्योंकि भौतिक साधना होनेसे कर्मयोगीके सामने विषमता ज्यादा आती है।
सम्बन्ध—जो समता (समबुद्धि) कर्मयोगसे प्राप्त होती है, वही समता ध्यानयोगसे भी प्राप्त होती है। इसलिये भगवान् ध्यानयोगका प्रकरण आरम्भ करते हुए पहले ध्यानयोगके लिये प्रेरणा करते हैं।
योगी युञ्जीत सततमात्मानं रहसि स्थितः।
एकाकी यतचित्तात्मा निराशीरपरिग्रहः ॥ १० ॥
अपरिग्रहः | = भोगबुद्धिसे
संग्रह न
करनेवाला, | तथा
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४३२
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ६ ]
चाहिये—इसके लिये बताते हैं कि वह एकात्ममें स्थित रहे अर्थात् ऐसे स्थानमें स्थित रहे, जहाँ ध्यानके विरुद्ध कोई वातावरण न हो। जैसे, नदीका किनारा हो, वनमें एकात्म स्थान हो, एकात्म मन्दिर आदि हो अथवा घरमें ही एक कमरा ऐसा हो, जिसमें केवल भजन-ध्यान किया जाय। उसमें न तो स्वयं भोजन-शयन करे और न कोई दूसरा ही करे।
‘आत्मानं सततं युञ्जीत’ —उपर्युक्त प्रकारसे एकात्ममें बैठकर मनको निरन्तर भगवान्में लगाये। मनको निरन्तर भगवान्में लगानेके लिये खास बात है कि जब ध्यान करनेके लिये एकात्म स्थानपर जाय, तब जानेसे पहले ही यह विचार कर ले ‘अब मेरेको संसारका कोई काम नहीं करना है, केवल भगवान्का ध्यान ही करना है। अब भगवान्के सिवाय दूसरेका चिन्तन करना ही नहीं है’—इस बातको लेकर निरन्तर सावधान
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inश्लोक ११ ]
- साधक-संजीवनी *
४३३
सम्बन्ध—पूर्वश्लोकमें भगवान्ने ध्यानयोगके लिये प्रेरणा की। ध्यानयोगका साधन कैसे करे—इसके लिये अब आगेके तीन श्लोकोंमें ध्यानयोगकी उपयोगी बातें बताते हैं।
शुचौ देशे प्रतिष्ठाप्य स्थिरमासनमात्मनः ।
नात्युच्छ्रुतं नातिनीचं चैलाजिनकुशोत्तरम् ॥ ११ ॥
| शुचौ | = शुद्ध | बिछे हैं, | (ऐसे) |
|---|---|---|---|
| देशे | = भूमिपर, | न | = (जो) न |
| चैलाजिन- | अत्युच्छ्रुतम् | = अत्यन्त ऊँचा है | |
| कुशोत्तरम् | = (जिसपर क्रमशः) | (और) | |
| कुश, मृगछाला | न | = न | |
| और वस्त्र | अतिनीचम् | = अत्यन्त नीचा, | |
| प्रतिष्ठाप्य = स्थापन करके। |
व्याख्या—‘शुचौ देशे’ —भूमिकी शुद्ध दो तरहकी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४३४
- श्रीमद्भगवद्गीता *
[ अध्याय ६ ]
रखनेका विधान आया है। इसी तरहसे गोमुखी, माला, सन्ध्याके पंचपात्र, आचमनी आदि भी अपने अलग रखने चाहिये। शास्त्रोंमें तो यहाँतक विधान आया है कि दूसरोंके बैठनेका आसन, पहननेकी जूती, खड़ाऊँ, कुर्ता आदिको
अपने काममें लेनेसे अपनेको दूसरोंके पाप-पुण्यका भागी होना पड़ता है! पुण्यात्मा सन्त-महात्माओंके आसनपर भी नहीं बैठना चाहिये; क्योंकि उनके आसन, कपड़े आदिको पैरसे छूना भी उनका निरादर करना है, अपराध करना है।
तत्रैकाग्रं मनः कृत्वा यतचित्तेन्द्रियक्रियः।
उपविश्यासने युज्ज्याद्योगमात्मविशुद्धये ॥ १२ ॥
| तत्र | = उस | क्रियाओंको | आत्माविशुद्धये = अन्तःकरणकी |
|---|---|---|---|
| आसने | = आसनपर | वशमें रखते हुए। | शुद्धिके |
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in