Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani

by स्वामी रामसुखदास

Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,299 pages

About this granth

Sadhak Sanjeevani (साधक-संजीवनी), 'Life-giving Herb for the Seeker', is Swami Ramsukhdas's extensive Hindi commentary on the Bhagavad Gita. Swami Ramsukhdas (1904–2005), a renunciate closely associated with the Gita Press, spent his life speaking and writing on the practical meaning of the Gita, and the title states his aim: the commentary is meant less for scholarly debate than to help seekers live the Gita.

For every verse of the eighteen chapters it gives the Sanskrit text, prose order, Hindi meaning and a detailed explanation. The Swami returns again and again to surrender, karma yoga, letting go of 'I' and 'mine', and recognising one's eternal relation with God, and he answers the doubts a practitioner is likely to raise in question-and-answer form. The parishishta, or supplement, added in later editions gives his fresh reflections on many verses.

This is the Gita Press, Gorakhpur edition. The imprint of this copy records its ninety-fifth reprint in Samvat 2075 and a total print run of 920,500 copies, a measure of how widely it is read. It runs to nearly 1,300 pages.

Pages 357–376 of 1299
Page 357
Page 357 scan

३५६

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ५ ]

भगवान् कहते हैं कि हे अर्जुन! ये दोनों ही साधन निश्चयपूर्वक कल्याण करनेवाले हैं। कारण कि दोनोंके द्वारा एक ही समताकी प्राप्ति होती है। इसी अध्यायके चौथे-पाँचवें श्लोकोंमें भी भगवान्ने इसी बातकी पुष्टि की है। तेरहवें अध्यायके चौबीसवें श्लोकमें भी भगवान्ने सांख्ययोग और कर्मयोग—दोनोंसे परमात्मतत्त्वका अनुभव होनेकी बात कही है। इसलिये ये दोनों ही परमात्मप्राप्तिके स्वतन्त्र साधन हैं (गीता—तीसरे अध्यायका तीसरा श्लोक)।

‘तयोस्तु कर्मसन््यासात्’—एक ही सांख्ययोगके दो भेद हैं—एक तो चौथे अध्यायके चौतीसवें श्लोकमें कहा हुआ सांख्ययोग, जिसमें कर्मोंका स्वरूपसे त्याग है और दूसरा, दूसरे अध्यायके ग्यारहवेंसे तीसवें श्लोकतक कहा हुआ सांख्ययोग, जिसमें कर्मोंका स्वरूपसे त्याग नहीं है। यहाँ ‘कर्मसन््यासात्’ पद दोनों ही प्रकारके सांख्ययोगका वाचक है।

‘कर्मयोगो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 358
Page 358 scan

श्लोक २ ]

  • साधक-संजीवनी *

३५७

कुछ नहीं करता तथा अपने लिये कुछ नहीं चाहता। क्रियाओंसे सुख लेनेका भाव न रहनेसे कर्मयोगीकी क्रियाएँ परिणाममें सबका हित तथा वर्तमानमें सबकी प्रसन्नता और सुखके लिये ही हो जाती हैं। क्रियाओंसे सुख लेनेका भाव होनेसे क्रियाओंमें अभिमान (कर्तृत्व) और ममता हो जाती है। परन्तु उनसे सुख लेनेका भाव सर्वथा न रहनेसे कर्तृत्व समाप्त हो जाता है। कारण कि क्रियाएँ दोषी नहीं हैं, क्रियाजन्य आसक्ति और क्रियाओंके फलको चाहना ही दोषी है। जब साधक क्रियाजन्य सुख नहीं लेता तथा क्रियाओंका फल नहीं चाहता तब कर्तृत्व रह ही कैसे सकता है? क्योंकि कर्तृत्व टिकता है भोक्तृत्वपर। भोक्तृत्व न रहनेसे कर्तृत्व अपने उद्देश्यमें (जिसके लिये कर्म करता है, उसमें) लीन हो जाता है और एक परमात्मतत्त्व शेष रह जाता है। कर्मयोगीका 'अहम्' (व्यक्तित्व) शीघ्र तथा सुगमता-पूर्वक नष्ट

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 359
Page 359 scan

३५८

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ५ ]

चाहे असत् हो, चाहे सत्-असत्से विलक्षण हो, यदि उसमें भी पदार्थ नहीं बाँधता। बाँधता है हमारा सम्बन्ध, जो रागसे राग है तो वह बाँधनेवाला हो ही जायगा। वास्तवमें हमें कोई होता है। अतः हमारेपर राग मिटानेकी ही जिम्मेवारी है।

परिशिष्ट भाव —यद्यपि 'योग' के बिना कर्म और ज्ञान—दोनों ही बन्धनकारक हैं, तथापि कर्म करनेसे उतना पतन नहीं होता, जितना पतन वाचिक (सीखे हुए) ज्ञानसे होता है। वाचिक ज्ञान नरकोंमें ले जा सकता है—
अज्ञस्यार्थप्रबुद्धस्य सर्वं ब्रह्मिति यो वदेत्। महानिरयजालेषु स तेन विनियोजितः ॥

(योगवासिष्ठ, स्थिति० ३९१)

'जो बेसमझ मनुष्यको 'सब कुछ ब्रह्म है' ऐसा उपदेश

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 360
Page 360 scan

श्लोक ३ ]

  • साधक-संजीवनी *

३५९

व्याख्या—‘महाबाहो’—‘महाबाहो’ सम्बोधनके दो अर्थ होते हैं—एक तो जिसकी भुजाएँ बड़ी और बलवान् हों अर्थात् जो शूरवीर हो; और दूसरा, जिसके मित्र तथा भाई बड़े पुरुष हों। अर्जुनके मित्र थे प्राणिमात्रके सुहृद् भगवान् श्रीकृष्ण और भाई थे अजातशत्रु धर्मराज युधिष्ठिर। इसलिये यह सम्बोधन देकर भगवान् अर्जुनसे मानो यह कह रहे हैं कि कर्मयोगके अनुसार सबकी सेवा करनेका बल तुम्हारेमें है। अतः तुम सुगमतासे कर्मयोगका पालन कर सकते हो।

‘यो न द्वेष्टि’ —कर्मयोगी वह होता है, जो किसी भी प्राणी, पदार्थ, परिस्थिति, सिद्धान्त आदिसे द्वेष नहीं करता। कर्मयोगीका काम है सबकी सेवा करना, सबको सुख पहुँचाना। यदि उसका किसीके भी साथ किंचिन्मात्र भी द्वेष होगा तो उसके द्वारा कर्मयोगका आचरण सांगोपांग नहीं हो सकेगा। अतः जिससे कुछ भी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 361
Page 361 scan

३६०

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ५ ]

थी—‘गुरुनहत्वा हि महानुभावान् श्रेयो भोक्तुं भेक्ष्यमपीह लोके’ (गीता २।५) अर्थात् गुरुजनोंको न मारकर संन्यास लेना ही श्रेष्ठ है। भगवान् उसी बातका उत्तर देते हुए मानो कह रहे हैं कि हे अर्जुन! वह संन्यास तो गुरुजनोंके मर जानेके भयसे किया जानेवाला बाहरी संन्यास है, पर कर्मयोगीका संन्यास राग-द्वेषके त्यागसे होनेवाला नित्य संन्यास अर्थात् भीतरी एवं सच्चा संन्यास है। आगे छठे अध्यायके पहले श्लोकमें भी भगवान्ने केवल अग्निका त्याग करनेवाले अर्थात् संन्यास-आश्रममात्र ग्रहण करनेवाले पुरुषको संन्यासी न कहकर भीतरसे संसारके आश्रयका त्याग करनेवाले कर्मयोगीको ही संन्यासी कहा है। इस प्रकार भगवान्के मतमें कर्मयोगी ही वास्तविक संन्यासी है।

कर्म करते हुए भी कर्मोंसे किसी प्रकारका सम्बन्ध न रखना ही संन्यास है। कर्मोंसे किसी प्रकारका सम्बन्ध न

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 362
Page 362 scan

श्लोक ४ ]

  • साधक-संजीवनी *

३६१

करना चाहिये कि अपने न चाहनेपर भी अनुकूलता और प्रतिकूलता आती ही है अर्थात् अपने चाहनेपर अनुकूलता आती हो—ऐसी बात नहीं है और न चाहनेपर प्रतिकूलता न आती हो—ऐसी बात भी नहीं है। अनुकूलता-प्रतिकूलता तो प्रारब्धके फलस्वरूप आती-जाती रहती है, फिर इसके आने अथवा जानेकी चाहना क्यों करें? अनुकूलताके प्रति राग और प्रतिकूलताके प्रति द्वेष अपनी भूलसे होता है। इस प्रकार विचार करनेसे भूल मिटकर राग-द्वेष सर्वथा समाप्त हो जाते

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 363
Page 363 scan

३६२

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ५ ]

बालाः= बेसमझ लोगन= न किसम्यक्= अच्छी तरहसे
साङ्ख्ययोगी= सांख्ययोग और
कर्मयोगकोपण्डिताः= पण्डितजन;
(क्योंकि)आस्थितः= स्थित (मनुष्य)
पृथक्= अलग-अलग
(फलवाले)एकम्= (इन दोनोंमेंसे)
एक साधनमेंउभयोः= दोनोंके
प्रवदन्ति= कहते हैं,अपि= भीफलम्= फलरूप
(परमात्माको)
विन्दते= प्राप्त कर लेता है।

व्याख्या —‘साङ्ख्ययोगी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 364
Page 364 scan

श्लोक ५ ]

  • साधक-संजीवनी *

३६३

साङ्ख्यैः= सांख्ययोगियोंकेद्वाराच= और
यत्= जोअपियोगम्= कर्मयोगको
(फलरूपमें)
स्थानम्= तत्त्वतत्एकम्= एक
प्राप्यते= प्राप्त किया जातागम्यतेपश्यति= देखता है,
है,यःसः, च= वही (ठीक)
योगैः= कर्मयोगियोंकेसाङ्ख्यम्पश्यति= देखता है।

व्याख्या—'यत्साङ्ख्यैः प्राप्यते स्थानं तद्योगैरपि गम्यते' —पूर्वश्लोकके उत्तरार्धमें भगवान्ने कहा था कि एक साधनमें भी अच्छी तरहसे स्थित होकर मनुष्य दोनों साधनोंके फलरूप परमात्मतत्त्वको प्राप्त कर लेता है। उसी बातकी पुष्टि भगवान् उपर्युक्त पदोंमें दूसरे ढंगसे कर रहे हैं कि जो तत्त्व सांख्ययोगी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 365
Page 365 scan

३६४

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ५ ]

सकता, इसलिये स्वरूपमें कभी पानेकी इच्छा नहीं होती। पानेकी इच्छा न होनेसे उसमें कभी करनेका राग उत्पन्न नहीं होता। स्वयं भावरूप होते हुए भी जब स्वरूप अभावरूप शरीरके साथ तादात्म्य कर लेता है, तब उसे अपनेमें अभाव प्रतीत होने लग जाता है, जिससे उसमें पानेकी इच्छा उत्पन्न हो जाती है और पानेकी इच्छासे

करनेका राग उत्पन्न हो जाता है। पानेकी इच्छा और करनेका राग—ये दोनों ‘कर्मयोग’से मिट जाते हैं।

ज्ञानयोग और कर्मयोग—इन दोनों साधनोंमेंसे किसी एक साधनकी पूर्णता होनेपर जीनेकी इच्छा, मरनेका भय, पानेका लालच और करनेका राग—ये चारों सर्वथा मिट जाते हैं।

परिशिष्ट भाव— सांख्ययोग और कर्मयोग—दोनों साधन लौकिक होनेसे एक ही हैं।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 366
Page 366 scan

श्लोक ६ ]

  • साधक-संजीवनी *

३६५

तात्पर्य यह हुआ कि कर्मयोग साधकको ज्ञानयोग अथवा भक्तियोगका अधिकारी भी बना देता है और स्वतन्त्रतासे कल्याण भी कर देता है। दूसरे शब्दोंमें, कर्मयोगसे साधन-ज्ञान अथवा साधन-भक्तिकी प्राप्ति भी हो सकती है और साध्य-ज्ञान (तत्त्वज्ञान) अथवा साध्य-भक्ति (परमप्रेम या पराभक्ति)-की प्राप्ति भी हो सकती है।

सम्बन्ध—इसी अध्यायके दूसरे श्लोकमें भगवान्ने संन्यास-(सांख्ययोग-) की अपेक्षा कर्मयोगको श्रेष्ठ बताया। अब उसी बातको दूसरे प्रकारसे कहते हैं।

सन्त्यासस्तु महाबाहो दुःखमाप्नुमयोगतः।
योगयुक्तो मुनिर्ब्रह्म नचिरेणाधिगच्छति ॥ ६ ॥

तु= परन्तुआप्नुम्= सिद्ध होनानचिरेण= शीघ्र ही

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 367
Page 367 scan

३६६

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ५ ]

सुखपूर्वक मुक्त हो जाता है—‘सुखं बन्धात्प्रमुच्यते’ (गीता ५।३)। अतः कर्मयोगका साधन सुगम, शीघ्र

सिद्धिदायक और किसी अन्य साधनके बिना परमात्मप्राप्ति करानेवाला स्वतन्त्र साधन है।

सम्बन्ध—अब भगवान् कर्मयोगीके लक्षणोंका वर्णन करते हैं।

योगयुक्तो विशुद्धात्मा विजितात्मा जितेन्द्रियः ।

सर्वभूतात्मभूतात्मा कुर्वन्नपि न लिप्यते ॥ ७ ॥

जितेन्द्रियः | = जिसकी इन्द्रियाँ अपने वशमें हैं, | सर्वभूतात्म-
भूतात्मा | (और)
= सम्पूर्ण प्राणियोंकी आत्मा | योगयुक्तः | = कर्मयोगी
---|---|---|---|---|---
विशुद्धात्मा | = जिसका अन्तः-करण निर्मल है, | | | कुर्वन् | = (कर्म) करते

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 368
Page 368 scan

श्लोक ७ ]

  • साधक-संजीवनी *

३६७

प्राणीको अपनेसे अलग नहीं समझता, सबको अपने ही अंग मानता है।

जैसे अपने शरीरमें भिन्न-भिन्न अवयवोंसे भिन्न-भिन्न व्यवहार होनेपर भी सब अवयवोंके साथ अपनापन समान (एक ही) रहता है, ऐसे ही कर्मयोगीके द्वारा मर्यादाके अनुसार संसारमें यथार्थयोग्य भिन्न-भिन्न व्यवहार होनेपर भी सबके साथ अपनापन समान रहता है।

अपना राग मिटानेके लिये 'सर्वभूतात्मभूतात्मा' होना अर्थात् सब प्राणियोंके साथ अपनी एकता मानना बहुत आवश्यक है। कर्मयोगीका स्वभाव है—उदारता। सर्वभूतात्मभूतात्मा हुए बिना उदारता नहीं आती।

विशेष बात

क्रिया और पदार्थके साथ हम निरन्तर नहीं रह सकते और वे हमारे साथ निरन्तर नहीं रह सकते। कारण यह है कि क्रिया और पदार्थमें निरन्तर परिवर्तन होता है, पर हमारेमें (स्वरूपसे) कभी परिवर्तन नहीं होता।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 369
Page 369 scan

३६८

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ५ ]

अवश्य होता है। कर्मयोगीका उद्देश्य वही होता है, जो सबको मिल सकता है और सदा साथ रहता है। जो किसीको मिलता है, किसीको नहीं मिलता और कभी रहता है, कभी नहीं रहता, वह उसका उद्देश्य नहीं होता है। इस दृष्टिसे उद्देश्य सदा परमात्मतत्त्वका ही होता है। परमात्मतत्त्व किसी कर्म, अभ्यास आदिका फल नहीं है। फल उत्पन्न और नष्ट होनेवाला होता है, पर परमात्मा नित्य रहते हैं। उत्पन्न और नष्ट होनेवाली

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 370
Page 370 scan

श्लोक ८-९]

  • साधक-संजीवनी *

३६९

जिघ्न्= सँघृता हुआ,श्वसन= श्वास लेता हुआवर्तन्ते= बरत रही हैं—
अशन्= खाता हुआ,(तथा)इति= ऐसा
गच्छन्= चलता हुआउन्मिषन्= आँख खोलता हुआधारयन्= समझकर
गृह्णन्= ग्रहण करता हुआ,(और)किञ्चित्= '(मैं स्वयं) कुछ
निमिषन्= मूँदता हुआएव= भी
प्रलपन्= बोलता हुआ,अपि= भीन= नहीं
विमुञ्जन्= (मल-मूत्रका) त्याग करता हुआ,इन्द्रियाणि= 'सम्पूर्ण इन्द्रियाँकरोमि= करता हूँ—
इन्द्रियार्थेषु= इन्द्रियोंके विषयोंमेंइति= ऐसा
स्वप्न= सोता हुआ,मन्येत= माने।

व्याख्या —'तत्त्ववित् युक्तः'—यहाँ ये पद सांख्य-योगके विवेकशील साधकके वाचक हैं, जो तत्त्ववित्

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 371
Page 371 scan

३७०

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ५ ]

तथा मूँदना—ये दो क्रियाएँ ‘कूर्म’ नामक उपप्राणकी हैं। उपर्युक्त तेरह क्रियाएँ देकर भगवान्ने ज्ञानेन्द्रियाँ, कर्मेन्द्रियाँ, अन्तःकरण, प्राण और उपप्राणसे होनेवाली सम्पूर्ण क्रियाओंका उल्लेख कर दिया है। तात्पर्य यह है कि सम्पूर्ण क्रियाएँ प्रकृतिके कार्य शरीर, इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि, प्राण आदिके द्वारा ही होती हैं, स्वयंके द्वारा नहीं। दूसरा एक भाव यह भी प्रतीत होता है कि सांख्ययोगीके द्वारा वर्ण, आश्रम, स्वभाव, परिस्थिति आदिके अनुसार शास्त्रविहित शरीर-निर्वाहकी क्रियाएँ, खान-पान, व्यापार करना, उपदेश देना, लिखना, पढ़ना, सुनना, सोचना आदि क्रियाएँ न होती हैं—ऐसी बात नहीं है। उसके द्वारा ये सब क्रियाएँ हो सकती हैं।

मनुष्य अपनेको उन्हीं क्रियाओंका कर्ता मानता है, जिनको वह जानकर अर्थात् मन-बुद्धिपूर्वक करता है; जैसे पढ़ना, लिखना, सोचना,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 372
Page 372 scan

श्लोक ८-९]

  • साधक-संजीवनी *

३७९

क्रियामात्र प्रकृतिमें ही हो रही है; क्योंकि प्रकृति सदा क्रियाशील है और पुरुष अर्थात् चेतन-तत्त्व सदा क्रियारहित है। जब चेतन अनादि भूलसे प्रकृतिके कार्यके साथ तादात्म्य कर लेता है, तब वह प्रकृतिकी क्रियाओंको अपनी क्रियाएँ मानने लग जाता है और उन क्रियाओंका कर्ता स्वयं बन जाता है (गीता—तीसरे अध्यायका सताईसवाँ श्लोक)।

जैसे, एक मनुष्य चलती हुई रेलगाड़ीके डिब्बेमें बैठा हुआ है, चल नहीं रहा है; परन्तु रेलगाड़ीके चलनेके कारण उसका चले बिना ही चलना हो जाता है। रेलगाड़ीमें चढ़नेके कारण अब वह चलनेसे रहित नहीं हो सकता। ऐसे ही क्रियाशील प्रकृतिके कार्यरूप स्थूल, सूक्ष्म और कारण—किसी भी शरीरके साथ जब स्वयं अपना सम्बन्ध जोड़ लेता है, तब स्वयं कर्म न करते हुए भी वह उन शरीरोंसे होनेवाली क्रियाओंका कर्ता हुए बिना रह नहीं सकता।

सांख्ययोगी शरीर, इन्द्रियाँ,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 373
Page 373 scan

३७२

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ५ ]

है अर्थात् भोक्तापन भी जड़ ही होता है। इसलिये भोक्तापन पुरुष-(चेतन-) में नहीं है। अगर यह पुरुष सुखके समय सुखी और दुःखके समय दुःखी होता तो इसका स्वरूप परिवर्तनशील ही होता; क्योंकि सुखका भी आरम्भ और अन्त होता है तथा दुःखका भी आरम्भ और अन्त होता है। ऐसे ही यह पुरुष भी आरम्भ और अन्तवाला हो जाता, जो कि सर्वथा अनुचित है। कारण कि गीताने इसको अक्षर, अव्यय और निलिप्त कहा है और तत्त्वज्ञ पुरुषोंने इसका स्वरूप एकरस, एकरूप माना है। अगर इस पुरुषको सुखके समय सुखी और दुःखके समय दुःखी होनेवाला ही मानें, तो फिर पुरुष सदा एकरस, एकरूप रहता है—ऐसा कैसे कह सकते हैं?

विशेष बात

तीसरे अध्यायके सताईसवें श्लोकमें ‘अहङ्कारविमूढात्मा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 374
Page 374 scan

श्लोक ८-१]

  • साधक-संजीवनी *

३७३

वह वैसा ही दीखने लग जाय तो इसमें क्या आश्चर्य है?

वास्तवमें स्वयं जिस समय अपनेको कर्ता-भोक्ता मानता है, उस समय भी वह कर्ता-भोक्ता नहीं है—‘शरीरस्थोऽपि कौन्तेय न करोति न लिप्यते’ (गीता १३।३१)। कारण कि अपना स्वरूप सत्तामात्र है। सत्तामें अहम् नहीं है और अहम्की सत्ता नहीं है। अतः ‘मैं कर्ता हूँ’—यह मान्यता कितनी ही दृढ़ हो, है तो भूल ही! भूलको भूल मानते ही भूल मिट जाती है—यह नियम है। किसी गुफामें सैकड़ों वर्षोंसे अन्धकार हो तो प्रकाश करते ही वह तत्काल मिट जाता है, उसके मिटनेमें अनेक वर्ष-महीने नहीं लगते। इसलिये साधक दृढ़तासे यह मान ले कि ‘मैं कर्ता नहीं हूँ।’ फिर यह मान्यता मान्यतारूपसे नहीं रहेगी, प्रत्युत अनुभवमें परिणत हो जायगी।

जड़-चेतनका तादात्म्य होनेसे ‘मैं’ का

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 375
Page 375 scan

३७४ * श्रीमद्भगवद्गीता * [ अध्याय ५

ब्रह्मण्याधाय कर्माणि सङ्गं त्यक्त्वा करोति यः ।

लिप्यते न स पापेन पद्मपत्रमिवाम्भसा ॥ १० ॥

यः = जो (भक्तियोगी) सङ्गम् = आसक्तिका पद्मपत्रम् = कमलके

कर्माणि = सम्पूर्ण कर्मोंको त्यक्त्वा = त्याग करके पत्तेकी

ब्रह्मणि = परमात्मामें करोति = (कर्म) करता है, इव = तरह

आधाय = अर्पण करके सः = वह पापेन = पापसे

(और) अम्भसा = जलसे न, लिप्यते = लिप्त नहीं होता ।

व्याख्या—'ब्रह्मण्याधाय कर्माणि'—शरीर, इन्द्रियाँ, 'कारण गुणसङ्गोऽस्य सदसद्योनिजन्मसु' (गीता १३।

मन, बुद्धि, प्राण आदि सब भगवान्‌के ही हैं, अपने हैं ही २१)। रागपर ही अज्ञान टिका हुआ है, इसलिये राग

नहीं; अतः इनके द्वारा होनेवाली क्रियाओंको भक्तियोगी मिटनेपर अज्ञान भी मिट जाता है।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 376
Page 376 scan

श्लोक ११ ] * साधक-संजीवनी * ३७५

आसक्तिका सर्वथा अभाव होनेसे कामना नहीं रह सकती, इसलिये पाप होनेकी सम्भावना ही नहीं रहती।

धुएँसे अग्निकी तरह सभी कर्म किसी-न-किसी दोषसे युक्त होते हैं (गीता—अठारहवें अध्यायका अड़तालीसवाँ श्लोक)। परन्तु जिसने आशा, कामना, आसक्तिका त्याग कर दिया है, उसे ये दोष नहीं लगते। आसक्तिरहित होकर भगवदर्थ कर्म करनेके प्रभावसे सम्पूर्ण संचित पाप विलीन हो जाते हैं (गीता—नवें अध्यायका सत्ताइसवाँ-अठाइसवाँ श्लोक)।

परिशिष्ट भाव—यहाँ सगुण ईश्वरको 'ब्रह्म' कहनेका तात्पर्य है कि ईश्वर सगुण, निर्गुण, साकार, निराकार सब कुछ है; क्योंकि वह समग्र है। समग्रमें सब आ जाते हैं (गीता—सातवें अध्यायका उनतीसवाँ-तीसवाँ

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in