Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani

by स्वामी रामसुखदास

Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,299 pages

About this granth

Sadhak Sanjeevani (साधक-संजीवनी), 'Life-giving Herb for the Seeker', is Swami Ramsukhdas's extensive Hindi commentary on the Bhagavad Gita. Swami Ramsukhdas (1904–2005), a renunciate closely associated with the Gita Press, spent his life speaking and writing on the practical meaning of the Gita, and the title states his aim: the commentary is meant less for scholarly debate than to help seekers live the Gita.

For every verse of the eighteen chapters it gives the Sanskrit text, prose order, Hindi meaning and a detailed explanation. The Swami returns again and again to surrender, karma yoga, letting go of 'I' and 'mine', and recognising one's eternal relation with God, and he answers the doubts a practitioner is likely to raise in question-and-answer form. The parishishta, or supplement, added in later editions gives his fresh reflections on many verses.

This is the Gita Press, Gorakhpur edition. The imprint of this copy records its ninety-fifth reprint in Samvat 2075 and a total print run of 920,500 copies, a measure of how widely it is read. It runs to nearly 1,300 pages.

Pages 152–171 of 1299
Page 152
Page 152 scan

श्लोक ६२-६३ ]

  • साधक-संजीवनी *

१५१

कामात्= कामनासे (बाधा लगनेपर)भवति= हो जाता है।बुद्धिनाशः= बुद्धि (विवेक) का नाश हो जाता है।
क्रोधः= क्रोधसम्पोहात्= सम्पोहसेबुद्धिनाशात्= बुद्धिका नाश होनेपर (मनुष्यका)
अभिजायते= पैदा होता है।स्मृतिविभ्रमः= स्मृति भ्रष्ट हो जाती है।प्रणश्यति= पतन हो जाता है।
क्रोधात्= क्रोध होनेपरस्मृतिभ्रंशात्= स्मृति भ्रष्ट होनेपर
सम्पोहः= सम्पोह

व्याख्या—‘ध्यायतो विषयान्युसः सङ्गस्तेषूपजायते’— भगवान्के परायण न होनेसे, भगवान्का चिन्तन न होनेसे विषयोंका ही चिन्तन होता है। कारण कि जीवके एक तरफ परमात्मा हैं और एक तरफ संसार है। जब वह परमात्माका आश्रय छोड़ देता है, तब वह संसारका

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 153
Page 153 scan

श्रीमद्भगवद्गीता

‘स्मृतिभ्रंशाद्बुद्धिनाश:’—स्मृति नष्ट होनेपर बुद्धिमें प्रकट होनेवाला विवेक लुप्त हो जाता है अर्थात् मनुष्यमें नया विचार करनेकी शक्ति नहीं रहती।

‘बुद्धिनाशात्प्रणश्यति’—विवेक लुप्त हो जानेसे मनुष्य अपनी स्थितिसे गिर जाता है। अतः इस पतनसे बचनेके लिये सभी साधकोंको भगवान्‌के परायण होनेकी बड़ी भारी आवश्यकता है।

यहाँ विषयोंका ध्यान करनेमात्रसे राग, रागसे काम, कामसे क्रोध, क्रोधसे सम्मोह, सम्मोहसे स्मृतिनाश, स्मृतिनाशसे बुद्धिनाश और बुद्धिनाशसे पतन—यह जो क्रम बताया है, इसका विवेचन करनेमें तो देरी लगती है, पर इन सभी वृत्तियोंके पैदा होनेमें और उससे मनुष्यका पतन होनेमें देरी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 154
Page 154 scan

श्लोक ६४-६५ ]

  • साधक-संजीवनी *

१५३

‘विषयान् चरन्’—जिसका अन्तःकरण अपने वशमें है और जिसकी इन्द्रियाँ राग-द्वेषसे रहित तथा अपने वशमें की हुई हैं, ऐसा साधक इन्द्रियोंसे विषयोंका सेवन अर्थात् सब प्रकारका व्यवहार तो करता है, पर विषयोंका भोग नहीं करता। भोगबुद्धिसे किया हुआ विषय-सेवन ही पतनका कारण होता है। इस भोगबुद्धिका निषेध करनेके लिये ही यहाँ ‘विधेयात्मा’, ‘आत्मवश्यैः’ आदि पद आये हैं।

‘प्रसादमधिगच्छति’—राग-द्वेषरहित होकर विषयोंका सेवन करनेसे साधक अन्तःकरणकी प्रसन्नता-(स्वच्छता-)को प्राप्त होता है। यह प्रसन्नता मानसिक तप है (गीता—सत्रहवें अध्यायका सोलहवाँ श्लोक), जो शारीरिक और वाचिक तपसे ऊँचा है। अतः साधकको न तो रागपूर्वक विषयोंका सेवन करना चाहिये और न द्वेषपूर्वक विषयोंका त्याग करना चाहिये; क्योंकि राग और द्वेष—इन दोनोंसे ही संसारके साथ

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 155
Page 155 scan

१५४

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय २ ]

होनेपर उसमें भगवत्सम्बन्धी अथवा सांसारिक—जो भी भाव आते हैं, वे स्थायी हो जाते हैं। स्थायी होनेपर वे भाव उत्थान अथवा पतन करनेवाले हो जाते हैं। अतः साधकके

लिये उचित है कि संसारकी प्रिय-से-प्रिय वस्तु मिलनेपर भी प्रसन्न न हो और अप्रिय-से-अप्रिय वस्तु मिलनेपर भी उद्विग्न न हो।

परिशिष्ट भाव —एक विभाग भोगका है और एक विभाग योगका है। राग-द्वेषसे युक्त 'भोगी' मनुष्य अगर विषयोंका चिन्तन भी करे तो उसका पतन हो जाता है (गीता—दूसरे अध्यायका बासठवाँ-तिरसठवाँ श्लोक)। परन्तु राग-द्वेषसे रहित 'योगी' मनुष्य अगर विषयोंका सेवन भी करे तो उसका पतन नहीं

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 156
Page 156 scan

श्लोक ६७ ]

  • साधक-संजीवनी *

१५५

है—इस प्रकार उसके भीतर अनेक तरहकी कामनाएँ होती रहती हैं। इसलिये उसकी बुद्धि एक निश्चयवाली नहीं होती।
‘न चायुक्तस्य भावना’ —जिसकी बुद्धि व्यवसायात्मिका नहीं होती, उसकी ‘मेरेको तो केवल अपने कर्तव्यका पालन करना है और फलकी इच्छा, कामना, आसक्ति आदिका त्याग करना है’—ऐसी भावना नहीं होती। ऐसी भावना न होनेमें कारण है—अपना ध्येय स्थिर न होना।
‘न चाभावयतः शान्तिः’ —जो अपने कर्तव्यके परायण नहीं रहता, उसको शान्ति नहीं मिल सकती। जैसे

साधु, शिक्षक, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र आदि यदि अपने-अपने कर्तव्यमें तत्पर नहीं रहते, तो उनको शान्ति नहीं मिलती। कारण कि अपने कर्तव्यके पालनमें दृढ़ता न रहनेसे ही अशान्ति पैदा होती है।
‘अशान्तस्य कुतः सुखम्’ —जो अशान्त

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 157
Page 157 scan

१५६

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय २ ]

लेता है अर्थात् साधकमें कर्तव्य-परायणता न रहकर भोगबुद्धि पैदा हो जाती है। वह भोगबुद्धि होनेसे साधकमें 'मुझे परमात्माकी ही प्राप्ति करनी है'—यह व्यवसायात्मिका बुद्धि नहीं रहती। इस तरहका विवेचन करनेमें तो देरी लगती है, पर बुद्धि विचलित होनेमें देरी नहीं लगती अर्थात् जहाँ इन्द्रियने मनको अपना अनुगामी बनाया कि मनमें भोगबुद्धि पैदा हो जाती है और उसी समय बुद्धि मारी जाती है।

'वायुनोवमिवाभ्मसि' —वह बुद्धि किस तरह हर ली जाती है—इसको दृष्टान्तरूपसे समझाते हैं कि जलमें चलती हुई नौकाको वायु जैसे हर लेती है, ऐसे ही मन बुद्धिको हर लेता है। जैसे, कोई मनुष्य नौकाके द्वारा नदी या समुद्रको पार करते हुए अपने गन्तव्य स्थानको जा रहा है। यदि उस समय

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 158
Page 158 scan

श्लोक ६९ ]

  • साधक-संजीवनी *

१५७

तस्मात्= इसलियेइन्द्रियार्थभ्यः= इन्द्रियोंकेहुई हैं,
महाबाहो= हे महाबाहो !विषयोंसेतस्य
यस्य= जिस मनुष्यकीसर्वशः= सर्वथाप्रज्ञा
इन्द्रियाणि= इन्द्रियाँनिगृहीतानि= वशमें कीप्रतिष्ठिता

व्याख्या— 'तस्माद्यस्य ..... प्रज्ञा प्रतिष्ठिता'—साठवें श्लोकसे मन और इन्द्रियोंको वशमें करनेका जो विषय चला आ रहा है, उसका उपसंहार करते हुए 'तस्मात्' पदसे कहते हैं कि जिसके मन और इन्द्रियोंमें संसारका आकर्षण नहीं रहा है, उसकी बुद्धि प्रतिष्ठित है।

यहाँ 'सर्वशः' पद देनेका तात्पर्य है कि संसारके साथ व्यवहार करते हुए अथवा एकात्ममें चिन्तन करते

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 159
Page 159 scan

१५८

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय २ ]

विवेक-शक्तिका दुरुपयोग करके मनुष्य पदार्थोंका संग्रह करनेमें एवं उनका भोग करनेमें लग जाते हैं, जिससे वे संसारके लिये पशुओंसे भी अधिक दुःखदायी हो जाते हैं। कारण कि पशु-पक्षी तो बेचारे जितनेसे पेट भर जाय, उतना ही खाते हैं, संग्रह नहीं करते; परन्तु मनुष्यको कहीं भी जो कुछ पदार्थ आदि मिल जाता है, वह उसके काममें आये चाहे न आये, उसका तो वह संग्रह कर ही लेता है और दूसरोंके काममें आनेमें बाधा डाल देता है।

‘तस्यां जागर्ति संयमी’—मनुष्योंकी जो रात है अर्थात् परमात्माकी तरफसे, अपने कल्याणकी तरफसे जो विमुखता है, उसमें संयमी मनुष्य जागता है। जिसने इन्द्रियों और मनको वशमें किया है, जो भोग और संग्रहमें आसक्त नहीं है, जिसका ध्येय केवल परमात्मा है, वह संयमी मनुष्य है। परमात्मतत्वको, अपने स्वरूपको और संसारको यथार्थरूपसे जानना ही उसका रातमें जागना है।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 160
Page 160 scan

श्लोक ७० ]

  • साधक-संजीवनी *

१५९

वादिनः (गीता २।४२)। ‘कामोपभोगपरमा एतावदिति निश्चिताः’ (गीता १६।११)। पारमार्थिक विषयमें उनकी बुद्धि जाती ही नहीं। परन्तु पारमार्थिक साधक पारमार्थिक विषयके साथ-साथ संसारको भी जानते हैं, इसलिये उनके लिये ‘पश्यतः’ पद दिया है। संसारी लोग तो केवल रातको ही देखते हैं, दिनको देखते ही नहीं, पर योगी दिनको भी देखता है और रातको भी—यह दोनोंमें फर्क है। उदाहरणार्थ बालकने केवल बालकपना ही देखा है, जवानी नहीं, पर वृद्ध पुरुषने वृद्धावस्थाके साथ-साथ बालकपना भी देखा है और जवानी भी! रुपये रखनेवाला व्यक्ति रुपयोंके त्यागको नहीं जानता, पर रुपयोंका त्याग करनेवाला रुपयोंके संग्रहको भी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 161
Page 161 scan

१६०

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय २ ]

तत्त्वको जाननेवाले संयमी मनुष्यको प्राप्त होते हैं, उसके सामने आते हैं, पर वे उसके कहे जानेवाले शरीर और अन्तःकरणमें सुख-दुःखरूप विकार पैदा नहीं कर सकते। अतः वह परमात्मतत्त्वके कारणसे है, भोग-पदार्थोंके कारणसे नहीं (गीता—दूसरे अध्यायका छियालीसवाँ श्लोक)।

यहाँ जो समुद्र और नदियोंके जलका दृष्टान्त दिया गया है, वह स्थितप्रज्ञ संयमी मनुष्यके विषयमें पूरा नहीं घटता। कारण कि समुद्र और नदियोंके जलमें तो सजातीयता है अर्थात् जो जल समुद्रमें भरा हुआ है, उसी जातिका जल नद-नदियोंसे आता है और नद-नदियोंसे जो जल आता है, उसी जातिका जल समुद्रमें भरा हुआ है। परन्तु स्थितप्रज्ञ और सांसारिक भोग-पदार्थोंमें इतना फर्क है कि इसको समझानेके लिये रात-दिन, आकाश-पातालका

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 162
Page 162 scan

श्लोक ७१ ] * साधक-संजीवनी * १६१

वस्तुओंका सेवन करता ही नहीं। वह निर्वाहकी वस्तुओंका

सेवन भी करता है, पथ्य-कुपथ्यका भी ध्यान रखता है

अर्थात् पहले साधनास्थामें शरीर आदिके साथ जैसा

व्यवहार करता था, वैसा ही व्यवहार अब भी करता है;

परन्तु शरीर बना रहे तो अच्छा है, जीवन-निर्वाहकी वस्तुएँ

मिलती रहें तो अच्छा है—ऐसी उसके भीतर कोई परवाह

नहीं होती।

इसी अध्यायके पचपनवें श्लोकमें 'प्रजहाति यदा

कामान्सर्वान्' पदोंसे कामना-त्यागकी जो बात कही थी,

वही बात यहाँ 'विहाय कामान्यः सर्वान्' पदोंसे कही है।

इसका तात्पर्य है कि कर्मयोगमें सम्पूर्ण कामनाओंका त्याग

किये बिना कोई स्थितप्रज्ञ नहीं हो सकता; क्योंकि

कामनाओंके कारण ही संसारके साथ सम्बन्ध जुड़ा हुआ

है। कामनाओंका सर्वथा त्याग करनेपर संसारके साथ

सम्बन्ध रह ही नहीं सकता।

'निर्ममः'—स्थितप्रज्ञ महापुरुष ममताका

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 163
Page 163 scan

१६२

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय २ ]

जाता है और कर्मयोगी अहंता-ममतासे रहित हो जाता है।

सांख्ययोगकी दृष्टिसे —प्राणिमात्रको 'मैं हूँ' इस प्रकार अपने स्वरूपकी स्वतःसिद्ध सत्ता-(होनापन-) का ज्ञान रहता है। इसमें 'मैं' तो प्रकृतिका अंश है और 'हूँ' सत्ता है। यह 'हूँ' वास्तवमें 'मैं' को लेकर है। अगर 'मैं' न रहे, तो 'हूँ' नहीं रहेगा, प्रत्युत 'है' रहेगा।

'मैं हूँ', 'तू है', 'यह है' और 'वह है'—ये चारों व्यक्ति और देश-कालको लेकर हैं। अगर इन चारोंको अर्थात् व्यक्ति और देश-कालको न पकड़ें तो केवल 'है' ही रहेगा—'है' में ही स्थिति रहेगी। 'है' में स्थिति होनेसे

परिशिष्ट भाव —पहले 'सोऽमृतत्वाय कल्पते' (२।१५) कहकर ज्ञानयोगकी सिद्धि (पूर्णता) बतायी थी, अब 'स शान्तिमधिगच्छति' कहकर कर्मयोगकी सिद्धि बताते हैं। तात्पर्य है कि चिन्मयता (स्वरूप) में स्थिति

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 164
Page 164 scan

श्लोक ७२ ]

  • साधक-संजीवनी *

१६३

‘कामना’ और ‘स्मृहा’—दोनोंका त्याग करनेका तात्पर्य है कि वस्तुओंकी कामना भी न हो और निर्वाहमात्रकी कामना (शरीरकी आवश्यकता) भी न हो। कारण कि निर्वाहमात्रकी कामना भी सुखभोग ही है। इतना ही नहीं, शान्ति, मुक्ति, तत्त्वज्ञान आदिको प्राप्त करनेकी इच्छा भी कामना है। अतः निष्कामभावमें मुक्तितककी भी कामना नहीं होनी चाहिये।

इस श्लोकमें अपरा प्रकृतिका निषेध है। जीवने अहंकारके कारण अपरा प्रकृति (जगत्) को धारण किया है—‘ययेदं धारयते जगत्’ (गीता ७।५)। अतः निरहंकार होनेपर अपरा प्रकृतिका निषेध (सम्बन्ध-विच्छेद) हो जाता है और जीव जन्म-मरणरूप बन्धनसे मुक्त हो जाता है। सबका त्याग होनेपर भी अहंकार शेष रह जाता है, पर अहंकारका त्याग होनेपर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 165
Page 165 scan

१६४

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय २ ]

इसलिये भगवान् यह मौका देते हैं कि साधारण-से-साधारण और पापी-से-पापी व्यक्ति ही क्यों न हो, अगर वह अन्तकालमें भी अपनी स्थिति परमात्मामें कर ले अर्थात् जड़तासे अपना सम्बन्ध-विच्छेद कर ले, तो उसे भी निर्वाण (शान्त) ब्रह्मकी प्राप्ति हो जायगी, वह जन्म-मरणसे मुक्त हो जायगा। ऐसी ही बात भगवान्ने सातवें अध्यायके तीसवें श्लोकमें कही है कि 'अधिभूत, अधिदैव और अधियज्ञ एक भगवान् ही हैं—ऐसा प्रयाणकालमें भी मेरेको जो जान लेते हैं, वे मेरेको यथार्थरूपसे जान लेते हैं अर्थात् मेरेको प्राप्त हो जाते हैं।' आठवें अध्यायके पाँचवें श्लोकमें कहा कि 'अन्तकालमें मेरा स्मरण करता हुआ कोई प्राण छोड़ता है, वह मेरेको ही प्राप्त होता है, इसमें सन्देह नहीं है।'

दूसरी बात, उपर्युक्त पदोंसे भगवान् उस ब्राह्मी स्थितिकी महिमाका वर्णन करते हैं कि इसमें यदि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 166
Page 166 scan

श्लोक ७२ ]

  • साधक-संजीवनी *

१६५

है और शरीर जड़ है—इसको ठीक तरहसे अलग-अलग जानना सत्-असत्का विवेक है और कर्तव्य क्या है, अकर्तव्य क्या है, धर्म क्या है, अधर्म क्या है—इसको ठीक तरहसे समझकर उसके अनुसार कर्तव्य करना और अकर्तव्यका त्याग करना कर्तव्य-अकर्तव्यका विवेक है।

पहले अध्यायमें अर्जुनको भी दो प्रकारका मोह हो गया था, जिसमें प्राणिमात्र फँसे हुए हैं। अहंताको लेकर 'हम दोनोंको जाननेवाले धर्मात्मा हैं' और ममताको लेकर 'ये कुटुम्बी मर जायेंगे'—यह अहंता-ममतायुक्त मोह हुआ। हमें पाप न लगे, कुलके नाशका दोष न लगे, मित्रद्रोहका पाप न लगे, नरकोंमें न जाना पड़े, हमारे पितरोंका पतन न हो—यह कामनायुक्त मोह हुआ।

उपर्युक्त दोनों प्रकारके मोहको दूर करनेके लिये भगवान्ने दूसरे अध्यायमें दो प्रकारका विवेक बताया है—शरीरी-शरीरका,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 167
Page 167 scan

१६६

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय २ ]

इस प्रकार ॐ, तत्, सत्—इन भगवन्नामोंके उच्चारणपूर्वक ब्रह्मविद्या और योगशास्त्रमय श्रीमद्भगवद्गीतोपनिषदरूप श्रीकृष्णार्जुनसंवादमें ‘सांख्ययोग’ नामक दूसरा अध्याय पूर्ण हुआ।

कर्मयोग, सांख्ययोग, भक्तियोग आदि सभी साधनोंमें विवेककी बड़ी आवश्यकता है। सांख्ययोगमें इस विवेककी मुख्यता है और सांख्ययोगसे ही भगवान्ने अपना उपदेश आरम्भ किया है; अतः इस अध्यायका नाम ‘सांख्ययोग’ रखा गया

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 168
Page 168 scan

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥

अथ तृतीयोऽध्यायः

अवतरणिका—

श्रीमद्भगवद्गीताका उपदेश मनुष्यमात्रके अनुभवपर आधारित है। इसका दिव्य उपदेश (दूसरे अध्यायके ग्यारहवें श्लोकसे) आरम्भ करनेपर सबसे पहले भगवान् यह स्पष्ट करते हैं कि शरीर और शरीरी एक-दूसरेसे सर्वथा भिन्न हैं। शरीर अनित्य, असत्, एकदेशीय और नाशवान् है तथा शरीरी नित्य, सत्, सर्वव्यापी और अविनाशी है। अतः नाशवान् वस्तुका विनाश देखकर दुःखी नहीं होना और अविनाशी वस्तुको अविनाशिता देखकर उसे बनाये रखनेकी इच्छा नहीं करना 'विवेक' कहा जाता है। कर्मयोग, ज्ञानयोग और भक्तियोग—तीनों ही योगमार्गोंमें विवेककी बड़ी आवश्यकता है। 'मैं शरीरसे सर्वथा भिन्न हूँ'—ऐसा विवेक होनेपर ही मुक्तिकी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 169
Page 169 scan

१६८

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ३ ]

जानेपर संसारका महत्त्व, आकर्षण, खिंचाव स्वतः मिटने लग जाता है। ऐसी निश्चयात्मिका बुद्धि होनेमें भोग और संग्रहकी आसक्तिको महान् बाधक बताया गया है (गीता—दूसरे अध्यायका चौवालीसवाँ श्लोक)।

इस तरह कर्मयोगमें निश्चयात्मिका बुद्धिकी अत्यन्त आवश्यकता बतानेके बाद भगवान् अर्जुनको समभावपूर्वक कर्तव्यकर्म करनेके लिये विशेषरूपसे कहते हैं; जैसे—‘कर्मण्येवाधिकारस्ते’ (२। ४७), ‘योगस्थः कुरु कर्माणि’ (२। ४८) ‘तेरा कर्म करनेमें ही अधिकार है’, ‘समतामें स्थित हुआ तू कर्मोंको कर’। इसके साथ यह भी कहते हैं कि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 170
Page 170 scan

श्लोक १-२ ]

  • साधक-संजीवनी *

१६१

(अतः आप)

एकम्

= एक बातको

अहम्

= मैं

निश्चित्य

= निश्चय करके

वद

= कहिये,

श्रेयः

= कल्याणको

तत्

= उस

येन

= जिससे

आप्नुयाम्

= प्राप्त हो जाऊँ।

व्याख्या—'जनार्दन'—इस पदसे अर्जुन मानो यह भाव

प्रकट करते हैं कि हे श्रीकृष्ण ! आप सभीकी याचना पूरी

करनेवाले हैं; अतः मेरी याचना तो अवश्य ही पूरी करेंगे।

'ज्यायसी चेत्कर्मणस्ते ............ नियोजयसि केशव'—

मनुष्यके अन्तःकरणमें एक कमजोरी रहती है कि वह प्रश्न

करके उत्तरके रूपमें भी वक्तासे अपनी बात अथवा

सिद्धान्तका ही समर्थन चाहता है। इसे कमजोरी इसलिये

कहा गया है कि वक्ताके निर्देशका चाहे वह मनोऽनुकूल

हो या सर्वथा प्रतिकूल, पालन करनेका निश्चय ही

शूरवीरता है, शेष सब कमजोरी या कायरता ही कही

जायगी। इस कमजोरीके कारण ही मनुष्यको प्रतिकूलता

सहनेमें कठिनाईका अनुभव होता है। जब वह

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 171
Page 171 scan

१७०

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय ३ ]

श्रद्धाका द्योतन हो रहा है। श्रद्धाके कारण अर्जुन भगवान् के वचनोंको ठीक मान रहे हैं और यह भी समझ रहे हैं कि भगवान् मेरी बुद्धिको मोहित नहीं कर रहे हैं। परन्तु भगवान् के वचनोंको ठीक-ठीक न समझनेके कारण अर्जुनको भगवान् के वचन मिले हुए-से लग रहे हैं और उनको ऐसा दीख रहा है कि भगवान् अपने वचनोंसे मेरी बुद्धिको मोहित-सी कर रहे हैं। अगर भगवान् अर्जुनकी बुद्धिको मोहित करते तो फिर अर्जुनके मोहको दूर करता।

परिशिष्ट भाव —जबतक संसारकी सत्ता मानते हैं, तभीतक कर्म घोर या सौम्य दीखता है। कारण कि संसारकी सत्ता माननेसे कर्मकी तरफ दृष्टि रहती है, अपने कर्तव्यकी तरफ नहीं।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in