Skip to content
SarvaKosh
श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani

by स्वामी रामसुखदास

Source: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,299 pages

Page 42 of 1299

Read in context
Page 42
Page 42 scan

श्लोक १७-१९ ]

  • साधक-संजीवनी *

४१

काश्यश्च परमेष्वासः शिखण्डी च महारथः ।
धृष्टद्युम्नो विराटश्च सात्यकिश्चापराजितः ॥ १७ ॥
दुपदो द्रौपदेयाश्च सर्वशः पृथिवीपते ।
सौभद्रश्च महाबाहुः शङ्खान्दध्मः पृथक् पृथक् ॥ १८ ॥

पृथिवीपते= हे राजन् !विराटः= राजा विराटभुजाओंवाले
परमेष्वासः= श्रेष्ठ धनुषवालेच= औरसौभद्रः
काश्यः= काशिराजअपराजितः= अजेय
च= औरसात्यकिः= सात्यकि,
महारथः= महारथीदुपदः= राजा दुपदसर्वशः
शिखण्डी= शिखण्डीच= औरपृथक्, पृथक्
च= तथाद्रौपदेयाः= द्रौपदीके पाँचों पुत्र
धृष्टद्युम्नः= धृष्टद्युम्नच= तथाशङ्खान्
च= एवंमहाबाहुः= लम्बी-लम्बीदध्मः

व्याख्या —‘काश्यश्च परमेष्वासः.....शङ्खान् दध्मः पृथक् पृथक्’—महारथी शिखण्डी बहुत शूरवीर था। यह पहले जन्ममें स्त्री (काशिराजकी कन्या अम्बा) था और इस जन्ममें भी राजा दुपदको पुत्रीरूपसे प्राप्त हुआ था। आगे चलकर यही शिखण्डी स्थाणाकर्ण नामक यक्षसे पुरुषत्व प्राप्त करके पुरुष बना। भीष्मजी इन सब बातोंको जानते थे और शिखण्डीको स्त्री ही समझते थे। इस कारण वे इसपर बाण नहीं चलाते थे। अर्जुनने युद्धके समय इसीको आगे करके भीष्मजीपर बाण चलाये और उनको रथसे नीचे गिरा दिया। अर्जुनका पुत्र अभिमन्यु बहुत शूरवीर था। युद्धके समय इसने द्रोणनिर्मित चक्रव्यूहमें घुसकर अपने पराक्रमसे बहुत-से वीरोंका संहार किया। अन्तमें कौरव-सेनाके छः महारथियोंने इसको अन्यायपूर्वक घेरकर इसपर शस्त्र-

अस्त्र चलाये। दुःशासनपुत्रके द्वारा सिरपर गदाका प्रहार होनेसे इसकी मृत्यु हो गयी। संजयने शंखवादनेके वर्णनमें कौरव-सेनाके शूरवीरोंमेंसे केवल भीष्मजीका ही नाम लिया और पाण्डव-सेनाके शूरवीरोंमेंसे भगवान् श्रीकृष्ण, अर्जुन, भीम आदि अठारह वीरोंके नाम लिये। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि संजयके मनमें अधर्मके पक्ष-(कौरवसेना-) का आदर नहीं है। इसलिये वे अधर्मके पक्षका अधिक वर्णन करना उचित नहीं समझते। परन्तु उनके मनमें धर्मके पक्ष-(पाण्डवसेना-) का आदर होनेसे और भगवान् श्रीकृष्ण तथा पाण्डवोंके प्रति आदरभाव होनेसे वे उनके पक्षका ही अधिक वर्णन करना उचित समझते हैं और उनके पक्षका वर्णन करनेमें ही उनको आनन्द आ रहा है।

सम्बन्ध—पाण्डव-सेनाके शंखवादनका कौरवसेनापर क्या असर हुआ—इसको आगेके श्लोकमें कहते हैं।

स घोषो धार्तराष्ट्राणां हृदयानि व्यदारयत् ।
नभश्च पृथिवीं चैव तुमुलो व्यनुनादयन् ॥ १९ ॥

च= औरनभः= आकाशधार्तराष्ट्राणाम्= अन्यायपूर्वक
सः= (पाण्डव-सेनाके शंखोंके) उसच= औरराज्य हड़पनेवाले
तुमुलः= भयंकरपृथिवीम्= पृथ्वीकोदुर्योधन आदिके
घोषः= शब्दनेएव= भीहृदयानि= हृदय
व्यनुनादयन्= गुँजाते हुएव्यदारयत्= विदीर्ण कर दिये।

व्याख्या —‘स घोषो धार्तराष्ट्राणां.....तुमुलो गहरी, ऊँची और भयंकर हुई कि उस (ध्वनि-व्यनुनादयन्’—पाण्डव-सेनाकी वह शंखध्वनि इतनी विशाल, प्रतिध्वनि-) से पृथ्वी और आकाशके बीचका भाग गुँज