रोगों की पहचान

रोगों की पहचान
Rogon Ki Pehchaan
by सतगुरु मधु परमहंस जी
Source: Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Jammu (origin)
DevanagariHindipublished128 pages
Page 105 of 128
Read in contextPage 105
रोगों की पहचान
105
पुराने दस्त होने पर
- ▣ अमरूद की नयी पत्तियों को उबालकर उनका पानी पिएँ।
कब्ज होने पर
- ▣ अमरूद खाकर ऊपर से गर्म दूध पी लें।
पेट दर्द होने पर
- ▣ अमरूद की नयी पत्तियों को पीसकर पानी में मिलाकर पिएँ।
मुनक्के से रोगों का निदान
टी. बी. होने पर
- ▣ मुनक्के के साथ पीपल और शक्कर पीसकर रोज खाएँ।
चक्कर आने पर
- ▣ 22 ग्राम मुनक्के को घी में सेंक लें। फिर उसपर सेंधा नमक डालकर खाएँ।
भूख न लगने पर
- ▣ मुनक्के में मिर्च-नमक डालकर गर्म करके खाने से लाभ मिलता है।
हल्दी से रोगों का निदान
चेचक होने पर
- ▣ इमली के बीजों का चूर्ण बना लें। इस चूर्ण का हल्दी के साथ सेवन करें।
स्तन पीड़ा होने पर
- ▣ हल्दी की गाँठ को साफ पत्थर पर पानी के साथ घिसकर स्तनों पर लेप करें।
जुकाम होने पर
- ▣ गर्म दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।