प्रबन्धचिन्तामणि (गुजरात, मालवा व चालुक्य ऐतिहासिक प्रबन्ध)
Prabandha Chintamani with Hindi Translation
by मेरुतुङ्गाचार्य (१३०४ ई.) / पं. हजारीप्रसाद द्विवेदी
About this granth
The Prabandhachintamani (प्रबन्धचिन्तामणि) of the Jain monk Merutunga, completed around 1304 CE, is a Sanskrit collection of prabandhas: short historical narratives in which the deeds of kings, ministers, poets and teachers are mixed with legend and anecdote. It remains one of the most quoted sources for the medieval history of Gujarat and Malwa.
Its five prakashas move through Vikramaditya and Satavahana, Vanaraja of the Chavda line, Munja and Bhoja of Malwa (including the famous story of Munja's capture by Tailapa), the Chaulukya kings Mularaja, Bhima, Siddharaja Jayasimha and Kumarapala, and the ministers Vastupala and Tejapala, with verses of poets quoted along the way.
This volume is the Hindi rendering published as No. 3 of the Singhi Jain Granthamala, the series edited and directed by Muni Jinavijaya. The translation is by Hazari Prasad Dwivedi, whose easy prose makes the anecdotes readable for a general Hindi reader as well as for students of history.
पिरो कर अपने अभ्यास-कौशलका परिचय दिया; और फिर राजासे 'यदि शक्ति है तो स्वामी भी ऐसा
कर दिखावै' ऐसा कह कर राजाका गर्व खंडित किया । [ उसका राधावेध करना देखकर किसो कविने
उसकी प्रशंसा में कहा- ]
७४. हे भोजराज ! मैने राधा-वेध ( मत्स्य-वेध ) का कारण जान लिया । वह यह कि आप 'धारा' के
विपरीत ( राधा ) को नही सह सकते ।
५१) विद्वानों द्वारा इस प्रकार प्रशंसित होते हुए उस राजाको नया नगर बसानेकी इच्छा हुई तो उसने
पटह बजवाया । उस समय धारा नामरू एक वेश्या अपने अग्निबेताल नामक पतिके साथ
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४२ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ द्वितीय प्रभाव
५५) इसके बाद, मालव मण्डलसे लौटे हुए डामर नामक सन्धि-विग्रहिकने भोजकी सभाका
वर्णन करते हुए [ सबको ] बहुत आश्चर्य उत्पन्न किया।' और यहाँ (मालवमें) जाकर भीमके अलौकिक
रूप सौन्दर्यके वर्णनसे भोजको उसे देखनेकी इच्छासे चञ्चल कर दिया। भोजने अनुरोध किया कि 'या तो
भीमको यहाँ ले आओ या मुझे वहाँ ले चलो।' इसी तरह भोजकी सभाको देखनेके लिये उत्कण्ठित
भीमने भी वैसा ही अनुरोध किया। किसी एक समय, उपायोंका जाननेवाला वह (डामर) बहुतसा उपहार
लेकर भीमको, जो विप्रका वेश धारण किए हुए था और हाथमें पानदान लिये था, साथ लेकर भोजकी सभामें
गया। प्रणाम करते हुए उस डामर को [भोजने भीमके]
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inयहाँ प्रस्तुत पृष्ठ का पंक्ति-दर-पंक्ति लिप्यंतरण है:
प्रकरण ५६ ] महाकवि माघका प्रबन्ध [ ४३
पुनः एक बार भीमके चित्तमें कौतुक उत्पन्न हुआ। उसने एक बार डामरके हाथमें अपनी मुद्रासे मुद्रित
(मुहर किया हुआ) लेख दिया और हाथमें भेंटकी सामग्री देकर उसे मालवामें भेजा। उसने उस भेंटके
साथ वह लेख राजाको दिया। राजाने जब खोलकर पढ़ा तो, उसमें लिखा मिला कि-‘इसको आप शीघ्र ही
मार डालिये।' तब विस्मयके साथ राजाने पूछा-‘अजी, इसमें यह क्या लिखा है?' तब उस शीघ्रबुद्धिने
कहा-‘महाराज ! मेरी जन्म-पत्रिका में ऐसा लिखा है कि जहाँ इसका रुधिर पड़ेगा वहाँ बारह वर्षतक अकाल
पड़ेगा। यही जानकर भीमने, स्वदेशके विनाशसे भीत होकर, प्रच्छन्न
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४४ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ प्रथम प्रकाश
कुछ दिनोंतक यहाँ रहकर ] स्वदेशगमनके लिये विदा माँगते हुए, अपने बनाये हुए नये भोजस्वामी
मन्दिरके पुण्यको उसे समर्पण कर मालव मण्डलको प्रस्थान किया।
माघ के जन्म दिनके समय उसके पिताने ज्योतिषीसे जन्मपत्र बनवाया था। ज्योतिषीने उसमें लिखा
था कि पहिले तो इसकी समृद्धि बराबर बढ़ती जायगी; पर बाद में (पिछली अवस्थामें) विभव नष्ट हो जायगा
और चरणोंमें कुछ सूजन आ कर मृत्यु प्राप्त करेगा। माघ के पिताने अपने विभव-सम्भारसे ग्रहदशाका
निवारण करना चाहा और यह सोचा कि मनुष्यकी आयु यदि सौ वर्ष की होगी, तो ३६ हजार दिन होंगे,
एक नया कोश (निधि) बनवा कर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण ५६-५७ ] भोज और भीमका प्रबन्ध [ ४१
कराते [ । और दान भी कौन देना चाहे, जब कि ] बिना दान दिये यह सूर्य भी अस्त हो जाता
है । [ इस प्रकार ] हे गृहिणी ! कहाँ जायें, और क्या करें ? जीवन-विधि बड़ा गहन हो गया है ।
८३. भूखसे कातर बना हुआ यह पथिक मेरा घर पूछते पूछते कहींसे आया है, सो हे गृहिणी !
क्या कुछ है कि इस बुभुक्षितको खानेको दिया जाय ?'-पत्नीने वचनसे तो 'है' यह कहालेकिन
फिर 'नहीं है' यह बात बिना अक्षरोंके ही, चंचल नेत्रोंसे टपकते हुए बड़े बड़े अश्रुबिन्दुओंसे
सूचित की ।
८४. हे प्राणों ! जाओ, याचकके व्यर्थ लौट जानेपर, चले जाओ; बादको भी तो जाना है; 'फिर ऐसा
साथी कहाँ मिलेगा ?'
'फिर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४४ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ प्रथम प्रकाश
कुछ दिनोंतक यहाँ रहकर ] स्वदेशगमनके लिये बिदा माँगते हुए, अपने बनाये हुए नये भोजस्वामी
मन्दिरके पुण्यको उसे समर्पण कर मालव मण्डल को प्रस्थान किया।
माघ के जन्म दिनके समय उसके पिताने ज्योतिषीसे जन्मपत्र बनवाया था। ज्योतिषीने उसमें लिखा
था कि पहले तो इसकी समृद्धि बराबर बढ़ती जायगी; पर बाद में (पिछली अवस्थामें) विभव नष्ट हो जायगा
और चरणोंमें कुछ सूजन आ कर मृत्यु प्राप्त करेगा। माघ के पिताने अपने विभव-सम्भारसे ग्रहदशाका
निवारण करना चाहा और यह सोचा कि मनुष्यकी आयु यदि सौ वर्ष की होगी, तो ३६ हजार
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण ५७ ] महाकवि धनपालका प्रबन्ध [ ४७
८८. अहो ! मैने इसके पहले मोहवश, कुछ ही नगरोंके स्वामीका, जो शरीर दे देनेपर भी
दुर्ग्रहणीय है, मति-दान करते हुए अनुसरण किया । इस समय ऐसे त्रिभुवनपति प्रभु मिल गये हैं
जो बुद्धि-ही-से आराध्य हैं और जो अपना पद तक दे देनेवाले हैं । इससे उन प्राचीन दिनोंका बीत
जाना खेदकारक हो रहा है ।
८९. हे जिन ! जबतक मैने तुम्हारा धर्म नहीं जाना था तबतक समझता था कि धर्म सब कहीं है ।
जिस प्रकार धतूरेके विषसे आतुर रोगीको सब कुछ सोना (पीतवर्ण) ही सोना दिखाई देता है; और
कोई सफेद वस्तु, नजर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४६ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ द्वितीय प्रकाश
उस देशके उपासकोंद्वारा अत्यन्त अभ्यर्थनाके साथ गुरुको बुलानेपर, सकल शास्त्ररूपी समुद्रके पारको प्राप्त कर
लेनेवाला वह शोभन नामक तपोधन गुरुसे अनुमति लेकर वहाँ आया । धारा में प्रवेश करते ही, पडित
धनपालने, जो उस समय राजपाटिका में [ राजाके साथ ] भ्रमणमें जा रहा था, उसे न पहचान कर,
उपहासके साथ कहा- 'गर्दभदन्त ( गधेके समान दाँतवाले) भदन्त, तुमको नमस्कार !' इसपर उसने-
'कपिके वृषणके समान मुँहवाले मित्र, तुम्हें सुख हो !' [ इस प्रकार प्रत्युत्तर दिया । तब चमत्कृत होकर
धनपालने सोचा कि मैने तो दिल्लगी में भी 'नमस्ते' कहा और इसने तो 'मित्र तुम्हें सुख हो' ]
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण ५७ ] महाकवि धनपालका प्रबन्ध [ ४७
८८. अहो ! मैंने इसके पहले मोहवश, कुछ ही नगरोंके स्वामीका, जो शरीर दे देनेपर भी
दुर्ग्रहणीय है, मति-दान करते हुए अनुसरण किया । इस समय ऐसे त्रिभुवनपति प्रभु मिल गये हैं
जो बुद्धि-ही-से आराध्य हैं और जो अपना पद तक दे देनेवाले हैं । इससे उन प्राचीन दिनोंका बीत
जाना खेदकारक हो रहा है ।
८९. हे जिन ! जबतक मैंने तुम्हारा धर्म नहीं जाना था तबतक समझता था कि धर्म सब कहीं है ।
जिस प्रकार धतूरेके विषसे आतुर रोगीको सब कुछ सोना (पीतवर्ण) ही सोना दिखाई देता है; और
कोई सफेद वस्तु नजर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४८ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ प्रथम प्रकाश
[ इस जगह Pb आदर्शमें तो मूल ही में, पर B आदर्शके हाशियेपर निम्नलिखित कथोपकथन
अधिक लिखा हुआ पाया जाता है । ]
इसके बाद जब राजा गौकी वन्दना करने लगा तो धनपाल भैंसको नमस्कार करता हुआ बोला-
[ ५७ ] अपवित्र वस्तु खाती है, विवेक-शून्य है, आसक्त होकर अपने पुत्रसे ही रति करती है,
खुराग्रसे और सींगसे जीवोंको मारती है । हे राजन् ! ऐसी यह गौ किस गुणसे वन्दनीय है ? ।
[ ५८ ] दूध देनेके सामर्थ्यसे अगर यह गौ वन्दनीय है तो, भैंस क्यों नहीं है ? भैंससे इसमें थोड़ी
भी तो विशेषता नहीं दिखाई देती ।
[ ५९ ] अमेध्य भक्षण करनेवाली गायोंका स्पर्श
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण ५८-७९ ] महाकवि धनपालका प्रबन्ध [ ४९
५८) इसके अनन्तर एक बार राजा सरस्वतीकण्ठाभरण नामक प्रासादमें जा रहा था। उस समय
धनपाल पण्डितसे, जो सदा सर्वज्ञ-शासन (जैन धर्म) की प्रशंसा किया करता था, पूछा कि 'सर्वज्ञ तो
कभी एक बार हुए थे। पर अब भी उस धर्ममें क्या कुछ ज्ञानातिशय है ?' उसके ऐसा कहनेपर [धनपाल
बोला-] 'अर्हत् विरचित (उपदिष्ट) अर्हन्तचूडामणि नामक ग्रन्थमें त्रैलोक्यके तीनों कालके वस्तु
विषयके स्वरूपका परिज्ञान आज भी वर्त्तमान है।' उसके ऐसा कहनेपर राजाने पूछा कि 'हम लोग अभी इस
तीन दरवाजेके मण्डपमें स्थित हैं। किस रास्ते होकर यहाँसे बहार
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in५० ] प्रबंधचिन्तामणि [ द्वितीय प्रकाश
५९) इसके बाद, धनपाल ने ऋषभपञ्चाशिका स्तुति की रचना की। सरस्वतीकण्ठाभरण
प्रासाद में उसकी बनाई प्रशस्ति-पट्टिकामें किसी समय राजाने [ यह काव्य पढ़ा—]
९५. इसने [ अपने जन्ममें ] पृथ्वीका उद्धार किया, शत्रुके वक्षःस्थलको विदारण किया, और बलिकी
राजलक्ष्मी (विष्णुके पक्षमें बलि नामक राजा और भोजके पक्षमें बलशाली राजा) को आत्मसात्
किया। इस प्रकार इस युवकने ये काम एक ही जन्ममें किये जो पुराण पुरुष (विष्णु) ने तीन
जन्ममें किये थे।
इस काव्यको पढ़कर उसके पारितोषिकमें एक सोनेका कलश दिया। उस प्रासादसे निकलकर उसीके
द्वारके
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inविषम पयसे गिरते हुए इस बाष्प रूपी पानीयको, हे महाराज, तुम्हारे शत्रुओंकी स्त्रियाँ अविराम
भावसे स्तनरूपी दो कलशोंमें ढोया करती हैं ।
इस प्रकार काव्योंके पूरा पढ़े जानेपर [ आगे यह आधा 'काव्य मिला- ]
१०१. 'अहो ! पूर्वकृत कर्मोंका परिणाम प्राणियोंके लिये सचमुच ही बड़ा विषम होता है ।'
इस काव्यका उत्तरार्द्ध ठिच्चप प्रभृति सैकड़ों पंडितोंके पूरा करनेपर भी ठीक नहीं जमता था तब
राजाने धनपाल पंडितसे पूछा [ तो उसने अपनी प्रतिभाके बलसे यह यथार्थ पाठ कहा ]-"'हरेहरे ! जो
सिर शिवके सिर पर विराज रहे थे वे गधोंके पैरोंसे लुण्ठित हो रहे हैं'।" 'यही उत्तरार्द्ध ठीक जमता है' इस
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in५२ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ द्वितीय प्रकाश
तब भोजने बहुत मानके साथ धनपाल को बुलाया। उसे आते सुन कर ही वह वादी भाग गया।
लोगोंने हँसकर कहा-धर्मस्य त्वरिता गतिः=धर्मकी गति शीघ्र होती है। [इस कहावतको उसने चरितार्थ
किया] राजाने सम्मान किया....और वहाँपर योगक्षेमके निर्वाह (गुज़र) की क्या हालत थी सो पूछी।
पंडित बोला-
[६८] हे राजन्, इस समय हमारा और आपका घर समान है, क्योंकि दोनों ही पृथुकार्तस्वर
पात्र (१ गंभीर आर्तनादका पात्र, और २ विपुल सुवर्णपात्रवाला) हैं, दोनों ही भूषित निःशेष परिजन
है
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण ६२-६४ ] महाकवि धनपालका प्रबन्ध [ ५३
[ ७४ ] धनपाल कविका सरस वचन और मलयगिरिका सरस चन्दन, हृदयमें रखकर कौन निर्वृत
(शान्त) नहीं होता ।
[ इधर शोभन मुनि स्तुति करनेके ध्यानमें [ लीन होनेसे ] एक स्त्रीके घर तीन बार [ भिक्षा लेने ]
गया । इससे उस स्त्रीका दृष्टिदोष लगा और वह मर गया । उसने अपने भाईसे अन्त समयमें ९६ स्तुतियोंकी
वृत्ति कराके अनशनपूर्वक सौधर्म स्वर्ग प्राप्त किया । ]
—इस प्रकार यह धनपाल पंडितका प्रबंध पूर्ण हुआ ।
*
६२) कभी, उस नगरका निवासी कोई ब्राह्मण, जिसकी वृत्ति केवल भिक्षा ही थी, एक पर्व
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in[page-header]
५४ ] , प्रबन्धचिन्तामणि [ द्वितीय प्रकाश
[body]
विद्याओंका कुछ अभ्यास करके विजया नामक अपनी नव युवती कन्याके साथ श्रीभोज की सभाको सुशोभित
करती हुई श्रीभोज से बोली-
१०६. श्रीमन्महाराज भोज की शूरताकी सीमा तो शत्रुओंके कुलोंका क्षय करने तक है, यशकी सीमा
ठेठ ब्रह्माण्डरूपी भाण्ड तक है, पृथ्वीकी सीमा समुद्रके तट तक है, श्रद्धाकी सीमा पार्वती-पति
(शिव) के चरणद्वन्द्वमें प्रणाम करने तक है, लेकिन बाकी जो अन्य गुण हैं उनकी तो कोई
सीमा ही नहीं है ।
इसके बाद विनोद-प्रिय
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inAn exact transcription of the Hindi and Sanskrit text from the image:
प्रकरण ६५-६७] मयूर, बाण और मानतुङ्गाचार्यका प्रबन्ध [ ५५
मयूर, बाण और मानतुङ्गाचार्यका प्रबन्ध ।
६५) मयूर और बाण नामक दो साला-बहनोई पंडित, अपनी विद्वत्तासे एक दूसरेके साथ स्पर्धा
करते हुए भोज की सभामें लब्धप्रतिष्ठ हुए । एक बार बाण पण्डित बहनसे मिलने गया और उसके घर
जाकर रातको द्वारपर सो गया ।। उस रातको रूठी हुई] उसकी मानवती बहनको बहनोई द्वारा मनाती
-सुना । [बाण ने] उसपर ध्यान दिया तो उसने यह सुना-
१०९. हे तन्वंगी, प्रायः [सारी] रात बीत चली, चन्द्रमा क्षीणसा हो रहा है, यह प्रदीप मानों
निद्राके अधीन होकर झूम
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in५६ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ द्वितीय प्रकाश
६६ ) इसी अवसर पर, मिथ्यादृष्टि वालोंके धर्मको इस प्रकार विजयी होते देख, सम्यग्दर्शन ( जैन )
द्वेषी कुछ प्रधान पुरुषोंने राजासे कहा- 'यदि जैनधर्ममें भी कोई ऐसा प्रभाव बतलाने वाला हो तो श्वेताम्बर
स्वदेशमें रहे, नहीं तो शीघ्र ही निर्वासित कर दिये जायें ।' इस प्रकार उनके वचनके पश्चात् श्री मान
तुंगाचार्यको वहाँ बुलाकर राजाने कहा कि अपने देवताओंके कुछ चमत्कार दिखाइये । ये बोले- 'हमारे
देवता तो मुक्त हैं, उनके चमत्कार क्या हो सकते हैं; तथापि उनके किंकर देवताओंके प्रभावका आविर्भाव
देखिये ।' इस प्रकार कहके अपने शरीरको चँवालीस हथकड़ियों और
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण ६६-६९ ] भोजका भीमके पास चार वस्तुयें मांगना [ ५७
जवाब दिया कि-‘दोनों नेत्र कान तक फैली हुई अंजन रेखाके बहाने कानोंके पास यह निर्णय करने गये हैं
कि क्या यह वही श्री भोज हैं जिनके बारेमें आप लोगोंने पहले सुन रखा है ? यही बात ये पूछते
हैं।' प्राकृत भाषामें, व्याकरणके नियमसे द्विवचनका प्रयोग बहुवचनसे होता है। इसी बातकी आशंका करके
इसने ‘पुच्छंति’ ऐसा जवाब दिया है। अपनी बुद्धिसे बृहस्पतिकी भी अवज्ञा करनेवाले ऐसे जो पण्डित
हैं उनके लिये भी जो अर्थ अविषयीभूत है, उसे सहसा ही कहती हुई यह मानों प्रत्यक्षरूप
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in५८ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ द्वितीय प्रकाश
कहीं भी नहीं है।' विद्वानोंके लिये भी इसका अर्थ समझना सन्दिग्ध होनेसे अणहिल्लपुरमें इसके
लिये ढोंडी पिटवाई जा रही थी तब किसी गणिकाने उस ढोंडीको छू कर विज्ञापित किया कि-( १ ) गणिका,
( २ ) तपस्वी, ( ३ ) दानेश्वर और ( ४ ) जुआडी रूप इन चार चीजोंको भेज दीजिये। उसके कहने पर
राजाने उस दूतको ये चीजें सौंप दीं। 'ऐसा ही होना चाहिये' यह कह कर दूत चारों चीजें ले कर जैसे आया
था वैसे ही वापस चला गया।
५. इस प्रकार चार वस्तुओंका यह प्रबंध है।
*
७०) एक बार राजा भोज
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in