प्रबन्धचिन्तामणि (गुजरात, मालवा व चालुक्य ऐतिहासिक प्रबन्ध)
Prabandha Chintamani with Hindi Translation
by मेरुतुङ्गाचार्य (१३०४ ई.) / पं. हजारीप्रसाद द्विवेदी
About this granth
The Prabandhachintamani (प्रबन्धचिन्तामणि) of the Jain monk Merutunga, completed around 1304 CE, is a Sanskrit collection of prabandhas: short historical narratives in which the deeds of kings, ministers, poets and teachers are mixed with legend and anecdote. It remains one of the most quoted sources for the medieval history of Gujarat and Malwa.
Its five prakashas move through Vikramaditya and Satavahana, Vanaraja of the Chavda line, Munja and Bhoja of Malwa (including the famous story of Munja's capture by Tailapa), the Chaulukya kings Mularaja, Bhima, Siddharaja Jayasimha and Kumarapala, and the ministers Vastupala and Tejapala, with verses of poets quoted along the way.
This volume is the Hindi rendering published as No. 3 of the Singhi Jain Granthamala, the series edited and directed by Muni Jinavijaya. The translation is by Hazari Prasad Dwivedi, whose easy prose makes the anecdotes readable for a general Hindi reader as well as for students of history.
प्रकरण १८९-१९१ ] कुमारपालादि प्रबन्ध [ १२७
१९०) इसके बाद, एक दूसरे अवसर पर, श्रीसोमेश्वर कवि ने यह काव्य कहा -
२२३. हे सचिव ! आपका [ बनाया हुआ ] तड़ाग जिसमें चक्रवाक पक्षी चल रहे हैं और आति ( एक
प्रकारके पक्षी जिसको देशभाषामें आड कहते हैं) क्रीड़ा कर रहे हैं, वह, अत्यन्त प्रशंसित ऐसे हंसोंसे, कमल
को छू कर हिलोले लेती हुई तरंगोंसे, अन्तर्गभीर जलोंसे, और चंचल बर्कोंके ग्रास होने के भयसे छिपे हुए
मत्स्योंसे, तथा किनारे पर उगे हुए वृक्षोंके नीचे सुखपूर्वक शयन किये हुई स्त्रियोंके गाये हुए गीतोंसे
शोभित हो रहा है ।
इसमें
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१२८ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ चतुर्थ प्रकाश
२२८. धर्मच्छलका प्रयोग करके जो राजालोक ऋद्धि प्राप्त करते हैं, वह मांके शरीरको बेंच कर
पैसा कमानेके समान होती है ।
इस नीतिशास्त्रके उपदेशद्वारा, उन वृक (भेडियों) जैसोंके मुंहस उस छाग (बकरे) को छुड़ा कर और पाथेयादिसे
सस्कृत कर, तीर्थयात्रा करनेके लिये रवाना किया । कुछ सालके बाद, वह जब वापस लौट कर आया तो मन्त्रीने
फिर उचित सत्कारसे उसका आदर किया । इससे वह अपने स्थान पर पहुंच कर [अपने सुलतानके सामने] तीर्थ
यात्राका बखान करनेके बदले श्रीवस्तुपालके गुणोंका ही बखान करने लगा । इसके बाद वह सुलतान प्रति-
वर्ष मन्त्रीके पास
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण १९१-१९७ ] कुमारपालादि प्रबन्ध [ १२९
शोभनदेवके पास गई तो उसने कहा कि क्या- 'वैधव्यसे डर कर सन्धि कराने आई हो ?' तब अपने
वीरचूड़ामणि पति वीरधवलको उन्नत बनाती हुई वह बोली-'केवल पितृकुलके विनाशकी आशंकासे मैं बारंबार
ऐसा कह रही हूं। जब वह वीर घोडे पर चढ़ेगा तो ऐसा कौन सुभट है जो उसके सामने खड़ा रहेगा ?' यह
कह कर वह सक्रोध चली गई। लड़ाई छिड़ने पर वीरधवलको [ एक सख्त ] प्रहार लग गया और उसकी
व्यथासे व्याकुल हो कर वह जमीन पर गिर पड़ा। तब सुभटोंका दिल कुछ हिम्मत हारता हुआ देख, लवण-
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१३० ] प्रबन्धचिन्तामणि [ चतुर्थ प्रकाश
१३३. श्री वस्तुपालके अन्न-दान, जल-पान, और धर्मस्थानोंसे तो पृथ्वीतल, और यशसे सारा
आकाश-मंडल ढंक गया है। इसलिये स्थानाभावके कारण नहीं बैठ रहा हूं।
उसकी इस वाणीके निमित्त उचित पारितोषिक दे कर, उससे विदा मांग कर, मंत्रीने रास्तेमें प्रस्थान
किया। आंकेवालीया ग्रामकी एक गंवारु झोंपड़ीमें दामकी चटाई पर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in११. प्रकीर्णक प्रबन्ध ।
अब, यहाँपर पूर्वोक्त महापुरुषोंके चरित्रके वर्णनमें जो रह गये हैं उन तथा [वैसे ही] अन्य चरित्रोंका
वर्णन इस प्रकीर्णक-प्रकाशमें प्रारंभ किया जाता है । वे इस प्रकार हैं-
विक्रमादित्यकी पात्रपरीक्षा ।
१९८) उस अवन्तीपुरी में, जिसके निकट ही सिप्रा नदी बह रही है, प्राचीन कालमें श्री विक्रमादित्य
राजा राज्य करता था। उसने सुना कि उसके सत्रागारमें विदेशी लोग भोजनके अनन्तर जो सो जाते हैं वे फिर
नहीं उठ पाते (अर्थात् मर जाते हैं); इससे विस्मयसे मनमें चकित हो कर राजाने कारण जानना चाहा
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१३२ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ पञ्चम प्रकाश
राजा शिलादित्य और मल्लवादी सूरिका प्रबन्ध।
२००) खेडा नामक महास्थानमें, देवादित्य नामक ब्राह्मणकी अति रूपवती बालविधवा सुभगा
नामक पुत्री, प्रातःकाल सूर्यको अर्घ्यकी अञ्जलि दान किया करती थी। तब, अज्ञातरूपसे सूर्यसे उसका संयोग हो
गया और वह भोगरूप होकर उससे उसको गर्भ रह गया। माँ बापके किसी तरह इस असमंजस कार्यको जब
जाना तो उसे कुछ कह-सुन कर अपने स्वजनोंद्वारा वलभी नगरीके पास छुड़वा दिया। वहाँ उसको पुत्र
पैदा हुआ, जो क्रमशः बड़ा हो कर, समवयस्क शिशुओंके साथ खेलते समय, इस प्रकार अपमानित किया जाने
लगा कि, वह बिना बापका है। तब, माँके पास आ कर उसने अपने पिताके
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण २००-२०३ ] प्रकीर्णक प्रबन्ध । [ १३३
गुरुने उसे सूरिपद दिया । तबसे उनका नाम हुआ श्री मल्लवादी सूरि । गणभृतके समान वे प्रभावक हुए ।
अतएव श्री संघने, नवाङ्गवृत्तिकार श्री अभयदेव सूरिने जिसको प्रकट किया उस स्तम्भनक तीर्थकी
निशेष उन्नतिके लिये, उनको चिन्तायक ( व्यवस्थापक ) रूपमें नियुक्त किया।
इस प्रकार यह मल्लवादि प्रबंध समाप्त हुआ।
*
वलभी नगरीके विनाशकी कथा ।
२०२) मरुमण्डलके पल्लीग्राममें काकू और पाताक नामक दो भाई रहते थे । उनमें जो छोटा
था वह धनवान् था और जेठा उसीके घर नौकर था। किसी समय, वर्षा ऋतुके निशीथ कालमें, दिनभरमें किये
हुए कामसे थक कर काकू सोया हुआ था । छोटेने कहा - 'भैया, अपनी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inNo OCR text.
प्रकरण २०३-५ ] प्रकीर्णक प्रबन्ध [ १३५
' नहीं महाराज, हम लोग सुखी नहीं हैं।' उनके ऐसा कहनेपर विभ्रमसे भ्रान्तचित्त हो कर उनको विदा किया;
और फिर कभी किसी बातकी विचारणाके समय नगरके प्रधान जनोंको बुला कर पूछा कि 'आप लोग क्यों सुखी
नहीं हैं?' और साथ ही काठके पात्रके साथ उस कुदालको ऊंचा करके वैसे रखनेका कारण भी पूछा। उन्होंने
कहा कि-'जहाँपर स्वामीने काष्ठपात्र आदि देखा है वह धनी, अपने धनकी गिनती न जान कर, कठौतसे ही
उसकी नापको जतानेका संकेत करता है। और हम लोग सुखी नहीं हैं सो तो आपके सन्तानाभावसे । यह
नगर कोटिध्वजोंसे भरा है। आपने चिर कालतक इसका लालन किया है, पर अब कौन इसे उन्नत बनायेगा
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inपञ्चम प्रकाश: वस्तुपाल-तेजपाल व ऐतिहासिक प्रबन्ध
गिरि पर बानरकी स्त्री थी । वहा पर किसी एक वृक्षकी, एक शाखासे दूसरी शाखापर कूदते हुए, कोई अगम्य
शल्यसे तालुमें विद्ध हो कर मैं मर गई । उसीके नीचे कामिक नामक तीर्थका कुण्ड था जिसमें मेरा धड़
गिर पड़ा । उस तीर्थके पुण्य-प्रभावसे मेरा यह शरीर तो मनुष्यका हो गया; किन्तु वह मेरा मस्तक अभी तक
वैसे ही पड़ा है इसलिये मैं बानरके मुखवाली हुई हू । श्रीपुज ने यह सुन कर अपने विश्वसनीय आदमियोंको
[वहाँ भेज कर] उसके शिरको कुण्डमें डाल देनेके लिये आदेश दिया । उन्होंने जा कर चिर कालसे उसी प्रकार
पड़े हुए मुखको वैसा ही देखा और फिर उसे कुण्डमें डाला । तब वह श्री माता मनुष्यके मुखवाली हो गई ।
फिर माता-पिताकी अनुज्ञा ले
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण २०५-२०८ ] प्रकीर्णक प्रबन्ध [ १३७
पुण्यसार राजाका वृत्तांत ।
२०७) कान्तीपुरी में, प्राचीन कालमें, कोई पुराण नृपति, निरभिमान भावसे राज्य कर रहा था ।
एक बार वह राजपाटिका में जानेके लिये निकला, तो उसके पीछे पीछे उसका परम-मित्र मतिसागर नामक
महामात्य भी चला । रास्तेमें घोड़ा बिगड़ उठा और वह राजाको दूर ले भगा । साथकी चतुरंग सेना क्रमशः
दूर दूर रह जाने लगी । पर अत्यंत वेगवाले घोड़ेपर चढ़ कर वह मंत्री उसके पीछे पीछे बहुत दूर तक चला
गया । कितनी ही दूर चले जानेपर, राजा मार्ग लाँघनेके श्रमसे बिल्कुल थक गया और सुकुमारताके कारण
रुधिरके दवारसे वहीं मर गया । मंत्रीने उसका अन्तष्ट्य करके, उसके घोड़ेको और उसके वेशको
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१३८ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ पञ्चम प्रकाश
शिरमें रहे हुए चन्द्रमाकी तरह, वह प्रतिदिन क्षीण होता जाता था। उस कुमारको वैसा देख कर, किसी समय
राजाने दुर्बलताका कारण पूछा तो उसने कहा कि-' दुर्बुद्धिके कारण तुम जो प्रजाको पीड़ा दे रहे हो यह
अत्यन्त अनुचित कर्म है और इस कारण मैं कृश होता जा रहा हूं'।
२४२. जिसे मूर्खोंके बीच वास करना पड़े तथा जिसके स्वामीके कानोंके पास दुर्जनोंकी जीभ
लगती हो, उसका यदि जीवन बना रहे तो उसे ही लाभदायक समझना चाहिए, क्षीण
होनेमें तो विस्मय ही काहेका।
सो मैंने इस गाथाके अर्थको सत्य कर बताया है। उसके इस
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण २०९-२१० ] प्रकीर्णक प्रबन्ध [ १३९
२४७. हे हार ! तुम सद्वृत्त, सद्गुण, महार्ह, और अमूल्य हो कर प्रियाके घन ऐसे स्तनतटके उपयुक्त
तुम्हारी सुंदर मूर्ति है । किन्तु हाय, पामरीके कठोर कंठमें लग कर टूट जानेसे तुमने अपनी
यह गुणिता खो दी है ।
किसी राजासभाके अवसरपर आये हुए राजाने इन कविताओंको देखा और उनका अर्थ समझ कर
भीतर ही भीतर मंत्रीसे द्वेष धारण करने लगा । क्यों कि-
२४८. आजकल प्रायः सन्मार्गका उपदेश करना, उसी तरह कोपका कारण होता है, जैसे नकटेको
दर्पण दिखाना ।
इस न्यायसे कुपित हो कर राजाने उसे पदभ्रष्ट कर दिया । इसके बाद उस
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१४० ] प्रबन्धचिन्तामणि [ पञ्चम प्रकाश
समझ कर उसने अपने पास रख लिया और पटरानी बनाया। इसके बाद उस कृतज्ञाने ब्राह्मणके प्रति की हुई
अपनी प्रतिज्ञाका स्मरण करके राजासे उस विद्याधर नामक ब्राह्मणको बुलानेके लिये प्रार्थना की। राजाने डुग्गी
पिटवा कर विद्याधर नामक ब्राह्मणको बुलवाया तो उस नामके सात सौ ब्राह्मण आ कर उपस्थित हुए।
उनमेंसे उस एकको पहिचान कर अलग बैठाया और बाकी सबको यथोचित सत्कारके साथ बिदा किया गया।
बादमें उस विपत्तिग्रस्त विद्याधर से राजाने कहा कि- 'जो इच्छा हो माँगो' । राजाके आदेशसे प्रमुदित हो कर
उस ब्राह्मणने 'सदैव उसकी अंगसेवा' की प्रार्थना की। राजाने स्वीकार करके, उसके असीम चातुर्यकी
पर्यालोचना करते हुए उसे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२१०-२१३ ] प्रकीर्णक प्रबन्ध [ १४१
मनमें व्याकुल हो कर उस सूहवदेवीके पुत्रको अपने हाथीपर बैठा कर (उसके साथ) राजा गंगाके
जलमें डूब मरा।
इस प्रकार यह जयचन्द्रका प्रबंध समाप्त हुआ।
*
जगद्देव क्षत्रियका प्रबंध ।
२१३) त्रिविध वीरश्रेष्ठत्वको धारण करनेवाला जगदेव नामक एक क्षत्रिय वीर हुआ। वह श्री
सिद्धराजके द्वारा खूब सम्मानित होता था। फिर भी उसके गुणरूप मत्रके वशीभूत हो कर शत्रुमर्दन
ऐसे राजा परमर्दीने जब उसे आग्रहपूर्वक अपने यहा बुलाया, तो पृथ्वीरूप रमणीके केशकलापके समान उस
कुन्तल देशमें वह गया। दरवाजेपर पहुँच कर जब
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१४२ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ पंचम प्रकाश
२५४. हे जगदेव ! हम नहीं जानते कि किसका हाथ थक जायगा—दरिद्रोंको रचते रचते ब्रह्माका,
या उन्हें कृतार्थ करते करते तुम्हारा ।
२५५. हे जगदेव ! इस जगद्रूप देवमंदिरमें प्रतिष्टित तुम्हारे यशरूपी शिवलिंगके ऊपर [आकाशके]
नक्षत्रोंने अक्षतका रूप धारण किया है।
[ १७४ ] हे जगदेव ! चारों समुद्रोंमें डुबकी मारनेके कारण तुम्हारी कीर्ति मानों ठंडीसे जकड गई
है, इसलिये अब ताप लेनेके निमित्त वह सूर्य-मण्डलको चली है।
[ १७५ ] क्षत्रियदेव श्रीजगदेव भूपालका कल्याण हो ! जिसके यशरूपी कमलमें
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण २१३-२१५ ] प्रकीर्णक प्रबन्ध [ १४३
अपनी रानीसे पर मर्दीने [ व्यंग्य करते हुए ] कहा कि- 'तुम्हारा भाई समरवीरताका तो बड़ा अहंकार धारण
करता है लेकिन शत्रुओं द्वारा आक्रान्त हो कर वह वहाँसे भाग भी नहीं सका'। राजाकी इस मर्मभेदिनी परिहास
वाणीको सुन कर रानीने प्रातःकालमें पश्चिमकी ओर देखा । राजाने पूछा 'क्या देखती हो ?' इस पर रानीने
कहा कि 'सूर्योदय' । तब राजाने कहा 'पगली, क्या कभी पश्चिम दिशामें भी सूर्योदय होता है?' इसपर
वह बोली - 'पश्चिममें सूर्योदयका होना असंभव हो कर भी, कभी विधिके विधानके विरुद्धका होना संभव है; पर
क्षत्रियोंमें देव जैसे जगद्देव का पराजय होना तो संभव ही नहीं'। इस प्रकार उस
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१४४] प्रबन्धचिन्तामणि [ पञ्चम प्रवाह
तुम मेरी पीठपर पैर रख कर जा कर म्लेच्छराजको मार डालो'। पिताके ऐसा आदेश करनेपर उसने कहा कि-
'यह काम मेरे लिये साध्य नहीं है कि अपने जीवनकी आकाङ्क्षासे मैं पिताकी मृत्यु देखूं!; सो मैं ही इसमें पड़ता
हूं और आप ही मेरी पीठपर पैर रख कर उसका अन्त कर डालें'। उसके वैसा करनेपर, स्वामीके कार्यको सिद्ध-
प्राय हुआ मान कर आसानीसे उसने शत्रुको मार डाला और फिर जैसे आया था वैसे ही घर लौट गया। जब
प्रभात होनेको आया तो अपने स्वामीको मरा देख कर वह म्लेच्छ सेना दीन हो कर भाग गई। गंभीरप्रकृति
होनेके कारण उस तुंग सुभटने राजाको वह कुछ भी हाल नहीं बताया। किसी समय, राजमान्य होनेके
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inप्रकरण २१६-२१८] प्रकीर्णक प्रबन्ध [ १४५
तो अपनी शारीरिक ताकत कैसी है सो दिखा दूं'। पहरेदारोंने यह बात उस म्लेच्छराजको जा कर कही
तो वह उसके साहसको देखनेकी इच्छासे, उसे उसकी राजधानीमें ले आया और राज-भवनमें ले जा कर
उसको गादीपर बिठाया। बादमें ज्यों ही उन्होंने देखा तो उसके महलकी चित्रशालामें ऐसे चित्र बने हुए
नजर आये जिनमें सूअर म्लेच्छोंको मार रहे हैं। यह दृश्य देख वह तुर्कोंका राजा अपने मनमें अत्यन्त पीड़ित
हुआ और वहीं पर उसने कुठार द्वारा पृथ्वीराज का सिर काट कर उसका संहार कर डाला।
इस प्रकार नृपति
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१४६ ] प्रबन्धचिन्तामणि [ पञ्चम प्रकाश
हाथ डाल कर उस मिटाने लगा। तब इसके अनन्तर वह सिंहका रूप त्याग करके सूर्यरूपमें प्रत्यक्ष हुआ और
कहने लगा 'वर माँगो'। तब उसने माँगा कि- 'मुझे समस्त नक्षत्र ग्रह मण्डलको [प्रत्यक्ष] दिखा दो'।
यह सुन सूर्य उसे अपने विमानपर चढ़ा कर ले गया और [सारा ग्रहचार बता कर] एक वर्ष बाद वहीं ले
आ कर छोड़ गया। इस तरह वह ग्रहोंके वक्र, अतिचार, उदय, अस्त आदिकी प्रत्यक्ष परीक्षा करके पुन अपने
स्थानमें आया। मिहिर (सूर्य) का प्रसाद प्राप्त होनेसे वराहमिहिर इस नामसे प्रसिद्ध हो कर वह श्री नन्द
नामक नृपतिक्रा परम मत्य हुआ और उसने 'वाराहीसंहिता' नामक एक नया ज्योतिषशास्त्र बनाया।
२१९) एक बार, अपने पुत्र जन्मके
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in