Skip to content
SarvaKosh
मत्स्य महापुराण

मत्स्य महापुराण

Matsya Purana

by महर्षि वेदव्यास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,098 pages

Page 454 of 1098

Read in context
Page 454

४४४ | * मत्स्यपुराण *

संस्कृतहिन्दी
ग्रथितैः स्ववचोभिश्च स्तूयमानो महर्षिभिः ।
सेव्यते गीतनृत्यैश्च गन्धर्वाप्सरसां गणैः ॥ ४५
पतंगः पतगैरश्वैर्भ्राम्यमाणो दिवस्पतिः ।
वीथ्याश्रयाणि चरति नक्षत्राणि तथा शशी ॥ ४६
ह्रासवृद्धी तथैवास्य रश्मयः सूर्यवत् स्मृताः ।
त्रिचक्रोभयतोऽश्वश्च विज्ञेयः शशिनो रथः ॥ ४७
अपां गर्भसमुत्पन्नो रथः साश्वः ससारथिः ।
सहारैस्तैस्त्रिभिश्चक्रैर्युक्तः शुक्लैर्हयोत्तमैः ॥ ४८
दशभिस्तुरगैर्दिव्यैरसङ्गेस्तन्मनोजवैः ।
सकृद्युक्ते रथे तस्मिन् वहन्तस्त्वायुगक्षयम् ॥ ४९
संगृहीता रथे तस्मिञ्श्वेताश्वक्षुःश्रवाश्च वै ।
अश्वास्तमेकवर्णास्ते वहन्ते शङ्खवर्चसः ॥ ५०
अजश्च त्रिपथश्चैव वृषो वाजी नरो हयः ।
अंशुमान् समधातुश्च हंसो व्योममृगस्तथा ॥ ५१
इत्येते नामभिश्चैव दश चन्द्रमसो हयाः ।
एवं चन्द्रमसं देवं वहन्ति स्मायुगक्षयम् ॥ ५२उस समय महर्षिगण स्वरचित वचनोंद्वारा सूर्यकी स्तुति करते हैं। गन्धर्वों और अप्सराओंका समुदाय नाच-गानद्वारा सूर्यकी सेवा करता है। दिनके स्वामी सूर्य पक्षियोंके समान वेगशाली अश्वोंद्वारा सदा भ्रमण कराये जाते हुए नक्षत्रसम्बन्धिनी वीथियोंका आश्रय लेकर भ्रमण करते हैं। इसी प्रकार चन्द्रमा भी चक्कर लगाते हैं। इनकी भी ह्रास-वृद्धि और किरणें सूर्यके समान ही बतलायी गयी हैं। चन्द्रमाका रथ तीन पहियेका है और उसमें दोनों ओर घोड़े जुते रहते हैं। घोड़े-सारथि और हारसे सुशोभित तथा तीन पहियोंसे युक्त रथके साथ चन्द्रदेव (समुद्र मन्थनके समय) जलके मध्यसे प्रकट हुए थे। उसमें श्वेत रंगवाले तथा दस उत्तम घोड़े जुते हुए थे। वे अश्व दिव्य, अनुपम और मनके समान वेगशाली हैं। वे एक बार उस रथमें जोत दिये जानेपर युगप्रलयपर्यन्त उस रथको वहन करते हैं। उस रथमें जुते हुए चक्षुःश्रवानामक घोड़े चन्द्रमाको वहन करते हैं, उनके नेत्र और कान भी श्वेत रंगके हैं। वे सभी शङ्खके समान उज्ज्वल एक ही रंगके हैं। चन्द्रमाके उन दस अश्वोंका नाम अज, त्रिपथ, वृष, वाजी, नर, हय, अंशुमान्, सप्तधातु, हंस और व्योममृग है। इस प्रकार वे अश्व युगप्रलयपर्यन्त चन्द्रदेवको वहन करते हैं। चन्द्रमा पितरोंसहित देवताओंद्वारा घिरे हुए गमन करते हैं॥ ३९—५२ १/२ ॥
देवैः परिवृतः सोमः पितृभिः सह गच्छति ।
सोमस्य शुक्लपक्षादौ भास्करे परतः स्थिते ॥ ५३
आपूर्यते परो भागः सोमस्य तु अहःक्रमात् ।
ततः पीतक्षयं सोमं युगपद्ध्यापयन् रविः ॥ ५४
पीतं पञ्चदशाहं च रश्मिनैकेन भास्करः ।
आपूरयन् प्रददौ तेन भागं भागमहःक्रमात् ॥ ५५
सुषुम्नाप्यायमानस्य शुक्ले वर्धन्ति वै कलाः ।
तस्माद्ध्वसन्ति वै कृष्णे शुक्ले ह्याप्याययन्ति च ॥ ५६
इत्येवं सूर्यवीर्येण चन्द्रस्याप्यायते तनुः ।
पौर्णमास्यां प्रदृश्येत शुक्लः सम्पूर्णमण्डलः ॥ ५७
एवमाप्यायते सोमः शुक्लपक्षेष्वहःक्रमात् ।
ततो द्वितीयाप्रभृति बहुलस्य चतुर्दशी ॥ ५८
अपां सारमयस्येन्दो रसमात्रामकस्य च ।
पिबन्त्यम्बुमयं देवा मधु सौम्यं तथामृतम् ॥ ५९
सम्भृतं त्वर्धमासेन ह्यमृतं सूर्यतेजसा ।
भक्षार्थमागताः सोमं पौर्णमास्यामुपासते ॥ ६०शुक्लपक्षके प्रारम्भमें सूर्यके परभागमें स्थित होनेपर चन्द्रमाका परभाग दिनके क्रमसे पूर्ण होता है। उस समय (देवताओंद्वारा अमृत) पी लेनेसे क्षीण हुए चन्द्रमाको सूर्य एक ही बारमें पूर्ण कर देते हैं। इस प्रकार पंद्रह दिनोंतक देवताओंद्वारा चूसे गये चन्द्रमाके एक-एक भागको सूर्य अपनी एक ही किरणद्वारा दिनके क्रमसे परिपूर्ण करते रहते हैं। सूर्यकी सुषुम्ना नामक किरणद्वारा परिवर्धित चन्द्रमाकी कलाएं शुक्लपक्षमें वृद्धिको प्राप्त होती हैं तथा कृष्णपक्षमें क्षीण हो जाती हैं। पुनः शुक्लपक्षमें वे बढ़ती जाती हैं। इस प्रकार सूर्यके पराक्रमसे चन्द्रमाका शरीर वृद्धिंगत होता है और धीरे-धीरे पूर्णिमा तिथिको पूर्ण होकर सम्पूर्ण मण्डल श्वेत वर्णका दिखायी पड़ता है। इस प्रकार शुक्लपक्षमें दिनके क्रमसे चन्द्रमा वृद्धिको प्राप्त होते हैं। तदनन्तर जलके सारभूत एवं रसमात्रात्मक चन्द्रमाके मधु-सदृश जलमय अमृतको देवगण कृष्णपक्षकी द्वितीयासे लेकर चतुर्दशी तिथितक पान करते हैं। पंद्रह दिनोंतक सूर्यके तेजसे सञ्चित किये हुए अमृतको खानेके लिये पूर्णिमा तिथिको चन्द्रमाके निकट आये हुए देवगण