Skip to content
SarvaKosh
मत्स्य महापुराण

मत्स्य महापुराण

Matsya Purana

by महर्षि वेदव्यास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,098 pages

Page 426 of 1098

Read in context
Page 426

४१६ * मत्स्यपुराण *

| कुत एव च दुर्भिक्षं क्षमातेजोयुतेष्विह।
तत्रापि पर्वताः शुभ्राः सप्तैव मणिभूषिताः॥ ४
शाकद्वीपादिषु त्वेषु सप्त सप्त नगास्त्रिषु।
ऋज्वायताः प्रतिदिशं निविष्टा वर्षपर्वताः॥ ५
रत्नाकूराद्रिनामानः सानुमन्तो महाचिताः।
समोदिताः प्रतिदिशं द्वीपविस्तारमानतः॥ ६
उभयत्रावगाढौ च लवणक्षीरसागरौ।
शाकद्वीपे तु वक्ष्यामि सप्त दिव्यान् महाचलान्॥ ७
देवर्षिगन्धर्वयुतः प्रथमो मेरुरुच्यते।
प्रागायतः स सौवर्ण उदयो नाम पर्वतः॥ ८
तत्र मेघास्तु वृष्ट्यर्थं प्रभवन्त्यपयान्ति च।
तस्यापरेण सुमहाञ्जलधारो महागिरिः॥ ९
स वै चन्द्रः समाख्यातः सर्वौषधिसमन्वितः।
तस्मान्नित्यमुपादत्ते वासवः परमं जलम्॥ १०

नारदो नाम चैवोक्तो दुर्गशैलो महाचितः।
तत्राचलौ समुत्पन्नौ पूर्वं नारदपर्वतौ॥ ११
तस्यापरेण सुमहाञ्श्यामो नाम महागिरिः।
यत्र श्यामत्वमापन्नाः प्रजाः पूर्वमिमाः किल॥ १२
स एव दुन्दुभिर्नाम श्यामपर्वतसंनिभः।
शब्दमृत्युः पुरा तस्मिन् दुन्दुभिस्ताडितः सुरैः॥ १३
रत्नमालान्तरमयः शाल्मलश्चान्तरालकृत्।
तस्यापरेण रजतो महानस्तो गिरिः स्मृतः॥ १४
स वै सोमक इत्युक्तो देवैर्यत्रामृतं पुरा।
सम्भृतं च हृतं चैव मातुरर्थे गरुत्मता॥ १५
तस्यापरे चाम्बिकेयः सुमनाश्चैव स स्मृतः।
हिरण्याक्षो वराहेण तस्मिञ्शैले निषूदितः॥ १६
आम्बिकेयात् परो रम्यः सर्वौषधिनिषेवितः।
विभ्राजस्तु समाख्यातः स्फाटिकस्तु महान् गिरिः॥ १७ | इस द्वीपमें भी मणियोंसे विभूषित श्वेत रंगके सात पर्वत हैं। शाकद्वीप आदि तीन द्वीपोंमें सात-सात पर्वत हैं, जो चारों दिशाओंमें सीधे फैले हुए हैं। ये ही वहाँ वर्षपर्वत कहलाते हैं। ये रत्नाकूराद्रि नामवाले वर्षपर्वत ऊँचे शिखरोंसे युक्त तथा वृक्षोंसे सम्पन्न हैं। ये द्वीप विस्तारके परिमाणकी समानतामें चारों दिशाओंमें फैले हुए हैं और एक ओर क्षीरसागरतक तथा दूसरी ओर लवणसागरतक पहुँच गये हैं। अब मैं शाकद्वीपके सातों दिव्य महापर्वतोंका वर्णन कर रहा हूँ। उनमें पहला पर्वत मेरु कहा जाता है, जो देवो, ऋषियों और गन्धर्वोंसे सुसेवित है। वह स्वर्णमय पर्वत पूर्व दिशामें फैला हुआ है। उसका दूसरा नाम 'उदयगिरि' है। वहाँ मेघगण वृष्टि करनेके लिये आते हैं और (जल बरसाकर) चले जाते हैं। उसके पार्श्वभागमें सम्पूर्ण ओषधियोंसे सम्पन्न जलधार नामक अत्यन्त विशाल पर्वत है। वह चन्द्र नामसे भी विख्यात है। उसी पर्वतसे इन्द्र नित्य अधिक-से-अधिक जल ग्रहण करते हैं॥ १—१०॥

वहीं महान् समृद्धिशाली नारद नामक पर्वत है, जिसे दुर्गशैल भी कहते हैं। पूर्वकालमें ये दोनों नारद और दुर्गशैल पर्वत यहीं उत्पन्न हुए थे। उसके बाद श्याम नामक अत्यन्त विशाल पर्वत है, जहाँ पूर्वकालमें ये सारी प्रजाएँ श्यामलतको प्राप्त हो गयी थीं। श्यामपर्वतके सदृश काले रंगवाला वहीं दुन्दुभि पर्वत भी है, जिसपर प्राचीनकालमें देवताओंद्धारा दुन्दुभिके बजाये जानेपर उसके शब्दसे ही (शत्रुओंकी) मृत्यु हो जाती थी। इसके अन्तःप्रदेशमें रत्नोंके समूह भरे पड़े हैं और यह सेमलके वृक्षोंसे सुशोभित है। उसके बाद महान् अस्ताचल है, जो रजतमय है। उसे सोमक भी कहते हैं। इसी पर्वतपर पूर्वकालमें गरुड़ने अपनी माताके हितार्थ देवताओंद्धारा संचित किये गये अमृतका अपहरण किया था। उसके बाद आम्बिकेय नामक महापर्वत है, जिसे सुमना भी कहते हैं। इसी पर्वतपर वराहभगवान्‌ने हिरण्याक्षक वध किया था। आम्बिकेय पर्वतके बाद सम्पूर्ण ओषधियोंसे परिपूर्ण एवं स्फटिककी शिलाओंसे व्याप्त परम रमणीय महान् पर्वत है, जो विभ्राज नामसे विख्यात है। इससे अग्नि विशेष उद्दीप्त होती है, इसी |