Skip to content
SarvaKosh
मत्स्य महापुराण

मत्स्य महापुराण

Matsya Purana

by महर्षि वेदव्यास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,098 pages

Page 412 of 1098

Read in context
Page 412

४०२ * मत्स्यपुराण *

तमसा चातिनिबिडं नल्वमात्रं सुसंकटम्।
नल्वमात्रमतिक्रम्य स्वप्रभाभरणोज्ज्वलम्॥ ४
तमुच्छ्रितमथात्यन्तं गम्भीरं परिवर्तुलम्।
न तत्र सूर्यस्तपति न विराजति चन्द्रमाः॥ ५
तथापि दिवसाकारं प्रकाशं तदहर्निशम्।
क्रोशाधिकपरीमाणं सरसा च विराजितम्॥ ६
समंतात् सरसस्तस्य शैललग्ना तु वेदिका।
सौवर्णै राजतैर्वृक्षैर्विद्रुमैरुपशोभितम्॥ ७
नानामाणिक्यकुसुमैः सुप्रभाभरणोज्ज्वलैः।
तस्मिन् सरसि पद्मानि पद्मरागच्छदानि तु॥ ८
वज्रकेशरजालानि सुगन्धीनि तथा युतम्।
पत्रैर्मरकतैर्नीलैर्वैदूर्यस्य महीपते॥ ९
कर्णिकाश्च तथा तेषां जातरूपस्य पार्थिव।
तस्मिन् सरसि या भूमिः सा तु वज्रसमाकुला॥ १०
नानारत्नैरुपचिता जलजानां समाश्रया।
कपर्दिकानां शुक्तीनां शङ्खानां च महीपते॥ ११
मकराणां च मत्स्यानां चण्डानां कच्छपैः सह।
तत्र मरकतखण्डानि वज्राणां च सहस्त्रशः॥ १२
पद्मरागेन्द्रनीलानि महानीलानि पार्थिव।
पुष्परागानि सर्वाणि तथा कर्केतनानि च॥ १३
तुत्थकस्य तु खण्डानि तथा शेषस्य भागशः।
रा(ला)जावर्तस्य मुख्यस्य रुधिराक्षस्य चाप्यथ॥ १४
सूर्येन्दुकान्तयश्चैव नीलो वर्णान्तिकश्च यः।
ज्योतीरसस्य रम्यस्य स्यमन्तस्य च भागशः॥ १५
सुरोरगवलक्षाणां स्फटिकस्य तथैव च।
गोमेदपित्तकानां च धूलीमरकतस्य च॥ १६
वैदूर्यसौगन्धिकयोस्तथा राजमणेर्नृप।
वज्रस्यैव च मुख्यस्य तथा ब्रह्ममणेरपि॥ १७
मुक्ताफलानि मुक्तानां ताराविग्रहधारिणीम्॥ १८प्रवेश किया। वह मार्ग चार सौ हाथ (एक फर्लांग)-तक घने अन्धकारसे समावृत होनेके कारण अत्यन्त संकटमय था। उस चार सौ हाथकी दूरी पार कर लेनेपर राजा ऐसे स्थानपर पहुँचे, जो अपनी कान्तिसे ही उद्भासित हो रहा था। वह स्थान ऊँचा, अत्यन्त गम्भीर और गोलाकार था तथा एक कोसके विस्तारवाला था। यद्यपि वहाँ न सूर्य तपते थे न चन्द्रमा ही विराजमान थे, तथापि वह दिनकी भाँति रात-दिन प्रकाशयुक्त बना रहता था। वहाँ एक सरोवर भी था। जो सुवर्ण, चाँदी और मूँगेके समान रंग-बिरंगे वृक्षोंसे सुशोभित था। उन वृक्षोंमें नाना प्रकारके मणियोंके सदृश परमोत्कृष्ट कान्तिसे युक्त फूल खिले हुए थे। उस सरोवरके चारों ओर शिलाओंकी वेदी बनी हुई थी, भूपाल! उस सरोवरमें विभिन्न प्रकारके कमल खिले हुए थे, जिनके पुष्पदल पद्मरागमणि-सरीखे, केसर-समूह हीरेके-से और पत्ते नीले वैदूर्य मणिके समान चमक रहे थे और वे सुगन्धसे भरे हुए थे। उनकी कर्णिका (छत्ता) सुवर्णके समान चमकीली थी॥ १-९ $\frac{१}{२}$॥

उस सरोवरमें जो भूमि थी, वह हीरेसे आच्छादित थी, साथ ही वह नाना प्रकारके दूसरे रत्नोंसे भी मण्डित थी। महीपाल! वहाँ जलमें उत्पन्न होनेवाली कौड़ी, सीपी और शङ्ख भी वर्तमान थे। वह कछुओंके साथ-साथ भयानक घड़ियालों और मछलियोंका वासस्थान था। राजन्! उसमें कहीं मरकतमणि तथा हीरेके हजारों टुकड़े पड़े थे। कहीं पद्मराग (माणिक्य या लाल), इन्द्रनील (नीलम), महानील, पुष्पराग (पुखराज), कर्केतन, तुत्थक तथा शेष मणियोंके खण्ड चमक रहे थे। कहीं लाजावर्त, मुख्य, रुधिराक्ष, सूर्यकान्त, चन्द्रकान्त, नीलवर्णान्तिक, ज्योतीरस, रम्य एवं स्यमन्तक मणियोंके टुकड़े यत्र-तत्र बिखरे पड़े थे। कहीं सुरमणि, सर्पमणि, वलक्षमणि और स्फटिकमणिकी चट्टानें चमक रही थीं, तो कहीं गोमेद, पित्तक, धूलीमणि, मरकत, वैदूर्य, सौगन्धिक, राजमणि, हीरा, मुख्य तथा ब्रह्ममणिके खण्ड दृष्टिगोचर हो रहे थे। कहीं-कहीं बिखरे हुए मोती* अपनी प्रभा फैला रहे थे, जो ताराओंके समान लग रहे थे।

* यहाँ श्लोक ८ से लेकर १९ तकके-बारह श्लोकोंमें-३२ मुख्य मणियोंके उल्लेखपूर्वक सम्पूर्ण रत्नशास्त्रका संक्षेपमें निरूपण हुआ है। गरुडपुराण ६८-७८, विष्णुधर्मो० २। १५, युक्तिकल्पतरु, बृहत्संहिता, रत्नसारमें इनका विस्तृत परिचय है।