Skip to content
SarvaKosh
मत्स्य महापुराण

मत्स्य महापुराण

Matsya Purana

by महर्षि वेदव्यास

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished1,098 pages

Page 377 of 1098

Read in context
Page 377
• अध्याय १०८ * | ३६७

एक सौ आठवाँ अध्याय

प्रयागमें अनशन-व्रत तथा एक मासतकके निवास (कल्पवास)-का महत्त्व

युधिष्ठिर उवाचयुधिष्ठिरने पूछा— भगवन्! आपने जो प्रयागके माहात्म्यका वर्णन किया है, उसे सुनकर प्रयागका कीर्तन करनेसे अब मेरा हृदय विशुद्ध हो गया है। अब मुझे यह बतलाइये कि प्रयागमें अनशन (उपवास) करनेसे कैसा फल प्राप्त होता है और उसके प्रभावसे समस्त पापोंसे मुक्त होकर मनुष्य किस लोकमें जाता है?॥ १-२॥
एतच्छ्रुत्वा प्रयागस्य यत् त्वया परिकीर्तितम्।
विशुद्धं मेऽद्य हृदयं प्रयागस्य तु कीर्तनात्॥ १
अनाशकफलं ब्रूहि भगवंस्तत्र कीदृशम्।
यं च लोकमवाप्नोति विशुद्धः सर्वकिल्बिषैः॥ २
मार्कण्डेय उवाचमार्कण्डेयजीने कहा— ऐश्वर्यशाली राजन्! प्रयागतीर्थमें जो श्रद्धालु विद्वान् इन्द्रियोंको वशमें करके अनशन-व्रतका पालन करता है, उसे जो फल प्राप्त होता है, वह सुनो। राजेन्द्र! वह सर्वाङ्गसे सम्पन्न, नीरोग और पाँचों कर्मेन्द्रियोंसे स्वस्थ रहता है। चलते समय उसे पग-पगपर अश्वमेध-यज्ञके फलकी प्राप्ति होती है। वह अपने पहलेके दस और पीछे होनेवाले दस कुलोंका उद्धार कर देता है तथा सम्पूर्ण पापोंसे मुक्त होकर परमपदको प्राप्त हो जाता है॥ ३-५॥
शृणु राजन् प्रयागे तु अनाशकफलं विभो।
प्राप्नोति पुरुषो श्रीमान् श्रद्दधानो जितेन्द्रियः॥ ३
अहीनाङ्गोऽप्यरोगश्च पञ्चेन्द्रियसमन्वितः।
अश्वमेधफलं तस्य गच्छतस्तु पदे पदे॥ ४
कुलानि तारयेद् राजन् दश पूर्वान् दशापरान्।
मुच्यते सर्वपापेभ्यो गच्छेत् तु परमं पदम्॥ ५
युधिष्ठिर उवाचयुधिष्ठिरने पूछा— प्रभो! आप मुझे जो धर्मका माहात्म्य बतला रहे हैं, उसके अनुसार एक ओर तो थोड़े ही प्रयत्नसे महान् धर्मकी प्राप्ति होती है और दूसरी ओर वह धर्म अश्वमेध-सदृश अनेकों उत्तम व्रतोंके अनुष्ठानसे मिलता है। (इस विषमताको लेकर मेरे मनमें महान् संदेह उत्पन्न हो गया है, अतः) मेरे इस संदेहका निवारण कीजिये; क्योंकि मेरे मनमें महान् आश्चर्य हो रहा है॥ ६-७॥
महाभाग्यं हि धर्मस्य यत् त्वं वदसि मे प्रभो।
अल्पेनैव प्रयत्नेन बहून् धर्मानवाप्नुते॥ ६
अश्वमेधैस्तु बहुभिः प्राप्यते सुव्रतैरिह।
इमं मे संशयं छिन्धि परं कौतूहलं हि मे॥ ७
मार्कण्डेय उवाचमार्कण्डेयजीने कहा— राजन्! पूर्वकालमें पद्मयोनि ब्रह्माने ऋषियोंके निकट जिसका वर्णन किया था, उसे कहते समय मैंने भी सुना था। (वही इस समय बतला रहा हूँ।) प्रयागका मण्डल पाँच योजन विस्तारवाला है। उसकी भूमिमें प्रवेश करते ही पग-पगपर अश्वमेध-यज्ञका फल प्राप्त होता है। जो मनुष्य प्रयागमण्डलमें अपने प्राणोंका परित्याग करता है, वह बीती हुई सात पीढ़ियोंका तथा आनेवाली चौदह पीढ़ियोंका उद्धार कर देता है। ऐसा जानकर मनुष्यको सदा प्रयागके सेवनमें तत्पर होना चाहिये।
शृणु राजन् महावीर यदुक्तं पद्मयोनिना।
ऋषीणां संनिधौ पूर्वं कथ्यमानं मया श्रुतम्॥ ८
पञ्चयोजनविस्तीर्णं प्रयागस्य तु मण्डलम्।
प्रविष्टमात्रे तद्भूमावश्वमेधः पदे पदे॥ ९
व्यतीतान् पुरुषान् सप्त भविष्यांश्च चतुर्दश।
नरस्तारयते सर्वान् यस्तु प्राणान् परित्यजेत्॥ १०
एवं ज्ञात्वा तु राजेन्द्र सदा श्रद्धापरो भवेत्।